Blog

  • जालंधरः निगम दफ्तर में सीनियर अफसरों के कमरों पर लगे ताले

    जालंधरः निगम दफ्तर में सीनियर अफसरों के कमरों पर लगे ताले

    जालंधर, ENS : नगर निगम चुनावों का बिगुल बज गया है। वहीं निगम के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आज निगम दफ्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा 4 सीनियर अफसरों के दफ्तरों के कमरों को ताले लगे मिले हैं। इस दौरान कर्मियों का कहना है कि अफसरों द्वारा उन्हें लगातार लारे लगाए जा रहे हैं। इसके चलते परेशान निगम के सफाई कर्मचारियों और दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा अफसरों के कमरों में ताले लगा दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अपने ही वादों मुंह फेर रही है और आशवासन देने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही। इसके चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ रहा है। इससे पहले निगम कर्मियों ने कूड़े की गाड़ियां खड़ी कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर कुछ दिन पहले ही बात की थी। लेकिन इसके बावजूद कोई हल नहीं निकला। जिसके कारण परेशान चल रहे कर्मियों द्वारा यह कदम उठाया गया।

  • पंजाब में हाई अलर्ट पर पुलिस, गैंगस्टर के जरिए आतंक फैलाने की साजिश रच रहा ISI 

    पंजाब में हाई अलर्ट पर पुलिस, गैंगस्टर के जरिए आतंक फैलाने की साजिश रच रहा ISI 

    तरनतारनः सरहाली पर आरपीजी हमला करवाने वाले कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आंतकी लंडा द्वारा त्यौहारों के दिनों में पंजाब में कुछ स्थानों को दहलाने की साजिश तैयार की गई है।  जिसके तहत जेलों में बैठे गैंगस्टरों और नशा तस्करों को भगाने के लिए हमले करवाए जा सकते है। खुफिया विभाग की उक्त रिपोर्ट के आधार पर पंजाब के उन जिलों में चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आईएसआई के निशाने पर पंजाब की कुछ जेल है। ऐसे में गृह विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन को पहले से अधिक चौकस रहने के आदेश दिए गए है।

    एसपी आई विशालजीत सिंह का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पंजाब को दहलाने लिए समय-समय पर कई नापाक मनसूबों को अंजाम देने का प्रयास किया जाता रहा है, परंतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। जिससे असमाजिक तत्व सिर न उठा सके। नाबालिग होते समय गांव पखोपुर में किसान की हत्या करने वाले हरविंदर सिंह रिंदा इन दिनों पाकिस्तान में है। पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी द्वारा पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम दिलाने लिए नशा तस्करों व गैंगस्टरों का लगातार सहारा लिया जा रहा है।

    इसी कड़ी के तहत हरविंदर सिंह रिंदा व कनाडा में रहते आतंकी लखबीर सिंह लंडा आपस में मिलकर आईएसआई के टारगेट को पूरा करने की ताक में है। त्यौहारों के दिनों में पंजाब को दहलाने लिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी की गई है। जिसके लिए पंजाब की जेलों में बंद उन खतरनाक गैंगस्टरों व नशा तस्करों को छुड़वाने की योजना है जो जेलों में बंद है। सूत्रों की माने तो आईएसआई की नजर में केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब निशाने पर है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस जेल में लगातार मोबाइन फोन व नशे के खेप की आमद आम ही है। यहां तक पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से संबंधित गैंगस्टर इसी जेल में बंद है। उक्त जेल में मार्च महीने में गैंगवार हुई थी जिसमें दो गैंगस्टरों की हत्या के बाद कुछ गैंगस्टरों को बाहरी जेलों में तबदील कर दिया गया था।

