Blog

  • सुसाइड का Live वीडियो आया सामने

    हरियाणा : सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होती रहती है। यह वीडियो तरह- तरह की होती है। कई वीडियो हैरान कर देने वाली होती है। ऐसी ही वीडियो अंबाला से सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर  RPF पोस्ट के सामने एक युवक रेल की ओवर हेड वायर के पोल पर चढ़ गया। लटकते ही बिजली की चपेट में आने से जोरदार धमाका हुआ। युवक झुलस कर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में युवक को चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया। लेकिन सिविल अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। पूरी घटना की वीडियो सामने आई है।

    युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चांपा गांव निवासी रोहित (18) के तौर पर हुई है। युवक पोल पर क्यों चढ़ा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वीडियो के अनुसार युवक अचानक ओवर हैड वायर के पोल पर चढ़ गया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद लोगों ने उसे देखकर शोर मचाया। इसके बाद GRP/RPF पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को नीचे उतरने को कहा। युवक पोल पर बैठ गया और अपने जूते उतारकर नीचे फेंक दिए। कुछ मिनट तक ऐसे ही हंगामा चलता रहा। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

    प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री भी युवक की वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते युवक पोल पर लटक गया। बिजली की चपेट में आने के बाद जोरदार धमाका हुआ। युवक झुलस कर ट्रैक पर आ गिरा। इसके बाद जवानों ने युवक को संभाला और प्लेटफॉर्म पर लेकर आए। युवक की सांसें चल रही थीं।

    RPF के जवान आनन-फानन में युवक को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत देखते हुए चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर कौशल ने बताया कि उनके पास 5 बजकर 35 मिनट पर रेलवे स्टेशन से युवक को लाया गया था। उसका शरीर झुलस चुका था। प्राथमिक उपचार देने के बाद करीब 6 बजे उसे चंडीगढ़ PGI के लिए रेफर किया गया।

    रोहित के मामा गजानंद वर्मा के मुताबिक रोहित 2 दिन पहले ही अपने दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ से काम पर जाने की बात कहकर निकाला था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि रोहित अंबाला में है। रोहित दो भाई-बहन है। पिता का देहांत हो चुका है। सोमवार दोपहर को रोहित ने किसी का फोन लेकर कॉल करके बोला था कि मामा पैसे खत्म हो गए हैं। उसने रोहित द्वारा दिए नंबर पर 200 रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। शाम को पुलिस से सूचना मिली कि रोहित ने ऊपर बिजली के पोल से छलांग लगा दी।

  •  BJP कार्यकर्ताओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत, दर्जनों घायल 

    उत्तर प्रदेश: जौनपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए. बस में सवार लोग अयोध्या में राममंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका हाल जानने के लिए बीजेपी नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया है. 

    घटना जलालपुर थानाक्षेत्र के असबरनपुर गांव की है. मृतक 19 साल का अशोक पटेल है, जो सोनभद्र जिले के दुद्धी का रहने वाला था. दुद्धी से ही बीजेपी कार्यकर्ता राममंदिर के दर्शन करने जा रहे थे. मगर रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया. 

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बीजेपी कार्यकर्ताओ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में भर्ती कराया. जहां से कुछ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए रेफ़र किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में बीजेपी नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. नेता अपने कार्यकर्ताओं की हाल-खबर ले रहे हैं.

  • पंजाब : PGI में महिला सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, जाने मामला

    चंडीगढ़ : पीजीआई में रेडियोग्राफर सुपरवाइजर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नरिंदर कौर (50) के तौर पर हुई है। वह एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में तैनात थीं। नरिंदर कौर के परिजनों ने पीजीआई के एक चिकित्सक, उनकी पत्नी और अन्य स्टाफ पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पीजीआई चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नरिंदर कौर सेक्टर-35 डी में रहती थीं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर आईं थीं। सुबह करीब 10:30 बजे जब ऑफिस के कमरे में कोई नहीं था तब उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर अपने हाथ की नस काट ली।

