Blog

  • Canada में भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, Study Permit और Work Visa में हो सकती है देरी

    Canada में भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, Study Permit और Work Visa में हो सकती है देरी

    नई दिल्ली: कनाडा को लंबे समय से भारतीय छात्रों और वर्कर्स के लिए सबसे बढ़िया देश माना जाता रहा है। दरअसल, कनाडा की यूनिवर्सिटीज में छात्रों को आसानी से एडमिशन मिल जाता है। इसी तरह से भारतीय वर्कर्स भी आसानी से कनाडा में नौकरी हासिल कर पाते हैं। हालांकि, भारत के साथ राजनयिक विवाद के बाद तस्वीर बदल गई है। भारत-कनाडा टेंशन की वजह से इमिग्रेशन बैकलॉग लगातार तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। इमिग्रेशन बैकलॉग बढ़ने के चलते भारतीयों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    नवंबर 2024 तक का कनाडा का इमिग्रेशन बैकलॉग अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुका है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि लगभग 25 लाख आवेदन प्रोसेसिंग में है। इनमें से लगभग 11 लाख आवेदन सामान्य प्रोसेसिंग समय से ज्यादा टाइम ले रहे हैं। इमिग्रेशन बैकलॉग कई वजहों से हो रहा है, जिसमें बढ़ती मांग, स्टाफ की कमी और वैश्विक घटनाएं हैं, जिनसे प्रोसेसिंग क्षमता पर असर पड़ रहा है। भारतीय आवेदकों के लिए हालात ज्यादा चिंताजनक हैं। कनाडा में आने वाले विदेशी नागरिकों का सबसे बड़ा स्रोत भारत ही है। यहां से हर साल लाखों लोग कनाडा जा रहे हैं। इस वजह से वीजा के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए जा रहे हैं।

    हालांकि, कनाडा और भारत के बीच राजनयिक तनाव ने देरी को और बढ़ा दिया है। भारत में कनाडाई राजनयिक कर्मचारियों की कमी की वजह से भारतीय वीजा के लिए प्रोसेसिंग समय लंबा हो गया है, जिससे हजारों आवेदक प्रभावित हुए हैं। इमिग्रेशन बैकलॉग के चलते कनाडा जाने की सोच रहे भारतीय काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। लंबे प्रोसेसिंग समय का मतलब है कि आवेदकों को अपने स्टडी परमिट, वर्क वीजा और परमानेंट रेजीडेंसी आवेदनों पर फैसले का इंतजार करने में लंबा समय लग रहा है। यह अनिश्चितता उनकी पढ़ाई और नौकरी के प्लान को बिगाड़ सकती है। इसके अलावा, कनाडा और भारत के बीच राजनयिक विवाद ने इन चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।

    भारत में कनाडाई राजनयिक कर्मचारियों की कमी ने कई भारतीय आवेदकों को असमंजस में डाल दिया है। उन्हें नहीं पता कि उनके आवेदनों पर कब फैसला आएगा। मौजूदा हालात की वजह से उनकी ना सिर्फ भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, बल्कि उन्हें मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है। कई छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और लोगों के हाथ से नौकरी के मौके छिटक रहे हैं। इस अनिश्चिता ने उनके जीवन में परेशानियां खड़ी कर दी हैं।

  • सरकार का बड़ा एक्शनः Medical College के प्रिंसिपल सहित 3 Suspended

    सरकार का बड़ा एक्शनः Medical College के प्रिंसिपल सहित 3 Suspended

    झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में दस बच्चों की मृत्यु के मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रिंसिपल को हटा दिया है। उन्हें लखनऊ से अटैच किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र एवं 3 अन्य को निलंबित किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई गई है।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। वहीं, कॉलेज के अवर अभियन्ता (विद्युत) संजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय एवं मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को तत्काल निलम्बित करते हुए आरोप पत्र दिया गया। कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ. कुलदीप चंदेल व विद्युत प्रभारी अधिकारी को आरोप पत्र देकर उनकी भूमिका की जांच के लिए मण्डलायुक्त झांसी को जांच अधिकारी बनाया गया।