  • पंजाबः Medical University के पूर्व कुलपति सिंह गिल का निधन

    पंजाबः Medical University के पूर्व कुलपति सिंह गिल का निधन

    मोहाली: बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी, फरीदकोट के पूर्व कुलपति डॉ. शविंदर सिंह गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व कुलपति डॉ. शविंदर सिंह गिल (दानगढ़-बरनाला) का आज सुबह एसएएस नगर (मोहाली) में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय तक पीजीआई चंडीगढ़ में हड्डियों के प्रमुख डॉक्टर भी रहे। वह फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल के ताऊ जी थे।

    उनका अंतिम संस्कार आज 12 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे सेक्टर-25, चंडीगढ़ में होगा। इसके बाद फेज 5, एसएएस नगर (मोहाली) स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी उनके नाम पर अरदास की जाएगी। डॉ. शविंदर सिंह गिल के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने दुख जताया और इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि उनकी प्रार्थना है कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को सांत्वना दें।

  • पंजाबः अब पूर्व सीएम की बढ़ी मुश्किलें, जांच में जुटी विजिलेंस 

    पंजाबः अब पूर्व सीएम की बढ़ी मुश्किलें, जांच में जुटी विजिलेंस 

    चंडीगढ़ः पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने भ्रष्टाचार मामले में चन्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है। यह मामला गोवा में राज्य सरकार की जमीन को सस्ते दाम पर पट्टे पर देने से जुड़ा है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद चन्नी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चन्नी पर विजिलेंस ब्यूरो आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच भी कर रहा है। लेकिन गोवा की जमीन सस्ते दाम पर देने के मामले में कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे है। चन्नी कैप्टन अमरिंदर सरकार में पर्यटन मंत्री थे। चन्नी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विभाग अपने पास रखा था। गोवा की जमीन एक रिजोट के मालिक को सस्ते भाव पर देने के आरोप है।

    इस मामले में विजिलेंस आइएएस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से चन्नी से बीते अप्रैल माह पूछताछ कर चुकी है। विजिलेंस चन्नी से रेत माफिया से संबंधों, नाजायज कालोनियां काटने, सरकारी ग्रांटों पर घालमेल, चन्नी के भांजे से 10 करोड़ की बारमदगी की जांच ईडी, देश विदेश में निवेश, बेटे की शादी में सरकारी खर्च की जांच कर रही है। बता दें कि  गोवा की राजधानी पणजी के पास पंजाब सरकार की एक समुद्री बीच पर 8 एकड़ जमीन है। पूर्व चन्नी सरकार ने इस जमीन को एक पांच सितारा होटल की चेन को लीज पर दे दिया था, लेकिन मान सरकार का आरोप है कि करोड़ों की इस जमीन को कौड़ियों के भाव पर लीज पर दिया गया है।

    गौर हो कि चन्नी से पहले स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल भी विजिलेंस जांच का सामना कर चुकी है। ध्यान रहे कि भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट 1996 की धारा 17 एक के तहत कार्रवाई करने के लिए सरकार से अनुमति जरूरी होती है। इससे पहले विजिलेंस की ओर से कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्रियों व विधायकों पर कार्रवाई कर चुकी है। जिन में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के अलावा पूर्व मंत्री ब्रहम मोहिंद्रा और भाजपा में शामिल हो चुके कई विधायकों की जांच भी विजिलेंस की ओर से की जा रही है।

  • जालंधरः इस दिन से पहले होंगे निगम चुनाव, गवर्नर ने दिए आदेश

    जालंधरः इस दिन से पहले होंगे निगम चुनाव, गवर्नर ने दिए आदेश

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को इन चुनाव कराने के लिए पत्र लिखकर नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा दिया है। दरअसल, 5 नगर निगमों में चुनाव करवाने के लिए पंजाब सरकार ने लिखा है। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अगस्त महीने में जारी आदेशों के बाद पंजाब सरकार इन चुनावों को लेकर हरकत में आ गई थी और वार्ड बंदी का काम तेज किया गया था। लोकल बॉडी विभाग की तरफ से चुनाव आयोग को लैटर लिखा गया है।

    गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब लोकल बॉडी ने भी चुनाव आयोग को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा है। लोकल बॉडी की तरफ से जारी खत के अनुसार अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाढ़ा में सरकार को 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने होंगे। जिसमें अब एक महीने का समय ही रह गया है। दरअसल, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना व पटियाला में जनवरी 2023 से ये चुनाव पेंडिंग चल रहे हैं, जबकि फगवाढ़ा को नगर निगम बनाए जाने के बाद अभी तक चुनाव हुए ही नहीं हैं। वार्ड बंदी का काम पूरा ना होने के कारण ये चुनाव लगातार लेट हो रहे थे।

    गवर्नर पंजाब ने नगर निगम चुनावों के अलावा 39 नगर परिषदों के चुनाव करवाने की भी मंजूरी दी हुई है। फिलहाल इन्हें लेकर अभी नोटिफिकेशन या लैटर अभी नहीं लिखा गया है। ये नगर निगम चुनाव पुरानी वार्ड बंदी के अनुसार होंगे या नई, इस पर असमंजस बना हुआ है। दरअसल, वार्ड बंदी का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। नई वार्ड बंदी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर लोकल बॉडी इसे कुछ दिनों में फाइनल कर देती है तो ये चुनाव नई वार्ड बंदी के अनुसार ही होंगे, अन्यथा इन्हें पुरानी वार्ड बंदी के साथ ही लागू करना पड़ेगा।

  • ਪੰਜਾਬ  : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਿੱਥ ਕੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਅਸਫ਼ਲ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਿੱਥ ਕੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਅਸਫ਼ਲ

    ਬੱਬਰ ਖਾਲਸਾ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਮਾਡਿਊਲ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰ 2 ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਅਪਰਾਧ ਮੁਕਤ ਸੂਬਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸੰਗਠਿਤ ਅਪਰਾਧਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਸ ਨੇ ਬੱਬਰ ਖਾਲਸਾ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ (ਬੀ.ਕੇ.ਆਈ.) ਸਮਰਥਿਤ ਅੱਤਵਾਦੀ ਮਾਡਿਊਲ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਸੂਬੇ ‘ਚ ਮਿੱਥ ਕੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਸੰਭਾਵੀ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅਸਫ਼ਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਮਾਡਿਊਲ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਹੈਪੀ ਜੋ ਨਾਮੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਰਿੰਦਾ ਦਾ ਕਰੀਬੀ ਸਹਿਯੋਗੀ ਹੈ, ਵੱਲੋਂ ਯੂ.ਐਸ.ਏ. ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਦੋ ਸਾਥੀਆਂ ਹਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਨਵਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਸਾਰੇ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਰਮਦਾਸ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਜੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚੋਂ.32 ਬੋਰ ਦੇ ਦੋ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਮੈਗਜ਼ੀਨਾਂ ਅਤੇ 11 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ, ਮਾਰੂਤੀ ਸਵਿਫ਼ਟ ਕਾਰ (ਪੀਬੀ 46 ਏ ਡੀ 6236) ਅਤੇ ਇੱਕ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਰੋਸੇਮੰਦ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਐਸਐਸਓਸੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾ ਲਗਾ ਕੇ ਉਕਤ ਤਿੰਨਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ। ਡੀਜੀਪੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲਾਉਣ ਲਈ ਮਿੱਥ ਕੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦੇਣ ਦਾ ਕੰਮ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਐਸਐਸਪੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਹੈਪੀ ਨੂੰ ਕੱਟੜਪੰਥੀ ਬਣਾ ਕੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਲਈ ਉਕਸਾਉਂਦਾ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ (ਰੋਕਥਾਮ) ਐਕਟ (ਯੂਏਪੀਏ) ਦੀਆਂ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰ. 209 ਮਿਤੀ 10.10.2023 ਨੂੰ ਯੂ.ਏ.ਪੀ.ਏ. ਦੀ ਧਾਰਾ 13, 17, 18 ਅਤੇ 20, ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਦੀ ਧਾਰਾ 25 ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਦੰਡਾਵਲੀ (ਆਈਪੀਸੀ) ਦੀਆਂ ਧਾਰਾ 109, 115 ਅਤੇ 120ਬੀ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਅਜਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः बाइक और कप्पा बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः बाइक और कप्पा बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला पुलिस फिरोजपुर ने अराजक तत्वों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 मोटरसाइकिल व 01 कप्पा बरामद किया है। प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार और माननीय डीजीपी पंजाब जी के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं शरारती तत्वों की घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस संबंध में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

