Blog

  • पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाईः पूर्व विधायक सहित 35 ठिकानों जगहों पर Raid

    पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाईः पूर्व विधायक सहित 35 ठिकानों जगहों पर Raid

    नई दिल्लीः राजधानी के शराब घोटाले में छापेमारी का सिलसिला जारी है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली समेत हैदराबाद और पंजाब में 35 ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं फरीदकोट में पूर्व अकाली विधायक और शराब कारोबारी दीप मलहोत्रा के घर में आज ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। दीप मलहोत्रा के अन्य ठिकानों पर भी ईडी द्वारा छापेमारी करने की सूचना मिली है। जालंधर से गई ईडी की एक टीम ने मानसा में एक शराब के ठेकेदार के घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने बठिंडा में शराब कारोबार घर को खंगाल कर करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। व्यापारी राजकुमार ने बताया कि वह बठिंडा के मल्होत्रा कंपनी में सिर्फ कर्मचारी है उसका किसी मामले में कोई रोल नहीं है। ईडी की टीम राजकुमार को मानसा से अपने साथ लेकर गई है। 

    इससे पहले सितंबर महीने में ईडी की छापेमारी में अबतक शराब घोटाले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी की रेड पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल गंदी राजनीति के लिए अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूंढ़ने के लिए, कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?”

    इससे पहले बीते 28 सितंबर को ईडी ने समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था। ईडी की एफआईआर के मुताबिक, इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू द्वारा कथित तौर पर सिसोदिया के “करीबी सहयोगियों” को करोड़ों में कम से कम दो भुगतान किए गए थे, जो कथित रूप से आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में अनियमितताओं में शामिल शराब व्यापारियों में से एक थे।

  • पंजाब में शराब कारोबारियों को बड़ा झटकाः रद्द हो सकते है L-1 लाइसेंस

    पंजाब में शराब कारोबारियों को बड़ा झटकाः रद्द हो सकते है L-1 लाइसेंस

    चंडीगढ़ः पंजाब में शराब के थोक कारोबार के L-1 लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। एक्साइज विभाग द्वारा इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इससे शराब के थोक कारोबारियों की टेंशन बढ़ी हुई है। सीबीआई और ईडी द्वारा दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के कार्रवाई कई गई तो पॉलिसी वापस ले ली गई। इसके बाद बीते दिनों पंजाब एक्साइज विभाग के 2 सीनियर अधिकारियों के घरों की तलाशी व उनसे पूछताछ से अफसरशाही टेंशन में है। नतीजतन अफसरशाही भी पंजाब में लाइसेंस रद्द करने के पक्ष में है। एक्साइज विभाग द्वारा लाइसेंस रद्द करने की बात एक्साइज मिनिस्टर और सरकार के ध्यान में लाई जा चुकी है।

    L-1 लाइसेंस रद्द करने का आधार फील्ड स्तर के अधिकारियों की उस रिपोर्ट को बनाया जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में L-1 लाइसेंस धारक कुछ विशेष ब्रांड की शराब की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए अन्य कई नामी ब्रांड की शराब सप्लाई नहीं कर रहे हैं। कई लाइसेंस धारक तो शराब की सप्लाई ही नहीं दे रहे, इससे छोटे ठेकेदार परेशान हैं। लाइसेंस धारक ठेकेदारों से ट्रांसपोर्ट चार्ज वसूल रहे हैं, जो वह कर नहीं सकते। यदि L-1 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है तो कारोबारियों को शराब बेचने या संबंधित कंपनी को वापस करने के लिए कुछ समयावधि दी जा सकती है।

    सूत्रों के अनुसार, आबकारी मुख्यालय को भिजवाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि L-1 लाइसेंस धारक निचले स्तर तक गोदाम का प्रबंध नहीं कर सके हैं, ताकि शराब का जरूरी स्टॉक रखकर जरूरत के अनुसार सप्लाई ले सकें। पॉलिसी के अनुसार, वे वेयरहाउस नहीं बना पाए। विभाग द्वारा L-1 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रदेश के तीनों शराब जोन के अधिकारियों की राय भी ली गई है। जून महीने में लागू हुई पॉलिसी केवल 9 महीने वर्किंग रही। इस दौरान देसी शराब के L-1 लाइसेंस के लिए 40 लाख रुपए और अंग्रेजी शराब के L-1 लाइसेंस के लिए 4 करोड़ रुपए फीस वसूली गई थी। ऐसे में सरकार के लिए L-1 लाइसेंस रद्द करना आसान नहीं होगा, क्योंकि ऐसा करने पर सरकार को फीस लौटानी पड़ेगी। यदि सरकार L-1 लाइसेंस रद्द करती है तो फिर शराब ठेकेदारों को सीधे डिस्टलरी से शराब खरीदनी पड़ेगी। जून महीने में भी जब तक L-1 ठेके नहीं खुले थे, तब भी विभाग ने विशेष परमिट देकर शराब ठेकेदारों को सीधे डिस्टलरी से शराब खरीदने की परमिशन दी थी।

