Blog

  • Punjab News: लोगों को राहत, कैबिनेट मंत्री ने 10.25 करोड़ की लागत से 11 किमी. सड़क का करवाया काम शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों को राहत, कैबिनेट मंत्री ने 10.25 करोड़ की लागत से 11 किमी. सड़क का करवाया काम शुरू, देखें वीडियो

    पठानकोटः आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले लोगों से नई सड़कें बनाने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए भोआ विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कें बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी सरकार ने भोआ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है। इसके साथ ही ज्यादातर सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ा दी गई है। आज दो अलग-अलग सड़कें जिनकी लंबाई करीब 11 km है, उनका निर्माण कार्य शुरू किया गया है और यह और भी खुशी की बात है कि आज के निर्माण कार्य का नींव पत्थर यहां के बुजुर्गों ने रखा है।

    यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक ने आज गांव कोठे और मदीनपुर में सड़क बनाने के काम का उद्घाटन करने के बाद कही। इस मौके पर बोलते हुए, पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज भोआ विधानसभा क्षेत्र की सड़कें, जिनकी लंबे समय से किसी सरकार ने सुध नहीं ली, माइनिंग के कारण दिन-ब-दिन खराब होती गईं और जनता को इसका खामियाजा लंबे समय तक भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी ने भी इन सड़कों पर ध्यान नहीं दिया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मेरा निवेदन स्वीकार कर लिया।

    उन्होंने कहा कि मेरी मांग थी कि मेरे क्षेत्र में ज़्यादा से ज़्यादा सड़कें बनाने के लिए फंड दिए जाएं। उन्होंने अपनी दरियादिली दिखाते हुए इन सड़कों के लिए भारी फंड भी जारी किया और इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का भी आदेश दिया। मुझे आज खुशी है कि मैंने एक बार फिर दो बड़ी सड़कों का कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया है। एक गांव कोठे से खियाल-माजरा और जोयान तक और दूसरी कोठे से जानी चक और मधिनपुर तक की सड़क, जो करीब 11 km लंबी है। इस सड़क को बनाने में करीब 10 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होने हैं और इसके साथ ही इस सड़क की चौड़ाई अब बढ़ाकर 18 फीट कर दी जाएगी।

  • Jalandhar News: रैणक बाजार में आया सांभर, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रैणक बाजार में आया सांभर, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सर्दी और धुंध में खाने की तलाश में जंगली जानवर शहरों तक पहुंच रहे हैं, जिसके तहत शहर के भगवान वाल्मीकि चौक के पास से रैणक बाजार में सांभर घुस गया। देर रात सैदा गेट रिहायशी इलाके में सांभर आने की वीडियो भी सामने आई है। इस मामले को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों को देख सांभर भागता हुआ दुकान में घुस गया, जिसकी सूचना लोगों ने नगर की टीम व वन विभाग की टीम को दी लेकिन तब तक सांभर आगे बजारों के होता हुआ बाहर मोहल्ले में भाग चुका था हालांकि लोगों ने सांभर के खड़े होने ओर भागने की वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दी।
  • मातम में बदली खुशियां, शादी में जा रहे लोगों की बस पलटी, 9 की मौत, देखें वीडियो

    मातम में बदली खुशियां, शादी में जा रहे लोगों की बस पलटी, 9 की मौत, देखें वीडियो

    लातेहारः झारखंड के लातेहार में मातम में लोगों की खुशियां बदल गई। दरअसल, महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। पहले उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ और आशा कामलेल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद 52 से अधिक घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची, लातेहार और गुमला रेफर किया गया। वहीं घटना में कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पिपरशकोट गांव निवासी रेशांती देवी (35), प्रेमा देवी (37), सीता देवी (45), सोहामती देवी (45), सुखवा भुइयां (40) और विजय बसंत (32) शामिल हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सस्ता ओरसा घाटी से गुजर रही थी, तभी अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। तेज ढलान पर बस चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े। कई लोग बस के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी देते हुए घायल परिजन लक्ष्मी देवी ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग खुशी-खुशी निकले थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर जानलेवा साबित होगा। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है, वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों को भी महुआडांड़ से गुमला लाया जा रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ विपिन कुमार दुबे और एसडीपीओ शिवपूजन उरांव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत स्कूल बसों का इस्तेमाल केवल छात्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए किया जा सकता है। इसके बावजूद इस बस का इस्तेमाल निजी कार्यक्रम में लोगों को ले जाने के लिए किया गया। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों का भी अपमान है।
  • Jalandhar News: Sarvodya Hospital को लेकर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किए निर्देश

