ऊनासुशील पंडित :आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को सरकारी भवनों से 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। इसके अलावा निजी भवनों में लगी सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को भी 72 घंटों के भीतर हटाना होगा। यह जानकारी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समस्त राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
Blog
-
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी सरकारी भवनों से 24 घंटे, सार्वजनिक स्थानों से 48 घंटे के भीतर व निजी भवनों से 72 घंटे के भीतर सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री में सभी प्रकार के बैनर, होर्डिंग्ज, नारा लेखन, दीवार लेखन इत्यादि शामिल रहेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार इलैक्शन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार इलैक्शन अजय शर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। -
जिले की 184 सहकारी सभाएं होंगी डिजिटल
ऊना/सुशील पंडित:ऊनकोफैड व सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बगांणा के ध्यूंसर महादेव मंदिर परिसर में जिला में पैक्स सहकारी सभाओ को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा कम्प्यूटरीकरण की प्रथम चरण की योजना की समीक्षा करने व प्रशिक्षण बारे जिलाभर की 184 सभाओं के प्रतिनिधियों के कैम्प का आयोजन किया गया।इस कैम्प में सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक राकेश कुमार, ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा व सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महासचिव मुकेश कुमार सहित सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने इस योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला में चयनित 184 सहकारी सभाओ मे सें 93 सभाओ की आई डी बन चुकी है। जिनमें सें 75 सभाओं ने इनको एक्टीव करके कार्य प्रारंभ किया है। इन सभाओ में जन सेवा केन्द्रों का संचालन बारें इस योजना की जानकारी केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त ऐजंसी के जिला प्रबंधक दिनेश धीमान व उनकी टीम ने दी तथा प्रतिनिधियों द्वारा उठाएं विभिन्न प्रश्नों का भी निराकरण किया।सहायक पंजीयक ने जिला में बाकी सभाओं को भी इस योजना को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए ताकि भारत सरकार व प्रदेश सरकार के निर्देशों की अनुपालना से सभाओ में विविधकरण योजना से कार्यो के संचालन सें कारोबार से आय स्रोतों में वृद्धि हो सके।
उन्होंने बताया कि सभाओं में माडल बाईलाज़ अपनाएं जा चुके हैं जोकि विविधकरण कार्यो को करनें में कानूनी वैधता प्रदान करते हैं। उन्होंने सभाओं के संचालन में पारदर्शिता व ईमानदारी से लोगों में विश्वास पैदा करने पर बल दिया। सभाओं के शेयर होल्डरों को अधिकतम 25 प्रतिशत का डिविडेंड को भी सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभा के वार्षिक अंकेक्षण को वास्तविकता के आधार पर सुनिश्चत करवाने की जिम्मेदारी को निर्वहन करने को कहा। अंत में ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने इस कार्यक्रम में पधारे सभी प्रतिनिधियों का आभार प्रगट किया व विशेष कर मन्दिर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा द्वारा आए हुए प्रतिनिधियों की अतिथित्य सेवा के लिए साधुवाद दिया।
-
इस उम्र के बाद महिलाओं को बीमारियों का खतरा होता है अधिक!
