Blog

  • Canada में Jalandhar की रहने वाली लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Canada में Jalandhar की रहने वाली लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    जालंधर,ENS : कनाडा गए पंजाब के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जब उनकी छोटी बेटी की वॉल-मार्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुरसिमरन कौर के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से जालंधर के सूरानुस्सी स्थित गुरु नानक नगर की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार वॉलमार्ट के ओवन में जलने से उसकी मौत हो गई।

    मृतक गुरसिमरन कौर के ताया गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनका भाई 2 साल पहले अपने परिवार के साथ कनाडा गया था। उक्त सभी पंजाब से ही पी.आर लेकर गए थे। गुरसिमरन कौर बारहवीं कक्षा की छात्रा थी और अपनी मां के साथ वॉल-मार्ट में काम करती थी। जानकारी के अनुसार शनिवार को भी गुरसिमरन कौर अपनी मां के साथ काम पर गई थी।

    उसकी मां काम से वापिस आई और कुछ ही देर बाद उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गुरसिमरन की मौत बेकरी के ओवन में जलने से हुई, लेकिन परिवार का कहना है कि शनिवार और रविवार को ओवन नहीं चलाया जाता है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर की और मौत के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • कौन सी Medicine ज्यादा बहतर Homeopathy या Allopathy?, रिसर्च में खुलासा

    कौन सी Medicine ज्यादा बहतर Homeopathy या Allopathy?, रिसर्च में खुलासा

    हेल्थ न्यूजः होम्योपैथी और एलोपैथी दोनों बीमारियों को ठीक करने की चिकित्सकीय पद्धति है। हालांकि दोनों के इलाज करने के तरीके में भारी अंतर है। एलौपेथ की दवाइयों में कंपाउड को ठोस, द्रव्य और गैस तीनों अवस्थाओं में इस्तेमाल किया जाता है, जबकि होम्योपैथिक दवाओं को आमतौर पर पतला बनाया जाता है, ताकि इसका साइड इफेक्ट्स न के बराबर हो। ऐसे में अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि कौन सी चिकित्सकीय पद्धति बेहतर होती है। जो लोग होम्योपैथ से इलाज कराते हैं उन्हें होम्योपैथ अच्छा लगता है। लेकिन ज्यादातर लोग होम्योपैथ से इलाज नहीं कराते। एक रिसर्च में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि सामान्य बीमारियों में 2 साल से कम उम्र के बच्चों पर होम्योपैथिक का असर एलोपैथ से कहीं ज्यादा होता है।

    इस अध्ययन में 24 महीनों से कम उम्र के 108 बच्चों को शामिल किया गया था। इन बच्चों का नियमित रूप से सामान्य परेशानियों जैसे कि बुखार, डायरिया, सांसों से संबंधित दिक्कतें आदि के लिए या तो होम्योपैथी के माध्यम से इलाज कराया जाता था या एलोपैथी के माध्यम से। अध्ययन में पाया कि जिन बच्चों का इलाज होम्योपैथिक माध्यम से कराया गया, वे एलोपैथ के माध्यम से इलाज कराने वालों की तुलना में कम बीमार पड़े। स्टडी में कहा गया कि होम्योपैथ माध्यम से इलाज कराने वाले 24 महीने से कम उम्र के बच्चे औसतन 5 दिन बीमार पड़े, जबकि पारंपरिक रूप से इलाज कराने वाले समूह के बच्चे औसतन 21 दिन बीमार रहे।

