Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੱਜਰੀ ਦਾ ਭਰਿਆ ਟਰਾਲਾ ਪਲਟਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਢਾਈ ਵਜੇ ਨਡਾਲਾ- ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਗੁਰਾਇਆ ਜਿੰਮ ਨਡਾਲਾ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬੱਜਰੀ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰਾਲਾ ਪਲਟ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਦੋਰਾਨ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀ ਹੋਇਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਟਰਾਲੇ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਜ਼ਿਲਾ ਮਾਨਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀ ਗੱਡੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਪਿਰਥੀ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੂਸਾ, ਜ਼ਿਲਾ ਮਾਨਸਾ ਦੀ 18 ਚੱਕੀ ਟਰਾਲਾ ਪੀਬੀ 03 ਏ.ਪੀ 8832 ਚਲਾਂਉਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਤੋ ਬੱਜਰੀ ਲੱਦ ਕੇ ਮਾਨਸਾ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ। ਜਦੋ ਰਾਤ ਤਕਰੀਬਨ ਢਾਈ ਕੁ ਵਜੇ ਉਕਤ ਜਗਾ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋ ਗਲਤ ਸਾਈਡ ਆ ਰਿਹਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਜਿਸ ਤੇ 2 ਵਿਆਕਤੀ ਸਵਾਰ ਸਨ, ਨੂੰ ਬਚਾਉਦੇ ਹੋਏ ਸੜਕ ਤੋ ਹੇਠਾ ਚਲ ਗਿਆ ਤੇ ਛੱਪੜ ਵਿੱਚ ਪਲਟ ਗਿਆ

    ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵੈਸੇ ਤਾਂ ਬਚਾਅ ਹੈ। ਪਰੰਤੂ ਗੱਡੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਨੁਕਸਾਨੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਟਰਾਲੇ ਤੇ ਟਿੱਪਰ ਚਾਲਕ ਅਕਸਰ ਟੋਲ ਟੈਕਸ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਇਹਨਾਂ ਛੋਟੇ ਰਸਤਿਆਂ ਤੇ ਗੱਡੀਆਂ ਪਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ ਤੇ ਅਜਿਹੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਐਸਡੀਐੱਮ ਭੁਲੱਥ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਵੇਰੇ 7 ਵਜੇ ਤੋ ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ ਤੱਕ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਤੋ ਬੇਗੋਵਾਲ ਤੱਕ ਇਹਨਾ ਟਰਾਲਿਆਂ ਦੀ ਆਮਦ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ ਪਰੰਤੂ ਫਿਰ ਵੀ ਇਹਨਾ ਦੀ ਆਮਦ ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ।

  • पंजाबः पेट्रोल-डीजल की होगी किल्लत, बंद रखे जाएंगे पंप, ऐसोसिएशन ने किया ऐलान

    पंजाबः पेट्रोल-डीजल की होगी किल्लत, बंद रखे जाएंगे पंप, ऐसोसिएशन ने किया ऐलान

    जालंधर, ENS: किसानों के बॉर्डर पर डटे होने से पहले ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी अब पंप ऐसोसिएशन ने भी ऐलान कर दिया है। जिसके चलते आम जनता की फिर से मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने फैसला कर लिया है। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक आज पूरा दिन कंपनियों से पेट्रोल न खरीदने का फैसला कर चुके हैं, वहीं अब शुक्रवार को भी 12 से 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे।

    पेट्रोल पंप एसोसिएशन की जिला इकाई के नेता योगेंद्र पाल ढींगरा ने जानकारी दी कि पेट्रोल पंप मालिक आज पूरा दिन पेट्रोलियम कंपनियों से पेट्रोल नहीं खरीदेंगी। पेट्रोलियम कंपनियों को कोई ऑर्डर नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार को भी 12 से 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद होंगे और किसी भी वाहन में पेट्रोल नहीं डाला जाएगा। इसके साथ ही 22 फरवरी को पेट्रोल पंप की पूरे दिन की हड़ताल रखी जाएगी। इस दिन भी किसी वाहन में पेट्रोल नहीं डाला जाएगा।

    पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि समय के साथ हर व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, न सरकार और न ही पेट्रोलियम कंपनियों ने डीलरों की तरफ कभी ध्यान दिया है। उनकी कमीशन आज भी पहले की तरह ही चल रही है। उनकी प्रमुख मांग है कि उनकी कमीशन को बढ़ाया जाए। 5 फीसदी कमीशन या अपूर्व चंद्रा कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग रखी गई है।

