Blog

  • इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइज़र के 105 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 105 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे जिनमें 90 पद सुरक्षा गार्ड और 15 पद सुरक्षा सुपरवाइज़र के शामिल है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 20 जून को जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 21 जून को उप रोजगार कार्यालय हरोली में प्रातः 10.30 बजे साक्षात्कार आयोजित होगा।

    सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और ग्रेजुएशन उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा चयनित अभ्यार्थियों को 12 से 22 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नम्बर, पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • एडीसी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

    एडीसी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

    ऊना/ सुशील पंडित : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने मानसून की आमद के मद्देनजर ऊना जिले में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा के लिए पहले से तैयारी और प्रबंध करें। बचाव टीमें हर समय तैयार रहें। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से हर समय अपने मोबाइल फोन चालू हालत में रखने को कहा।

    अतिरिक्त उपायुक्त शनिवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मानसून में आई भीषण आपदा में पूर्व तैयारियों को लेकर मिली सीख का बेहतर प्रबंधन में सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि पिछले मानसून में आपदा प्रभावित रहे क्षेत्रों के लिए इस बार पूर्व रणनीति बनाकर काम करें। दुर्घटना संभावित स्थलों को लेकर एहतियाती कदम उठाएं। बरसात के दौरान सड़कों को सुचारू रखने, भूस्खलन की स्थिति में रास्तों एवं सड़कों से मलबा हटाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    नाले-नालियां ना हों चोक
    महेंद्र पाल गुर्जर ने खड्डों, नालों में बहाव को अवरोध रहित बनाने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने बरसाती नालों के बहाव मार्ग व गांवों-शहरों में नालियों की साफ सफाई पर बल दिया और संबंधित अधिकारियों को यह तय बनाने के निर्देश दिए कि नालियां-नाले चोक न हों, ताकि बरसात में पानी की निकासी ठीक रहे। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में पंचायत जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर साफ सफाई के लिए मुहिम चलाने को कहा।  

    सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम
    अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपदा की स्थिति में पानी के निकास की उचित व्यवस्था, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का भण्डारण एवं वितरण, जीवन रक्षक दवाइयों और मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था के लिए अपनी पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल भवनों की सुरक्षा और बाढ़ अथवा जलभराव की आशंका वाले स्कूलों की सूची सौंपने को कहा। ऐसे स्कूलों में अध्यापकों को आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षित करने पर बल दिया।

    उन्होंने आपदा मित्रों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यशाला लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी तय बनाने को कहा कि गांवों में ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियां गठित कर उन्हें सक्रिय करेें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि सर्पदंश के उपचार की दवा प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी हो।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि मानसून सीजन को देखते हुए जिन रिहाइशी इलाकों अथवा कार्यालय भवनों के साथ में कोई पेड़ गिरने की हालत में हैं और उनसे जान मान के नुकसान की आशंका है, उसकी पूर्व सूचना तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दें। ताकि जान मान के लिए खतरा बने ऐसे पेड़ों को हटाने के लिए समय रहते उपयुक्त कदम उठाए जा सकें।

    आपदा की स्थिति में तुरंत 1077 पर करें फोन
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मानसून की गतिविधियों की नियमित जानकारी सहित अन्य किसी आपदा में जान-माल की सुरक्षा के उचित प्रबंधन के लिए उपायुक्त कार्यालय में स्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। चौबीसों क्रियाशील रहने वाले इस नियंत्रण कक्ष का टोल फ्री फोन नम्बर 1077 है।

    उन्होंने लोगों से अपील की किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 1077 पर फोन कर सूचित करें। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर स्थापित जिला आपात नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 1975-225045, 225046 225049 और 225052 पर भी आपदा को लेकर फोन कर सकते हैं। बैठक में एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • 25 जून को डाकघर ऊना मंडल में लगेगी पेंशन अदालत

