Blog

  • विदेश में Punjabi युवक की मौत, जाने मामला

    विदेश में Punjabi युवक की मौत, जाने मामला

    श्री कीरतपुर साहिब : विदेश में पंजाबियों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला कीरतपुर साहिब से सामने आया है। गांव ज्यूवाल निवासी बलवीर सिंह के बेटे दविंदर सिंह उर्फ ​​पोपा (31) की यूरोप के ग्रीस में सड़क हादसे का शिकार हो गया।  जानकारी के अनुसार युवक हादसे में घायल हो गया था।

    जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। दविंदर सिंह का शव अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा।  जिसके बाद मृतक के परिवार के सदस्य उसके शव को श्री कीरतपुर साहिब ले आए और अंतिम संस्कार किया।

    दविंदर सिंह तीन साल से अधिक समय से यूरोप देश ग्रीस में एक निजी फार्म हाउस पर खेती का काम करता था। जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह काम करते समय ट्रैक्टर के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

  • Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोगाः गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े विदेशी मूल के लकी पटियाल के एक सदस्य को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के जरिए मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोगा पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े विदेश में स्थित लकी पटियाल के एक साथी को काबू करके उससे पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी भिंडर के 3 सहयोगियों को काबू करके 3 अवैध हथियार बरामद किया गया है।

    डीजीपी ने कहा कि दोनों गैंग के कुल 4 साथियों को 6 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी फिरौती के लिए मोगा में व्यापारी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और पिछले और बाद के कनेक्शन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

  • Canada में भीषण सड़क हादसे में Punjabi नौजवान की मौत

    Canada में भीषण सड़क हादसे में Punjabi नौजवान की मौत

    फिरोजपुरः कनाडा में लगातार पंजाबियों की मौत की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर के बुडलाडा से सामने आया है। जहां के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा के डाउनटाउन विक्टोरियां में अलसुबह 3 वाहनों में भीषण टक्कर हुई थी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राजिंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी बोहा के रूप में हुई है।

    राजिंदर सिंह अपनी कार के साथ डगलस और हम्बोल्ट स्ट्रीट के इलाके में ट्रैफिक लाइट पर रुका हुआ था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने राजिंदर सिंह की कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे के दौरान राजिंदर सिंह की कार एक बस सहित दो अन्य वाहनों से टकरा गई। इस घटना की सूचना मिलते ही बोहा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

  • घर की सफाई करते युवक को लगा करंट, मौत

    घर की सफाई करते युवक को लगा करंट, मौत

    जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में घर की सफाई के दौरान एक युवक को करंट लग गया। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना कुंडम थाना क्षेत्र की है। मृतक का 5 साल का बेटा और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार अटल चौक के पास परिवार रहता है, दिवाली से पहले घर में दीपक साफ-सफाई कर रहे थे। दीपक पहली मंजिल पर काम कर रहे थे इस दौरान करंट लग गया।

    दीपक के पास ही उनका 5 साल का बेटा दीपांशु खेल रहा था और बच्चा भी करंट की चपेट में आ गया। दीपांशु की आवाज सुनते ही दीपक के छोटे भाई चिंटू मौके पर पहुंचे। बचाने की कोशिश में चिंटू को भी करंट लग गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बाघराजी चौकी पुलिस को सूचना दी, घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी चपेट में 11 केबी की बिजली की लाइन आ गई इस वजह से यह हादसा हो गया।

  • दिवाली-छठ पर प्रवासियों की बढ़ीं मुश्किलें, हो सकती है परेशानी

    दिवाली-छठ पर प्रवासियों की बढ़ीं मुश्किलें, हो सकती है परेशानी

    नई दिल्ली: दिवाली और छठ के त्योहार पर घर लौटने वाले प्रवासी लोगों को हर साल की तरह इस बार भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहारी सीज़न के कारण ट्रेन में सीटें न मिलने की वजह से उन्हैं मजबूरी में निजी बसों और हवाई जहाज का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन इनके किराए में आसमान छूती बढ़ोतरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

    बता दें की रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिसका फायदा उठाते हुए निजी बस ऑपरेटर और एयरलाइंस ने अपने किराए को भी बढ़ाना शुरू कर दिया है।

    आम दिनों में दिल्ली से पटना जाने वाले हवाई जहाज का किराया 3000 से 4500 रुपये के बीच होता है, लेकिन दिवाली-छठ के दौरान यह किराया बढ़कर 12,000 तक पहुंच चुका है। अन्य शहरों के लिए भी किराए में इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई है। बस ऑपरेटर भी इस मौके का फायदा उठाकर दिल्ली से बिहार के लिए बस का किराया जो आम दिनों में 1600 से 2000 रुपये होता है, वह अब बढ़कर 3500 से 5000 तक पहुंच जाता है।

  • ICU में घुसने से रोकने पर BJP MLA के भाई-भतीजे ने जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

