ऊना /सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते गांव बदोली में वार्षिक भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। 3 दिन तक चले धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूर्णाहुति डाली गई। जिसमें बदोली धरबाल बिरादरी के जिला में ब जिला के बाहर रहते परिवार भी सम्मिलित हुए। जिकर जोग है कि धरबाल बिरादरी के वशिष्ट गोत्र परिवार ऊना जिला के विभिन्न गांवों व शहरों में निवास करते है। जैसे टक्का,वराना, खानपुर,चक्क सराए, नंगल व चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना जैसे शहरों में निवास करते हैं। वह सब इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा से भाग लेते हैं। प्रति वर्ष श्री राज कुमार धरबाल के नेतृत्व में मनाए जाने वाले इस वार्षिक भंडारे में लोगों की नाग देवता के प्रति गहरी आस्था है और धरबाल बिरादरी के सहयोग से निरंतर आस्था में वृद्धि हो रही है। इस मौके स्थानीय व विभिन्न स्थानों से पधारे श्रद्धालुओं ने भाग लिया व लंगर प्रशाद ग्रहण किया।
Blog
-

जालंधरः शहर में इस दिन तक धारा 144 लागू, पत्र जारी
जालंधर/वरुणः ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में 2 जून से 10 जून तक धारा 144 लागू कर दी है। दरअसल, 1 जून से 7 जून तक घल्लू घारे का सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान शहर में कई जत्थेबंदियों के द्वारा धार्मिक प्रोग्राम करवाए जा रहे है। जिसमें कुछ शरारती अनंसर अमन कानून को भंग कर सकते है। इसलिए शहर में अमन कानून की व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट दीप शिखा ने असला लाइसेंस सहित अन्य हथियारों को चलाने की मनाही के आदेश जारी किए गए है। इसी के साथ धारा 144 लागू की गई है। जिसमें एक जगह पर 5 से अधिक लोगों का इक्ट्ठ नहीं किया जा सकता।

बता दें कि आज सुबह पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल की देख रेख में एडीसीपी सिटी 2 आदित्य, एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने अपने साथ कई थानों की पुलिस लेकर ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अपनी टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया था। यह फ्लैग मार्च श्रीराम चौक (मिलाप चौक) से लेकर पटेल चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने यह मार्च शहर में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखने के लिए निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील भी की और कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी आदित्य ने बताया कि जालंधर पुलिस शहर में शरारती अंसरो और लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करने के लिए कार्रवाई चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला। हमने बाजारों में भी फ्लैग मार्च निकाला है।
-

पंजाबः मौसम को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़ः जून माह में बदले मौसम से लोगों को गर्मी से निजात मिल हुई है। लेकिन अब गर्मी बढ़ने के आसार मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए है। वहीं आज मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। बीते दिन पंजाब में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन लू चलने और धूप निकलने का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के 15 जून के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान 44 डिग्री से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है, इसलिए लोगों को लू के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए।
-

1984 सिख विरोधी दंगे मामले में जगदीश टाइटलर को लगा बड़ा झटका
नई दिल्लीः 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ दायर पूरक चार्जशीट पर एक विशेष एमपी-एमएलए अदालत विचार करेगी। सीबीआई ने 20 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। यह मामला 1 नवंबर, 1984 को पुल बंगश इलाके में तीन लोगों की हत्या से जुड़ा है। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट महिमा राय सिंह ने पूरक आरोप और अभियोजन की मंजूरी को रिकॉर्ड में लिया। इसके बाद सीएमएम ने मामला एसीएमएम विधि आनंद गुप्ता की कोर्ट में भेजा क्योंकि यह मामला एक पूर्व सांसद से जुड़ा है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 8 जून को करेगा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 20 मई को 31 अक्टूबर 1984 को भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री की हत्या के बाद 1984 में सिख विरोधी दंगों से संबंधित एक मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की।
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर, तत्कालीन सांसद को चार्जशीट में आरोपी के रूप में नामित किया गया है। एक बयान में, सीबीआई ने उल्लेख किया कि एजेंसी ने नवंबर 2005 में एक घटना पर तत्काल मामला दर्ज किया था जिसमें दिल्ली के बारा हिंदू राव के आज़ाद मार्केट में गुरुद्वारा पुल बंगश को एक भीड़ और सरदार ठाकुर सिंह, बादल सिंह नामक तीन व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई थी। और गुरुचरण सिंह को 1 नवंबर 1984 को गुरुद्वारा पुल बंगश के पास जलाकर मार डाला गया था। दिल्ली में वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों की घटनाओं की जाँच के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2000 में न्यायमूर्ति नानावती जांच आयोग का गठन किया गया था।
आयोग की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) ने तत्कालीन संसद सदस्य और अन्य के खिलाफ मामले की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश जारी किए। सीबीआई जांच के दौरान, रिकॉर्ड में सबूत आया कि 1 नवंबर, 1984 को, उक्त आरोपी ने दिल्ली के आज़ाद मार्केट में गुरुद्वारा पुल बंगश में इकट्ठी हुई भीड़ को कथित रूप से भड़काया, भड़काया और भड़काया, जिसके परिणामस्वरूप गुरुद्वारा पुल बंगश को जला दिया गया और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। भीड़ द्वारा तीन सिख व्यक्तियों, दुकानों को जलाने और लूटने के अलावा। जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
-