    बता दें कि15 नवम्बर को झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से दस बच्चों की मृत्यु हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी थी। साथ ही दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को महानिदेशक की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद समीक्षा कर घटना में दोषियों के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा कार्रवाई की गई है।

    चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच कमेटी का पिछले 16 नवंबर को गठन किया गया था। कमिटी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार की। अब इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। रिपोर्ट में आग लगने के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की गई है। अग्निकांड के दौरान मेडिकल उपकरण चलाने में बरती गई लापरवाही का भी जिक्र और शार्ट सर्किट से ऑक्सिजन कंसंट्रेटर में आग लगने से यह हादसा हुआ था।

  • 6 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    6 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मुंबईः अंधेरी इलाके में वीरा देसाई रोड पर स्थित 6 मंजिला रिहायशी इमारत में सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के एक घर में सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। सौभाग्य से इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, अंधेरी (पश्चिम) में चिंचन बिल्डिंग के एक फ्लैट में सुबह 8.42 बजे आग लग गई।


    एक दमकल अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था और मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चल रहा था। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले 26 नवंबर को ठाणे के कल्याण में 18 मंजिला वर्टेक्स सोलियर इमारत की 16वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई थी। ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय जाधव ने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है।

    उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि आग 16वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी और तेजी से आवासीय इमारत की 17वीं और 18वीं मंजिल तक फैल गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए शाम करीब साढ़े छह बजे अग्निशमन कर्मी उपकरण और वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे।

  • Punjab News: अखंड पाठ के दौरान बन रहे लंगर में फेंकी शराब! मामला दर्ज

    Punjab News: अखंड पाठ के दौरान बन रहे लंगर में फेंकी शराब! मामला दर्ज

    माछीवाड़ाः गांव कटानी कलां में एक घर में आयोजित अखंड पाठ समारोह के दौरान पड़ोस में रहने वाले विदेशी छात्रों ने पक रहे लंगर में शराब फेंकने के आरोप लगे। इस संबंध में कुमकलां थाने की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में परमिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके दादा गुलजार सिंह की मौत हो गई थी, जिसके चलते घर में अखंड पाठ रखा गया था।

    इस मौके पर घर में लंगर बनाया जा रहा था। इसी दौरान बगल के साथ लगते घर के चौबारे में किराये पर रहने वाले विदेशी छात्र शराब पी रहे थे। आरोप है कि छात्रों ने बन रहे लंगर में शराब फेंक दी, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कूमकलां पुलिस ने परमिंदर सिंह के बयानों के आधार पर 4 विदेशी छात्रों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है।

  • चोर ने पहले मांगी माफी, फिर दिया वारदात को अंजाम

    चोर ने पहले मांगी माफी, फिर दिया वारदात को अंजाम

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के बैतूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के शनि मंदिर में चोरी की वारदात में चोर ने पहले शनिदेव से हाथ जोड़ कर माफी मांगी और फिर दान पेटी तोड़ कर दान राशि चुरा ली। यह घटना बैतूल के पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित शनि मंदिर की है। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गुस्सा है। दुकानदार ने बताया कि पिछले चार महीनों में इस शनि मंदिर में चोरी की यह पांचवीं घटना है।

    चोरी की यह घटना और भी हैरान करने वाली है क्योंकि मंदिर से पुलिस कंट्रोल रूम मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद मंदिर में बार-बार चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। चोरी की यह घटना वहां सड़क के ही किनारे बने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में देखा गया कि चोर मंदिर के सामने पहुंचते ही भगवान शनि की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़ता है। जिससे साफ है कि वह चोरी से पहले शनि देव से माफी मांग रहा है।

    सीसीटीवी फुटेज में चोर को दानपेटी का ताला तोड़ने का प्रयास करते हुए देखा गया। बार-बार सड़क पर वाहनों की आवाजाही के चलते वह सतर्क हो जाता और राहगीर होने का नाटक करता। काफी मशक्कत के बाद उसने दानपेटी का ताला तोड़ लिया और उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

