Blog

  • प्रमोद वर्मा जिला संयोजक मनमोहन  सहसंयोजक नियुक्त

    भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने दी नियुक्ति
    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने जिला ऊना के संयोजक के पद पर व्यापारी नेता प्रमोद वर्मा को नियुक्त किया है ,जबकि जिला ऊना में सहसंयोजक के लिए मोहन शर्मा व मोहनलाल को जिम्मेदारी दी गई है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व व जिला भाजपा नेतृत्व से चर्चा के बाद यह नियुक्तियां की गई है ।उन्होंने कहा कि जिला संयोजक प्रमोद वर्मा अपनी कार्यकारिणी का गठन जल्द करेंगे ।उन्होंने कहा कि प्रमोद वर्मा की जिला संयोजक पर और मनमोहन शर्मा व मनमोहन लाल की सहसंयोजक पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी ।उन्होंने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों को जोड़ने का काम किया जाएगा ,व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमोद वर्मा जिला ऊना में सशक्त संगठन को खड़ा करें ऐसी शुभकामनाएं।
  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बच्ची का श+व बरामद, हत्या की आंशका

    जालंधर, ENS: जालंधर- पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से बड़ी खबर सामने आई है। अड्डा ब्यास पिंड में एक ढाबे के पास अज्ञात नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कूड़ा-कचरा उठाने वाले एक व्यक्ति ने ढाबा मालिक को बताया कि सड़क किनारे कूड़े में शव पड़ा है। ढाबा मालिक ने जाकर देखा तो शव कंबल में लिपटा हुआ और रस्सी से बंधा हुआ था और उसके पैर नंगे थे। ढाबा मालिक ने तुरंत अलावलपुर पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी। लड़की का शव मिलने की सूचना से अलावलपुर चौकी के प्रभारी एएसआई राजिंदर शर्मा पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    जांच के दौरान पता चला कि शव एक नाबालिक लड़की का है। मृतका की उम्र करीब 11-12 साल है। रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृत लड़की की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल जांच जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • अब 17 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं रहेगी बंद

    अंबाला: हरियाणा के पंजाब से लगते 7 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी दो दिन और बढ़ा दी गई है। अब 17 फरवरी तक इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी। 17 फरवरी रात 12:00 बजे तक हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल,जींद, हिसार, फतेहाबाद,  सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। पंजाब से चले किसान आंदोलन को हरियाणा के किसान संगठनों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है। पिछले किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने भी आपात बैठक कर कुछ निर्णय लिए हैं। 

    हरियाणा की ओर से सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व वाले गुट भाकियू चढ़ूनी ने भी आपात बैठक कर बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रदेशभर के टोल प्लाजा फ्री कराए जाने का एलान किया है। वहीं शनिवार को प्रदेशभर में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जाएगा।

    इसके बाद रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर सभी संगठरनों, खाप पंचायतों व अन्य संगठनों की अहम बैठक बुलाई गई है। जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी। ये फैसला गुरुवार को गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अध्यक्षता में बुलाई गई आपात बैठक में लिया गया है।

    भाकियू चढ़ूनी ने साथ ही आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों पर नैतिक समर्थन भी किया है। इससे पहले भी कई किसान संगठन आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों का समर्थन कर चुके हैं।  कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में आखिरकार भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट भी किसान आंदोलन में कूद गया है। भले ही पंजाब सीमा पर डटे किसानों के साथ चढ़ूनी गुट से जुड़े किसान नहीं दिखाई देंगे, लेकिन उनकी मांगों के समर्थन में लगातार सड़कों पर उतरेंगे।

    कल शुक्रवार को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक फ्री कराए जाएंगे तो वहीं अगले दिन शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। यह आंदोलन हरियाणा के साथ-साथ चढ़ूनी गुट से जुड़े दूसरे राज्यों के किसान भी अपने-अपने स्तर पर उसी अनुसार चलाएंगे।

    यहीं नहीं अगले दिन रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर प्रदेश व देश के सभी किसान संगठनों, खाप पंचायतों व सरपंच एसोसिएशन से लेकर अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक होगी, जिसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 6 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿੱਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

     ਪਠਾਨਕੋਟ: ਪੁਲਿਸ ਲਗਾਤਾਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ‘ਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 6 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਨਰੋਟ ਜੈਮਲ ਸਿੰਘ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 3 ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਜੇ.ਸੀ.ਬੀ ਮਸ਼ੀਨ ਜ਼ਬਤ ਕਰਕੇ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜਦਕਿ ਨੰਗਲਭੂਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਪੋਕਲੇਨ ਮਸ਼ੀਨ ਅਤੇ ਇੱਕ ਟਿੱਪਰ ਜ਼ਬਤ ਕਰਕੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ,ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।  ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ‘ਤੇ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨੰਗਲਪੁਰ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਕਰੱਸ਼ਰ ਮਾਲਕਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ। ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਪਾਇਆ ਗਿਆ, ਉਸ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ।

  • हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति का राज्य स्तरीय 50 वां वार्षिक अधिवेशन 18 फरवरी को

    हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति का राज्य स्तरीय 50 वां वार्षिक अधिवेशन 18 फरवरी को

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का राज्य स्तरीय 50 वां वार्षिक अधिवेशन 18 फरवरी,2024 रविवार को सुबह 10.30 बजे एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित होगा। यह जानकारी परिषद के प्रादेशिक महासचिव डा.रविंद्र सूद ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव(जनजातीय विकास,राजस्व,जल शक्ति विभाग) व चेयरमेन हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ओंकार चंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे,जबकि पूर्व कुलपति डा.राज बहादुर कार्यक्रम अध्यक्ष व पूर्व विधायक सतपाल रायजादा विशिष्टातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में उत्तरी भारत की 5 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों व 3 विभूतियों को हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कारों से अलंकृत किया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

    डा.रविंद्र सूद ने बताया कि कार्यक्रम में स्व.आयशा पटियाल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीएससी माईक्रोबायोलोजी में प्रदेश में टाप करने वाली छात्रा कविता पुत्री बीरबल सिंह को 25000 रूपए छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या कालेज कोटला खुर्द की छात्रा स्मृति पुत्री महिद्र पाल,हर्षिता पुत्री राजेश कुमार तथा काजल पुत्री रमेश चंद को छात्रवृति के रूप में वर्ष भर की कालेज फीस प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में जिला ऊना के प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहे दसवीं कक्षा के 20 विद्यार्थियों तथा जमा दो कक्षा के 20 विद्यार्थियों को स्व.संतोष कुंवर स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी छात्रवृति प्रकल्प के तहत एक-एक हजार रूपए नकद छात्रवृति,सम्मान पत्र व स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।

    इसमें काशवी राणा पुत्री पंकज राणा निवासी रामपुर,कनक शर्मा पुत्री शिव कुमार निवासी घनारी,समीक्षा पुत्री विपन कुमार निवासी थानाकलां,श्रेया कुमारी पुत्री अशोक कुमार निवासी दौलतपुर चौंक,आस्था पुत्री अश्विनी कुमार,निवासी नंगल जरियालां,हर्षिता शर्मा पुत्री विनोद कुमार निवासी तनोह,अदिति पुत्री सुशील कुमार निवासी सुंकाली,केशव जसवाल पुत्र अश्विनी कुमार निवासी घनारी,अविनिका शर्मा पुत्री राजीव कुमार निवासी डोहगी,कनक ठाकुर पुत्री कुलविंद्र सिंह निवासी बोल,वंशिका पुत्री रूमेल सिंह निवासी घनारी,दिशा वर्मा पुत्री हकीकत राज निवासी नंगल जरियालां,पलक पुत्री रंजीत कुमार निवासी घनारी,ऋतु सैणी पुत्री शशि पाल निवासी कोटला कलां,साक्षी चौधरी पुत्री विक्रम सिंह निवासी खानपुर,दिव्यांशी ठाकुर पुत्री रजनीश कुमार निवासी बंगाणा,मिताली ठाकुर पुत्री सुरेश कुमार निवासी घनारी,रमण सैणी पुत्री विजय कुमार निवासी कोटला कलां,विदिका पुत्री कुमार शर्मा निवासी बरनोह,पलक ठाकुर पुत्री सुरेश कुमार निवासी अंबोटा शामिल है।

    जबकि जमा दो कक्षा मेडिकल से अर्शदीप चौधरी पुत्री पूर्ण चंद निवासी पनोह,कशिश पुत्री अश्विनी जसवाल निवासी गुगलैहड़,तनवी पुत्री विजय कुमार निवासी गगरेट,वंश कौशल पुत्र राकेश कुमार कौशल निवासी कांगड़,पलक चौधरी पुत्री संदीप कुमार निवासी कांगड़, जमा दो कार्मस से अंकिता पुत्री गुरमीत सिंह निवासी घनारी,वृंदिका पुत्री वरिंद्र सिंह निवासी बेहला,आकृति जसवाल पुत्री जगदेव सिंह निवासी बड़ोह,ईशिता पुत्री प्रवीण कुमार निवासी नीला घाट,पल्लवी पुत्री अनिल कुमार निवासी गगरेट शामिल है।