    ऊना/ सुशील पंडित : मंडल ऊना के डाकघर अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि डाकघर ऊना मंडल में 25 जून कोे प्रातः 10 बजे पेंशन अदालत लगेगी। पेंशन अदालत में पेंशन भोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति की पेंशन संबंधी कोई शिकायत है तो वे अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल को 22 जून तक भेजना सुनिश्चित करें।
  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उनके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत राशन कार्ड बनाए जाएंगे जिसके अंतर्गत निःशुल्क गंदम आटा तथा चावल उपलब्ध करवाए जाएगा।

    राशन कार्ड बनाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिवध्सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बना सकतें है। इस संबंध में किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना  के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर संपर्क किया जा सकता है।

    इसके अतिरिक्त खण्ड स्तर पर राशन कार्ड की जानकारी या राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर संबंधित पचंायत सचिव से तथा शहरी क्षेत्र में निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना से संपर्क कर सकते हैं। खंड ऊना के लिए निरीक्षक रजनी कालिया मोबाईल नम्बर 7876089019, खंड बंगाणा के लिए निरीक्षक नरेश कुमार, मोबाईल नम्बर 8219486915, हरोली खंड के लिए निरीक्षक दीपक शर्मा मोबाईल नम्बर 8627908080, गगरेट खंड के लिए सुरिन्द्र सिंह मोबाईल नम्बर 9816431183 और खंड अम्ब के लिए निरीक्षक सरोज कुमार, मोबाईल नम्बर 9459527954 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • नालागढ़ उपचुनाव में आजाद प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं समीकरण

    दोनो दलो की बढ़ी चुनोती
    नालागढ़/ सचिन बैंसल : नालागढ़ विधानसभा में उपचुनाव की तारीख आते ही सियासी हवाएं तेज हो गई है। जहां भाजपा की ओर से के एल ठाकुर अपनी ताल ठोक रहे हैं ।वही कांग्रेस से हरदीप बाबा का टिकट लगभग तय है। मुकाबला तो भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होना तय है। लेकिन इस बार कुछ आज़ाद उमीदवार भाजपा और कांग्रेस के रास्ते मे रोड़े बन सकते है। बात करें पिछली बार हुए चुनाव की तो के एल ठाकुर जो कि आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर  विजय हुए थे और भाजपा की ओर से लखविंदर राणा ने चुनाव लड़ा था जो कि तीसरे नंबर पर रहे थे। के एल ठाकुर ने पिछले चुनाव में एक तरफा जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा लगभग 20000 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

    क्या नालागढ़ विधानसभा की जनता फिर के एल ठाकुर पर अपना विश्वास जता पाएगी । इस बार आज़ाद प्रत्याशी भी मैदान में है। अगर बात भाजपा से पूर्व में  विधायक रहे स्वर्गीय हरि नारायण सिंह सैनी के भतीजे हरप्रीत सैनी भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में कूद पड़े और वही नरेंद्र सिंह राजपुरा  के रहने वाले भी आजाद प्रत्याशी के रूप में अपनी ताल ठोक रहे हैं। इस बीच नालागढ़ विधानसभा में उपचुनाव काफी रोमांचक होगा। जिसमें यह कहना मुश्किल है की जीत का सेहरा किसके सिर पर सजेगा। हरप्रीत सैनी का मैदान में उतरना के एल ठाकुर के लिए मुसीबत बन सकता है क्योंकि हरप्रीत सैनी स्वर्गीय हरि नारायण सैनी के भतीजे है ।जिन्होंने बीजेपी को नालागढ़ में कई बार जिताया है। इस पर भाजपा समर्पित लोग हरप्रीत सैनी के साथ भी जाएंगे।जिससे कि के एल ठाकुर की जीत की संभावनाएं थोड़ी कम हो जाती है । वही हरप्रीत सैनी का फायदा सीधे तौर पर हरदीप बाबा को  होगा क्योंकि भाजपा की वोट बंट जाएगी और कांग्रेस के प्रत्याशी हार्दिक बाबा इसका फायदा उठा सकते है।
  • पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.2 रुपये हुआ महंगा 

    पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.2 रुपये हुआ महंगा 

    नई दिल्लीः कर्नाटक सरकार ने ईंधन की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने पेट्रोल के दाम तीन और डीजल की कीमतों को लगभग 3.05 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। कांग्रेस सरकार के इस फैसले के मुताबिक कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल का सेल्स टैक्स 29.84 फीसदी, जबकि डीजल का बिक्री कर 18.44 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले के असर के बारे में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि कर्नाटक में तत्काल प्रभाव से पेट्रोल की कीमत लगभग तीन रुपये जबकि डीजल की कीमत 3.05 रुपये बढ़ जाएगी।

    इस फैसले का असर उपभोक्ताओं के आम इस्तेमाल वाली चीजों पर भी पड़ने की आशंका है। रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की कीमतों में उछाल आ सकती है। दैनिक आवाजाही के लिए लोग वाहनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी ईंधन की कीमतों को बढ़ने के बाद टिकट की दरें बदल सकती हैं। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक बाद देश की प्रमुख दूध कंपनियों ने कीमतों को बढ़ाने का एलान किया था। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने के फैसले से जनता पर और बोझ बढ़ने की आशंका है।

    गौरतलब है कि कर्नाटक से पहले पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बिजली की दरों को बढ़ाने का फैसला लिया था। खबरों के मुताबिक पंजाब में शुक्रवार को घरेलू और औद्योगिक बिजली के दाम बढ़ाने की घोषणा की गई। नए दाम 16 जून से लागू हो जाएंगे, लेकिन सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सिर्फ उन 300 यूनिट को 10-12 पैसे प्रति यूनिट महंगा किया है जो सरकार जनता को मुफ्त दे रही है। यानी जनता पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। इस बोझ को राज्य सरकार खुद वहन करेगी। 

  • Punjab: Auto चालक का आरोप, पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से डंडो से पीटा, देखें Video

    Punjab: Auto चालक का आरोप, पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से डंडो से पीटा, देखें Video

    लुधियानाः जिले में देर रात ऑटो चालक विक्रम ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। ऑटो चालक का कहना हैकि वह सवारियां छोड़ने के लिए देर रात जा रहा था कि पुलिस कर्मियों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। अस्पताल में मैडिकल करवाने पहुंचे विक्रम ने कहाकि उसकी पीठ पर भी डंडों से की गई पिटाई के निशान है। पीड़ित विक्रम ने कहा कि वह जमालपुर 33 फूट रोड का रहने वाला है और वह इंजीनियर है। पीड़ित ने कहा कि नौकरी ना मिलने के कारण वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। विक्रम ने कहा कि देर रात वह करीब 11 बजे सवारी लेने के लिए  रेलवे स्टेशन पर गया। जहां उसने 3 सवारियां ऑटो में बैठाई।

    उक्त सवारियों को उसने बाबा थान सिंह चौक, 3 नंबर डिवीजन और ताजपुर धर्म कांटा छोड़ना था। इस दौरान 2 सवारियां उतारने के बाद जैसे ही वह समराला चौक पहुंचा तो एक महिला और एक व्यक्ति ने उसे सवारी बनकर रुकने का इशारा किया। विक्रम ने कहा कि उन लोगों ने उसे ताजपुर रोड धर्म कांटा के पास उतारने के लिए कहा। विक्रम मुताबिक उसने उन्हें ऑटो में बैठा लिया। कुछ दूरी पर जाकर महिला ने कहा कि ऑटो रोकने मुझे बाथरुम जाना है। विक्रम के मुताबिक महिला के कहने पर उसने ऑटो रोक लिया। महिला और उसके साथ का व्यक्ति ऑटो से उतर गए। इतने में पीछे से एक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल पर आया और बीड़ी मांगने लगा।

    जैसे ही उसने उसे बीड़ी दी तो इतने में पुलिस की गाड़ी उसके पास आ गई। काफी दूर तक पुलिस वालों ने उस बाइक वाले का पीछा किया। लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट रही पुलिस की गाड़ी ने उसका ऑटो रोक लिया। विक्रम के मुताबिक गाड़ी में 3 पुलिस कर्मी बैठे थे। जिसमें 1 अधिकारी था और 2 बिना वर्दी के थे। विक्रम ने कहा कि ड्राइवर के साथ एक कांस्टेबल था। कांस्टेबल ने ऑटो पर पहले डंडे मारे और उसे रोककर डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। विक्रम का आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने सिर पर डंडे मार कर मां-बहन की गालियां दी। विक्रम मुताबिक शनि मंदिर के बाहर पुलिस कर्मचारियों ने उससे मारपीट की। इस मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO भूपिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