  • पंजाबः वायरल तस्वीर ने सरकार पर खड़ें किए सवाल, लिखा- “चिट्ठा इधर मिलता है”

    पंजाबः वायरल तस्वीर ने सरकार पर खड़ें किए सवाल, लिखा- “चिट्ठा इधर मिलता है”

    बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, पंजाब में आए दिन युवाओं के नशे में धुत्त होने की वीडियो वायरल हो रही है। बीते दिन ही कपूरथला से एक युवती की नशे में धुत्त होने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। युवती नशा कहां से खरीदती है वीडियो में उसके बारे में युवती ने बताया था लेकिन अभी तक नशा बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई।

    वहीं आज एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सरेआम नशा मिलने का पता बताया गया है। साइन पर सरेआम लिखा है कि “चिट्ट इधर मिलता है।” उक्त मामला बठिंडा का सामने आया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस बोर्ड को लेकर गांव भाई बखतौर के एक नौजवान द्वारा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।

    बता दें कि चुनावों से पहले नशे को महीने में खत्म करने के आम आदमी पार्टी द्वारा कई दावे किए गए लेकिन लगातार आ रहे ऐसे मामले सरकार पर कई सवाल खड़े कर रहे है। 

  • पंजाबः SpiceJet की फ्लाइट से कई पैसेंजर्स का सामान गायब, यात्रियों ने किया हंगामा

    पंजाबः SpiceJet की फ्लाइट से कई पैसेंजर्स का सामान गायब, यात्रियों ने किया हंगामा

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार अलसुबह दुबई से अमृतसर लैंड हुई फ्लाइट के पैसेंजर्स से 50 पैसेंजर्स का सामान गायब होने का मामला सामने आया है। सामान गायब होने को लेकर यात्रियों ने खूब हंगामा किया। हंगामा होता देख स्पाइस जेट के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनका सामान शनिवार तक उनके घर पहुंच जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अलसुबह तकरीबन 3.30 बजे दुबई से आई स्पाइस जेट की फ्लाइट SG56 लैंड हुई। पैसेंजर्स कस्टम क्लीयरेंस व सामन की चैकिंग करवाने के बाद जब लगेज बेल्ट पर पहुंचे तो कइयों का सामान ही नहीं आया। सामान नहीं मिला तो पैसेंजर्स घबरा गए और स्पाइस जेट के काउंटर पर पहुंचे, जहां हंगामा हुआ। काउंटर पर पहुंचने के बाद पैसेंजर्स को पता चला कि 1 या 2 नहीं, 50 पैसेंजर्स का सामान मिसिंग है।

    पैसेंजर्स के गुस्से को देखते हुए स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने सीनियर अधिकारियों तक जानकारियां पहुंचाई। पैसेंजर्स को शांत करते हुए स्टाफ ने वादा किया है कि सभी का सामान शनिवार तक सीधा उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद पैसेंजर्स शांत हुए और एयरपोर्ट से निकले।

  • मौसम ने फिर बदली करवट, कई राज्यों में वर्षा की संभावना

    मौसम ने फिर बदली करवट, कई राज्यों में वर्षा की संभावना

    नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदा होने के बाद भी वर्षा का दौरदारा जारी है और उत्तर से लेकर दक्षिण और पूवोत्तर भारत में पोस्ट-मानसून बारिश जारी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 अक्टूबर तक मध्यम से तेज वर्षा होगी, वहीं यूपी में भी बारिश का यह सिलसिला आज और कल जारी रहने वाला है।

    राजधानी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और आसपास के राज्यों में बीते 2 दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कल गुरुवार रात भी अच्छी बरसात हुई, जो आज शुक्रवार सुबह भी जारी रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
    मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते ऐसी मौसमी गतिविधियां बनी हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी आईएमडी ने जारी किया है। आज स्कूल भी बंद रहेंगे।

