Blog

  • सरकार ने कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज को लेकर जारी की नई गाइडलाइस

    सरकार ने कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज को लेकर जारी की नई गाइडलाइस

    कर्नाटकः कोरोना के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी बेंगलुरु में कोविड की स्थिति को लेकर विशेष बैठक की। इस बैठक के बाद सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए बेंगलुरु और मंगलुरु में दो अस्पताल रेडी करने को कहा है। इन अस्पतालों में बेंगलुरु में बौरिंग अस्पताल और मंगलुरु में वेनलोक अस्पताल का नाम शामिल है। इसके अलावा सरकार की तरफ से लोगों के लिए भी कई नियम लागू कर दिए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी निर्देशों में बंद थिएटर में अगर कोई फिल्म देखने के लिए जा रहा है तो उसे वहां मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, स्कूल-कॉलेज में भी मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज में सेनेटाइजर की व्यवस्था होना और सभी लोगों के पूरी तरह से वैक्सीनेडेट होना अनिवार्य कर दिया गया है।

    अगर स्कूल-कॉलेज में कोई भी वैक्सीनेडेट नहीं पाया जाता है तो इस पर कार्रवाई की जा सकती है। यही नहीं, नए साल के अवसर पर रेस्टॉरेंट में भी मास्क पहनने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा बार में बार टेंडर का मास्क पहनना अनिवार्य और पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी कर दिया गया है।

    सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, बेंगलुरु में एम जी रोड पर होने वाले जश्न के दौरान भी मास्क पहनने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में नए साल के मौके पर जश्न के लिए रात 1 बजे तक की ही इजाजत दी गई है। कोरोना को लेकर कर्नाटक के बेलागावी विधानसभा सत्र के दौरान हुई बैठक में नई गाइडलाइन तय की गईं। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और राजस्व मंत्री आर अशोक ने इन नई शर्तों के बारे में बताया और कहा कि शाम तक इससे जुड़े सभी आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

  • पीजी में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    पीजी में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के मुरथल रोड पर स्थित एक पीजी में युवती की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवती देर रात अपने दोस्त के साथ पीजी में आई थी। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और युवती की पहचान करने में जुट गई है।

    वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। सोनीपत पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती कहां की रहने वाली है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • पंजाबः New Year को लेकर पुलिस ने जारी की नई Guidelines

    पंजाबः New Year को लेकर पुलिस ने जारी की नई Guidelines

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने नए साल के जश्न के को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के तहत पुलिस ने लोगों से जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की है। इस दौरान पुलिस का कहना है कि उल्लंघन करने वाले लोगों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और सड़कों पर स्टंट नहीं करने का अनुरोध करने के साथ-साथ पार्टी का आयोजन करने के लिए अनुमति लेने की अपील भी की है। देखें लिस्टः-

    • न्यू ईयर पर हुल्लड़-बाजी और लॉ एंड ऑर्डर को तोड़ने पर सिटी पुलिस में फ्री मसाज 2 दिन या 1 रात के लिए मिल सकती है। 
    • यदि आप शराब पीकर पकड़े गए तो 2 दिन और 2 रात फ्री थान में में रहने का प्रबंध किया गया है। 
    • रैश ड्राइविंग करने वालों पर भी पुलिस नज़र रखेगी। इस दौरान संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग भी साथ में की जाएगी। रैश ड्राइविंग
    • करने वालों को पकड़कर पुलिस थाना सदर में लाएगी। 
    • यदि आप पार्टी के दौरान किसी के साथ छेड़छाड़ करते पाए गए तो पंजाब पुलिस छेड़खाड़ के मामले में बख्शेगी नहीं।
    • अगर आपके नए साल के जश्न को खराब करने की कोशिश करता है तो आप 112 और 181 पर कॉल करके शिकायत दे सकते है। 
  • 2 वर्करों को नौकरी से निकालना पड़ा महंगा, मालिक समेत 3 की कर दी हत्या

    2 वर्करों को नौकरी से निकालना पड़ा महंगा, मालिक समेत 3 की कर दी हत्या

    अमरोलीः गुजरात में बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नौकरी से निकाले जाने पर फैक्ट्री वर्करों ने मालिक समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। अमरोली पुलिस थाने के तहत वेदांता इंडस्ट्रीज के मालिक और 2 अन्य को उसके वर्करों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मालिक का वर्करों के साथ विवाद था, जिसके चलते वर्करों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद वर्करों ने मालिक और 2 अन्य लोगों की हत्या कर दी। डीसीपी सूरत ने बताया कि 1 नाबालिग समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    सूरत पुलिस ने बताया कि वर्करों ने कारखाने के मालिक और उसके बेटे की हत्या कर दी। यह वारदात सूरत के एक लूम कारखाने की है। यह घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि कारखाने के मालिक, उनके बेटे और एक रिश्तेदार की रविवार को हत्या कर दी गई।
    फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने तीनों को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

  • सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 15 किलो IED की  बरामद

    सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 15 किलो IED की बरामद

    जम्मूः पुलिस ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में एक आईईडी- इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। आगे की जांच चल रही है। साथ ही पुलिस ने 300-400 ग्राम आरडीएक्स भी बरामद किया है।
    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को उधमपुर में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस जैसी सामग्री और हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया, जिसके बारे में माना जाता है कि यह पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

    पुलिस ने एक बयान में कहा, आईईडी जैसी सामग्री, जिसका वजन करीब 15 किलोग्राम है, 300-400 ग्राम आरडीएक्स, 7.6 एमएम के सात कारतूस, पांच डेटोनेटर, एक कोडेड शीट, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एलईटी का एक लेटर पैड पेज। जिला उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। बसंतगढ़ थाने में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (अधिनियम) और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। 

  • महंगाई का झटकाः मदर डेयरी ने दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    महंगाई का झटकाः मदर डेयरी ने दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    5 बार दूध की कीमतों में हुआ इजाफा

    नई दिल्लीः आम लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। मदर डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मंगलवार से मदर डेयरी का दूध दो रुपये महंगा हो जाएगा। मदर डेयरी ने कहा है कि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

    मदर डेयरी ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करता है।

    मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 53 रुपये कर दी है। डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है। मदर डेयरी ने गाय के दूध और टोकन (बल्क वेंडेड) दूध के की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

    मदर डेयरी ने पिछले महीने यानी नवंबर में ही दूध की कीमतों में इजाफा किया था। कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमत में 1 रुपये लीटर और भैंस के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। बता दें कि इस साल अभी तक मदर डेयरी ने 5 बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है।

  • पंजाबः स्कूलों के खिलाफ सीएम मान ने लिया एक्शन, लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    पंजाबः स्कूलों के खिलाफ सीएम मान ने लिया एक्शन, लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    चंडीगढ़: पंजाब  में सीएम भगवंत मान लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। वहीं आज मान सरकार ने मनमानी फीस वसूल रहे स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया है। दरसअसल, कुछ अभिवावकों ने स्कूल द्वारा मनमानी से स्कूल से अधिक फीस वसूलने की शिकायत की थी। जिसके चलते आज मान सरकार ने दो स्कूलों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें 3-3 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

    गौरतलब है कि हाल ही में शिक्षा मंत्री ने कहा था जो भी प्राइवेट स्कूल मनमर्जी से नाजायज फीसें वसूलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी जिसके चलते शिकायतें मिलने के बाद अचानक स्कूलों में चैकिंग की गई। इसके अलावा अन्यों स्कूलों के खिलाफ भी जो शिकायतें मिली हैं उसके रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जो भी स्कूल फंड के नाम पर या अन्य वजह से ज्यादा फीस वसूलता है तो उसकी जानकारी शिक्षा मंत्री को दें। 

  • पूर्व पीएम की पत्नी ने 14 साल छोटे लड़के से करवाया निकाह

    पूर्व पीएम की पत्नी ने 14 साल छोटे लड़के से करवाया निकाह

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अमेरिका में बसे पाकिस्तानी अभिनेता और व्यंग्यकार मिर्जा बिलाल से निकाह कर लिया है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम ने 2014 में खान से निकाह किया था और 2015 में यह शादी टूट गई थी। 49 वर्षीय रेहम ने ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने अमेरिका के सियेटल शहर में एक सादे समारोह में बिलाल से निकाह किया।

    उन्होंने ट्विटर पर बिलाल के साथ अपने निकाह की तस्वीरें भी साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों को हाथों में हाथ डाले और अपनी शादी की अंगूठियां दिखाते हुए देखा जा सकता है। रेहम और बिलाल दोनों का ही यह तीसरा निकाह है।
    एक पोर्टल के अनुसार बिलाल पहले मॉडल थे और ‘द 4 मैन शो’, ‘दिल पे मत ले यार’ और ‘नेशनल एलियन ब्रॉडकास्ट’ जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। रेहम ने पहली शादी इजाज रेहमान से की थी जो एक मनोचिकित्सक थे। उन्होंने 1993 में निकाह किया और 2005 में तलाक ले लिया।

    जियो न्यूज की खबर के अनुसार उन्होंने दूसरा निकाह इमरान खान के साथ किया जो केवल 10 महीने चला। उन्होंने 2014 में निकाह किया था और 2015 में अलग हो गए। खान से तलाक के बाद और बुशरा बीबी से उनकी तीसरी शादी के बाद रेहम ने पूर्व क्रिकेटर पर बेवफा होने का आरोप लगाया था। बाद में  रेहम ने 2018 में अपनी आत्मकथा ‘रेहम खान’ प्रकाशित की थी जो उनकी इमरान खान के साथ शादीशुदा जिंदगी के इर्दगिर्द लिखी गयी है। इसमें पूर्व क्रिकेटर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था।

