Blog

  • Punjab News: MP Amritpal Singh के पिता ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: MP Amritpal Singh के पिता ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पंजाब में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और जल्द ही उस पार्टी के नाम का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह SGPC चुनाव भी लड़ेंगे। अमृतपाल सिंह का परिवार आज श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।

    इसी दौरान सांसद के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि वह अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए एक नई पार्टी बनाएंगे। पंजाब के लोग बुरे हालात से गुजर रहे हैं। जिसको देखते उन्होंने यह फैसला लिया है। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब के खडूर साहिब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ते जीत दर्ज की थी। अमृतपाल सिंह ने 5 जुलाई को सांसद के तौर पर शपथ ली थी। अब उनके पिता ने राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है।

  • Jalandhar News: शार्ट सर्किट से Beauty Parlor में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शार्ट सर्किट से Beauty Parlor में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधरः फिल्लौर के किला रोड पर रविवार सुबह शार्ट सर्किट से एक ब्यूटी पार्लर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग से पूरा ब्यूटीपार्लर जलकर राख हो गया। दुकान में आग की लपटें देख तुरंत लोगों ने दुकान मालिक को सूचित किया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद फायर क्रमियों ने मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

    वहीं ब्यूटीपार्लर की मालिक अमनदीप कौर ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपनी दुकान बंदकर घर चले गए थे। सुबह राहगीरों का फोन आया कि दुकान में आग लगी है। मौके पर आकर देखा तो पूरी दुकान में आग फैल चुकी थी। आग से उनका लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। अभी आग के कारणों का सही से पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही आग के कारणों का पता चलेगा।

  • सरोवर में डूबने से महिला की मौत, जाने मामला

    सरोवर में डूबने से महिला की मौत, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के पवित्र सरोवर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सरोवर के झूलेलाल घाट पर वृद्धा का शव तैरता हुआ मिला। मृतका की पहचान वृद्धा उर्मिला देवी पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद शर्मा (65) के तौर पर हुई है।

    सूचना मिलने पर नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों ने शव बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह झूले लाल घाट पर सीढ़ियों पर बैठ कर स्नान कर रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई।

    सिविल डिफेंस टीम के सुरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच टीम के किशनगोपाल जाट, नरेश दग्दी आदि के सहयोग से उसे बाहर निकाला। इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर शव की पहचान कर ली है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

  • Punjab News: Lawrence Bishnoi interview मामले में High Court in Action

    Punjab News: Lawrence Bishnoi interview मामले में High Court in Action

    CIA इंचार्ज शिव कुमार को एक्सटेंशन किस आधार पर दी…

    4 अफसरों को शोकॉज नोटिस हो चुका है जारी

    चंडीगढ़ः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार ने आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब सरकार ने उस समय के एसएसपी, एसपी, डीएसपी, तत्कालीन सीआईए इंचार्ज को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। जिस पर हाईकोर्ट ने पूछा कि महज शोकॉज नोटिस ही जारी किया है। अफसरों के जवाब आने के बाद कार्रवाई होगी।

    हाईकोर्ट ने पूछा कि सीआईए खरड़ के इंचार्ज शिव कुमार कहां पर तैनात है। वह रिटायर हो चुके हैं लेकिन उन्हें एक्सटेंशन दी गई है। यह एक्सटेंशन किस आधार पर दी, इसकी जानकारी दे। लॉरेंस को सीआईए खरड़ क्यों लाया गया था। पंजाब सरकार की समय देने की मांग पर हाईकोर्ट ने 15 अक्टूबर के लिए मामले पर अगली सुनवाई तय की है।

    बता दें कि एसआईटी ने हाईकोर्ट को दी रिपोर्ट में कहा था कि लॉरेंस का पहला इंटरव्यू सीआईए खरड़ और दूसरा राजस्थान से हुआ है। पंजाब मानव अधिकार आयोग के हेड स्पेशल डीजीपी प्रबोध कुमार ने बतौर एसआईटी प्रमुख रिपोर्ट में कहा था कि पहला इंटरव्यू 3 व 4 सितंबर 2022 को हुआ। लारेंस उस समय सीआईए खरड़ में था। दूसरे इंटरव्यू के समय लारेंस राजस्थान में था।