    यूपी में जारी रहेगा तेज बारिश का सिलसिला : निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तरप्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

    इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट : हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में येलो अलर्ट जारी है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल में हल्की बारिश संभव है।
    आंध्रप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। एक ट्रफ रेखा आंध्रप्रदेश पर बने अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश होते हुए उत्तराखंड तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

    पिछले 24 घंटों के की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तरप्रदेश के पूर्वी हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, अरुणाचलप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर-पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, उपहिमालयी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।

  • एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अरुण बाली का निधन, आज ही र‍िलीज हुई है आख‍िरी फ‍िल्‍म

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अरुण बाली का निधन, आज ही र‍िलीज हुई है आख‍िरी फ‍िल्‍म

    मुबंईः दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है।  मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह न्यूरो संबंधी बीमारी के कारण वे लम्बे समय से परेशान थे और कुछ महीने पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुण बाली की आखिरी फिल्‍म ‘गुडबाय’ आज ही र‍िलीज हुई है। वह इस फिल्‍म में अम‍िताभ बच्‍चन के ससुर के क‍िरदार में नजर आए हैं।

    बता दें कि अरुण बाली फिल्म ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’,  ‘रेडी’, ‘बर्फी’, ‘ओह माय गॉड’,’केदारनाथ’, ‘जमीन’ और ‘सौगंध’,’जेंटलमैन’, ‘फूल और अंगारे’, ‘खलानयक’,और ‘पानीपत’ समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय करने के लिए फेमस हैं। जैसे ही अरुण बाली के निधन की खबर सामने आई उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे शोक में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है।

    लाहौर में हुआ था जन्म

    23 दिसंबर 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे अरुण बाली ने अपने लंबे करियर में कई फिल्में और टीवी शोज किए। उन्होंने न केवल हिन्दी फिल्मों में काम किया बल्कि तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ थी। अरुण बाली ने अपने करियर में अधिकतर चरित्र भूमिका ही निभाई। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया और अलग-अलग किरदार में दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया।

    अरुण बाली के टीवी शोज

    बता कि अरुण बाली की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म  ‘सौगंध’ से का थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अरुण बाली कई टीवी शोज में काम किया था। अरुण बाली ने अपना टीवी डेब्यू साल 1989 में टीवी शो ‘दूसरा केवल’ किया था। इसी साल वह ‘फिर वही तलाश’ शो में भी नजर आए थे। पॉपुलर टीवी शो ‘नीम का पेड़’ में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था। साल 1991 में सीरियल ‘चाणक्या’ में किंग पोरस की भूमिका अदा की थी। दूरदर्शन के बेहद ही पॉपुलर शो ‘स्वामिमान’ में उन्होंने कुंवर सिंह का किरदार निभाया था. साल 2000 में उन्होंने ‘कुमकुम’ सीरियल ऑफर हुआ। इस में उन्होंने हर्षवर्धन वाधवा की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘आहट’, ‘शक्तिमान’, ‘मायका’, ‘देख भाई देख’, और ‘जय गणेश’ जैसे टीवी शोज में उन्होंने अहम किरदार निभाए।

  • पंजाब:  पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ वारंट जारी, जाने मामला

    पंजाब:  पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ वारंट जारी, जाने मामला

    धौलपुर: धौलपुर जिले की बाड़ी एमजीएम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने की नाम पर एक महिला से धोखाधड़ी के मामले में पंजाब सरकार के पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। जिसमें सोढ़ी को 21 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।  मामला 2019 का है। तब पंजाब में कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी और सोढ़ी उसमें खेल मंत्री थे।

    जुलाई 2019 में बाड़ी के पास हवेली पाड़ा की रहने वाली ममता अजर पत्नी मुकेश अजर ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया कि बाड़ी के बरौलीपुरा निवासी बांकेलाल पुत्र किशनलाल, पंजाब के फिरोजपुर में रहने वाले उसके भाई हरिचरण जाटव और पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पुत्र नरजीत सिंह सोढ़ी ने उसे धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट दिलाने का दावा किया, जिसकी एवज में 40 लाख रुपए मांगे। उन्होंने टिकट के लिए इन लोगों को 40 लाख रुपए दे दिए, लेकिन इसके बाद न तो टिकट मिला और न ही इन लोगों ने पैसे वापस लौटाए।
    मामले में पुलिस ने एक आरोपी बांकेलाल पुत्र किशन लाल जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा आरोपी हरिचरन जाटव अभी फरार है।

