Blog

  • बज गया जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल, जानें किस तारीख को होगा मतदान

    बज गया जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल, जानें किस तारीख को होगा मतदान

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में तो हरियाणा में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। जबकि 4 अक्टूबर को इन दोनों राज्यों के एक साथ चुनाव परिणाम आएंगे। साथ ही हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को रिजल्ट आएगा। वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इस बार हरियाणा में स्लम और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अलग से पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे।

    निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस बहुप्रतीक्षित चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में 42.6 लाख महिलाओं सहित कुल 87.09 लाख मतदाता हैं और इनके मतदान के लिए कुल 11,838 मतदान केंद्र होंगे। इस पूर्ववर्ती राज्य के सभी उम्मीदवारों को उनके राजनीतिक दलों की मांग के अनुसार आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

    केंद्र सरकार ने साल 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर के जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। इस फैसले को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पांच न्यायमूर्तियों की पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला देते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने का फैसला बरकरार रखा था।

    इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को इस साल सितंबर तक इस पूर्ववर्ती राज्य में विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाने को कहा था। जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा 2014 में पांच चरणों में हुआ था। तब यह एक राज्य था और लद्दाख उसका हिस्सा था।

  • Jalandhar : CP के चेतावनी आदेश के बावजूद चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा हाल ही में दुकानदारों को अवैध पार्किंग को लेकर चेतावनी आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर आदेश न मानने वालों को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कर और बाइक चालकों द्वारा दुकानों के बाहर अभी भी अवैध पार्किंग की जा रही है।

    लेकिन इन सब के बावजूद दुकानों के बाहर हो रही है अवैध पार्किंग को लेकर सरे आम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। यह वीडियो भगवान वाल्मीकि चौक और दिलकुशा मार्केट वाले चौक की है। जिसमें देखा जा सकता है की बाइक और कर चालकों द्वारा कैसे सड़कों पर अवैध पार्किंग करके सड़के जाम की हुई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या मात्र दोबारा चेतावनी के आदेश ही जारी किए जाएंगे।

  • Jalandhar : CP के चेतावनी के बावजूद चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, देखें वीडियो

    Jalandhar : CP के चेतावनी के बावजूद चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा हाल ही में दुकानदारों को अवैध पार्किंग को लेकर चेतावनी आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर आदेश न मानने वालों को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कर और बाइक चालकों द्वारा दुकानों के बाहर अभी भी अवैध पार्किंग की जा रही है।

    लेकिन इन सब के बावजूद दुकानों के बाहर हो रही है अवैध पार्किंग को लेकर सरे आम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। यह वीडियो भगवान वाल्मीकि चौक और दिलकुशा मार्केट वाले चौक की है। जिसमें देखा जा सकता है की बाइक और कर चालकों द्वारा कैसे सड़कों पर अवैध पार्किंग करके सड़के जाम की हुई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या मात्र दोबारा चेतावनी के आदेश ही जारी किए जाएंगे।

  • Jalandhar : IMA का बड़ा फैसला, कल नहीं होगी Hospital में OPD

    Jalandhar : IMA का बड़ा फैसला, कल नहीं होगी Hospital में OPD

    जालंधर। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद पूरे पंजाब में डॉक्टरों के बीच आक्रोश फैला हुआ है। राजधानी चंडीगढ़ समेत कई बड़े शहरों के अस्पतालों में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

    इसी बीच जालंधर के डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाएं चिकित्सा पेशे में असुरक्षा की भावना को बढ़ावा देती हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। उनका कहना है कि एक डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी के हित में है और ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

    इस हड़ताल के दौरान, आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन सामान्य चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस हड़ताल को समर्थन दें और सरकार पर दबाव बनाएं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

  • हाथ-पैरों में दर्द को दूर करने के लिए अपनी डाइट में आज ही शामिल करें ये 7 चीजें

    हाथ-पैरों में दर्द को दूर करने के लिए अपनी डाइट में आज ही शामिल करें ये 7 चीजें

    Health Tips: अगर आप हाथ-पैरों में दर्द और ऐंठन से परेशान हैं, तो यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। अक्सर, मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है, जिसे सही आहार से दूर किया जा सकता है। यहां 7 ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें अपने खाने में शामिल करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं:

    1. केले
    केले पोटेशियम का समृद्ध स्रोत हैं, जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता को बनाए रखने में मदद करता है। पोटेशियम की कमी से ऐंठन और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। रोजाना एक केला खाने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

    2. पालक और अन्य हरी सब्जियां
    पालक, ब्रोकोली, और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये मिनरल्स मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    3. दही
    दही में कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। यह प्रोबायोटिक्स से भी भरपूर होता है, जो शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और इन्फ्लेमेशन को कम करता है।