जालंधरः 13 वर्षीय शिवम हुआ लापता, इस जगह की मिली आखिरी लोकेशन, देखें Live
जालंधर, वरुण/हर्ष: गोपाल नगर से आज सुबह साइकिल चलाने के लिए शिवम निकला था, लेकिन वह अभी तक घर नहीं लौटा। जिसकी तालाश में उसके परिजन सुबह से कर रहे है। एनकाउंट न्यूज को मामले की जानकारी देते हुए पिता मनीष और माता उर्वशी ने बताया कि 13 वर्षीय शिवम शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ता है और वह रूटीन में 6 बजे साईकिल चलाने के लिए घर से चला जाता था।
वहीं आज सुबह 6 बजे से पहले ही साईकिल चलाने के लिए निकल गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी। जिसके बाद परिजनों को शिवम का आखिरी लोकेशन दीन दयाल उपाध्याय नगर की मिली है। शिवम को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। परिजनों ने बताया कि वह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी शिवम की तालाश के लिए गए थे। लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने थाना 2 की पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 के प्रभारी मामले की जांच में जुट गए है।
-

पंजाब नेशनल बैंक और ICICI ने ग्राहकों को दिया झटका, जाने मामला
नई दिल्लीः प्राइवेट सेक्टर का कर्जदाता आईसीआईसीआई बैंक और पब्लिक लेंडर पंजाब नेशनल बैंक दोनों ने अपने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट्स को संशोधित किया है। आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए ब्याज दर में कटौती की है तो वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने सभी टेन्योर के लिए अपने ब्याज दर में इजाफा कर दिया है।
आईसीआईसीआई बैंक लोन
आईसीआईसीआई बैंक की ओर एमसीएलआर की दरें 1 जून से प्रभावी है। नई ब्याज दरें कर्जदाता बैंक ने अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। ICICI बैंक ने एक महीने की MCLR को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी कर दिया है और इसने तीन महीने की MCLR को 15 आधार अंकों (bps) से घटाकर 8.55 फीसदी से 8.40 फीसदी कर दिया है।
आईसीआईसीआई बैंक ने इन टेन्योर पर बढ़ाया ब्याज
इसके अलावा बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए एमसीएलआर में इजाफा भी किया है। वहीं बैंक ने एमसीएलआर को 6 महीने और एक साल के टेन्योर पर 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी कर दिया है। इसका मतलब है कि इससे कम रेट्स में बैंक आपको लोन नहीं दे सकता है।
पीएनबी ने बढ़ाया ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने सभी टेन्योर के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है। एमसीएलआर में 10 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है। नई ब्याज दरें 1 जून 2023 से प्रभावी हैं। बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बैंक की ओवरनाइट बेंचमार्क मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है। एक महीने, तीन महीने और छह महीने के लिए दरें बढ़ाकर क्रमश: 8.20 फीसदी, 8.30 फीसदी और 8.50 फीसदी कर दी गई हैं। एक साल की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.60 फीसदी कर दिया गया है, जबकि तीन साल की एमसीएलआर को 8.80 फीसदी से बढ़ाकर 8.90 फीसदी कर दिया गया है।
आपके ईएमआई पर क्या होगा असर
बैंकों की ओर से बढ़ाए गए एमसीएलआर टेन्योर पर अगर आप होम लोन ले रखे हैं तो आपकी ईएमआई बढ़ जाएगी। वहीं जिस टेन्योर पर आईसीआईसीआई बैंक ने कटौती की है, उस दौरान ब्याज घट जाएगा।
-

