Blog

  • RBI Governor Shaktikanta Das की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    RBI Governor Shaktikanta Das की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। RBI प्रवक्ता ने बताया कि शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई जिसके चलते उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत ठीक है और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।

    पिछले महीने ही शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए थे। शक्तिकांत दास को सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2024 में एक बार फिर A+ ग्रेड मिला। RBI गवर्नर को यह अवॉर्ड अमेरिका के वाशिंगटन D.C. में ग्लोबल फाइनेंस ने दिया।

  • School में Lunch के दौरान पूड़ियां खाने के बाद बच्चे की बिगड़ी तबीयत, मौत

    School में Lunch के दौरान पूड़ियां खाने के बाद बच्चे की बिगड़ी तबीयत, मौत

    तेलंगानाः कई बार इंस्टाग्राम रील या फिर दोस्तों में शोबाजी के लिए लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उनके लिए बड़ी बेवकूफी साबित होता है। हाल में तेलंगाना के हैदराबाद में एक 11 साल के स्कूली बच्चे के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जिसने स्कूल में लंच के दौरान कुछ ऐसा किया कि उसकी मौत ही हो गई। दरअसल, स्कूल में लंच के दौरान बच्चे ने अपने टिफिन बॉक्स में रखी 3 पूड़ियां एक साथ ही खा लीं जो उसके गले में बुरी तरह से अटक गईं और जानलेवा साबित हुईं। पुलिस ने ये जानकारी दी है।

    लड़के के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें स्कूल से एक फोन आया जिसमें बताया गया कि उनके बेटे ने एक साथ तीन से अधिक पूड़ियां खा लीं, जिससे उसकी सांस फूलने लगी है। छठी कक्षा के लड़के को स्कूल स्टाफ आनन फानन में पास के एक निजी अस्पताल में ले गया। यहां, अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फूड पाइप ब्लॉक होने के चलते बच्चे की जान चली गई।

    ऐसी बेवकूफियों के चलते कई बार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई बार देखा गया कि एक साथ ढेर सारे रसगुल्ले या फिर ढेर सारी बिरयानी खाने के चैलेंज में लोगों ने अपनी जान गंवाई है। शर्त और शोबाजी में मौत से खेल के और भी कई डराने वाले मामले सामने आए हैं। कुछ महीने पहले ही मध्यप्रदेश के रायसेन में गांव के तीन दोस्तों ने तालाब को एक किनारे से दूसरे किनारे तक पार करने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी। तीनों ने यह जानने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज तैरता है। इस दौरान दो युवकों ने तैरकर तालाब पार कर लिया, जबकि तीसरे युवक की सांस फूलने से मौत हो गई।

  • चालक ने अचनाक लगाई ब्रेक तो पीछे आ रही कार बस में घुसी

    चालक ने अचनाक लगाई ब्रेक तो पीछे आ रही कार बस में घुसी

    करनालः हरियाणा के करनाल में बस और कार में टक्कर हो गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी अनुसार एक व्यक्ति अचानक सड़क पर आ गया। जिससे रोडवेज बस चालक को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। इस दौरान बस के पीछे चल रही कार बस से टकरा गई। हालांकि कार में मौजूद लोगों की जान बच गई। वरना भीषण हादसा भी हो सकता था।

    कार के टकराते ही कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर होते ही गाड़ी के एयरबैग्स खुल गए। जिससे यात्रियों की जान बच गई। कार मालिक अल्फा सिटी निवासी कर्मवीर गुप्ता ने बताया कि वह घरौंडा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जिस सिलसिले में वह घरौंडा आया हुआ था और यहां से वापस घर की और जा रहा था। इसी बीच करनाल के सेक्टर–8 स्थित हाइवे पर वह हादसे का शिकार हो गई।