    जमा दो आर्टस से तरूणा शर्मा पुत्री अजय शर्मा कुठार खुर्द,रजनीश कुमारी पुत्री अश्विनी कुमार निवासी लाम झंबर,तान्या शर्मा पुत्री अशोक कुमार निवासी चंबरान बंगाणा,दीक्षा ठाकुर पुत्री विपन कुमार निवासी कुठैड़ा खैरला अंशिका रायजादा पुत्री गुलशन कुमार निवासी जलग्रां टब्बा,जमा दो नान-मेडिकल से ओजस्वनी उपमन्यू पुत्री राम कुमार निवासी रिवार हटली,कनुप्रिया पुत्री संजय कुमार निवासी धंधड़ी,किरणप्रीत कौर पुत्री गुरजीत सिंह निवासी बाथू,कनिका शर्मा पुत्री संजय निवासी सलोह तथा श्रदा पुत्री परमीत सिंह निवासी अंबोटा शामिल है। डा.रविंद्र सूद ने बताया कि हिमकेप्स ला एवम नर्सिंग कालेज बढ़ेड़ा तथा नंदा इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग संस्थान की 10 मेधावी व जरूरतमंद छात्राओं को डा.हरे कृष्ण गोयल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजना के तहत 2500-2500 रूपए नगद छात्रवृति व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएगें।

    इसमें हिमकैप्स नर्सिंग कालेज बढेड़ा से रितिका चौधरी पुत्री पवन कुमार,नंदिनी पुत्री बलवान सिंह मनकोटिया,गगन कुमारी पुत्री हेमराज,हरमरीत कौर पुत्री प्रीतपाल सिंह,कृष्मा दीवान पुत्री अनिल कुमार, नंदा इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग से शिवानी पुत्री अमृत लाल, शिल्पा पाठक पुत्री बलराम पाठक,अमनदीप पुत्री हरभजन सिंह,इंदु पुत्री दिलबाग सिंह तथा रंजना पुत्री परमजीत शामिल है।   इसके अलावा स्व.शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजना के तहत जिला की 6 छात्राओं को 1500 रूपए प्रत्येक नकद छात्रवृतियां दी जाएगी।

    इसमें वर्षा देवी पुत्री रणवीर सिंह,बीए तृतीय वर्ष,राजकीय डिग्री कालेज खडड,महक पुत्री मदन लाल,बीएससी द्वितीय वर्ष,राजकीय डिग्री कालेज दौलतपुर चौंक,कृतिका पुत्री यशपाल शर्मा,बीकाम तृतीय वर्ष,लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द,मुस्कान पुत्री मुकेश कुमार,राजकीय महाविद्यालय ऊना,हर्षिता पुत्री पवन कुमार,राजकीय डिग्री कालेज अंब तथा रिचा पुत्री स्व.कश्मीर सिंह, बीकाँम द्वितीय वर्ष,राजकीय डिग्र्री कालेज हरोली शामिल है। कार्यक्रम में कुष्ठाश्रम ऊना को भी 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 11 विधवाओं को 6-6 हजार रूपए नकद व 55 विधवाओं को तीन माह के राशन के रूप में 2250-2250 रूपए की राशन किट दी जाएगी।
  • पंजाब : अर्बन एस्टेट में दिनदहाड़े चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों का कैश और गहने लेकर हुए फरार

    कपूरथला : अर्बन एस्टेट क्षेत्र में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में घुसकर लाखों रुपए कैश तथा गहने चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने वाले चोर घर में लगे CCTV कैमरों की DBR भी साथ ले गए हैं। हालांकि घटना स्थल के नजदीक कैमरों में चोरों की गतिविधि तथा एक संदिग्ध कार घूमती देखी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना-2 की पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चोर तथा संदिग्ध कार की जांच शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह गत दिवस परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद ही अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर अलमारी में रखे लाखों रुपए के गहने तथा लगभग 3.5 लाख की नकदी चोरी कर ले गए है।

    तीन कारों की चाबियां तथा एक बाइक की चाबी के साथ साथ CCTV कैमरे की DBR भी चोर अपने साथ ले गए। सुरेश कुमार ने यह भी बताया कि बराबर में स्थित कोठी में लगे CCTV में चोर की गतिविधि और एक संदिग्ध कार को घूमते देखा गया। उन्हें शक है कि उक्त कार में ही चोर आए थे। जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना-2 अर्बन स्टेट के जांच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत के बाद मौके पर पहुंच घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। 

  • राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को न्यूनतम समय में निपटाएं अधिकारी : जतिन लाल

    ऊना / सुशील पंडित : जिला ऊना में राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को सभी अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आम व्यक्ति के समय व धन की बचत हो सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राजस्व विभाग की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में निशानदेही, तक्सीम, रिकवरी, दो व तीन विस्वा भूमि आवंटन इत्यादि से संबंधित से मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे तथा उन्हें एक अभियान की तरह निर्धारित न्यूनतम समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सार्वजनिक सेवा के तहत किए जाने वाले कार्यों को पेशेवर विनम्रता, संवेदनशीलता व गंभीरता से करें तथा उनका यथाशीघ्र निष्पादन करें उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी ई-डिस्टिक के माध्यम से जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्रों को दो दिनों के भीतर जारी करना सुनिश्चित करें।

    उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का उद्देश्य न केवल इससे संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा करना है बल्कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के कार्य निष्पादन के दौरान आ रही कठिनाइयों को हल करने बारे एक दूसरे के साथ अनुभव सांझा करना भी है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में एक भूमि बैंक संबंधी डाटा तैयार करें ताकि भविष्य में खेल गतिविधियों सहित अन्य विकासात्मक परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता के अनुसार स्थानों का चयन किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करना प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी राजस्व अधिकारी इसे अत्यंत गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग संबंधी कार्य प्रगति को संबंधित राजस्व अधिकारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी दर्शाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि ऊना जिला का कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र स्वच्छ वातावरण तथा प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है तथा यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आज की जिला स्तरीय बैठक बंगाणा उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र रायपुर मैदान में आयोजित करने का मकसद जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन सहित विकास संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की संभावनाओं का जायजा लेना भी है ताकि भविष्य में ऐसे क्षेत्रों में उपयुक्त परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सके।

    उपायुक्त ने कहा कि रायपुर मैदान तथा अंदरोली क्षेत्र को पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा भविष्य में इस क्षेत्र में पर्यटकों से संबंधित सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार शर्मा, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, तहसीलदार ऊना शिखा, तहसीलदार गगरेट (घनारी) कुलताज, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव कुमार सहित विभिन्न उप तहसीलों के नायद तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  •  नियमों की अवहेलना करने पर कटे 155 चालान

     नियमों की अवहेलना करने पर कटे 155 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 155 वाहनों के चालान  काटे गये व जुर्माने के रूप में 22,500/- रूपये वसूल किए गए I वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए व जुर्माने के रूप में 500/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 19,750 /- रूपये वसूल किए गए हैं I 
  • जेएनवी में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

    ऊना / सुशील पंडित : कृषि विभाग द्वारा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में गतविदस विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
    इस दौरान कृषि उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम की महत्वता बताई व बच्चों का कार्यक्रम के प्रति उत्साह बढ़ाया। 
    मृदा परिक्षण अधिकारी दीपिका भाटिया तथा कृषि विकास अधिकारी पूजा देवी ने मृदा स्वास्थ्य, मृदा परिक्षण, सॉइल हेल्थ कार्ड एप व पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
    इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी सैनी तथा आत्मा परियोजना के बीटीए अरुण ने भी छात्रों को स्वस्थ मृदा की महत्वता समझाई। कार्यक्रम में जेएनवी के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ के भाग लिया व साथ ही किसानों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया |

    कार्यक्रम में विद्यालय के नवमीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया व विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह सहित स्कूली स्टाफ उपस्थित रहे।
  • CM के पंजाब दौरे से पहले बड़ा झटकाः सासंद महिला ने दिया इस्तीफा

    कोलकाता: पंजाब में किसान आंदोलन के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंजाब का दौरा कर सकती हैं। इसे लेकर कई चर्चाएं छिड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि वह 21 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आ सकती हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मुलाकात कर सकती हैं। वहीं पंजाब दौरे से पहले सीएम ममता को बड़ा झटका लगा गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस जहां संदेशखाली के मुद्दे पर घिरी हुई हैं तो वहीं अब पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया है। मिमी चक्रवर्ती राज्य के जादवपुर सीट से जीतकर सांसद चुनी गई थीं।

    मिमी चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी को भेजा है। चक्रवर्ती के इस्तीफे के पीछे उनकी नाराजगी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि वे टीएमसी के स्थानीय नेतृत्व से नाराज हैं। मिमी चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को नहीं सौंपा है। अब देखना यह है कि ममता बनर्जी चक्रवर्ती के इस्तीफे पर क्या फैसला लेती हैं। 35 साल मिमी चक्रवर्ती 2019 में पश्चिम बंगाल के जादवपुर लोकसभा सीट से जीती थीं। वह 30 साल की उम्र में लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई थीं। जलपाईगुड़ी में जन्मी मिमी चक्रवर्ती बंगाली सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री हैं। वे टीएमसी के स्टार प्रचारकों में शामिल रही हैं।

    मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर की सीट पर 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर अनुपम हजारा को शिकस्त दी थी। मिमी चक्रवर्ती का उस चुनाव में मतदाताओं पर जादू चला था। वे करीब तीन लाख वोटों से विजयी घोषित हुई थीं। मिमी चक्रवर्ती के इस्तीफे के पीछे की वजह स्थानीय टीएमसी नेतृत्व से नाराजगी है। कहा जा रहा है कि मिमी चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रही थीं। इसी बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को अपना त्यागपत्र सौंपा है। पार्टी ने मिमी चक्रवर्ती को 2019 में जादवपुर से डॉ. सुगात बोस की जगह उतारा था।जादवपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस का 2009 से लगतार कब्जा है।