Blog

  • Punjab News: इस दिन स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News: इस दिन स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहाली: सरकारी कर्मचारियों व स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राओं के लिए अक्टूबर का महिना छुट्टियों से भरा रहने वाला है। वहीं पंजाब में 2 अक्टूबर सरकारी स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं 3 अक्टूबर को भी सरकारी छुट्टी रहेगी। क्योंकि 3 अक्तूबर को महाराज अग्रसेन जयंती है, जिस कारण सरकारी, प्राइवेट ऑफिस, बैंक, स्कूल, और कॉलेज सब बंद रहेंगे। इस दिन ड्राई डे होने की वजह से शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। ड्राई डे एक ऐसा दिन है, जिस दिन शराब की बिक्री पर रोक रहती है। चाहे वो सरकारी दुकान हो या क्लब या बार।

    Highlights:

    • 2 और 3 अक्टूबर सरकारी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
    • इस दिन ड्राई डे होने की वजह से शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद
    • अक्टूबर माह में 15 दिनों की बैंक में रहेगी छुट्टी
    • डीपीआई ने शिक्षा विभाग को 64 दिनों की छुट्टी का भेजा प्रस्ताव
    यह एक त्योहार या चुनाव का दिन हो सकता है। खासकर नेशनल हॉलिडे पर ड्राई डे रहता हैं जैसे कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती)। वहीं सरकारों ने भी दशहरा, दीपावली त्यौहार के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं, अक्टूबर में बैंक से जुड़ी छुट्टियाँ भी है। अक्टूबर माह में 15 दिनों की बैंक छुट्टी रहेगी, जिसमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है। दरअसल अक्टूबर महीनें में दीपावली, दशहरा, दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहार पड़ रहे हैं। इन दिनों में बैंकों की भी छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के मुताबिक़ अक्टूबर 2024 में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के त्योहारों पर निर्भर करेंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलाकर कुल 64 दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। डीपीआई ने शिक्षा विभाग को 64 दिनों की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अब राज्य सरकार विचार करेगी और निर्णय लेगी।    
  • Punjab News: सीढ़ियों से गिरने से 4 वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ी, मां वेटिलेंटर ऑक्सीजन का करती रही इंतजार

    Punjab News: सीढ़ियों से गिरने से 4 वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ी, मां वेटिलेंटर ऑक्सीजन का करती रही इंतजार

    लुधियानाः गांव राईया कुम कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 4 वर्षीय मासूम बच्ची सीढ़ियों से गिर गई। घायल बच्ची की पहचान रौनिक कुमार के रूप में हुई है। जिसे घायल अवस्था में गांव वासियों फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को सिविलि अस्पताल में रैफर कर दिया।

    वहीं सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। बताया जा रहा हैकि बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते मां करीब एक घंटे तक वेटिंलेटर वाली एबुलेंस का इंतजार करती रही। जिसके बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई में ले गए। बता दें कि आए दिन सिविल अस्पताल विवादों में घेरे में रहता है।

  • Punjab News : Elante Mall में Birthday सेलिब्रेट के दौरान Child Actress सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : Elante Mall में Birthday सेलिब्रेट के दौरान Child Actress सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    पंजाब,(चंडीगढ़) : एलांते मॉल में पिलर से टाइलें गिरने की वजह से बर्थेडे सेलिब्रेट करने गई 13 साल की चाइल्ड एक्ट्रेस मायशा दीक्षित व उसकी मौसी सुरभि जख्मी हो गई। जिसके बाद दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया है। मायशा टीवी धारावाहिकों सिलसिला बदलते रिश्तों का, मिष्टी खन्ना, जन जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी व माता वैष्णवी में काम कर चुकी हैं। उनका परिवार सेक्टर-22 में रहता है। वह बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वहां पर गए थे। शाम को चार बजे सभी लोग मॉल में घूम रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं टाइलें उखड़ने वाली जगह से आवाजाही बंद कर दी है। जानकारी के मुताबिक मायशा और उसकी मौसी दोनों साथ चल रही थी। साथ ही फोटो खींच रही थीं। दोनों जब ग्राउंड फ्लोर सीढ़ियों के पास बनी पिलर से गुजरने लगे तो अचानक पिलर की कुछ टाइलें उनपर गिर गई। जिसमें वह घायल हो गईं। मायशो के पेट व उसकी मौसी के सिर पर छह टांके लगे हैं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने सारी घटना की जांच की। मायशा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है एलांते मॉल के प्रबंधकों ने घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने बताया है कि घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। वह अधिकारियों को जांच में सहयोग कर रहे हैं। वह मॉल के अंदरूनी तौर पर मुआयना करवा रहे हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। वहीं इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत आ गई। दोनों ठीक हैं।