    काफी देर तक जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ दिव्या ने पीजीआई के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। अंदर नरिंदर कौर बेसुध पड़ी थीं और उनकी कलाई से खून बह रहा था। आनन-फानन उन्हें पीजीआई की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। उधर, नरिंदर कौर के पति जगमिंदर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को एक चिकित्सक परेशान कर रहा था।

    डॉक्टर की पत्नी भी पीजीआई में सुपरवाइजर है। नरिंदर का तबादला बच्चों की ओपीडी से न्यू ओपीडी के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में कर दिया गया था। इसी कारण चिकित्सक, उसकी पत्नी, रेडियोडाग्नोस्टिक विभाग के दो ट्यूटर और एक एचए उसे परेशान कर रहे थे। जगमिंदर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को बार-बार बेइज्जत किया जाता था। इस कारण वह मानसिक तनाव में आ गई थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पीजीआई प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

  • गैंगस्टर की होगी शादी, जेल से निकलेगी बारात

    शादी में मेहमानों से ज्यादा होंगे पुलिस जवान 

    नई दिल्लीः इतिहास में कई अनोखी, अजीबो-गरीब और कल्पनाओं से भी परे शादियां आपने देखी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी से अलग, बेहद खास और बड़ी शादी आज होने जा रही है, जिसके लिए आज की तारीख और दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में भी दर्ज हो जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। जी हां, आज देश के एक कुख्यात गैंगस्टर Kala Jathedi की शादी होने जा रही है। दुल्हन भी कोई आम लड़की नहीं बल्कि लेडी डॉन Anuradha Choudhary है। यह शादी दिल्ली में होगी। बारात तिहाड़ जेल से होगी। हाथों में हथकड़ी पहन Kala Jathedi अपनी गर्लफ्रेंड अनुराधा चौधरी के साथ 7 फेरे लेगा। दोनों के घरवालों के साथ-साथ पुलिस भी इस शादी की गवाह बनेगी।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काला जठेड़ी को शादी करने के लिए कोर्ट से 10 बजे से 4 बजे तक के लिए छूट मिली है। इस दौरान गैंगस्टर हथकड़ी पहने रहेगा। पुलिस जवानों की कड़ी निगरानी में रहेगा। न किसी से बातचीत, न बैंक्वेट हॉल से बाहर जा पाएगा। 6 घंटे के अंदर शादी संपन्न कराने का निर्देश दोनों के परिजनों को दिया गया है। काला जठेड़ी के मां-बाप और रिश्तेदार शादी में आएंगे, लेकिन अनुराधा की तरफ से उसके परिवार के सदस्यों के आने की उम्मीद नहीं है, लेकिन मैडम डॉन अपने गैंगस्टर पति के नाम की मेहंदी लगाकर खुद स्कॉर्पियो चलाकर बैंक्वेट हाल पहुंची। काला जठेड़ी को तीसरी बटालियन के जवान लेकर आएंगे। दुल्हन सोनीपत में अपनी ससुराल में जाएगी। वहां शादी के बाद वाली रस्में निभाई जाएंगी।

    काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी दिल्ली के द्वारका में तिहाड़ जेल से 8 किलोमीटर दूर संतोष गार्डन में होगी, जिसे  51 हजार रुपये में बुक किया गया है, लेकिन अजीबो-गरीब बात यह है कि इस शादी में मेहमानों से ज्यादा पुलिस जवान नजर आएंगे। करीब 200 मेहमानों के आने की संभावना है। वहीं 250 से ज्यादा पुलिस जवान और कमांडो काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी पर नजर रखने के लिए तैनात किए गए हैं। 3 राज्यों की पुलिस को हाईअलर्ट मोड पर रखा गया है। बैंक्वेट हॉल को बुलेट प्रूफ किले में बना दिया गया है। 8 किलोमीटर का एरिया ऐसे सील किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।

    संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की शादी में एंट्री पर भी सख्त पहरा रहेगा। पूरे मंडप हाल में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मेहमानों को बारकोड (Barcode) से एंट्री दी जाएगी। वेटरों को ID कार्ड दिए गए हैं। पूरी शादी 6 घंटे ड्रोन कैमरों की निगरान में रहेगी। एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम, क्राइम ब्रांच की टीम और हरियाणा CIA की टीमें हाईटेक हथियारों से लेस होकर सादी यूनिफॉर्म में निगरानी रखेंगे। शादी में आने वाले मेहमानों को सूची में नाम चेक करके एंट्री दी जाएगी। चाहे कुछ हो जाए 251वें आदमी को किसी हालत में एंट्री नहीं मिलेगी।