  • Jalandhar News: शहीदी दिवस पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शहीदी दिवस पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीएपी ग्राउंड में आज पुलिस शहीदी दिवस मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर डीजीपी पंजाब गौरव यादव पहुंचे । जहां उन्होंने शहीद परिवारों को सम्मानित किया। डीजीपी गौरव यादव ने शहीद हुए पुलिस जवानों श्रद्धा के फूल भेंट किए।   इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए डीजीपी ने कहा कि आज के दिन अधिकारियों की शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ मीटिंग होती है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ दिन पहले एक स्टेट लैवल क्राइम मीटिंग की थी। इस दौरान ऑफिसर से फीडबैक लेकर दो एरिया आईडेंटिफाई किए थे, जिसमें हमें फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसमें एक स्ट्रेट क्राइम दूसरा सेल ऑफ़ ड्रग्स शामिल है। जिसमें पुराने क्रिमिनल्स का डाटा इकट्ठा किया जा रहा हैं। इसी के साथ पीसीआर टीमों को भी अलर्ट किया जा रहा है। वहीं हर इलाके के प्वाइंट्स को मार्क किया जा रहा है। इससे क्राइम को काबू करने में काफी मदद मिलेगी। डीजीपी ने कहा कि इसी तरह नशे पर काबू पाने के लिए भी उनकी विशेष टीम में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे पर काबू पाने के लिए पुलिस ने एक स्ट्रेटजी बनाई है। इसमें लोगों की मदद से नशा तस्करों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में नशा ज्यादा बिकने की सूचना सामने आ रही है वहां पर जाकर लोगों से मुलाकात की जाती है। जिसके बाद लोगों की मदद से तस्करों को पकड़ कर जेल भेजने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि  पुलिस को लोगों के बीच जा रही है और उनसे समस्याओं को लेकर बात कर रही है। बड़े क्राइम को रोकने के लिए जो गैंग्स्टर्स है उनके साथी इंटरेस्ट होते हैं। ऐसे लिंक के जरिए इन गैंगस्टरों के साथियों पर काबू पाया जा सकता है। अगर किसी को भी रंगदारी को लेकर फोन आता है तो एफआईआर दर्ज की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि फिरौती की मांग में कार्रवाई के बाद सामने आता है कि 20 फीसदी कॉल ही गैंगस्टर की तरफ से आती है, बाकी कॉल तो लॉकल बदमाश ही करते हैं। वही अकाल तख्त साहब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कहा कि वह उनकी बहुत इज्जत करते हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी सिक्योरिटी का रिव्यू किया गया है। फिलहाल उनके पास पूरी सिक्योरिटी है।

    DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

  • Punjab News : निहंग बाणे में आए लोगों ने Gun Point पर डेयरी संचालक को बंधक बनाकर दिया लूट की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News : निहंग बाणे में आए लोगों ने Gun Point पर डेयरी संचालक को बंधक बनाकर दिया लूट की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    अमृतसर : गांव मुल्ले चक्क के नजदीक भाई वीर सिंह कॉलोनी में एक डेयरी मालिक बेअंत सिंह को गत शाम निहंग सिंह के बाणे आए लोगों ने उसे गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर उसकी जबरन वीडियो बनाई गई। जिसके बाद उसकी दस भैंसों को वहां से खोलकर ले गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि भैंसों को गाड़ियों में लादकर निहंग बाणे ले जा रहे है। भगतांवाला के नजदीक रहने वाले बेअंत सिंह ने बताया कि उन्होंने भाई वीर सिंह कॉलोनी में अपने चाचा के पास कुछ भैंसें रखी हुई।

    उसका भैंसों के व्यापारी बिट्टू शाह पताहपुर से पैसों का लेन-देन था। बेअंत सिंह ने बताया कि बिट्टू ने बहुत ही घिनौना काम किया है। बिट्टू, निहंग सिंह बाणे में अपने कुछ साथी लेकर आया और सबसे पहले उसकी डेयरी पर रहने वाले आदमी को बंधक बना लिया और उसके बाद बिट्टू ने मुझे फोन किया और जब मैं आया तो मैंने बिट्टू शाह से कहा कि जो भी पैसों का लेन-देन है, हम बैठकर बात कर लेते है। लेकिन निहंग बाणे में आए लोगों ने गन प्वाइंट पर मुझे साइड बैठाकर मेरी दस भैंसें ले गए।

    निहंग बाणों में करीब 20 से 25 लोग थे, उन सभी के पास हथियार थे और उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अब हम भैंसे ले चले और अगर तुमने सुबह इस जगह का बयाना हमारे नाम नही किया तो हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। बेअंत सिंह ने बतााय कि मुझे एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा और गन प्वाइंट पर मेरा जबरदस्ती वीडियो बनाया। इस समय उन्होंने हमसे सारे मोबाइल फोन भी छीन लिये और हमारा पूरा पड़ोस इसका गवाह है। हमने पुलिस प्रशासन को आवेदन दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया गया है कि आपकी भैंसे जल्द ही वापिस दिलवाई जाएगी।