  • बालों के रूखेपन को जड़ से मिटाएंगे ये हेयर मास्क, सीखें बनाने का तरीका

    बालों के रूखेपन को जड़ से मिटाएंगे ये हेयर मास्क, सीखें बनाने का तरीका

    हेल्थः आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के साथ कई तरह के बदलाव लोगों की लाइफ में आ रहे हैं। इन्हें में से एक बालों में रूखापन शामिल है जो लोगों में काफी आम देखा जा रहा है। इसे स्कैल्प भी कहा जाता है जो नेचुरल ऑयल की कमी, हीट स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करना, बदलते हुए मौसम की वजह से, बार-बार शैंपू से धोना या बालों से नमी छीनने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स का यूज करने से होता है। न्यूट्रिशन की कमी भी ड्राइनेस को बढ़ावा दे सकते हैं जिससे बाल दो मुंहे और टूटना शुरू हो जाते हैं। वहीं एक ऐसी होम रेमेडी भी है जो बालों को स्ट्रांग और सिल्की करने में मदद करेगी।

    अंडे का मास्क स्केल्प दूर करने में काफी मदद करता है। अंडे की जर्दी में प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ड्राई बालों को मजबूत और मॉइस्ट करने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए एक या दो अंडे की जर्दी को एक चम्मच जैतून या नारियल के तेल में मिलाएं। फिर इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें, और बाद में ठंडे पानी और हल्के शैम्पू से धो लें।

    नारियल तेल लगाने से बालों का रूखापन दूर होता है। इसमें फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों के शाफ्ट में एंट्री करते हैं जिससे उन्हें डीपली मॉइस्ट और न्यूट्रिशन मिलता है।

    बनाना मास्क भी एक ऐसी रेमडी हो सकती है जो स्कैल्प से बचने के लिए काफी मदद करती है। बनाना में पोटैशियम, विटामिन और नेचुरल ऑयल की भरपूर मात्रा होती हैं, जो बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए, एक केले को एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल या जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इस मिक्सचर को अपने बालों पर लगाएं, इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और ठंडे पानी वॉश कर लें।

    एलोवेरा जेल स्कैल्प के पीएच बैलेंस करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई होते हैं, जो सेल्स टर्नओवर को बढ़ावा देते हैं, जिससे जड़ें मजबूत होती हैं और उनका टूटना कम होता है। ये एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर है, जो बालों को न्यूट्रिशन देता है और नमी को बरकरार रखता है।

    डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • ISKCON पर बैन की तैयारी में सरकार!

    ISKCON पर बैन की तैयारी में सरकार!

    नई दिल्लीः बांग्लादेश में इस समय एक जटिल और संवेदनशील स्थिति बनी हुई है, जिसमें हिंदू समुदाय के खिलाफ हमलों और धार्मिक तनाव के साथ-साथ, ISKCON पर प्रतिबंध लगाने की संभावना को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहा है। बांग्लादेश की सरकार ने ISKCON को धार्मिक कट्टरपंथी संगठन के रूप में पेश किया है, और इसके खिलाफ कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

    इस मामले में, बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल ने यह दावा किया कि ISKCON एक कट्टरपंथी धार्मिक संगठन है, और इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। बांग्लादेश के उच्च न्यायालय में इस मामले को लेकर एक याचिका दायर की गई, जिसमें सरकार से यह पूछा गया था कि वह इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे। न्यायालय ने सरकार को आदेश दिया कि वह देश की मौजूदा स्थिति और सरकार के रुख के बारे में विस्तृत जानकारी पेश करे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानून-व्यवस्था में कोई विघटन न हो।

    यह स्थिति इस तथ्य को भी उजागर करती है कि बांग्लादेश में धार्मिक तनाव बढ़ रहा है, विशेष रूप से हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं के बीच। ऐसे में, इस्कॉन जैसे धार्मिक संगठन पर प्रतिबंध लगाने की सरकार की योजना धार्मिक असहमति और सामाजिक ध्रुवीकरण को और बढ़ा सकती है।