    ICU में घुसने से रोकने पर BJP MLA के भाई-भतीजे ने जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

    मथुरा: यूपी के मथुरा में मांट विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक राजेश चौधरी के भाई, भतीजों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के आईसीयू में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। दरअसल स्‍टाफकर्मी ने इन लोगों में आईसीयू में जाने से मना कर दिया था। यह बात भाई और विधायक प्रतिनिधि को नागवार गुजरा। आरोप है कि इन लोगों ने रविवार की सुबह आईसीयू में घुसकर अस्पताल के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। यह हंगामा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। अस्पताल के मालिक डॉक्टर ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाना हाइवे में तहरीर दी है। दूसरी तरफ विधायक प्रतिनिधि ने भी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात मांट क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी की मां प्रेमवती को तबीयत खराब होने पर उन्हें शहर के महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती प्रेमवती का इलाज चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह विधायक राजेश चौधरी के भाई जितेंद्र सिंह, संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि जसवंत, भतीजा देव चौधरी आईसीयू में जबरन घुसने लगे तो अस्पताल के स्टाफ प्रताप और सत्यपाल ने उन्हें रोका। यह बात उन्हें इस कदर नागवार गुजरी कि सभी ने मिलकर प्रताप और सत्यपाल को पीटना शुरू कर दिया। अस्पताल के दूसरे स्टाफ ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। आरोपियों ने सत्यपाल का मोबाइल फोन के साथ अस्पताल में तोड़ फोड़ की। यह पूरा वाकया अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इस मामले में अस्पताल मालिक डॉ. ललित वार्ष्णेय ने नामजदों के खिलाफ थाना हाइवे में लिखित तहरीर दी है वहीं डॉक्टर द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद विधायक राजेश चौधरी के प्रतिनिधि और पीआरओ थाना शेरगढ़ के गांव जावली निवासी जसवंत ने भी डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टॉफ के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी हाइवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे की अन्य फुटेज देखने के बाद मामला स्पष्ट होगा। जून 2023 में बीएसए कालेज के निकट अधिवक्ता चाचा-भतीजी से अभद्रता और मारपीट करने के मामले में भी विधायक राजेश चौधरी के भाई और उनके प्रतिनिधि ने नाम सुर्खियों में आए थे। विधायक के करीबियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में पीड़ित पक्ष ने शिकायत की थी, हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत हो गया लेकिन सड़क पर मारपीट करने का विधायक के करीबियों का वीडियो उस समय भी खूब वायरल हुआ था।
  • Punjab News: स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Highlights:
    1. अभिभावक 22 अक्टूबर को अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम स्कूलों में जाकर देख सकेंगे।
    2. स्कूलों में वाई-फाई, सफाई सेवक, सुरक्षा गार्ड, और बस सेवा जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं।
    3. सीएम भगवंत मान और सभी विधायक स्कूलों का दौरा करेंगे और पेरेंट्स से फीडबैक लेंगे।
    चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा सरकारी स्कूलों को लेकर मेगा पीटीएम आयोजन किया है। मामले की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पीटीएम कल सभी स्कूलों में पहली बार की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहाकि 20 हजार सरकारी स्कूलों में 27 लाख स्टूडेंट्स पढ़ रहे है। ऐसे में 22 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से 2.30 बजे तक यह मेगा पीटीएम स्कूलों में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मेगा पीटीएम प्राइवेट स्कूलों में होती थी, लेकिन सरकारी स्कूलों में फंड दिखाने के लिए खानापूर्ति की जाती थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार द्वारा पहली बार मेगा पीटीएम आयोजन की जा रही है। उन्होंने कहा कि कल 6 माही परीक्षा के नतीजे प्रत्येक बच्चे के माता-पिता स्कूल में आकर देख सकते है। हरजोत बैंस ने कहा कि उनकी बच्चों के परिजनों से निवेदन है कि वह स्कूल में जरूर जाएं। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स स्कूल में आकर देखे कि स्कूलों में क्या बदलाव हुए है। वहीं उन्होंने कहा कि स्कूलों में वाईफाई, सिक्योरिटी गार्ड, सफाई सेवक सहित और अन्य सुविधाएं दी जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि पेरेंट्स इन सब चीजों को स्कूलों में देखने के बाद वह अपना फीडबैक भी दें कि स्कूलों में ओर क्या क्या सुविधाएं शुरू की जा सकती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में बस सर्विस भी शुरू की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान खुद स्कूलों का दौरा करेंगे और पेरेंट्स का फीडबैक लेंगे। वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी विधायक भी स्कूलों का दौरा कल करेंगे। वहीं पंचायती चुनाव खत्म होने के बाद उन्होंने सरपंचों को भी स्कूलों में जाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधाएं देने की योजनाएं शुरू की जा रही है।
  • Punjab News: इस इलाके में लगेगी असलहा Factory, केंद्र ने दी मंजूरी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में लगेगी असलहा Factory, केंद्र ने दी मंजूरी, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्र सरकार ने छोटे हथियार और गोला बारूद बनाने को लेकर शहर में फैक्टरी लगाने की मंजूरी दे दी है। यह  पर बनाए जाने हथियारों डिफेंस क्षेत्र के साथ-साथ विदेशी कंपनियों को भी सप्लाई किए जाएंगे। इसके साथ शहर में करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस बात का प्रगटावा युवा उद्यमी और विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिडेट के संस्थापक साहिल लूथरा ने किया। उनका कहना है कि इस कदम से यूपी के डिफेंस कोरिडोर झांसी में निर्माण यूनिट स्थापित किया है। इसके साथ शहर में और भी कई निजी फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी। इस मौके डायरेक्टर दिनेश पारिख, सचिन और सूबा इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि फैक्टरी लगने से केंद्र का ड्रीम प्रोजेक्टर शुरू हो रिहा है। इसके साथ आम लोगों में रोजगार मिलेगा।

