Blog

  • Taj Mahal को मंदिर बता युवकों ने चढ़ाया जल, CISF ने पकड़ा

    Taj Mahal को मंदिर बता युवकों ने चढ़ाया जल, CISF ने पकड़ा

    आगराः ताजमहल में जल चढ़ाने का मामला सामने आय़ा है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक तहखाने के करीब और दीवार पर ओम का स्टीकर लगाकर उसपर जल चढ़ा रहे है। दावा किया जा रहा है कि युवक बोतल में गंगाजल लेकर आए थे, जिसके बाद उन्होंन जल चढ़ाया है। सूचना मिलते ही मौके पर CISF ने उन्हें पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

    बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अखिल भारत हिंदूमहासभा के कार्यकर्ता श्याम और वीनेश कुंतल हैं। हिंदू महासभा का दावा है कि यह ताजमहल नहीं, तेजोमहालय शिव मंदिर है। DCP आगरा सिटी सूरज राय ने कहा कि गंगाजल चढ़ाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar: वड़िंग जंजघर के नजदीक कांग्रेसी नेता की अवैध कालोनी में देर रात चला पीला पंजा, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar: वड़िंग जंजघर के नजदीक कांग्रेसी नेता की अवैध कालोनी में देर रात चला पीला पंजा, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    “जाली एनओसी” की तर्ज पर बनाई जा रही थी कई कोठियां, पूर्व एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टर की बढ़ी मुश्किलें

    जालंधर/अनिल वर्मा: बीते दिनों निगम कमिशनर गौतम जैन ने बिल्डिंग विभाग को लाले की दुकान बनाकर चलाने वाले अधिकारियों के तबादले कर बड़े नैक्सिस को ब्रेक करने का दावा किया था जिसका असर अब लगातार देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक असर एटीपी सुखदेव वशिष्ट को अलाट किए गए सैक्टरों में देखने को मिल रहा है जहां बीते दो सालों से अनगिनत अवैध कालोनियां, बड़ी बड़ी अवैध इमारतें, होटल, अस्पताल तथा आलीशान स्कॉट विला बन रहे थे जिनसे नगर निगम को चुवन्नी तक नहीं मिल रही थी सारा पैसा किसकी जेब में जा रहा था इस मामले में कमिशनर गौतम जैन के पास कई गुप्त शिकायतें भी पहुंची हैं जिनकी जांच गंभीरता से की जा रही है।

    वड़िंग जंजघर के नजदीक फर्जी एनओसी के आधार पर डवैल्प हो रही अवैध कालोनी पर चली डिच!

    इस सैक्टर में तैनात हुए नए एवं ईमानदार छवि वाले एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने जब इस मामले की जांच की तो सामने आया कि जो एनओसी दिखाई जा रही है वह सब फर्जी है तथा एनओसी हासिल करने के लिए कई फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया। इस नैक्सिस को कौन चला रहा था इसका खुलासा भी जल्द होने की संभावना है। खुलासा होने के बाद बीते रात कमिशनर गौतम जैन के आदेशों के बाद इस कालोनी में बनी अवैध कोठियों सहित सड़कों तथा सीवरेज को भी डिमोलिश कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में कमिशनर गौतम जैन ने भी गंभीर नोटिस लिया है कि आखिर यह कालोनी कैसे डवैल्प हो रही थी जल्द ही इस मामले में भी इस सैक्टर में दो साल तक तैनात रह चुकी महिला सहायक आर्किटैक्ट कम एटीपी सुखप्रीत कौर तथा अजय कुमार बिल्डिंग इंस्पैक्टर को नोटिस जारी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में बिल्डिंग विभाग के कई अन्य घोटालों से भी पर्दा हटने की संभावनाए साफ दिखाई दे रही है। सैक्टर 6 के आधीन वड़िंग जंजघर के नजदीक 2 एकड़ एग्रीकल्चर जमीन में अवैध कालोनी काट कर वहां प्लाटिंग कर दी गई थी इस मामले में भी दोनो विवादित अधिकारियों की भूमिका काफी संदेह मानी जा रही है सामने आया है कि इस कालोनी में एक शातिर रिटायर्ड अधिकारी ने कालोनाईजर को कई प्लाटों की कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एनओसी जारी करवाने में मदद की थी जिसमें प्लाटों तथा उक्त कालोनी को 2018 से पहले का बताया गया था जबकि यह कालोनी मार्च 2024 में शुरु हुई। इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि इस कालोनी की एग्रीकल्चर कैटागरी में रजिस्ट्री दर्ज करवाई गई मगर बाद में यहां प्लाटिंग कर कालोनी काट दी गई। इसी तरह एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने सैक्टर 5 आधीन लद्देवाली रोड पर बहुचर्चित ग्रीन काउंटी प्रौजेक्ट के अंदर बिना नक्शा पास करवाए बन रहे 8 आलीशान स्कॉट विला सबंधी जांच शुरु की जिसमें खुलासा हुआ कि यह सारा निर्माण बिना नक्शा पास करवाए ही किया जा था तथा संबधित प्रौजेक्ट का रिवाईज नक्शा 492/2013 को ग्रुप हाऊसिंग कैटागरी में मंजूर किया गया था जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी। यह भी जानकारी मिली है कि यह स्कॉट विला नक्शे अनुसार नो कंस्ट्रक्शन जोन में बनाए जा रहे थे। फिलहाल यह एक बहुत बड़ा स्कैंडल सामने आया है जिस मामले में इस सैक्टर में दो साल तक तैनात रह चुकी महिला सहायक आर्किटैक्ट कम एटीपी सुखप्रीत कौर तथा अजय कुमार बिल्डिंग इंस्पैक्टर को चार्जशीट करने की तैयारी की जा रही है जिस सबंधी दोनो को नोटिस भी जारी हो चुके हैं। इल मामले में बिल्डिंग विभाग के एमटीपी विजय कुमार ने कहा कि दोनो मामलों की जांच की जा रही है और पूर्व एटीपी तथा इंस्पैक्टर से भी रिर्पोट मांगी गई है जांच पूरी होने के तुरंत बाद सारी रिपोर्ट कमिशनर साहब को भेज दी जाएगी उसके बाद अगली कानूनी कारवाई उनके आदेशों के बाद ही होगी।
  • Defense Colony में बड़ी लापरवाही, नाले में गिरा बच्चा