Health Tips: पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक फिजिकल स्ट्रेस से गुजरना पड़ता है। समय-समय पर होने वाले हार्मोनस चैंजेज से गुजरना पड़ता है। ऐसे में समय के साथ-साथ महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना चाहिए। अक्सर महिलाओं को 40 साल की उम्र से पहले लगता है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन फिर अचानक से उन्हें कुछ ना कुछ स्वास्थ संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें यह समस्या अचानक नहीं हुई, बल्कि उन्होंने अपनी सेहत सही तरह से केयर नहीं की, जिस कारण उन्हें यह समस्या होती है। आइए उन 5 गंभीर समस्याओं के बारे में जान लीजिए। हर महिला को सतर्क रहना चाहिए।
Osteoporosis
महिलाओं में इस स्थिति का खतरा अधिक होता है इसके कारण मेनोपॉज का समय पास आने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए समय रहते डॉक्टर के पास जाएं और उससे FRAX स्कोर की जानकारी लें जो कि अगले 10 सालों में होने वाले फैक्चर की संभावना बताता है। यदि आपकी हड्डियां कमजोर होंगी को फिजिशियन आपको कैल्शियम की खुराक देगा।
Breast Cancer
जानकारी के मुताबिक, हर 28 में से एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है। अगर आपके किसी भी करीबी रिश्तेदार को ब्रेस्ट कैंसर का पता चलता है तो समय-समय पर डॉक्टर से अपनी जांच कराएं।Cervical Cancer
सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित अधिकांश महिलाओं की उम्र 35 से 44 वर्ष के बीच होती है। इसे बचे रहने के लिए हर तीन साल में स्क्रीनिंग होनी चाहिए। इसका टेस्ट सिर्फ कुछ मिनट का होता है।Anaemia
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया भर में 15 से 49 वर्ष की आयु की 30 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इसके कारण एनर्जी में कमी, सांस की तकलीफ, हार्ट रेट तेज होना, स्किन पीली होना हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर के पास जाएं, वह आपकी RBC की जांच करेगा और उसके मुताबिक अपना इलाज कराएं।High cholesterol
40 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ने लगता है। यह आमतौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर के कारण होता है। यदि आप धूम्रपान करते हैं या फैमिली हिस्ट्री है तो आपको अधिक जोखिम होगा। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो सालाना अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
-
पंचायती उप चुनावों के दृष्टिगत 25 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित
ऊनासुशील पंडित :जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनावों के दृष्टिगत 25 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में पंचायत समिति अंब के वार्ड 15 कटोहड़ कलां, पंचायत समिति ऊना के वार्ड 1 पनोह, ग्राम पंचायत मंधोली वार्ड 1 विकास खंड अंब तथा ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला विकास खंड हरोली में उप चुनावों को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंचायती उप चुनावों के क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कॉरपोरेशन, शैक्षणिक संस्थान व इंडस्ट्री में अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्यों के विभिन्न स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है बशर्तें कर्मचारी को अपने संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। -
बहन के प्रेम के चक्कर में भाई ने गवाई जान
उत्तर प्रदेश: झांसी में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 दिन पहले ही मृतक भाई की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका अपने मायके आई हुई थी, तभी उसका प्रेमी उसे अपने साथ भगाने के लिए मायके पहुंच गया। जब इसकी जानकारी प्रेमिका के भाई को हुई तो उसने इसका विरोध किया. जिस पर प्रेमी ने उसे गोली मार दी।

मिली जानकारी की अनुसार बताया जा रहा है कि इससे पहले भी प्रेमिका अपनी ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसे संबंधित थाने की पुलिस ने खोज निकाला था। फिर मायके वालों को सुपुर्द कर दिया था। लेकिन फिर से प्रेमी उसे भगाने के लिए पहुंच गया. जिस दौरान ये वारदात हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रक्सा थाना अंतर्गत ग्राम खैरा गांव का है। जहां प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम अंगद है, उसकी उम्र 22 साल थी। 15 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
-

सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, दंपत्ति सहित 3 की मौ’त
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक परिवार के लोग बिहार के आरा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जा रहे थे। कार जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत सेउर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार दंपत्ति समेत 3 की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान करने के बाद उनके परिजन को सूचना दे दी गई है और घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर भेजा गया है। कूरेभार थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कार पर सवार राम चंद्र गुप्ता (55) उनकी पत्नी माया देवी (52) और चिंता देवी (51) की मौत हो गई है। सभी बिहार के आरा थाना अंतर्गत बिहिया के निवासी हैं। वहीं विकास (30) घायल हुआ है।