जालंधरः आप नेता की गुडांगर्दी, मारपीट की CCTV आई सामने
जालंधर/वरुणः नार्थ हलके से आप नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सेंटर टाउन इलाक़े में आप नेता द्वारा गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कमेटियों को लेकर कोई विवाद हुआ था। महिला ने आरोप लगाया है कि आप नेता ने घर में घुसकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद गली में मारपीट की गई।
महिला का कहना है कि 40 लाख रुपए की कमेटी को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान युवकों ने उनके साथ मारपीट की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आप नेता के साथ अन्य युवक गली में मारपीट कर रहे है। बताया जा रहा हैकि वहीं इस मामले को लेकर महिला थाने में शिकायत दे दी है और साथ में घटना की सीसीटीवी फ़ुटेज भी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
-

Asia Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जाने किन्हें मिली टीम में जगह
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को आगामी एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप 2023 के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि टूर्नामेंट 12 जून, 2023 से शुरू होगा और फाइनल 21 जून, 2023 को खेला जाएगा। सीरीज में भारत ‘ए’ ग्रुप ए का हिस्सा है जिसमें मेजबान हांगकांग, थाईलैंड ‘ए’ और पाकिस्तान ‘ए’ भी शामिल हैं। जबकि बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात को ग्रुप बी में रखा गया है।
टूर्नामेंट, हांगकांग में टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल होंगी जिन्हें दो ग्रुप – ग्रुप ए और ग्रुप बी में विभाजित किया गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मुख्य कोच नूशिन अल खदीर के नेतृत्व में करेगी। 13 जून को अपने पहले अभियान में भारत ‘ए’ का सामना हांगकांग से होगा। 15 जून को उनके भारत के दूसरे मैच में भारत ‘ए’ का सामना थाईलैंड ‘ए’ से होगा। ग्रुप चरण की उनकी अंतिम भिड़ंत महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि भारतीय टीम 17 जून को पाकिस्तान ‘ए’ के खिलाफ आमने-सामने होगी।
टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगड़ी, मुस्कान मलिक, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा चेट्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तीता साधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।
-

पंजाबः तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को टक्कर मारी, एक की मौत
होशियारपुरः दसूहा-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर कस्बा घोगरा के दसूहा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने हलेड़ गांव के पास पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान कार का पीछा करते हुए वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे युवक को भी कार सवार ने टक्कर मार दी लेकिन गनीमत रही कि वह बच गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को दसूहा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मृत महिला करतार कौर उम्र 90 वर्ष निवासी हलेड़ गांव के रूप में हुई है, जबकि अन्य घायल की पहचान हरबंस लाल के पुत्र राजीव कुमार निवासी घोगरा गांव के रूप में हुई है।
मृतक वृद्धा के पुत्र मदन सिंह ने बताया कि मां रोज की तरह घूमने गई थी। तभी हाजीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां को पीछे से टक्कर मार दी और कार चालक सड़क पर आगे जा रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार कर भाग गया। उक्त मोटरसाइकिल सवार राजीव कुमार के पिता हरबंस ने बताया कि उनका बेटा अड्डा घोगरा की दुकान पर काम करता है और किसी काम से दसूहा जा रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का जांच शुरू कर दी है।
-

मंत्री की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे
वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। गाजीपुर जिले में हुई इस दुर्घटना में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत की बात है कि मंत्री दयाशंकर मिश्र बाल-बाल बच गए और पूरी तरह सुरक्षित हैं। दयाशंकर मिश्र दयालु, बलिया के प्रभारी मंत्री हैं और बलिया आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यूपी सरकार में राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की कार आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। वाराणसी से गाजीपुर जाते समय महाराजगंज के तलबल मोड़ पर वाहन डिवाइडर से टकराया। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, मोदी सरकार के नौ साल पर बलिया में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे।