    Jalandhar News: Sarvodya Hospital को लेकर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किए निर्देश

    जालंधर, ENS: सर्वोदय अस्पताल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। गैर-जमानती केस में नामजद सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टर राजेश अग्रवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. संजय मित्तल, डॉ. अनवर खान और नोएडा सीए संदीप कुमार सिंह आदि आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं है। दरअसल, पंकज त्रिवेदी बनाम राजेश अग्रवाल मामले में माननीय अदालत ने थाना नवी बारादरी पुलिस से एफआईआर नंबर 233/25 में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

    माननीय अदालत ने थाना नवी बारादरी के एसएचओ को निर्देश दिए हैं कि वे एफआईआर नंबर 233, दिनांक 23.12.2025 के आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति को लेकर रिपोर्ट दाखिल करें। माननीय न्यायालय ने एसएचओ से रिपोर्ट 31 जनवरी 2026 तक मांगी है। नॉन-बेलेबल धाराओं के तहत दर्ज इस केस में सर्वोदय अस्पताल के डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. संजय मित्तल, डॉ. अनवर खान और नोएडा निवासी सीए संदीप कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

    आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धारा 75 Cr.P.C./79 BNSS के तहत अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया गया। गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 को थाना नवी बारादरी में दर्ज इस एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराएं 420, 465, 467, 468, 471, 477-A और 120-B लगाई गई हैं। अब 31 जनवरी को आने वाली पुलिस रिपोर्ट से आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।

     

  • Jalandhar News: नाई की दुकान पर हमलावारों ने जमकर की तोड़फोड़, की मारपीट, देखें Live

    Jalandhar News: नाई की दुकान पर हमलावारों ने जमकर की तोड़फोड़, की मारपीट, देखें Live

    जालंधर, ENS: मुस्लिम कॉलोनी के अंतर्गत आते बलदेव नगर इलाके में नौजवानों द्वारा नाई की दुकान पर अचानक हमला कर दिया गया। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावर बिना किसी बहस या चेतावनी के दुकान में घुसे। जिसके बाद हमलावार ने तोड़फोड़ करते हुए दुकानदार पर हमला कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित वीरू ने बताया कि वह दुकान के अंदर बैठा हुआ था, तभी अचानक कुछ युवक दुकान में घुस आए।

    उन्होंने किसी तरह की कोई बात नहीं की और सीधे दुकान के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने दुकान के शीशे, सामान और कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया। दुकानदार के अनुसार, हमलावरों के हाथों में डंडे थे, जिनसे उन्होंने हमला किया और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए। इस दौरान दुकान में मौजूद अन्य लोग भी सहम गए। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों से उसकी पहले कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था और न ही किसी तरह की कहासुनी हुई थी। हमला इतना अचानक था कि उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला।

    घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित से पूछताछ की और उसे थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण बचे SHO, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण बचे SHO, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के खन्ना के दोराहा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जहां बदमाशों में पुलिस पर फायरिंग की, वहीं पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। दोनों और से चली गोलियों में दोराहा थाना के एसएचओ को गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण आकाश दत्त बाल-बाल बच गए। दरअसल, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने एसएचओ की छाती को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए खन्ना के एसपी पवनजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस को ‘इरादा-ए-कत्ल’ के मामले में वांछित अपराधी हरसिमरन सिंह मंड की इलाके में मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी।

    तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हरसिमरन और उसके साथी एवनजोत सिंह भंडाल ने भागने की कोशिश में पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलियां पुलिस की सरकारी गाड़ी पर भी लगीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी हरसिमरन सिंह मंड घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे और उसके साथी एवनजोत को दबोच लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हरसिमरन के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। इस बहादुरी भरे ऑपरेशन के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पकड़े गए बदमाशों से उनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे।

     

     

  • Punjab News: सरकारी व प्राईवेट स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    Punjab News: सरकारी व प्राईवेट स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    बरनालाः जिले में प्रशासन ने आज (19 जनवरी) छुट्टी की घोषणा की है। बरनाला में 19 जनवरी को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट बरनाला टी. बेनिथ ने बताया कि यह छुट्टी महान स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाल जी की शहादत की बरसी के मद्देनज़र घोषित की गई है।

    इस हेतु यह अवकाश नियोजनीय/अपरिवर्तनीय इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत होगा। सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालयों, सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी/निजी दफ्तरों, बैंकों आदि में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।

  • Punjab News: MIG फ्लैट्स में दीवार गिरने से मचा हड़कंप, 2 गाड़ियां मलबे में दबी, देखें वीडियो