  • पंजाब : नशेड़ियों की धुनाई की वीडियो आई सामने

    लुधियाना :  पंजाब में नशे के मामले रोज सामने आते रहते है। कई बार नशा करते लोगों की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती रहती है। नशेड़ी सरेआम खाली प्लाटों और सड़कों पर नशे के इंजेक्शन लगा रहे है। न्यू कुंदनपुरी के लोग रोजाना किसी न किसी नशेड़ी की नशा करते की वीडियो वायरल करते है ताकि नशा तस्करों पर कार्रवाई हो सके। चिट्‌टे के तस्कर न्यू कुंदनपुरी में बच्चे, युवा, महिलाओं और बुजुर्गों को नशा सप्लाई करते है। मामले बीते दिन का सामने आया है। इलाका के लोगों ने 2 नशेड़ियों को चिट्‌टे का इंजेक्शन लगाते रंगे हाथ पकड़ लिया। नशेड़ी वीडियो बनती देख भागने लगे लेकिन लोगों ने उन्हें दबोच लिया। लोगों ने नशेड़ियों की जमकर धुनाई भी की। नशेड़ियों ने माना कि वह न्यू कुंदनपुरी, पीरु बंदा मोहल्ला और बस्ती जोधेवाल से नशा लाकर टीके लगाते है। लोगों ने आज मौके पर उन्हें पकड़ लिया।

    इलाके में मेडिकल स्टोर चलाने वाले हरीश कुमार ने कहा कि 11 दिन पहले भी एक आटो चालक नशेड़ी को पकड़ा था। उस नशेड़ी ने कहा था कि वह सुइयांवाला अस्पताल के नजदीक से इंजेक्शन लाकर खाली प्लाट में छिप कर नशा करते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में युवक टोलियां बनाकर आते हैं और चिट्‌टे का खुलकर सेवन करते हैं। यदि कोई इलाका निवासी विरोध करता है तो उस पर जानलेवा हमला तक कर देते हैं। एक दिन बस पुलिस का मोहल्ले में नाका रहा उसके बाद फिर से नशेड़ियों ने नशे की तस्करी शुरू कर दी। हरीश ने बताया कि इलाके में लगातार चोरियां हो रही थीं। इसी कारण लोग अब खुद नशेड़ियों को पकड़ने में जुट गए हैं। हरीश के मुताबिक कई बार पहले भी उसने कई नशेड़ियों को पुलिस से पकड़वाया, लेकिन कुछ देर बाद पुलिस उन लोगों को छोड़ देती है। शहर में नशेड़ी देर शाम नशा करते हैं और इसके बाद देर रात को इकट्ठे होकर लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इससे यहां क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है तो आम लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। पिछले समय के दौरान यह देखने में आया है कि जितनी भी बड़ी वारदात लूट या झपटमारी की हुई हैं वह नशेड़ियों द्वारा की गई हैं

  • जालंधरः ESI अस्पताल के कमरों में डॉक्टर गायब, लोग हुए परेशान

    जालंधर, ENS: शहीद उधम सिंह नगर में स्थित ESI अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कमरों में सुबह 10 बजे तक डॉक्टर गैर हाजिर मिले। वहीं मरीज लाइनों में दवाई लेने के लिए परेशान नजर आए। वहीं स्थानीय मरीजों ने कमरों में डॉक्टरों के गैर हाजिर होने की तस्वीरें कैमरों में कैद कर ली।

    इस दौरान मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में वह दवाई लेने के लिए परेशान हो रहे है, लेकिन अभी तक डॉक्टर ड्यूटी पर ही नहीं आए है। वहीं अन्य मरीज का कहना है कि अगर डॉक्टर 10 बजे के पास आते तो वह चाय पीने के लिए चले जाते है। जिसके चलते उन्हें काफी समय तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस मामले को लेकर किसी डॉक्टर का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • केंद्र के साथ आज होगी किसानों की बातचीत, कल होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

    पंजाब में रोकी जाएंगी ट्रेनें, फ्री होंगे टोल, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

    चंडीगढ़ः किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि वीरवार शाम 5 बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हमारी मांगें ‘पुनरावृत्ति’ नहीं बल्कि हमारे लिए जीवन और मृत्यु का मामला है। हम अपनी बात मंत्रियों के सामने रखेंगे। पंजाब में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे सारे सभी टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि तीन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ये मांगें हैं-एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और बिजली अधिनियम रद्द करना। राज्य की सीमा पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती, पुलिस की कार्रवाई और ड्रोन के इस्तेमाल पर भी पंधेर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं, तो बलप्रयोग क्यों किया जा रहा है। 

    हाईवे बंद होने से दिल्ली से आने वाले उद्योगपति व कर्मी गांवों के रास्ते आ रहे है। दिल्ली में कार्यरत सोनीपत के सरकारी विभागों के कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। सोनीपत शहर में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी ट्रेन का सहारा लेकर दिल्ली जा रहे है। हाईवे से सटे गांवों में रहने वालों को मुसीबत हो रही है। उन्हें अपने वाहनों में गांवों की गलियों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

