गुरदासपुरः पिछले दिनी मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई है। जिसका गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले एक झगड़े में सिर में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक युवक जोहन माला (18) के पिता जसपाल कुमार और मां अंजलि, बहन पूजा और चाची राजविंदर कौर ने बताया कि उनका बेटा 24 जुलाई को गांव बेहरामपुर में अपने रिश्तेदारों के पास गया था। हमारे रिश्तेदारों का गांव में किसी से झगड़ा चल रहा था।
इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने बिना वजह हमारे बेटे के हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गहरे घाव होने से वह गंभीर जख्मी हो गया। जिसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद आज उसकी मौत हो गई है। परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग करते आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। चेतावनी देते कहा कि अगर बेटे को न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ शव को एसएसपी कार्यालय के बाहर रखकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
Blog
-

Punjab: हमले में घायल युवक की इलाज दौरान मौत, परिवार ने दी धरने की चेतावनी, देखें वीडियो
-

Car और Truck की टक्कर, भाई-बहन सहित 4 की मौ’त, 6 घायल
नई दिल्ली : सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 7 बजे एक कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मोनिका (24) पुत्री कचरूलाल प्रजापत, राजन (22) पुत्र कचरूलाल प्रजापत, रेखा (42) पत्नी ईश्वर लाल प्रजापत और धापू देवी (65) पत्नी हीरालाल प्रजापत के तौर पर हुई है। मोनिका और राजन भाई-बहन थे। धापू देवी और रेखा मां-बेटी थे।

शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास हुआ। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि परिवार की एक महिला ऋषिकेश में भागवत कथा कार्यक्रम में गई थी, जहां उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना के बाद परिजन ऋषिकेश पहुंचे।
परिजन ने शव घर लाने के बजाय उसका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में ही किया। अंतिम संस्कार करने के बाद सभी परिजन घर लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई। वह कार का बैलेंस खो बैठा और कार पीछे से ट्रक में घुस गई। अर्टिगा कार में सवार सभी 10 लोग मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले हैं।
-

यह Healthy Drinks हमेशा आपको रखेंगे Energy से भरपूर
हेल्थ टिप्सः अगर आप एनर्जी से भरपूर रहना चाहते है तो आपकों अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादातर लोग चाय-काफी के साथ दिन की शुरुआत करते है, लेकिन आपको बता दें कि, खाली पेट कैफीन पेट से जुड़ी परेशानियों खड़ी कर सकती है। लेकिन आप अगर पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहना चाहते है तो अपाकों इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपने लाइफ स्टाइल में शामिल करना होगा। एक्सपर्ट के मुताबिक, दिनभर एक्टिव रहने के लिए होममेड कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन भी किया जा सकता है। जो पोषण तत्वों से भरपूर है।
आंवला जूस हर मौसम में इम्युनिटी बूस्ट करने का बेहतरीन ऑप्शन है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्किन और बालों को कई लाभ देता है। आप चाहें तो आंवला जूस में खीरा, अजवाइन और अदरक भी मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर का जूस भी पी सकते हैं। यह जूस न केवल पोटेशियम और विटामिन सी प्रदान करता है, बल्कि प्रोविटामिन ए से भी भरपूर होता है। ऐसे में गाजर का रस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होगी और आंखों-स्किन हेल्थ में भी लाभ हो सकता है।
एक्टिव रहने के लिए दिन की शुरुआत सेब के जूस से भी कर सकते हैं। सेब और उसका जूस विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। सेब में मौजूद फाइबर पेट की सेहत ठीक कर देता है। विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस इम्यूनिटी को बूस्ट करने की क्षमता रखता है। असल में यह जूस एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है और आपको कई घंटों तक तरोताजा रखता है। गर्मियों के अलावा बरसात में भी नींबू पानी का सेवन किया जा सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है। आप चाहें तो पुदीना के पत्ते और थोड़ा सा शहद मिलाकर स्वादिष्ट और फायदेमंद बना सकते हैं।
-

प्रेग्नेंसी में भूल कर भी न पिए ये ड्रिंक्स, बच्चे पर पड़ सकता है गलत असर
Health Tips: शुगरी ड्रिंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। इन ड्रिंक्स का सेवन करने से डेंटल समस्याएं, वजन बढ़ना, और डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी लंबी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक नई रिसर्च के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने वाली महिलाओं के बच्चों में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
Peer-Reviewed Journal Nutrients में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने वाली महिलाओं और उनके बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
यह सर्वे अप्रैल और जून 2022 और 2023 के बीच किया गया, जिसमें 4 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को शामिल किया गया। इन महिलाओं को फ्रूट जूस, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे फ्रिजी ड्रिंक्स, सोडा, जूस और दूध वाली ड्रिंक्स दी गईं।
सर्वे के अंत में पाया गया कि अधिक मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने वाली महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या पाई गई। जेस्टेशनल डायबिटीज से बच्चे का वजन सामान्य से अधिक हो सकता है, जिससे डिलीवरी के दौरान समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, जेस्टेशनल डायबिटीज से बच्चे का समय से पहले जन्म और पीलिया की समस्या भी हो सकती है।
सर्वे में पाया गया कि हफ्ते में 3 बार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने वाली महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा 38% और जेस्टेशनल हाइपरटेंशन का खतरा 64% अधिक था।
शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन भ्रूण को पर्याप्त खून नहीं पहुंचने देता, जिससे उसकी ग्रोथ प्रभावित होती है और प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है। हफ्ते में चार बार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से मैक्रोसोमिया का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसमें नवजात शिशु औसत से बड़ा होता है।
रिसर्चर्स ने कहा कि प्रेग्नेंसी में अधिक मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से जेस्टेशनल डायबिटीज, जेस्टेशनल हाइपरटेंशन और मैक्रोसोमिया की समस्याएं बढ़ सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए और हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
-