    Punjab News: MIG फ्लैट्स में दीवार गिरने से मचा हड़कंप, 2 गाड़ियां मलबे में दबी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के चंडीगढ़ रोड वर्धमान के पास MIG फ्लैट्स में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सोसाइटी की एक दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे में वहां पार्क की गई दो गाड़ियां एक I-10 और एक क्रेटा मलबे के नीचे दब गईं। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दीवार गिरी चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। इलाका निवासी जगदीप राणा ने प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया हमने पहले ही लिखित और मौखिक रूप से सूचना दी थी कि यह दीवार जर्जर है और कभी भी गिर सकती है। लेकिन प्रशासन और प्रधान ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

    यह एक बंद गली है जहाँ दिनभर बच्चे खेलते रहते हैं। शुक्र है कि हादसा रात को हुआ वरना किसी मासूम की जान जा सकती थी। निवासियों ने इस लापरवाही के लिए सीधे तौर पर सोसाइटी के प्रधान और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। मलबे के नीचे आने सेI-10 और क्रेटा कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है। फिलहाल मौके पर लोगों का भारी जमावड़ा लगा हुआ था और मलबे को रात को हटाने का काम शुरू कर दिया गया था ।

  • Punjab News: गैरकानूनी माइनिंग रोकने गए व्यक्ति पर किया गया हमला , घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गैरकानूनी माइनिंग रोकने गए व्यक्ति पर किया गया हमला , घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला में कच्चे मछीवाड़े के पास पड़ने वाले गांव नानोवाल मंड के एक व्यक्ति को गैरकानूनी माइनिंग करने वालों द्वारा पीटने की घटना सामने आई है। इस घटना में भूपिंदर सिंह घायल हो गया। घायल भुपिंदर सिंह को समराला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं गैरकानूनी माइनिंग करने वालों द्वारा की गई पिटाई का पता चलने पर पीड़ित का हाल जानने के लिए आपके हलके के विधायक जगतार सिंह दियालपुरा समराला सिविल अस्पताल पर पहुंचे।

    विधायक जगतार सिंह दियालपुरा ने कहा कि हलके में गैरकानूनी माइनिंग किसी भी कीमत पर वह नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने शरारती तत्वों ने व्यक्ति पर हमला कर घायल किया, यह एक घृणास्पद और निंदनीय कृत्य है। विधायक ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि जिन व्यक्तियों ने पिटाई की और गैरकानूनी माइनिंग कर रहे हैं, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 भाईयों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 भाईयों की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बस्ती जोधेवाल चौक नजदीक काली सड़क हाईवे पर बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने जबरदस्त फेट मारी। देर रात घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तीनों युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। एक्सीडेंट में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। उनके दोस्त की हालत रात 12 बजे तक सिविल अस्पताल में गंभीर बनी हुई थी। मरने वाले युवकों की पहचान दामोदर कुमार (21) व शिवमोहन कुमार (28) के रूप में हुई है। उनके दोस्त का नाम मनोज कुमार (27) निवासी आज़ाद नगर है।

    मृतकों के शवों को रात पौने 12 बजे सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। उनका दोस्त गंभीर घायल है उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। सड़क पर खून से लथपथ हालत में गिरे युवकों को देख किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। हादसे से कुछ देर बाद मौके पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल युवकों को प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस ने एक युवक को एम्बुलेंस में डाला जब कि बाकी के दो युवकों की इंसानियत के नाते उनकी जान बचाने के लिए खुद अपनी गाड़ी में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। मरने वाले दोनों युवक सगे भाई है।

    उनकी चार बहनें है। घायल मनोज के पैर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई है। सिर की हड्डी टूट कर दिमाग के अंदर चली गई है। जानकारी देते हुए एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से एक्सीडेंट की सूचना हमें मिली। घायलों को सिविल अस्पताल लेकर आए तो दामोदर और शिव मोहन ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक आपस में भाई है। यह काली सड़क के रहने वाले है। सीसीटीवी चैक करके अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उधर, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

    दामोदर और शिव मोहन की बहन चंद्रावती ने बताया कि वह 6 भाई बहन है। इसमें 4 बहनें और 2 भाई थे लेकिन अब दोनों भाइयों की मौत हो गई है। चंद्रावती ने बताया कि करीब 8 वर्ष पहले वह लुधियाना आए थे। उनका भाई शिव मोहन कपड़ा वाशिंग का काम करता था और दामोदर सिलाई का काम करता था। शिव मोहन के दो बेटे और पत्नी है जबकि छोटे भाई दामोदर की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के मुताबिक उन्हें खुद नहीं पता के रात के समय उनके बेटे दोस्त के साथ कहां जा रहे थे।