  • Punjab News : दो पक्षों के खूनी विवाद का वीडियो हुआ वायरल

    Punjab News : दो पक्षों के खूनी विवाद का वीडियो हुआ वायरल

    लुधियाना : आज के दौर में सोशल मीडिया जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है जिसके बहुत सारे फीचर हैं, जैसे कि सूचनाएं प्रदान करना, मनोरंजन करना और शिक्षित करना मुख्य रूप से शामिल हैं। सोशल मीडिया एक समूह होता है जो मोबाइल वेब के माध्यम से व्यक्तियों को आपस में जोड़कर रखता है। सोशल मीडिया पर अकसर ही तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है।

    ऐसा ही मामला लुधियाना के लाडोवाल से सामने आया है। जहां जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी विवाद हो गया। इस हमले में एक युवक को गंभीर चोटें आई है। इस घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर भी चले और कुछ लोग घायल भी हुए है। घटना के समय माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दुकान पर तोड़फोड़ की और दुकान का सामान बाहर फैंक दिया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद हमलावरों ने दुकान बंद कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab News: BFSI Skill Program से मिली सफलता, युवाओं को मिली नौकरी

    Punjab News: BFSI Skill Program से मिली सफलता, युवाओं को मिली नौकरी

    Highlights

    1. 30 स्नातकों को BFSI कोर्स पूरा करने के बाद बैंकिंग और बीमा कंपनियों में नौकरी मिली।
    2. सरकार का उद्देश्य है युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना।
    3. BFSI क्षेत्र में कुशल कर्मचारियों की बढ़ती मांग से रोजगार के और अवसर उपलब्ध होंगे।
    चंडीगढ़, 21 अक्टूबर, 2024: BFSI Skill Program, राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी और रोजगार सृजन मंत्री अमन अरोड़ा ने 30 स्नातकों को BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) सेक्टर में सफल प्लेसमेंट के बाद नौकरी के पत्र सौंपे। यह कदम पंजाब सरकार के कौशल विकास और रोजगार सृजन के बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

    किन संस्थानों में मिला प्लेसमेंट?

    • एक्सिस बैंक
    • यस बैंक
    • कोटक महिंद्रा बैंक
    • स्टार हेल्थ इंश्योरेंस
    अमन अरोड़ा ने कहा, “यह BFSI कोर्स न केवल छात्रों को रोजगार के योग्य बनाता है बल्कि उन्हें नए युग के वित्तीय उपकरणों और तकनीकों से भी परिचित कराता है।” इस कोर्स के माध्यम से छात्र बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं, जिससे उनकी नियुक्ति की संभावना बढ़ जाती है

    पंजाब सरकार की योजना

    राज्य सरकार ने कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से BFSI कोर्स जैसे उद्योग-विशिष्ट प्रशिक्षण की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य है कि युवाओं को सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि व्यवहारिक कौशल भी प्रदान किया जाए। राज्य की यह पहल रोजगार सृजन के लिए मॉडल के रूप में उभर रही है, जिससे न केवल युवाओं को रोजगार मिल रहा है, बल्कि कंपनियों को भी कुशल कर्मचारी प्राप्त हो रहे हैं। विक्रमजीत सिंह साहनी ने इस मौके पर कहा, “हमारा लक्ष्य केवल युवाओं को नौकरी देना नहीं है, बल्कि उन्हें लंबे समय तक टिकाऊ करियर के लिए तैयार करना है। BFSI क्षेत्र में करियर संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें ग्लोबल फाइनेंशियल ट्रेंड्स से अपडेटेड रखते हैं।” अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार BFSI जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी इसी तरह के रोजगार-केंद्रित कोर्स शुरू करेगी। इसके साथ ही सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक रोजगार सृजन में 50% की वृद्धि की जाए।