  • पंजाबः भीषण सड़क हादसे में दपंति की मौ+त

    अमृतसरः देहात के घरिंडा थाने के अंतर्गत गांव बसरके गिलां के पास आज तड़के हुए एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात वाहन से साथ बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पति-पत्नी की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव गुरु की वडाली और पत्नी अमनदीप कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में एसएचओ अर्जन कुमार घरिंडा और पुलिस चौकी खासा के प्रभारी जसविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि थाना घरिंडा के अंतर्गत छेहरटा से बाबा बुड्ढा साहिब रोड पर गांव बासरके गिलां के नजदीक गांव कोटलीवाले मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दपंति को टक्कर को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

  • 10 वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन करने पर पीएम मोदी का ऐलान, 5 साल में बदल जाएंगी रेलवे की तस्वीर

    नई दिल्ली: आज देश में सबसे बड़ा चर्चा का मुद्दा है नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जिसे मोदी सरकार ने बीती रात लागू कर दिया, लेकिन देशभर में इस एक्ट का विरोध हो रहा है। वहीं, देशवासियों को आज 10 वंदे भारत ट्रेनें मिल गईं, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में रेलवे की वह तस्वीर बदल देंगे। दरअसल, आज अहमदाबाद से 85 हजार करोड़ रुपए के रेलवे प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के बिजी रूट पर अब दो वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। पहले से चल रहीं 4 वंदे भारत ट्रेनों के रूट में विस्तार भी किया गया है।

    10 नई वंदे भारत ट्रेनों के चलने से यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों को फायदा मिलने जा रहा है।पीएम मोदी ने रेलवे के विकास और विस्तार के लिए उनकी सरकार की ओर से किए गए कामकाज को गिनाया। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना जीवन रेलवे पटरियों पर शुरू किया, इसलिए मुझे पता है कि पहले हमारी रेलवे की स्थिति कितनी खराब थी।’ उन्होंने कहा कि रेलवे बजट की व्यवस्था को समाप्त कर इसे केंद्रीय बजट में शामिल किया ताकि सरकारी पैसे का इस्तेमाल रेलवे के विकास में किया जा सके।

    पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों का अब शतक लग चुका है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क अब देश के 250 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है। पीएम ने कहा कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार वंदे भारत ट्रेनों का रूट भी लगातार बढ़ा रही है। पीएम ने कहा, ‘आज देश को गारंटी दे रहा हूं कि अगले 5 साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।’ रेलवे के विकाास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में औसत रेल बजट को 2014 से पहले की तुलना में 6 गुना ज्यादा बढ़ाया गया है।

  • पंजाब : लुटेरों ने Gun Point पर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    तरनतारन : चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के लिए नए नए तरीके अपनाते रहते है। लुटेरे हथियारों के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। लुटेरे बेखौफ होकर लूट की वारदातों को अंजाम देते है। ऐसा ही मामला तरनतारन से सामने आया है।

    जहां चोरों ने दुकान में घुस कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की वारदात की सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि 3 लुटेरों दुकान के अंदर आते है। एक लुटेरे के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में तलवार थी, तीसरे लुटेरे ने दुकान के गल्ले में रखी सारी नकदी लेकर फरार हो गए।

  • पंजाबः PUNBUS और PRTC की हड़ताल से पहले सरकार ने कर्मियों की बुलाई मीटिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पनबस-पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में कच्चे कर्मियों के द्वारा आज गेट रैली की गई। जिसके बाद कर्मियों ने आज से 2 दिन बसों को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसे ना चलाने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार ने आज कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों को दोपहर 12 बजे बातचीत के लिए बुलाया है। हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए और निलंबित कर्मचारियों को भी बहाल किया जाए। इन कर्मचारियों ने आज और कल 2 दिन डिपो बंद करने और बसों का चक्का जाम करने का एलान किया था।