    Defense Colony में बड़ी लापरवाही, नाले में गिरा बच्चा

    नई दिल्लीः बरसात के मौसम में कई जगह पर लापरवाही के कारण हादसों की खबरें सामने आ रही है। ताज़ा मामला नई दिल्ली डिफेंस कॉलोनी से सामने आया है, जहांं पर एक नाली की सफाई के बाद उसके होल को ढक्कन की बजाय प्लाईबोर्ड से ढ़क दिया गया। जिसके कारण इस इलाके में एक बच्चा नाली में गिर गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है।

    इस घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार नाली की सफाई के लिए बानाए गए होल को प्लाईबोर्ड से ढंका गया था। जिसके कारण आठ साल का बच्चा नाली में समा गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

  • Jalandhar: इस मेन चौक के पास गिरा पेड़, लगा लंबा जाम

    Jalandhar: इस मेन चौक के पास गिरा पेड़, लगा लंबा जाम

    जालंधर, ENS: किशनपुरा से दोआबा चौक की ओर जाते रास्ते में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, सड़क पर अचानक पुराना वृक्ष गिर गया। वहीं वृक्ष गिरने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीर काफी परेशान हो रहे है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना की पीसीआर टीम को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पीसीआर के मुलाजिमों द्वारा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।

    दूसरी ओर पेड़ को रास्ते से उठवाने का कार्य भी चल रहा है। मौके पर पहुंचे ASI राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें किशनपुरा से दोआबा चौक को जाती सड़क पर पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम की सूचना आई थी। जिसके बाद मौक़े पर आकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने का काम करवाया जा रहा है, वही पेड़ को भी एक तरफ़ करवाया जा रहा है।

  • Jalandhar: श्मशानघाट में जलती चिता पर कूदा व्यक्ति, हालत गंभीर

    Jalandhar: श्मशानघाट में जलती चिता पर कूदा व्यक्ति, हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय स्थित श्मशान घाट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति जलती हुई चिता में कूद गया। इस घटना में व्यक्ति आग की चपेट में आने से 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गया। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे जलती चिता से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा हैकि पीड़ित की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

    झुलसे व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र रामपाल निवासी जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बहादुर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बीते दिन गांव की एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और बहादुर सिंह उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। लोगों का कहना है कि पता नहीं वह अचानक जलती हुई आग में क्यों कूद पड़ा। डॉक्टरों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

  • Punjab: गाली-गलौज से रोका तो किया ईंट-पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab: गाली-गलौज से रोका तो किया ईंट-पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर के गांव लुंबरी वाला मरलिया से सामने आया है। जहां बच्चों के विवाद को लेकर ईंट-पत्थर और तलवारें तक चलाई गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमले में दोनों पक्षों से 6 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित राजू के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपने बयानों में पीड़ित ने बताया कि उन पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। जिसके कई दिनों के बाद पुलिस हरकत में आई है। इस संबंध में जब पीड़ित परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके बच्चे जब गली से गुजर रहे थे तो पड़ोसियों के बच्चों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया, जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह लोग छत पर चढ़ गए और हमारे ऊपर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद हमने घर में छिपकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी घर में घुसकर डंडों और कृपाण से हमाल किया। आरोपियों ने घर के सामान से तोड़फाड़ भी की। यहां तक की उनकी पानी की टंकियां भी तोड़ दी गईं। हमले में 6 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
  • Punjab: AAP विधायक ने मिलावटखोरों के खिलाफ लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab: AAP विधायक ने मिलावटखोरों के खिलाफ लिया एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने आज सुबह के करीब 3.30 बजे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलावटखोरों को पकड़ने के लिए बुलारा गांव के पास नाकाबंदी करके मिलावटखोरों के खिलाफ कारवाई की है। विधायक ने कहा कि उन्हें कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि अहमदगढ़ से सप्लाई होने वाला सिंथेटिक दूध और पनीर शहर में बड़ी मात्रा में बेचा जा रहा है।

    विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बताया कि सुबह के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम, डीएचओ रिपु धवन और फूड सेफ्टी अधिकारी लवदीप सिंह ने थाना सदर पुलिस के सहयोग से विशेष नाकाबंदी की थी जिस दौरान मालेरकोटला से आ रहे दूध और पनीर ले जाने वाले वाहनों की जांच की गई ओर 38 गाड़ियों के सैंपलों को खरड़ लैब में जांच के लिए भेजा गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

  • Punjab: Golden Temple के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरा सेवादार, हालत गंभीर

    Punjab: Golden Temple के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरा सेवादार, हालत गंभीर

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में सेवादार के झुलसने की घटना सामने आई है। दरअसल, देर रात लंगर हॉल में सेवा करते समय सेवादार उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया। हालांकि इस घटना के दौरान वहां पर मौजूद अन्य सेवादारों ने तुरंत उसे कढ़ाई से बाहर निकाला और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाले वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

    जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में सेवादार 70 प्रतिशत झुलस गया है। घायल सेवादार की पहचान बलबीर सिंह निवासी धालीवाल, गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    सेवा कर रहे सेवादारों ने बताया कि आलू उबालते समय कढ़ाई पर झाग आ जाती है, जिसे साफ किया जाता है। बलबीर सिंह भी रात करीब साढ़े 12 बजे इसी झाग को साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर तिलका और वे सीधा कढ़ाई में जा गिरे। बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह पिछले 10 सालों से गोल्डन टेंपर में सेवा के लिए आ रहा था।

  • Punjab: बदमाशों के हौंसले बुलंद, SHO पर किया हमला

    Punjab: बदमाशों के हौंसले बुलंद, SHO पर किया हमला

    अमृतसरः पंजाब में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह पुलिस अधिकारियों पर ही हमला करने लग गए है। दरअसल, पंजाब में क्राइम की बढ़ रही वारदातों और पुलिस की ढीली कार्रगुजारी के चलते बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। यही कारण है कि थाना वेरका की महिला एसएचओ पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात हमला कर दिया और एसएचओ को बदमाश बुरी तरह से घायल कर फरार हो गए।

    वहीं घायल एसएचओ को उपचार के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।पता चला है कि महिला एसएचओ के साथ उनके सहायक को भी मामूली चोटे लगी हैं। बताया जा रहा है कि दो गुटों का झगड़ा सुलझाने पहुंची महिला थाना प्रभारी पर तलवारों और दात से हमला किया गया है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों को काबू करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है। दरअसल, महिला थाना प्रभारी अमनजोत कौर को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि मुंढाल गांव के पास दो गुटों में झगड़ा चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद एसएचओ अपनी सरकारी गाड़ी में एक अन्य पुलिसकर्मी को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई। पता चला है कि उन्होंने झगड़ा तो उलझा दिया और उसके बाद दोनों पक्षों को भविष्य में झगड़ा ना करने की नसीहत देने लगी। आरोप है कि कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष के कुछ लोग नशे में धुत थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

  • Punjab: घर के बाहर कियारी बनाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, देखें वीडियो

    Punjab: घर के बाहर कियारी बनाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः घर के बाहर कियारी बनाने को लेकर दो पक्षों में आपनी झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से मार पीटाई करने तक उतर गए। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। दोनों परिवार इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है। जानकारी मुताबिक लुधियाना के लक्ष्मी नगर में घर के बाहर कियारी बनाई जा रही थी कि छोटी सी बात को लेकर यह विवादो गया। इस संबंधी पीड़ित परिवार ने बताया कि वह कियारी बनवा रहे थे कि किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद पड़ोसियों ने बाहर से लड़के बुलाकर हमारे ऊपर हमला करवा दिया। जिससे उनके परिवार के कई सदस्य जख्मी हुए है। वहीं इलाज करवा रहे परिजानों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा कार्रवाई की मांग की है। जब दूसरे पक्ष से बात की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई बाहर से लड़के नहीं बुलाए, बल्कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बाहर से बुलाकर हमारे ऊपर हमला करवाया है। फिलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है।