    इस अभियान के तहत एसपी रणधीर कुमार और बलकार सिंह डीएसपी (डी) फिरोजपुर की देखरेख में इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सिटी फिरोजपुर के नेतृत्व में 10-10-2023, दलेर सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में गश्त करते हुए राबा के पास क्षेत्र में मोदी मिल सिटी फिरोजपुर के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी पुत्र पीपल सिंह निवासी जलालवाला और एक वकील सिंह उर्फ ​​बग्गी पुत्र गुरजंट सिंह निवासी ढिप्पा वाली पुलिस थाना अरनी वाला जिला फाजिल्का का है जो राहगीरों से पर्स, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अन्य कीमती सामान चोरी करने का आदी करता है। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि उक्त लोग अभी भी मोदी मिल के पास डटे हुए हैं, जिन्हें वहां पर छापा मारने के दौरान काबू किया जा सकता है। पुलिस ने छापेमारी कर मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी और वकील सिंह को पुलिस पार्टी दलेर सिंह के साथ मोदी मिल के पास से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट) और 01 कप्पा बरामद किया गया। 

  • पंजाब : आढ़तियों ने अपनी मांगो को लेकर की अनिश्चितकालीन हड़ताल, देखें वीडियो

    पंजाब : आढ़तियों ने अपनी मांगो को लेकर की अनिश्चितकालीन हड़ताल, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब भर में आज से आढ़तियों द्वारा हड़ताल कर दी है और यह हड़ताल अब अनिश्चित कालीन मंडियों में धान की खरीद को बंद कर दिया है। पंजाब भर के आढ़तियों द्वारा 25 सितंबर को मंडी में एक विशाल रोष प्रदर्शन किया था। सरकार से मांग की गई थी कि उनका पिछला बकाया कमीशन जो 2023-2024 की गेहूं खरीद में एफसीआई दिया जाए। उसका कमीशन दिया जाए और सरकार ने कोविड के समय में आड़तियों का कमिशन धान पर 9 रूपये और गेहूं पर 10 रूपये कम किया था। उसको द्वारा लागू किया जाय।

    लेकिन सरकार ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी आढ़तियों से कोई बात नहीं की। जिसके फलस्वरुप पंजाब भर के आड़तियों द्वारा पंजाब में हड़ताल शुरू कर दी है और धान की खरीद को बंद कर दिया है और चेतावनी दी है अगर सरकार ने पिछला बकाया कमीशन नहीं दिया और कोविड के समय घटाया गया। कमीशन अब पूरा नहीं किया गया तो यह हड़ताल जारी रहेगी।

  • पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो 

    पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः जिले में अराजक तत्वों के खिलाफ एसपी रणधीर द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्तौल, 02 जिंदा राउंड 7.65 मिमी, 01 मिस फायर राउंड और 03 खोखा बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी रणधीर ने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर द्वारा आरोपियों की तलाश के संबंध में फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर टी-प्वाइंट नहर कलौनी फिरोजपुर पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।