    बता दें कि 13 मार्च को विधानसभा का सत्रावसान घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में पनबस और पीआरटीसी के नेताओं ने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर गई है। सरकार द्वारा कर्मियों से किये गये वादों को तोड़-मरोड़कर लागू किया जा रहा है। जिसके विरोध के चलते आज कच्चे कर्मियों ने गेट रैली की। इस दौरान उन्होंने कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में बसे ना चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते 13 मार्च को पंजाब भर के कच्चे बस कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। वहीं 13 मार्च को कोई भी सरकारी बसे सड़कों पर नहीं चलेगी।

  • पंजाबः किसानों ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी के लिए बनाई ये रणनीति, देखें वीडियो 

    अमृतसरः हरियाणा के बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर अब किसानों की ओर से अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब हरियाणा की सीमा पर किसान सरकारी बसों और रेलवे ट्रेनों में सवार होकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पहुंचेंगे। यह जानकारी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी है। पंधेर ने कहा कि उन्होंने अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे अधिकारियों से बात की है। वहीं महीने की 10, 20 और 30 तारीख को जाने वाली ट्रेनों की सूची भी ले ली गई है। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अब हम रेलवे की मदद से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं और हम अपना प्रदर्शन लगातार जारी रखेंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि हमें लगता है कि यह आंदोलन लंबे समय तक चलेगा और इस आंदोलन को लंबे समय तक खींचना है। वहीं वितरण की तैयारी की जा रही है। किसान नेता ने कहा कि हम एक तरफ जहां रेलवे का समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हम पंजाब रोडवेज के ड्राइवरों और उनके कंडक्टरों से भी अपील करेंगे कि वे किसानों से टिकट न लें। भले ही उन्होंने हमें पूरा समर्थन दिया हो, उन्होंने कहा कि बस चालकों ने पहले भी उन्हें अपना समर्थन दिया गया था लेकिन आज भी हम उससे समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह दिल्ली की सीमा पर बैठे थे तो उन्हें कभी बिजली संकट देखने को नहीं मिला।

    उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार किसानों को गर्मी के दिनों में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए वहां बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर लगवाए जाएं, इसलिए उनमें तार लगाए जाते हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया. लेकिन सरकार से कहा कटघरे में खड़े हों। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहती है कि हम उनके साथ जाएं तो उन्हें हमारा समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा कि उनके पास दिल्ली पर बैठे कई लोग थे जो उनका समर्थन करने में सक्षम थे और वह कुछ दिल्ली का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि वही सहयोग हम पंजाब सरकार की उम्मीद करते हैं और चाहते हैं कि वहां एक बड़ा ट्रांसफार्मर पावर संकट को देखा जाए ताकि सत्ता लगातार हो। वहीं रेलवे अधिकारियों से बात करने पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उनकी रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक अच्छी रही और हमने उन्हें सारी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि किसान जो भी समर्थन मांगेंगे हम उन्हें देने के लिए तैयार हैं। हम चाहते हैं कि किसान अपने आंदोलन में सफल हों, हम जरूर देंगे।

  • पंजाब : ट्राला चालक ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौ’त

     मुक्तसर : पंजाब में सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन सड़क हादसों में मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां स्कूटी स्लीप होने के कारण 2 युवक सड़क पर गिर गए, जिसमें एक युवक के ऊपर से ट्राला गुजर गया। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया।

    मृतक की पहचान 20 वर्षीय सिमरजीत सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी मड़ाहर कलां के रूप में हुई है। सिमरजीत सिंह अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव मड़ाहर कलां से मुक्तसर की ओर आ रहा था। कोटकपूरा रोड पर पुरानी कचहरी के नजदीक अचानक उसकी स्कूटी स्लीप हो गई, जिस कारण सिमरजीत सिंह और उसका दोस्त सड़क पर गिर कर घायल हो गए।

    इससे पहले दोनों युवक संभल पाते, उधर से गुजर रहा ट्राला सिमरजीत को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार घायल दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।