  • Punjab News: पंजाब में फुट एंड माउथ डिज़ीज़ के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू

    Punjab News: पंजाब में फुट एंड माउथ डिज़ीज़ के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू

    चंडीगढ़, 21 अक्टूबर, 2024: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 21 अक्टूबर से राज्यभर में मवेशियों को फुट एंड माउथ डिज़ीज़ (FMD) से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने जानकारी दी कि लगभग 65.47 लाख वैक्सीन डोज़ का इंतजाम किया गया है।

    अभियान के प्रमुख बिंदु

    1. 816 टीमों का गठन: पूरे राज्य में अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 816 टीमें बनाई गई हैं।
    2. मुफ्त टीकाकरण: यह वैक्सीन पूरे राज्य के पशुधन को बिना किसी शुल्क दी जाएगी, और अभियान नवंबर अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
    3. किसानों के लिए हेल्पलाइन: पशुपालन विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर 0172-5086064 जारी किया है ताकि किसान इस अभियान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।

    अभियान की तैयारियों पर जोर

    पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बताया कि हर जिले में टीकाकरण सामग्री पहले ही वितरित कर दी गई है। इसके अलावा, NRDDL, जालंधर के संयुक्त निदेशक को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्य स्तर पर एक कंट्रोल रूम और हर जिले में उप निदेशकों के कार्यालयों में डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, ताकि अभियान की निगरानी और समन्वय किया जा सके। गुरमीत सिंह खुदियां ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोल्ड चेन का पालन सही ढंग से किया जाए, ताकि वैक्सीन की गुणवत्ता बरकरार रहे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को टीकाकरण के लाभों के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे अधिक से अधिक मवेशी सुरक्षित हो सकें।

    क्यों है यह अभियान महत्वपूर्ण?

    फुट एंड माउथ डिज़ीज़ एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो मवेशियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है और डेयरी उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस बीमारी के कारण दुग्ध उत्पादन में कमी और मवेशियों की मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सरकार का यह कदम पशु कल्याण और किसानों की आय को सुरक्षित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
  • किसानों ने Jalandhar-Ludhiana Highway किया जाम, देखें वीडियो

    किसानों ने Jalandhar-Ludhiana Highway किया जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में धान की खरीद न होने को लेकर किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया गया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता और दोआबा प्रभारी जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला द्वारा आज जालंधर-लुधियाना हाईवे जाम कर दिया गया। किसानों द्वारा हाईवे जाम किए जाने से लंबा जाम लग गया है। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा कि बलबीर सिंह राजेवाल यूनियन द्वारा 3 दिन पहले जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को एक मांग पत्र दिया था, जिसमें मंडियों में धान की लिफ्टिंग न होने पर किसानों को डीएपी की खाद ना मिलने संबंधित जानकारी दी गई थी।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी ना करने के कारण किसानों को 21 अक्टूबर को नेशनल हाईवे (जालंधर-लुधियाना रोड) पर मैकडोनलज के सामने धरना देने के लिए मजबूर होने पड़ रहा है। जत्थेदार जंडियाला ने यह भी बताया कि डीएपी खाद मामले को लेकर कृषि पदाधिकारी की विजिलेंस जांच कराने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद न मिलने से दोआबा क्षेत्र के तमाम किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बता देंकि इससे पहले किसानों द्वारा टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल को फ्री किया गया था। वहीं आप और भाजपा नेताओं के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया था।

    भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह मछियाना ने बताया कि धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार समस्याओं का समाधान करने को लेकर आनाकानी कर रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार सुबह 11 बजे गांव धन्नोवाली के बाद नेशनल हाईवे जाम कर धरना शुरू कर दिया। धरना तब तक चलेगा जब तक सरकार मंडियों से धान की लिफ्टिंग का काम शुरू नहीं करवाती। किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को लेकर हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