    4. नट्स और बीज
    बादाम, काजू, और फ्लैक्स सीड्स जैसे नट्स और बीज मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं। ये मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने और दर्द को रोकने में मदद करते हैं। रोजाना एक मुट्ठी नट्स खाने से आपको जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं।

    5. तरबूज और खीरा
    तरबूज और खीरा जैसे हाई वाटर कंटेंट वाले फल और सब्जियां शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं, जो मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में सहायक हैं। इनमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करता है।

    6. संतरे और खट्टे फल
    संतरे, नींबू, और अन्य खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इन्फ्लेमेटरी प्रक्रिया को कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ये फल मांसपेशियों की रिकवरी में भी मददगार होते हैं।

    7. साबुत अनाज
    साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, और क्विनोआ कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, और बी-विटामिन से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व मांसपेशियों की थकान को कम करते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

    अगर आप हाथ-पैरों में दर्द और ऐंठन से जूझ रहे हैं, तो इन सात खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करें। इसके अलावा, नियमित व्यायाम, सही मुद्रा में बैठना, और पर्याप्त पानी पीना भी मांसपेशियों की सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। स्वस्थ खानपान और जीवनशैली से आप दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं।

  • Punjab : गन प्वाइंट पर बैंक में लूट करने घुसे लूटेरे, देखें CCTV

    Punjab : गन प्वाइंट पर बैंक में लूट करने घुसे लूटेरे, देखें CCTV

    मोगा। शहर के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन गांव रोनता में दो नकाबपोश व्यक्तियों ने पंजाब ग्रामीण बैंक को लूटने की कोशिश की है। जिसके बाद सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में देखा जा रही कि दो व्यक्ति बैंक के अंदर बंदूक लेकर आते हैं। जिसके बाद बैंक में मौजूद कुछ लोग भागने लगते हैं। दोनों नकाबपोश मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गये। लेकिन बैंक अधिकारियों की वजह से बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab : रिश्वत लेते हुए ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : रिश्वत लेते हुए ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सदर लुधियाना के अंतर्गत मराडो पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रताप सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो टीम ने ASI गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान उनकी कार से 32 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को लुधियाना शहर के शिमलापुरी निवासी गुरजीत राय की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसके खिलाफ उक्त पुलिस स्टेशन में एक पुलिस मामला दर्ज किया गया था और इस मामले में उक्त ASI प्रताप सिंह जांच अधिकारी (IO) थे। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जांच के दौरान उक्त ASI बिना कोई दस्तावेज पढ़े उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया था।

    शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि जमानत के बाद जब वह अपना सामान वापस लेने के लिए एएसआई के पास गया। इस एएसआई से प्रताप सिंह की मुलाकात हुई। 40000 रुपये की रिश्वत की मांग की और कुछ सामान उसे लौटाने के बदले में पहली किस्त के रूप में 20000 रुपये की रिश्वत ली। बाकी सामान लौटाने की बजाय अब उक्त ए.एस.आई. बाकी 20 हजार रुपए वह रिश्वत के तौर पर मांग रहा है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई को गिरफ्तार कर लिया. प्रताप सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते समय मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    उक्त ASI उनके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • 30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 5 चीजें, बढ़ाएं उम्र और सेहत

    30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 5 चीजें, बढ़ाएं उम्र और सेहत

    Heatlh Tips: महिलाओं के लिए 30 की उम्र एक महत्वपूर्ण मोड़ होती है। इस समय के बाद शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तन होने लगते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इस उम्र के बाद, सही खानपान की मदद से न केवल उम्र बढ़ाई जा सकती है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रखा जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यहां कुछ ऐसी खाद्य वस्तुएं हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से महिलाएं स्वस्थ और युवा बनी रह सकती हैं:

    1. हरी पत्तेदार सब्जियां
    हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, और सरसों के पत्ते, पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें विटामिन ए, सी, के, और फोलेट के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सब्जियां इम्यूनिटी बढ़ाती हैं, हड्डियों को मजबूत करती हैं और स्किन हेल्थ को भी सुधारती हैं।

    2. मेवे और बीज
    बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, और फ्लैक्स सीड्स जैसी वस्तुएं ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, और प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत हैं। ये तत्व हार्ट हेल्थ को सुधारते हैं, ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। 30 के बाद इनका सेवन करने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है।

    3. दूध और डेयरी उत्पाद
    कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। दूध, दही, और पनीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, डेयरी उत्पादों में मौजूद प्रोटीन, विटामिन बी12 और फॉस्फोरस भी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

    4. फलियां और दालें
    फाइबर, आयरन, और प्रोटीन के लिए फलियां और दालें सबसे अच्छे विकल्प हैं। चने, मूंग दाल, राजमा, और मसूर दाल जैसे खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं, पाचन तंत्र को सही रखते हैं, और मसल्स की ग्रोथ में मदद करते हैं।