    इसी दौरान कैनाल कॉलोनी की ओर से एक काले रंग की हीरो स्पैल्डर मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति आते दिखे। पुलिस पार्टी ने उन्हें जांच के लिए रुकने का इशारा किया। इस दौरान मोटरसाइकिल के पीछे सवार व्यक्ति के साथ पुलिस पार्टी पर हत्या करने के इरादे से सीधे गोली चला दी। इंस्पेक्टर अभिनव चौहान ने हथियारबंद व्यक्ति को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने मोटरसाइकिल से उतरते समय पुलिस पार्टी पर सीधे दो और गोलियां चला दीं। इसके बाद इंस्पेक्टर अभिनव चौहान के निर्देश पर एएसआई गुरुमीत सिंह और वरिष्ठ सिपाही सुखजंत सिंह ने अपनी मैनुअल सर्विस पिस्टल ग्लॉक 9 एमएम से हमलावर पर 02-02 राउंड फायरिंग की। एक फायर व्यक्ति के दाहिने पैर में लगा और वह लंगड़ाते हुए भागने लगा जिसे पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया।

    लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा व्यक्ति मोका से भागने में सफल रहा। घायल व्यक्ति के पास से पिस्टल के साथ 01 मैगजीन, 7.65 मिमी के 02 जिंदा राउंड और 01 जिंदा मिस फायर राउंड बरामद किया गया। मौके से 03 गोली के खोल बरामद किए। घायल व्यक्ति ने अपना नाम दलेर सिंह पुत्र मलूक सिंह, निवासी गांव खाई फेम की, थाना सदर फिरोजपुर और दूसरे व्यक्ति का नाम गग्गी पुत्र ना-मालूम, निवासी कैनाल कॉलोनी बताया। मुसम्मी दलेर सिंह को पुलिस टीम की देखरेख में सिविल अस्पताल फिरोजपुर भेजा गया। मुसम्मी दलेर सिंह और गग्गी उत्तान के खिलाफ मुकदमा नंबर 180 दिनांक 10-10-23 ए/डी 307,353,186,34 बी:डी:, 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सदर फिरोजपुर दर्ज किया गया था।

    दलेर सिंह का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ के दौरान उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जिला फ़िरोज़पुर पुलिस ने प्रेस को बताया कि पंजाब सरकार और माननीय डी.जी.पी. पंजाब जी के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं शरारती तत्वों की घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस संबंध में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में विशेष टीमों का गठन किया गया है जो पूरे क्षेत्र में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: Gun Point ਤੇ ਹੋਈ ਸੋਨੇ ਦੀ ਲੁੱਟ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: Gun Point ਤੇ ਹੋਈ ਸੋਨੇ ਦੀ ਲੁੱਟ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਲੱਗੀ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਕਾਰ ਤੇ ਆਰੋਪੀ ਹੋਏ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫ਼ਰਾਰ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਸਵਾਲਾਂ ਤੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਖੜਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਨਾਕੇ ਬੰਦਿਆਂ ਕਰਕੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀਆਂ ਕਰਕੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਆਰੋਪੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਤਾਂ 27 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡਾ ਨਾਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕੋਲੋਂ 1423 ਗ੍ਰਾਮ ਸੋਨਾ ਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਨਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਉਸਦੇ ਕੁਝ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਨੋਕ ਦੇ ਨਾਲ ਲੁੱਟਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਬੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਆਰੋਪੀ ਨਿਊ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕੇ ਹੋਏ ਹਨ ਤਾਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਿਊ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੇਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਆਰੋਪੀ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਥਾਰ ਕਾਰ ਜਰੂਰ ਲੱਗੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡਾ ਦੇ ਭਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਣ ਪਹਿਚਾਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਪੈਸੇ ਦੇ ਲੈਣ ਦੇਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੋਈ ਮਾਮਲਾ ਚੱਲਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਅਤੇ ਪਸਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਸੋਨੇ ਲੁਟ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਿਊ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਸਿਰਫ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕਾਰ ਹੀ ਲੱਗੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 27 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡਾ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਕੋਲੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀ ਲੁੱਟ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਦੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਆਰੋਪੀ ਨਹੀਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕੇ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਥੇ ਰੇਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।