  • चांदनी चौक में लगी भीषण आग, कई दुकाने जलकर हुई राख

    चांदनी चौक में लगी भीषण आग, कई दुकाने जलकर हुई राख

     दिल्ली: चांदनी चौक में गुरुवार को आग लग गई। करीब 120 दुकानें जलकर राख हो गयी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा के तहत मामला दर्ज किया है। 285/337 पीईसी। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया। 

    एक दिन पहले गुरुवार शाम करीब 5 बजे PCR से कटरा मारवाड़ी, न्यू रोड, चांदनी चौक में आग लगने की कॉल मिली, जिस पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई की। आसपास के व्यवसायों को खाली करा लिया गया और अग्निशामकों को आग बुझाने के लिए आवश्यक सहायता दी गई।

    आग कैटरा के स्टोर तक फैल गई। फिलहाल, आग लगभग बुझ चुकी है। लगभग 110-120 दुकानें पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। आग बुझाने का काम जारी है। इस संबंध में कोतवाली थाने में धारा 285/337 के तहत FIR दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

    आग बुझाने के दौरान एक फायर फाइटर झुलस गया। आग किस कारण लगी इसकी जांच की जा रही है। गुरुवार को उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि आग काफी गंभीर है और हमारी 40 से ज्यादा गाड़ियां फिलहाल मौके पर हैं। उनके मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी वह ढह गई है। 

  • Punjab: सरकारी अस्पताल में स्केनिंग को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

    Punjab: सरकारी अस्पताल में स्केनिंग को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

    मोगाः जिले के सरकारी अस्पताल में अल्ट्रा साउंड स्कैन को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां मरीजों ने डॉक्टरों और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मरीज के परिजनों द्वारा आरोप लगाए गए है कि अल्ट्रा साउंड स्कैन के दौरान अस्पताल के डाक्टर ने मीटिंग जाने की बात की। इस दौरान मरीजों में रोष पाया गया और मरीजों ने डॉक्टरों और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी।

    वहीं जानकारी देते हुए मरीजों ने कहा कि आज सुबह से अल्ट्रा साउंड करवाने के लिए बैठे हुए है और डाक्टर साहिब मीटिंग जाने की बात कर रहे है। ऐसे में तब तक मरीजों की स्कैन नहीं होगी। मरीजों ने कहाकि जब तक स्कैन नहीं होगी तब तक इलाज शुरू नहीं होगा। मरीजों का आरोप है कि क्या मरीजों की जिंदगी से ज्यादा मीटिंग को डॉक्टरों द्वारा त्वज्जों दी जा रही है। इस हंगामे के दौरान डाक्टर और मरीजों की बहस भी हुई। मरीजनों ने कहा कि वह पंजाब सरकार से मांग करते है कि जो सेहत सुविधा को लेकर वादे किए थे वह कहां गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पूरे डाक्टर भी मौजूद नहीं रहते है। 

    वही जानकारी देते हुए एसएमओ सुखप्रीत सिंह बराड़ ने कहा कि जो अल्ट्रा साउंड वाले डॉक्टर है उनमें से एक डॉक्टर की प्रमोशन होकर एसएमओ बधनी कलां की बदली हो गई। उन्होंने कहा कि आज डाक्टर की डिप्टी कमिश्नर के साथ मीटिंग थी जिसके चलते उन्हें मीटिंग में जाना था। उन्होंने कहा कि यह बात सुनकर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। परंतु फिर भी डाक्टर की ओर से सभी मरीजों की अल्ट्रा साउंड किए गए उसके बाद ही वह मीटिंग में गए। वहीं उन्होंने कहा के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है हम सरकार से भी मांग करते है जल्द से जल्द खाली पड़ी सीटों को भरा जाए।