    Child Actress सहित 2 घायल, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: घर में युवक का फंदे से लटका मिला शव, साल पहले हुई थी लव मैरिज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में युवक का फंदे से लटका मिला शव, साल पहले हुई थी लव मैरिज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 13 में मुस्लिम समुदाय के 20 साल के लड़के ने आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त करली। लड़के की एक साल पहले ही एससी समाज की लड़की के साथ लव मैरिज हुई थी। लड़की की बहन (काल्पनिक नाम) सीता ने बताया बीती देर रात उसकी बहन और लड़के के साथ किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। जिसके बाद बीती देर रात दोनो ने अलग सोने का फैसला किया था और लड़के सफरान उर्फ साजन ने अपने दोस्तो के रहने की बात कही और उसकी 18 वर्षीय बहन (काल्पनिक नाम) सजनी ने मायके जाकर सोने की बात कही थी। लेकिन साल पहले हुई लव मैरिज नजीता इतना बुरा सामने आया कि उसी लव मैरिज का आज End हो गया। लव मैरिज करने वाले मुस्लिम समुदाय ने आत्महत्या कर अपने जीवन लीला समाप्त कर लव मैरिज का एंड कर दिया।मृतक युवक के माता-पिता ने बताया उन्हें किसी ने फोन करके सूचित किया कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है और उनका बड़ा बेटा तुरंत मौके पर पहुंचा और उनके बेटे को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हालांकि किन कर्ण की वजह से उनके बेटे ने ऐसा कदम उठाया इस बाबत अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके बेटे की लड़की से लव मैरिज हुई थी और एक साल से वह किराए पर मकान में रह रहा था। वहीं इस मामले में (काल्पनिक नाम) सीता नहीं बताया कि उसकी बहन की शादी (काल्पनिक नाम सजनी) मुस्लिम समुदाय के लड़के के साथ हुई थी। दोनों की शादी में दोनों पारिवारिक सदस्य मौजूद थे लेकिन उनके पिता और वह खुद की शादी से खुश नहीं थे और इसका विरोध भी उन्होंने किया था। उन्होंने बताया कि 1 साल पहले उनकी बहन की शादी मुस्लिम समुदाय की लड़की के साथ हुई थी और बीती रात दोनों में अनबन हो गई थी और एक दूसरे से अलग सोने का फैसला किया था और उनकी बहन जब मायके आ रही थी तो रास्ते से वापस अपने घर चलेगी और देखा कि लड़के ने अंदर से कुंडी लगा रखी है जब दरवाजा तोड़ा गया तो लड़के ने आत्महत्या कर ली। लड़की की बहन ने बताया कि उसकी बहन की उम्र 18 साल है और लड़के की आयु 20 वर्ष थी। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि लड़के को जब लाया गया तब वह मृत हो चुका था। युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद की कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इसके सिवाय वह और कुछ जानकारी नहीं दे सकते। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया की वह अभी मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे है और जांच करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

    Jalandhar घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हुई थी लव मैरिज, Watch Video

  • Jalandhar:  बाइक सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां

    Jalandhar: बाइक सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां

    पंजाब,(जालंधर)ens: किशनपुरा चौक के पास बाइक सवार लुटेरे ने एक बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के ब्यानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी देते हुए किशनपुरा निवासी कुलदीप कौर ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए किशनपुरा चौक से गुजर रही थी।

    इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और उसकी बालियां छीनकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वह भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरों के यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरु कर दी है।

  • आज का राशिफल, 30 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 30 सितंबर 2024

    आज अश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।  आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।

    वृष राशि-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा।  ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

    कर्क राशि-आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

    सिंह राशि-आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

    कन्या राशि-आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा।ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी।

    तुला राशि-छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी और रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। लवमेट आज आप मूवी देखने जायेंगे। प्रोपर्टी लेने के योग बन रहे हैं।आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। आज राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी। आज अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें।

    धनु राशि-आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। आज आपके स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

    मकर राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको तनाव मुक्त भी रखेगा।आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात ना पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करेंगे।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। आज मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं।आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। आज पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।

    मीन राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा।आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेना और सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बनाएगा।घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। आज घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा और आपसी विचारों को साझा करने से घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा।

  • Jalandhar News : Governor Gulab Chand Kataria ने ‘विराट सर्व धर्म संगम’ में शांति और सद्भावना पर बल दिया