  • पंजाब : 2 ट्रकों में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    तलवाड़ा : पंजाब में सड़क हादसों के मामले आए दिन सामने आते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलते वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला मुकेरियां से सामने आया है। जहां देर शाम 2 ट्रकों की भिड़ंत का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार इस हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। यह हादसा मुकेरियां मार्ग पर अड्डा रोली के निकट हुआ है। जिसमें 2 ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कि ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फंस गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः पतंग लूटने गए 3 बहनों के इकलौते मासूम को कुत्तों ने नोंचा, हुई मौत

    पटियालाः जिले से दुखद घटना सामने आई है। जहां पास के गांव बरसट में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान तरणप्रीत सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी गांव बरसट, जिला पटियाला के रूप में हुई है। तरणप्रीत सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता संदीप सिंह मजदूरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4 बजे तरणप्रीत सिंह और एक अन्य छोटा बच्चा गांव के साथ लगते खेतों में टूटी हुई पतंग लूटने के लिए गए तो आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया।

    जिसमें एक बच्चा तो भाग गया लेकिन तरणप्रीत सिंह को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। यह घटना देख बगल के खेत में जा रहे एक व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के झुंड को भगाया और बच्चे को उठाकर घर ले आया। बच्चे के परिजनों ने उसे सरकारी राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया और परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्चे का शव घर वापस ले गए।

  • पंजाब : घर में आग में झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियाना :  मुल्लांपुर नजदीक गांव जागरा में देर रात एक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर शराब के नशे में आग लगा ली। आग की लपटों के बीच चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास कमरों में रह रहे लोगों ने तुरंत झुलसे व्यक्ति पर पानी व कंबल आदि डाल कर आग बुझा बचाया। लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। लोग रात करीब साढ़े 11 बजे घायल व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों मुताबिक जतिंद्र करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका है।

    सिर्फ उसके घुटने ही बिना जले बचे हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख तुरंत उसे PGI रेफर कर दिया। घायल की पहचान जतिंद्र कुमार के तौर पर हुई है। घायल के रिश्तेदार ने बताया कि पिछले 3 दिन से पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था। वह मायके गई हुई थी। वापस नहीं आने के कारण आज कमरे में जतिंद्र शराब पीकर अकेला बैठा था। अचानक उसने खुद पर मिट्‌टी का तेल डालकर आग लगा ली। जतिंद्र के दो बच्चे एक 7 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जतिंद्र को प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल जतिंद्र की हालत गंभीर देख रात 12.15 बजे उसे चंडीगढ़ PGI भेजा गया है।

  • पंजाबः चाइना डोर से एक युवक का गला कटा, दूसरे की उंगली कटी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा में एक्टिवा स्वार में चाइना डोर लगने से एक व्यक्ति का गला बुरी तरह कट गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दसूहा के सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान हरदोथला निवासी रवींद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति जैसे ही दसूहा विजय मॉल से दसूहा मियानी ओवरब्रिज पर चढ़ा तो चाइना डोर के कारण उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। राहगीरों की मदद से उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उक्त व्यक्ति का गला 15 सेंटीमीटर तक लंबा कट गया है।

    खून न रुकने के कारण उसे यहां से आगे अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे के पास एसडीएम चौक पर एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दसूहा से अपने घर झिंगड़ कला जा रहा हरकृष्ण सिंह का बेटा अक्सादीप चाइना डोर की चपेट में आ गया। हादसे में उनकी उंगली कट गई। जिसे अस्पताल में इलाज के दौरान छुट्टी दे दी गई।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह पर लगे NSA मामले में सरकार और डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे संगठन प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अमृतपाल सिंह और उनके साथियों पर लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) को चुनौती देने वाली याचिका की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने केंद्र, पंजाब सरकार व डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। साथ ही अगली सुनवाई पर इस संबंधी जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अमृतपाल सिंह के साथी गुरी औजला, गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, कुलवंत सिंह और बसंत सिंह द्वारा उन पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत की गई कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने अपनी याचिका में खुद पर लगाए गए NSA को गलत व गैर कानूनी बताया है। इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने केंद्र, पंजाब सरकार, डिब्रूगढ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट की तरफ से डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक से एक्ट के बारे में कुछ जानकारी पहले भी मांगी गई थी। लेकिन उनकी तरफ से इस बारे में जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसके बाद अब यह आदेश जारी हुए हैं।

    इसी तरह अमृतपाल सिंह, दलजीत सिंह कलसी व उनके अन्य साथियों ने भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में NSA के तहत उनकी की गई गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए याचिका लगाई हुई है। इस मामले की सुनवाई 19 फरवरी को तय है। इस मामले में भी डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक को नोटिस हुआ है। उन्हें हर हाल में इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।