    5. बेरियां और खट्टे फल
    ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, और अमरूद जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है। ये स्किन को जवां बनाए रखते हैं, इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। रोजाना एक कटोरी बेरियां खाने से आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं।

    इन खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करके महिलाएं न केवल स्वस्थ रह सकती हैं बल्कि लंबे समय तक अपनी उम्र का भी ख्याल रख सकती हैं। इसके अलावा, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, और तनावमुक्त जीवनशैली भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वस्थ भोजन और जीवनशैली के साथ, आप 100 साल तक की उम्र तक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकती हैं।

  • क्या आपका पार्टनर भी कर रहा है शक? इन 5 तरीकों से फिर से जीतें भरोसा

    क्या आपका पार्टनर भी कर रहा है शक? इन 5 तरीकों से फिर से जीतें भरोसा

    Relationship: शादीशुदा या किसी रिश्ते में विश्वास एक महत्वपूर्ण स्तंभ होता है। अगर यह कमजोर पड़ने लगे, तो रिश्ते में खटास आने लगती है। कई बार पार्टनर को किसी कारणवश शक हो सकता है, जो रिश्ते के लिए हानिकारक होता है। अगर आपका पार्टनर भी आप पर शक करने लगा है, तो घबराने की बजाय इन 5 उपायों से उनका भरोसा वापस जीतें और अपने रिश्ते को मजबूत करें।

    1. खुलकर बात करें
    शक की स्थिति में बातचीत सबसे जरूरी है। अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें और उन्हें समझाएं कि आपसे कोई गलती नहीं हुई है। उनके सभी संदेहों का सामना करें और उनके प्रश्नों का सच्चाई के साथ जवाब दें। बातचीत से ही आप उनके मन में बसे शक को दूर कर सकते हैं।

    2. समय दें और धैर्य रखें
    कई बार शक केवल गलतफहमियों का परिणाम होता है। अपने पार्टनर को समय दें और धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनें। उन्हें यह महसूस कराएं कि आप उनके साथ हैं और आप दोनों इस समस्या को मिलकर सुलझा सकते हैं।

    3. ईमानदारी और पारदर्शिता रखें
    रिश्ते में ईमानदारी और खुलापन बेहद जरूरी है। अपनी दिनचर्या और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में अपने पार्टनर को बताएं। उन्हें शामिल महसूस कराएं और उनके साथ हर छोटी-बड़ी बात शेयर करें। इससे उन्हें लगेगा कि आप कुछ भी नहीं छुपा रहे हैं।

    4. अपने व्यवहार पर ध्यान दें
    कई बार हमारा व्यवहार ही शक का कारण बनता है। अपने व्यवहार पर ध्यान दें और अनजाने में भी किसी गलतफहमी को जन्म देने वाले कार्यों से बचें। अपने पार्टनर के साथ विनम्रता और प्रेम से पेश आएं।

    5. विशेषज्ञ की मदद लें
    अगर बात करने और समझाने के बाद भी आपका पार्टनर शक करना बंद नहीं करता है, तो विशेषज्ञ की मदद लें। काउंसलर या थेरपिस्ट के पास जाएं, जो इस समस्या का हल निकालने में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञ की सलाह से आप दोनों अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

    रिश्ते में विश्वास की कमी कई बार आपसी गलतफहमियों का परिणाम हो सकती है। इसलिए, अगर आपका पार्टनर आप पर शक करने लगा है, तो धैर्यपूर्वक इन तरीकों को अपनाएं और उनका भरोसा जीतें। याद रखें, किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर ही टिकी होती है।

  • जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर मायावती का बड़ा बयान आया सामने

    जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर मायावती का बड़ा बयान आया सामने

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि बसपा यह चुनाव अकेले लड़ेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकतंत्र में चुनाव की अहम भूमिका, जिससे बहुत सारी समस्याओं का समाधान संभव है।’’ पार्टी लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए आज तिथि की घोषणा होने का स्वागत करती है ताकि वहां संविधान के हिसाब से राजनीतिक व लोकतांत्रिक गतिविधियां जोर पकड़ सकें।

    उन्होंने कहा कि बसपा यह चुनाव अकेले लड़ेगी। वहीं, एक अन्य पोस्ट में बसपा प्रमुख ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव का भी स्वागत करते हुए कहा, ‘‘वहां बसपा का इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मजबूत गठबंधन पहले से जमीन पर सक्रिय है!’’ बसपा का संकल्प पूरी दमदारी के साथ यह चुनाव लड़कर खुद अपनी गठबंधन की सरकार बनाने का है।

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

    आयोग ने यह भी घोषणा की कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतगणना चार अक्टूबर को होगी।