  • Jalandhar News : पंचायती चुनाव की तारीख बदलने की उठी मांग, विरोध की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News : पंचायती चुनाव की तारीख बदलने की उठी मांग, विरोध की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब में पंचायत चुनाव के ऐलान के बाद तारीखों को लेकर लेकर विरोध होना शुरू हो गया है। श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के अध्यक्ष जस्सी तलहन ने कहा कि पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीख को बदला जाए। क्योंकि सरकार का ये आदेश अनुसूचित जाति के खिलाफ है।

     बता दें कि 15 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 2 दिन बाद 17 अक्टूबर को श्री भगवान वाल्मीकि जी का परगट दिवस है। तलहन ने कहा कि 16 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों द्वारा पूरे पंजाब में परगट दिवस की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

    आगे जस्सी तलहन ने कहा कि समुदाय के लोग अक्टूबर माह में इन त्योहारों में व्यस्त रहेंगे, ऐसे में वह चुनाव में अच्छे से भाग नहीं ले पाएंगे। साथ ही चुनाव के दौरान समाज के प्रोग्राम और शोभायात्रा में भी बाधा आएगी। ऐसे में हमारे समाज की सुरक्षा के खिलवाड़ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अगर तारीख नही बदली गई तो, 4 अक्तूबर को जालंधर बंद का आह्वान करेंगे।

  • IIFA Awards 2024: King Khan को ‘जवान’ के लिए मिला Best Actor का खिताब, देखें लिस्ट

    IIFA Awards 2024: King Khan को ‘जवान’ के लिए मिला Best Actor का खिताब, देखें लिस्ट

    Bollywood News: अबू धाबी में शुरू हुए इस साल का सबसे बड़े IIFA अवॉर्ड्स में बॉलीवुड एक्टर्स के साथ तमिल, तेलुगू मलयालम और कन्नड़ एक्टर्स भी शामिल हुए। साउथ सुपरस्टार्स इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए और उन्हें सितारों ने सम्मानित भी किया। इस इवेंट को शाहरुख खान ने होस्ट किया साथ ही में विक्की कौशल और करण जौहर भी रंग जमाते नजर आए। IIFA 2024 के अवॉर्ड फंक्शन की पूरी लिस्ट आ चुकी है। देखते हैं कि किस स्टार ने कौन का अवॉर्ड जीता है।

    IIFA 2024 की विनर लिस्ट बेस्ट फिल्म- एनिमल बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (12 फेल) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनिल कपूर (एनिमल) बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) बेस्ट एक्टर निगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल) बेस्ट स्टोरी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बेस्ट स्टोरी (एडेप्टेड)- 12 फेल बेस्ट म्यूजिक- एनिमल बेस्ट लिरिक्स- एनिमल (सितरंगा) बेस्ट सिंगर मेल- भूपिंदर बब्बल (एनिमल) बेस्ट फीमेल सिंगर- शिल्पा राव (जवान- चलेया) आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा- जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी अचीवमेंट ऑन कंप्लीटिंग 25 ईयर्स इन सिनेमा- करण जौहर बता दें कि किंग खान यानी कि शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए अवॉर्ड दिया गया। उन्हें इस सम्मान को देने के लिए एआर रहमान और मणि रत्नम आए थे। किंग खान ने स्टेज पर ही मणि रत्नम के पैर छुए। अवॉर्ड लेते किंग ने कहा- ‘मैं सभी नॉमिनेट हुए स्टार्स को शुक्रिया कहना चाहता हूं। रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्रांत मैसी, सनी पाजी। सभी लोग इस अवॉर्ड के हकदार थे, लेकिन लोगों को मेरा काम पसंद आया क्योंकि लंबे समय बाद मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया।
  • Punjab News : सरोवर में डूबने से दंपति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : सरोवर में डूबने से दंपति की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब,(बटाला): श्री गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में दपंति की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। बलवंत सिंह(50) पुत्र गुरदेव सिंहऔर पत्नी रजवंत कौर(45) के तौर पर हुई है। सरोवर में दंपति की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। दपंति के एक बेटी और दो बेटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह और उनकी पत्नी रजंत कौर गांव लिकालां श्री गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने आए थे।