    Jalandhar News : Governor Gulab Chand Kataria ने ‘विराट सर्व धर्म संगम’ में शांति और सद्भावना पर बल दिया

    जालंधर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रविवार को जालंधर में एस.एस. जैन सभा द्वारा आयोजित ‘विराट सर्व धर्म संगम’ कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम आचार्य आत्म मनोहर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी अनीता कटारिया भी उपस्थित रहीं। इस दौरान राज्यपाल ने अपने संबोधन में देश और दुनिया को एक बेहतर और शांतिपूर्ण स्थान बनाने के लिए सर्व धर्म संगम की भावना को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह मंच विभिन्न धर्मों के लोगों को एकता, शांति, और सद्भाव के आदर्शों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

    यह वह जगह है जहां सभी धर्मों के लोग अपने विचार, आस्था और विश्वास के साथ मिलकर आपसी सम्मान और एकजुटता का संदेश देते हैं। कटारिया ने जैन धर्म की महानता की सराहना करते हुए कहा कि जैन धर्म ने हमेशा शांति, अहिंसा, और सहयोग का प्रचार किया है। जैन धर्म न केवल मानव कल्याण के लिए बल्कि हर जीवित प्राणी, वृक्ष, और पक्षियों के प्रति प्रेम और स्नेह का संदेश देता है।

    इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री मोहिंदर भगत, राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल, हलका विधायक विजय बांसल, जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, एस.एस. जैन सभा के अध्यक्ष सत्यपाल जैन उपस्थित थे।

  • Jalandhar News : Fortuner में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार

    Jalandhar News : Fortuner में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार

    जालंधरः (ENS)। थाना आठ के अंतर्गत आते सरब मल्टीपल्स के पास ड्राइवर से लूट करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जालंधर के प्रकाश नगर के रहने वाले दलीप, बसंत एवेन्यू के पप्पू और गुजरेपाल के दपिंदर सिंह के रूप में हुई है। रोज पार्क कर रहने वाले सब्जी कारोबारी पंकज ने थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका ड्राइवर हरिंदर सिंह दिल्ली से जालंधर आ रहा था कि पीएपी चौक के पास तीन कार सवार युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को रोका नही था।

    वह सरब मल्टीपल्स के पास पहुंचा तो कार चालकों ने गाड़ी के आगे कार को लगाकर रोक लिया और उससे 40 हजार रुपये लूट लिए और लूट के बाद आरोपित कार में बैठकर फरार हो गए, जिसकी शिकायत उसने थाना आठ की पुलिस को दी और घटनास्थल थाना आठ की पुलिस ने लूट के बाद घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को कार का नंबर मिला तो पुलिस जांच के दौरान केस दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए अलग अलग टीमें भी इस गिरोह के पीछे लगी हुई थी।

    पुलिस ने जांच आरोपितों के रूट को ब्रेक करके तीनों को दबोच कर उनके पास से लूटी हुई नकदी बरामद कर ली है,जिसकी पुलिस जल्द प्रेसवार्ता कर सकती है।

  • Jalandhar News : नशीले पदार्थ सहित 2 तस्कर गिऱफ्तार

    Jalandhar News : नशीले पदार्थ सहित 2 तस्कर गिऱफ्तार

    जालंधर: (ENS) थाना आठ की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह निवासी हरगोबिंद नगर और स्मृति के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसकी पुलिस जल्द प्रेसवर्ता कर खुलासा कर सकती है।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना आठ के जांच अधिकारी एसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान बल्ले फार्म के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों कोे गिरफ्तार कर दोनों के पास से 20 ग्राम होरोइन बरामद की है।

    पुलिस रिमांड दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों सह हेरोइन की सप्लाई को कहां से लेकर आए थे और किसे देने के लिए जा रहे थे।

  • Jalandhar News : चोरी के 2 मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News : चोरी के 2 मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: (ENS) थाना भार्गव कैंप और बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भार्गव कैंप निवासी हर्ष कुमार और रसीला नगर के सन्नी के रूप में हुई है। मिला जानकारी के अनुसार थाना भार्गव कैंप के एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान बूटा मंडी के पास मौजूद थे, जहां उन्हेंने बाइक सवार हर्ष कुमार को रोकना का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे रोककर उन्होंने बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह टालमटोल करने लग पड़ा। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि बाइक की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे बाइक सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी एएसआई टहल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान 120 फुटी रोड पर मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर सन्नी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का बाइक बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।