  • Jalandhar News: A to Z Overseas की मालिक पर केस दर्ज, लाखों की ठगी के लगे आरोप

    Jalandhar News: A to Z Overseas की मालिक पर केस दर्ज, लाखों की ठगी के लगे आरोप

    जालंधर: महानगर के लाडोवाली रोड पर स्थित ए टू जैड ओवरसीज के मालिक पर लाखों की ठगी के मामले में थाना नई बारादरी में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक ए टू जैड ओवरसीज की मालिक जतिंदरजीत कौर के खिलाफ क्लाइंट से 3.50 लाख का फ्रॉड करने की शिकायत दर्ज करवाई है। जतिंदरजीत ने करीब पांच साल पहले यह फ्रॉड किया था जिसके बाद अब जाकर जब पुलिस को शिकायत मिली है जिसके पुलिस द्वारा जांच करने पर के बाद केस दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत के अनुसार चरणजीत सिंह निवासी गुरू नानक पुरा वैस्ट ने बताया कि 2019 को उक्त आरोपी ने उसे ओर उसके परिवार को 22 लाख रुपए में कनाडा में सैटल करने का भरोसा दिया था। आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट, दस्तावेज और साढे तीन लाख रुपार एडवांस में ले लिए थे एजेंट जतिंदरजीत कौर ने उन्हें भरोसा दिया कि एक माह में उसकी पत्नी को कनाडा भेजा जाएगा और फिर एक साल के भीतर पूरे परिवार को भी कनाडा भेज दिया जाएगा।

    जब एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी काम नहीं हुआ तो चरणजीत सिंह के पूछने पर वह टालमटोल करने लगी ओर काफी समय बीत जाने के बाद जब चरणजीत सिंह ने अपने पैसे वापिस मांगे तो वह हर बार बहाना बनाती रही।

    पुलिस को शिकायत देने के बाद उक्त आरोपी ने गलती मान ली और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के दो चैक देकर राजीनामा कर लिया। लेकिन जब उसने चैक लगाए तो अकाउंट में पैसे न होने पर चैक बाउंस हो गए। जिसके बाद दोबारा से चरणजीत सिंह ने जतिंदरजीत के खिलाफ शिकायत दी ओर उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया।

  • P.U. में  Laboratory व Technical Staff की प्रमोशन को लेकर हुआ बदलाव, जानें नए Rules

    P.U. में Laboratory व Technical Staff की प्रमोशन को लेकर हुआ बदलाव, जानें नए Rules

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में लैबोरेट्री व टेक्निकल स्टाफ की प्रोमोशन के लिए नए नियम लागू हो गए हैं। इन नियमों के तहत विभिन्न पदों पर प्रमोशन के लिए अनुभव सीमा एक वर्ष के लिए घटाई गई है। यह मांग टेक्निकल स्टाफ की लंबे समय से चल रही थी और इस मांग के लिए एक कमेटी भी बनाई गई थी, जो इस पर काम कर रही थी जो अब लागू हो गई है।

    नए लागू हुए नियमों के अनुसार लैबोरेट्री स्टाफ जिनको प्रमोशन के लिए 8 वर्ष के अनुभव की जरूरत हुआ करती थी वह अब घटाकर 7 वर्ष कर दी गई है। वहीं कमेटी के मुताबिक अगले 10 वर्षों तक नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने दसवीं या बारहवीं कक्षा में साइंस की पढ़ाई की है। वहीं ग्रुप फोर के वह उम्मीदवार जिन्हें सात वर्ष का अनुभव पूरा हो गया है वह भी ग्रुप थ्री में प्रोमोट होने के लिए योग्य होंगे, जबकि पहले यह प्रोमोशन भी आठ वर्ष के अनुभव के बाद होती थी।

    इसी तरह से जो गुप सैकेंड से ग्रुप वन में प्रोमोशन के लिए अब 7 वर्ष की ही जरूरत होगी। पी.यू. की ओर से इन नियमों को लागू करते हुए एक सर्कुलर भी जारी किया गया है।

  • Flight में Deepak Kalal और पैसेंजर के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल

    Flight में Deepak Kalal और पैसेंजर के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः रिऐलिटी शो का हिस्सा रह चुके दीपक कलाल को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चलती फ्लाइट के अंदर दीपक कलाल और पैसेंजर के बीच हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक ने पैसेंजर को बैग खींचकर मारा। जिसके बाद उक्त पैसेंजर ने भी बैग दीपक को मारा। दोनों के हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस घटना को लेकर तुरंत हेयर होस्ट ने बीच-बचाव किया है। वीडियो में सुना जा सकता है कि सीट को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