    यह भी महत्वपूर्ण है कि बांग्लादेश का संविधान धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा पर आधारित है, और कुछ समय पहले ही बांग्लादेश के एक राजनीतिक नेता ने संविधान से धर्मनिरपेक्षता शब्द हटाने की मांग की थी। यह स्थिति सरकार के लिए न केवल आंतरिक, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संवेदनशील बनाती है।

    इसमें कोई संदेह नहीं कि बांग्लादेश में धार्मिक असहिष्णुता और कट्टरता के कारण वहां की सामाजिक और राजनीतिक संरचना पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है, और इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित है।

  • Punjab News: 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहाती डीआइजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह और एसएसपी चरणजीत सिंह आईपीएस के निर्देशों के अनुसार एसपीडी हरिंदर सिंह गिल और डीएसपी लखविंदर सिंह कलेर की निगरानी में थाना घृणडा की पुलिस ने नाकेबंदी पर तालाशी के दौरान एक किलो हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगल सिंह उर्फ बाबा मंगा निवासी दाऊके अमृतसर के रूप में हुई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया आरोपी बाइक पर सवार होकर हेरोइन सप्लाई करने जा रहा था इसी दौरान नाकेबंदी दौरान रूकने का इशारा दिया। आरोपी से तालाश के दौरान 1 किलो हेरोइन, एक बिना नंबर की बाइक और मोबाइल बरामद किया है।

    आरोपी के खिलाफ थाना घृणडा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की प्रॉपर्टी की भी तफ्तीश की जाएगी और अगर काली कमाई से बनाई हुई प्रॉपर्टी होगी तो उसे भी फ्रिज किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ कर उससे नशा तस्करों के लिंक निकालने के प्रयास किए जा रहे है।

     

  • Punjab News: AAP की शुक्राना यात्रा का जगह-जगह स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP की शुक्राना यात्रा का जगह-जगह स्वागत, देखें वीडियो

    बटालाः आप की ओर से कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पंजाब प्रधान और अमन शेर सिंह कलसी ने वर्किंग प्रधान बनाया गया है। जिसके चलते अमन अरोड़ा और अमन शेर सिंह कलसी की ओर से पटियाला से शुक्राना यात्रा शुरू की गई थी, जो अमृतसर पहुंची। जिसके बाद अमन शेर सिंह ने बुधवार को सुबह अमृतसर के रणजीत सिंह एवेन्यू से शुक्राना यात्रा शुरू की, जो कई गांवों से होती बटाला तक जाएगी। शुक्राना यात्रा का अमृतसर बाईपास पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और आप नेता तलबीर गिल ने अपने वर्करों के साथ शैरी कलसी जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की गिनती में आप वर्कर भी मौजूद थे। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और नेता तलबीर गिल ने बताया कि यूथ को बड़ी जिम्मेदारी देने पर आप सरकार का धन्यवाद किया।

  • Punjab News: जागो में गोलियां चलने के मामले में DSP ने लिया एक्शन, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: जागो में गोलियां चलने के मामले में DSP ने लिया एक्शन, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः थाना कोट इसे खां के अधीन आते गांव में जागो के दौरान युवकों द्वारा 12 बोर की बंदूक से फायरिंग करने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। दरअसल, वीडियो में डीजे पर चल रहे गीतों के दौरान नौजवानों द्वारा बंदूके कंधों पर लटकाई हुई थी। जबकि एक अन्य वायरल वीडियो में ढेर सारे खोल दिखाए गए है। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी ने एक्शन ले लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसके बाद थाना कोट इसे खां की टीम ने एक्शन लेते हुए 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। व्यक्तियों की पहचान हैरी और रवि के रूप में हुई है।

    डीएसपी ने कहा कि इस मामले में 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पाने जाने वाले व्यक्तियों के असलहा लाइसेंस रद्द करवाए जाएंगे।