  • Jalandhar News: कैंट बोर्ड प्रशासन के नोटिस से आम दुकानदारों में असमंजस

    Jalandhar News: कैंट बोर्ड प्रशासन के नोटिस से आम दुकानदारों में असमंजस

    जालंधर: दीपावली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन दिवाली पर पटाखे बेचने को लेकर जालंधर कैंट के आम दुकानदार असमंजस की स्थिति में पड़े हुए हैं, क्योंकि कैंट बोर्ड प्रशासन ने पटाखे बेचने वाले दुकानदारों के लिए एक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा था कि जिस भी दुकानदार ने पटाखे की बिक्री करनी है, उन्हें जालंधर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से लाइसैंस लेना होगा।

    वहीं बोर्ड अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कैंट एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक लाइसैंस लेने के लिए कैंट इलाके के किसी भी दुकानदार ने आवेदन पत्र नहीं भरा। आम दुकानदार कैंट बोर्ड की कार्रवाई से भयभीत हैं और वह थोक व्यापारी की ओर रुख नहीं कर रहा और इस समय वह असमंजस की स्थिति में है कि उनके द्वारा लगाई गई पूंजी कहीं नष्ट न हो जाए।

  • आबोहवा हुई खराब, सांस लेना मुश्किल, AQI में सुधार की उम्मीद नहीं!

    आबोहवा हुई खराब, सांस लेना मुश्किल, AQI में सुधार की उम्मीद नहीं!

    नई दिल्लीः हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रात 11 बजे 300 के पार चला गया। इसका मुख्य कारण पंजाब और हरियाणा में खेतों में पराली जलाने की घटनाएं मानी जा रही हैं। वायु प्रदूषण पर निगरानी रखने वाली प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) ने बताया कि शांत हवाओं के कारण भी हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 277 (खराब) बताया। यह लगातार 5वें दिन खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। AQI शाम 7 बजे 289 और रात 11 बजे 303 तक पहुंच गया। EWS ने चेतावनी दी कि प्रदूषण कम होने की संभावना नहीं है। यदि पराली जलाने की घटनाएं जारी रहीं, तो हवा की स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
    नासा के फायर इंफॉर्मेशन फॉर रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के अनुसार पिछले हफ्ते पंजाब और हरियाणा में औसतन 90 आग की घटनाएं हुईं। हालांकि, यह पिछले साल की तुलना में कम है, जब 600 से अधिक आग की घटनाएं दर्ज की गई थीं। आने वाले दिनों में आग की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है, जिससे AQI और भी खराब हो सकता है।

  • Jalandhar News: मेन चौंक पर Bus और Car की टक्कर को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, लगा जाम

    Jalandhar News: मेन चौंक पर Bus और Car की टक्कर को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, लगा जाम

    जालंधर, ENS: महानगर में सुबह-सुबह ट्रैफिक की व्यवस्था को लेकर लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते सभी एक-दूसरे को क्रॉस कर आगे निकलने की होड़ में रहते है और वाहनों की टक्कर हो जाती है। ऐसा ही एक मामला रविदास चौक से सामने आया है।

    जहां रोडवेज की बस को पीछे से स्विफ्ट कार चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे मारे गए। वहीं बीच सड़क पर बस और कार खड़े होने से ट्रैफिक जाम हो गया।

    आरोप लगाए जा रहे है कार चालक नशे की हालत में था, जिसके बाद कार चालक और बस ड्राइवर के बीच लड़ाई शुरू हो गई। वहीं भारी जाम लगने की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से बात की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर दोनों पक्ष नहीं मानें तो दोनों को थाने ले जाया जाएंगा।

     

  • Jalandhar News: Mobile Showroom में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Mobile Showroom में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख के अधीन आते कोट मोहल्ला में मोबाइल शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार का भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा शोरूम मालिक और पुलिस को दे दी गई है।

    सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते थाना प्रभारी भूषण ने बताया कि दुकानदार रात को दुकान मालिक दुकान बंद करके चला गया था, लेकिन आज सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिली। थाना 5 के प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है, बाकी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते दुकानदार टींकू मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा भारी मात्रा में उनकी दुकान में पड़ा सामान जलकर राख हो गया है।

    दूसरी ओर दमकल विभाग के कर्मी राजिंदर ने बताया कि उन्हें थाना 5 के पास मोबाइल शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। आग भीषण होने के कारण उन्होंने 2 अन्य गाड़ियां बुलाई। राजिंदर ने बताया कि 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।