    दरअसल, दीपक कुछ सामान निकालने लगता है। इस दौरान पैसेंजर उसे रूकने के लिए कहता है, जिसके बाद दीपक कहता है कि रूको रूको क्या कर रहा है। इस दौरान पैसेंजर दीपक को सीट पर बैठने के लिए कहने लगता है। जिसके बाद दीपक ने कहा कि उसका नाम दीपक कलाल है और उसका नाम चलता है। इस दौरान पैसेंजर को कहने लगा कि तू जानता है कि दीपक नाम क्या चीज है।

    वहीं पैसेंजर कहने लगा कि वह नहीं उसे पहचानता। पैसेंजर ने कहा आप चुपचाप अपनी सीट पर बैठ जाए। जिसके बाद दीपक कहने लगा कि उसका दुनियां में नाम चलता है। वहीं पैसेंजर ने कहा कि तो क्या आप मुझे धमकी दे रहे हो। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और दीपक ने पैसेंजर पर बैग उठाकर मार दिया। इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। वहीं एयर होस्ट घटना को लेकर काफी देर से दोनों को समझा रही थी। लेकिन जब दोनों में हाथापाई हुई तो एयर होस्ट ने तुरंत दोनों की हाथापाई को लेकर बीच-बचाव किया।

  • Punjab News: Innova लूट मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: Innova लूट मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, देखें वीडियो

    मोगाः इनोवा गाड़ी लूट मामले में पुलिस ने गाड़ी औऱ दो युवकों को अपनी हिरास्त में लिया है। जानकारी देते इनोवा मालिक अमर सिंह उर्फ प्रीतम सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को उसे फोन आया था कि टैक्सी गाड़ी चाहिए और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 3-4 सवारियों को लेकर आना है जो विदेश से आ रहे है। जिसके बाद वह मोगा से गाड़ी मोहाली एयरपोर्ट लेकर चला गया।

    जब फोन किया तो वह कहने लगे कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को रिसीव करना था, जिसके बाद एक सुनसान जगह में बने एक घर पर बुलाया, जब वह वहां पहुंचा तो कहने लगे कि फ्लाइट लेट हो गई है। जिसके बाद वह कहने लगे कि तब तक खाना खा ले। जिसके बाद वह गाड़ी में बैठ गए ओर कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने रिवॉल्वर निकाल गाड़ी को साइड पर लग लिया और खुद गाड़ी चलाने लगे और मुझे मोहाली टोल प्लाजा के पास उतार कर फरार हो गए।

    आरोपी जाते हुए मेरा फोन ओर पर्स भी छीनकर ले गए। जिसके बाद मैंने रिश्तेदारों के साथ मोहाली, जीरकपुर ओर आसपास के थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन किसी भी थाने में सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद फिर वह मोगा आया तो पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि यह मामला मोहाली जिले का है। शाम करीब 5 बजे कुछ साथी गोल्डन होटल के पास खड़े थे तो उन्होंने मेरी इनोवा गाड़ी नंबर pb 69 A 6169 खड़ी देखी। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली तो वह पूर्व पार्षद को भी साथ लेकर गए और पुलिस को पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को बरामद करते दो युवकों अपनी हिरास्त में लिया।

    वहीं थाना सीटी-2 के थाना मुखी ने बताया कि प्रीतम सिंह उर्फ अमर सिंह की 11 नवंबर को मोहाली जिले में गाड़ी इनोवा नंबर Pb 62 A 6169 की लूट हुई थी, जिसे मोगा से ही बरामद कर लिया है। हमने गाड़ी ओर दो युवकों को डिटेन किया है और जांच शुरू कर दी है। प्रीतम के मुताबिक वह मोहाली एयरपोर्ट पर सवारी लेने गया था कि उसकी इनोवा गाड़ी को कुछ लोगों ने छीन लिया था पूरी जांच के बाद अगली कारवाई की जाएगी।