-
दिन दहाडे़ PNB में कैशियर को गोली मारकर भागे लुटेरे, कैशियर घायल, देखें वीडियो
जयपुर : राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह झोटवाड़ा इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस गए। इस दौरान उन्होंने बैंक लूटने का प्रयास किया। बैंक कर्मचारियों में दहशत पैदा करने के लिए उन्होंने कैशियर को गोली मार दी। इससे कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। इस वारदात के बाद दोनों लुटेरे बैंक से भाग निकले। उधर, मामले की सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शहर में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी करवा दी है। जबकि बैंक में फायरिंग की आवाज के बाद भागते हुए लुटेरों में से एक को भीड़ ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस की धरपकड़ में दूसरा आरोपी भी धरा गया।
पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा इलाके में जोशी मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक में यह वारदात हुई है। इस दौरान सुबह 10 बजे बैंक का खुलते ही कुछ नकाबपोश बदमाश बैंक के अंदर घुसे। जहां उन्होंने बैंक लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को डराया। इस बीच बैंक कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो, उन्होंने नरेंद्र सिंह शेखावत को गोली मार दी। गोली लगते ही नरेंद्र लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा। इस घटना से बैंक के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पंजाब नेशनल बैंक में नकाबपोश बदमाशों ने घुसने के बाद बैंक लूटने का प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने कैशियर पर फायर कर दिया।
गोली चलने की आवाज से बैंक के आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। कर्मचारियों को गोली मारने के बाद बदमाश बैंक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लोगों ने इनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की जानकारी लेने का प्रयास किया। उधर, पुलिस ने राजधानी में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी भी करवा दी है। बैंक लूटने वाले दो आराेपियों में एक को लोगों ने पकड़ लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं डॉग स्क्वॉयड की मदद से पुलिस ने भागने वाले दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। दोनों की पहचान हो चुकी है। -
जालंधरः एक किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने एक किलो अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी शर्मा ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देख रेख में सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुरिंदर सिंह की टीम नहर पुली, बाबा बुड्ढाजी नगर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड पर एक व्यक्ति को पॉलिथीन पकड़े हुए आते देखा। संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भागने लगा।
पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे काबू कर लिया। युवक की तालाशी दौरान उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान किशन लाल पुत्र शंशि राम निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को जाँच के दौरान आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
-
पंजाब : 12 देशों में कार चलाकर युवक पहुंचा भारत, देखें वीडियो
अमृतसर : ऑस्ट्रेलिया का एक युवक 12 देशों में कार चलाकर भारत पहुंच गया। भारत पहुंचने के बाद युवक ने दरबार साहिब में माथा टेका और बेहतरी के लिए प्रार्थना की। ऑस्ट्रेलिया से एक युवक 12 देशों के बीच कार चलाकर भारत में दाखिल हुआ और भारत पहुंचकर उसने सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और बेहतरी के लिए प्रार्थना की। इसी बीच युवक ने बताया कि उसका नाम हरजीत सिंह है और वह ऑस्ट्रेलिया का ही निवासी है। वह अपनी कार के माध्यम से 12 देशों की यात्रा करते हुए भारत पहुंचा है। उसने कहा कि विभिन्न देशों के बीच यात्रा करने का एक अलग अनुभव प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने महज 5 महीने में 12 देशों की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पगड़ी की वजह से उन्हें हर देश में अलग प्यार मिला और 12 देशों की यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जब वह भारत पहुंचे और वह सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी कार को अच्छे तरीके से सजाया है और कार में हर सुविधा रखी है। अब भारत पहुंचने के बाद लोग कार को देखकर आकर्षित हो रहे हैं और इसके साथ सेल्फी ले रहे है।
-
जालंधरः प्रशासन के आदेशों के बावजूद खुला मिला शराब का ठेका
जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव के संबंध में डिप्टी कमिश्नर जालंधर ने दो दिवसीय ड्राई डे की घोषणा की थी, लेकिन कुछ शराब ठेकेदारों ने जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना की गई। इसी के तहत हुए शोभा यात्रा मार्ग पर खांबरा खुरला किंगरा में शराब का ठेका खुला मिला, जहां सरेआम दुकान खोलकर शराब बेची जा रही है।