    जहां सरोवर में डूबने से दंपति की मौत हो गई। जिसके बाद इस हादसे की सूचना श्री गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने ग्रामीणों को दी, ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलवंत सिंह और पत्नी रजवंत कौर श्री गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने आए थे।

    थाना प्रभारी ने बताया कि बलवंत सिंह सरोवर में नहाने चला गया। इस दौरान बलवंत सिंह डूबने लगा और उसे बचाने के लिए पत्नी रजवंत कौर उसे बचाने का प्रयास करने लगी। जिसके बाद दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत

    सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत

    जेसीबी की मदद और गैस कटर से बस काटकर निकाले फंसे यात्री

    नई दिल्लीः देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से यात्रियों से भरी बस टकरा गई। हादसे में 2 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ। बताया जा रहा है कि आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस प्रयागराज से रीवा होते नागपुर जा रही थी। बस काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकराई। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पिचक गई। कई यात्री बस में ही फंस गए। रेस्क्यू में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू कार्य पूरा हुआ।
  • Jalandhar News: अनियंत्रित होकर छोटा हाथी कार से टकराया, 3 लोग घायल

    Jalandhar News: अनियंत्रित होकर छोटा हाथी कार से टकराया, 3 लोग घायल

    जालंधर : जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैम्पो और ब्रीजा कार में टक्कर हो गई। टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हैल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एएसआई योगराज पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई योगराज सिंह ने बताया कि विजय सिंह निवासी देओल नगर अपने साथी यशपाल के साथ किसी काम के लिए पठानकोट की तरफ जा रहे थे। जब वे राओवाली अड्डे के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से डिवाइडर पार कर एक टैम्पो उनकी ब्रीजा कार से टकरा गया। जिससे विजय व यशपाल घायल हो गए। विजय कुमार के गहरी चोट लगी है और टांग पर टांके लगवाने के बाद घर चले गए।

    एएसआई योगराज ने बताया कि साहिल हांडा पठानकोट की तरफ से छोटा हाथी को लेकर जालंधर आ रहा था कि गांव राओवाली पुल को पार किया और संतुलन खो बैठा। जिससे छोटा हाथी डिवाइडर पार कर पलटी खाता ब्रीजा कार से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर साहिल छोटे हाथी में फंस गया। जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला और पास के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को साइड कर ट्रैफिक जाम खुलवाया गया। जिसके बाद थाना मकसूदा पुलिस के ए.एस.आई. मनजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

  • Punjab News : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    पंजाब,(मोगा) : जिला के कस्बा निहाल सिंह वाला मे बीती देर रात दो पक्षों के खूनी विवाद का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान दूसरे पक्ष ने तेज धार हथियार, ईट और पत्थर से हमला किया। दूसरे पक्ष ने घर मे घुसकर सतपाल सिंह को गंभीर रुप से घायल कर दिया। फिलहाल दोनों पक्ष अस्पताल में भर्ती है जिसमे से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

    सतपाल सिंह की मां और पिता ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे बेटे का और दूसरे पक्ष के लड़के के साथ किसी बात को लेकर कुछ बहस हो गई थी। लेकिन वहां सब ठीक था शाम को मेरे घर पर 14 से15 लोगों ने तेजधार हथियारों सहित घर पर आ गए और वह मेरे बेटे के बारे में पूछने लगे और हमारे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद मेरे बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और घर का सामान की भी तोड़फोड़ की। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया है।

    घायल की बहन अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गत रात घर में घुसकर तेजधार हथियारों हमला कर मेरे भाई को गंभीर घायल कर दिया और घर के सामान की भी तोड़फोड़ की। उसने बताया कि सतपाल सिंह को पहले निहाल सिंह वाला के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उनका मोगा रेफर कर दिया गया, जिसके बाद फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया है। इस हमले के दौरान राजवीर नाम का युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गया।

    वही दूसरे पक्ष के मनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं खाना खाकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सपताल सिंह ने सहित अन्य लोगों के साथ मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मनदीप सिंह ने बताया कि सतपाल और उसके पिता ने तेजधार हथियारों से हमला किया। जांच अधिकारी मंगल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि गत रात को सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।