  • Videocon Group के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार

    Videocon Group के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार

    नई दिल्ली : सीबीआई ने वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को आज गिरफ्तार किया है। आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन लोन फ्रॉड मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने धूत, कोचर और अनके पति दीपक के खिलाफ फरवरी 2019 में केस फाइल किया था। 

    चंदा कोचर और उनके पति भी हुए गिरफ्तार

    इससे पहले सीबीआई ने बीते शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ रही चंदा कोचर को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनके पति दीपक कोचर को भी गिरफ्तार किया गया था। चंदा कोचर पर मार्च 2018 में अपने पति को आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था।ऐसा कहा जा रहा है कि वीडियोकॉन ग्रुप के मालिक वेणुगोपाल धूत ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और उनके दो संबंधियों के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई थी। इसमें दोनों के बीच 3250 करोड़ की ‘स्वीट डील’ हुई थी। ऐसे आरोप हैं कि 3250 करोड़ का लोन दिलाने में चंदा कोचर ने मदद की थी।

    इन कंपनियों पर भी हुई कार्रवाई

    अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने कोचर दंपति और धूत के अलावा दीपक कोचर द्वारा संचालित नूपावर रिन्यूएबल्स (NRL), सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड तथा वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर भी कार्रवाई की है। इन्हें भारतीय दंड संहिता की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2019 के तहत दर्ज एफआईआर में आरोपी बनाया गया है। एजेंसी का आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक ने वेणुगोपाल धूत द्वारा प्रवर्तित वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, आरबीआई के दिशानिर्देशों और बैंक की ऋण नीति का उल्लंघन करते हुए 3,250 करोड़ रुपये की ऋण सुविधाएं मंजूर की थीं।

    धूत पर नूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपये डालने का आरोप

    एफआईआर के अनुसार, इस मंजूरी के एवज में धूत ने सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (SEPL) के माध्यम से नूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके अलावा 2010 से 2012 के बीच हेरफेर करके पिनेकल एनर्जी ट्रस्ट को एसईपीएल स्थानांतरित की। पिनेकल एनर्जी ट्रस्ट तथा एनआरएल का प्रबंधन दीपक कोचर के ही पास था।

  • पुलिसकर्मियों से उलझे हुड़दंगबाज, 6 को किया काबू, देखें वीडियो

    पुलिसकर्मियों से उलझे हुड़दंगबाज, 6 को किया काबू, देखें वीडियो

    शिमलाः राजधानी शिमला के रिज मैदान पर दिन भर क्रिसमस का खूब जश्न चलता रहा। हजारों की संख्या में पर्यटकों ने दिन भर रिज पर मस्ती की, लेकिन रात को कुछ हुड़दंगियों ने रंग में भंग डाल दिया। कुछ पर्यटक पुलिस से उलझ गए। हरियाणा के जींद से करीब आधा दर्जन सैलानी पुलिस से हाथापाई पर उतर आए। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी यह नहीं समझे और पुलिस से बदतमीजी करते रहे।

    आखिर में पुलिस 6 हुड़दंगियों को उठाकर थाने ले गई। हरियाणा के यह युवकों ने रिज पर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। नो स्मोकिंग जोन रिज मैदान पर युवक सिगरेट पीते रहे। इसी बीच दो युवकों ने कमीज उतार दी और डांस करने लगे। इससे दूसरे सैलानी परेशान दिखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को शोर-शराबा करने से रोका तो करीब आधा दर्जन युवक पुलिस से हाथापाई पर उतर आए।

    एक युवक एएसआई को धक्का देते हुए नजर आया। पुलिस काफी देर तक इन्हें समझाती रही। हुड़दंग देख पुलिस ने मौके पर क्यूआरटी भी बुला ली। जब युवक नहीं समझे तो पुलिस को जबरन इन्हें पीआर वैन में डाल दिया और थाने में पहुंचाया। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने इन्हें थाने पहुंचाया। पुलिस इन सब का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल ले गए। मामले में सदर थाना पुलिस कार्रवाई अमल में ला रही है। रिज मैदान पर बढ़ता हुड़दंग देख पुलिस की दो गाड़ियां यहां रात करीब 11:45 बजे पहुंचती हैं।

    पुलिस ने लाउड स्पीकर से रिज मैदान को खाली करने की पर्यटकों से अपील की। करीब पांच मिनट में ही रिज मैदान खाली हो गया और यहां सन्नाटा पसर गया। यहां पुलिस के कुछ जवान ही दिखे। रिज मैदान और मालरोड पर पुलिस कर्मियों के अलावा क्यूआरटी के जवान भी तैनात रहे। भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से कार्ट रोड को माल रोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई सैलानी कार्ट रोड से आजीविका भवन होते हुए पैदल ही माल रोड पहुंच गए।