Teej Celebration: महिलाओं ने पींग झूली, गाए सावन के गीत, देखें वीडियो
मोहालीः तीज पर्व आते ही सामाजिक संस्थाओं द्वारा हरियाली तीज महोत्सव आयोजित करने शुरू कर दिए गए हैं। कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए जहां झूला झूलने के इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं सावन के लोकगीत गाए जा रहे हैं। इसी के तहत मोहाली के वार्ड नंबर तीन के नगर निगम पार्षद ने अपने वार्ड में रहने वाली महिलाओं के लिए तीज का त्योहार मनाया।
जहां महिलाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और अपनी सहेलियों के साथ मिलकर गांव के बाहर एक जगह पर इक्ट्ठा होकर तीज का पर्व मनाया। जहां महिलाओं ने पींग झूली, गिद्दा डाला और पंजाबी लोक गीत गाकर मनोरंजर किया। इस दौरान महिलाओं की ओर से विभिन्न प्रकार की गेम्स भी खेली गई। वहीं महीलाओं की ओर से खाने पीने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी बनाए गए। -

Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
मोगा : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह (28) के तौर पर हुई है। गांव समाध भाई की दाना मंडी में बनी एक कोठी में राजपाल को कुछ एक युवक अपने साथ ले जाकर नशे का ओवर डोज टीका लगाया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर बाकी चार युवक वहां से फरार हो गए। जिसके बाद राजपाल की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के चारों साथियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव समाध भाई के रहने वाले जसकरण सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उसका बेटा नशा करने का आदी था। सुबह लगभग 6 बजे गांव के पूर्व सरपंच धनइंदर सिंह ने उसे आकर बताया कि उसका बेटा राजपाल सिंह दाना मंडी में बनी कोठी में बेहोशी की हालत में पड़ा है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा उसके बेटे राजपाल की मौत हो चुकी थी।
मृतक के पिता के बयानों पर पुलिस चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और केवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
-

Punjab: सुए में मिला नौजवान का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो
मोगाः गांव धल्लेके के सुए से एक नौजवान की लाश मिलने पर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से सुए से युवक का शव बाहर निकाला। युवक का चहरा काफी खराब होने के चलते पहचान नहीं हो पीई।
जिसको देखते पुलिस ने युवक की पहचान केलिए शव को मोगा के सरकारी अस्पताल में 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की उम्र करीब 32 से 35 के करीब लगती है। उसने सफेद रंग का पजामा पहना हुआ है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि उनकी तरफ से शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -

भीषण सड़क हादसे में खाई में गिरी Bus, 6 लोगों की मौत
इटावाः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें 45 यात्री के घायल और 6 लोगों की मौत होने का समाचार है। जानकारी अनुसार शनिवरा-रविवार देर रात 1 बजे के करीब डबल डेकर बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 3-4 पलटियां खाती एक्सप्रेस-वे से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें 3 कार सवार और 3 बस यात्री हैं।
SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। कार सवार परिवार राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर लौट रहे थे। उन्हें कन्नौज जाना था। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के लिए साइड से कट बना है। इसलिए, आगे न जाकर रॉन्ग साइड ही कार दौड़ा दी। बस रायबरेली से नई दिल्ली जा रही थी। उसकी स्पीड काफी तेज थी। अचानक कार सामने आने पर ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और हादसा हो गया। बस खाई में जा गिरी। वहीं राहगीरों ने बस सवार यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।
-

Selfie लेते समय गहरी खाई में गिरी युवती, देखें वीडियो
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के सतारा में एक युवती को सेल्फी लेना भारी पड़ा। सेल्फी लेने के चक्कर में युवती उनघर रोड के पास बोर्ने घाट में गिर गई। गांव के लोगों की मदद से युवती को बाहर निकाला गया और उसकी जान बच गई। इस हादसे के बाद युवती बेहद डर गई और घायल हो गई। पीड़ित युवती अपने मित्र के साथ घाट घूमने आए थी।
सेल्फी की मस्ती और लापरवाही से उसकी जान पर आफत बन गई। महाराष्ट्र में बारिश के मौसम में युवती अपने दोस्त के साथ घूमने आई थी। यहां सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसला और वह घाट में गिर गई। 100 फीट गहरे घाट में गिरी युवती को रस्सी से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह घायल युवती को घाट से बाहर खींचकर बाहर निकाला। युवती के रेस्क्यू के लिए एक व्यक्ति रस्सी के जरिए नीचे गया और घाट की झाड़ियों में फंसी युवती को बाहर निकाला। जिसके बाद युवती को अस्पताल भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
-

NEET पेपर लीक मामला, CBI ने एक और छात्र को किया गिरफ्तार
पटनाः NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी सामने आई है। मामले में सीबीआई ने राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक मेडिकल कॉलेज के छात्र संदीप कुमार को पटना से गिरफ्तार किया। जिसे पटना सिविल कोर्ट की एक विशेष अदालत में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने छात्र का 5 दिनों का रिमांड दिया है। मामले में सीबीआई अब तक 9 एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सीबीआई ने संदीप को नोटिस देकर पूछताछ के लिए पटना बुलाया था। पूछताछ में संदीप ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि संदीप ने भी अन्य छात्रों के साथ हजारीबाग में 5 मई की परीक्षा से पहले NEET यूजी का प्रश्नपत्र सॉल्व किया था। सीबीआई इससे पहले अमित और अमन को गिरफ्तार कर चुकी है।