  • Punjab News : ई-रिक्शा ने 4 साल के बच्चे को कुचला, मौत

    Punjab News : ई-रिक्शा ने 4 साल के बच्चे को कुचला, मौत

    होशियारपुर : ई-रिक्शा द्वारा बच्चे को कुचलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुकेरियां के गांव कलोता नजदीक एक 4 साल के बच्चे की ई रिक्शा से कुचलने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान मनप्रीत के तौर पर हुई है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनप्रीत स्कूल से घर आया ही था, जब यह हादसा हो गया।

    जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की मां गुरमीत कौर ने बताया कि वह कलोता गांव के रहने वाले हैं। मनप्रीत आज दोपहर रोजाना की तरह स्कूल से लौटा। मैं मनप्रीत के भाई के कपड़े बदल रही थी। इतने में मनप्रीत घर के बाहर लिंक रोड के नजदीक खेलने चला गया। इसी दौरान  यह हादसा हुआ है।

     गुरमीत ने बताया कि मनप्रीत के ऊपर से ई रिक्शा गुजर गया।  जिसके बाद मनप्रीत को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Punjab News: Bypass पर डिवाइडर से टकरा कर I-20 Car ने खाई कई पलटियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Bypass पर डिवाइडर से टकरा कर I-20 Car ने खाई कई पलटियां, देखें वीडियो

    मोगाः कोटकपुरा बाईपास पर आई ट्वेंटी कार ने कई पलटियां खाकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक मोगा के गांव सिंघा वाला से अकाल गढ़ अपने घर जा रहे थे। इस दौरान देर रात आवारा पशु को बचाते हुए कार चालक ने संतुलन खो दिया। जिसके बाद कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा कर i20 कार पलटियां खाते हुए पलट गई। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कार में लगे सेफ्टी बैग खुलने के कारण इस हादसे मे कार चालक सहित बैठे लोगों को किसी भी तरह की चोट नहीं लगी। हादसे में i-20 कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बलदेव ने बताया कि देर रात 2 बजे हादसा हुआ है। व्यक्ति ने बताया कि बाईपास पर पशु आने के कारण उसे बचाने के चलते गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी पुली के डिवाइडर से टकराकर गाड़ी ने कई पलटियां खाई। हादस में गाड़ी के एयरबैग खुलने से सभी कार चालकों का बचाव रहा। पीड़ित ने कहा कि हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

  • Punjab News: गन्ने के रेटों पर बोले भाकियू एकता सिधूपुर के नेता पलविंदर माहल, देखें वीडियो

    Punjab News: गन्ने के रेटों पर बोले भाकियू एकता सिधूपुर के नेता पलविंदर माहल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद अब पंजाब के गन्ना किसानों को देश में फसल का सबसे ज्यादा दाम मिलेगा। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करके गन्ने के दामों की जानकारी साझा की। गन्ने के रेटों में बढ़ोतरी के बाद भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर के किसान नेता पलविंदर सिंह माहल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

    उन्होंने रेटों की बढ़ोतरी पर मान सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि, रेटों में की गई बढ़ोतरी तो अच्छी बात है लेकिन सरकार को गन्ने के दामों में थोड़ी और बढ़ोतरी करनी चाहिए थी। माहल ने कहा कि फसल की लागत के मुकाबले गन्ने के दाम बहुत कम हैं। अगर डीजल, बीज और अन्य चीजों की बात की जाए तो वह बहुत ही महंगे आते हैं जिससे गन्ने की फसल बीजने में काफी लागत लगती है पन्तु उस हिसाब से दाम नहीं मिलते।

    उन्होंने मान सरकार से अनुरोध किया कि वह पहले ग्राउंड लेवल पर सर्वे करवाएं फिर उस हिसाब से गन्ने के दामों को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि हम भी धान की फसल को बीजने से छुटकारा पाना चाहते हैं लेकिन दूसरी फसलों का दाम अगर बढ़िया मिले और किसानों को उचित मुनाफा हो तो वह जरूर दूसरी फसले बीजना शुरू कर देंगे।