    तीसरे आरोपी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। 3 साल से मामला कोर्ट में चल रहा था। अब गुरुवार को न्यायाधीश ललित मीणा ने पूर्व मंत्री को मामले में जमानती वारंट जारी किया है। ममता अजर के ससुर स्वर्गीय बलवंत सिंह जाटव बाड़ी से 1969 में कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।

    परिवार के ही बांकेलाल जाटव पुत्र किशनलाल का भाई हरिचरण पंजाब के फिरोजपुर में पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी के यहां रहता है और पत्थर मार्बल लगाने की ठेकेदारी करता है। बांकेलाल का ममता अजर के ससुराल में आना-जाना रहता था। 2019 में जब लोकसभा चुनाव आने को थे, तो मार्च महीने में उनके घर में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस पर बांकेलाल ने उनको धौलपुर-करौली लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट दिलाने का भरोसा दिलाया और अपने भाई हरिचरण से फोन पर बात कराई। इसके बाद मुकेश अजर अपनी पत्नी ममता को लेकर बांकेलाल के साथ पंजाब के फिरोजपुर गया, जहां बांकेलाल के भाई हरिचरण ने गुरमीत सिंह सोढ़ी से बात कराई और पार्टी फंड के नाम पर 40 लाख रुपए देने की बात हुई। ममता अजर के पति मुकेश अजर ने बताया कि चुनावों के ऐलान के बाद कांग्रेस का टिकट संजय जाटव को मिला। ऐसे में जब हम लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो 7 दिन बाद लौटाने के लिए कहा।

    बाद में हरिचरण और बांकेलाल करीब 1 महीने तक घुमाते रहे। 6 मई को चुनाव हो गया और उन्होंने एक बार फिर से आरोपियों से बात की, लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। इस पर हम लोग फिरोजपुर पहुंचे और गुरमीत सिंह से मिले। जब उससे रुपयों की बात की तो वह उखड़ गया और हमें वहां से भगा दिया। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों में से 1 आरोपी बांकेलाल को करीब एक साल पहले गिरफ़्तार कर लिया था। आरोपी हरिचरण को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। कोर्ट ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के आरोपी मानते हुए कोर्ट ने 31 अगस्त 2022 को भी जमानती वारंट जारी कर 1 महीने में कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने 30 सितंबर को कोर्ट में पेश होकर पंजाब की दूरी ज्यादा होने के चलते कार्रवाई नहीं होने की बात कही। इस पर कोर्ट ने 30 सितंबर को दूसरा जमानती वारंट जारी किया है, जिसमें उनको 21 अक्टूबर तक पेश होने को कहा गया है।

  • जालंधर: आबादपुरा में CIA स्टाफ की रेड, 8 जुआरियों को किया काबू

    जालंधर: आबादपुरा में CIA स्टाफ की रेड, 8 जुआरियों को किया काबू

    जालंधर/वरुणःदीवाली के दिन आते ही जुआरी भी सक्रिय हो गए हैं। जुआरियों द्वारा अब होटलों, घरों में जुआ खेला जा रहा है। जुआरियों के साथ साथ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कुछ दिन पहले सेखों ग्रेंड में रेड के बाद अब सीआईए स्टाफ की पुलिस ने जालंधर के आबादपुरा में रेड की है। पुलिस ने 8 जुआरियों को अरेस्ट करके हज़ारों रूपए बरामद किए हैं। अरेस्ट जुआरियों में एक जुआरी का नाम ड्रग तस्करी में भी जुड़ता रहा है।
    जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा को सूचना मिली थी कि आबादपुरा में जुए का अड्डा चल रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू व डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज अशोक शर्मा व उनकी टीम ने आबादपुरा में बीती देर रात लगभग 2.30 बजे रेड किया। पुलिस ने रेड के दौरान मौके से 8 जुआरियों को अरेस्ट करके 63050 रूपए बरामद किए हैं।
    अर्श थापर वासी बस्ती दानिशमंदी अश्वनी कुमार उर्फ गागा वासी आबादपुरा, हरदीप कुमार वासी बस्ती दानिशमंदा, मनिन्नद्र सिंह वासी उजाला नगर, अमित कुमार वासी सुराजगंज, सुशील कुमार वासी मखदूमपुरा, संजीव कुमार वासी न्यू सुराज गंज, दीपक कुमार वासी आबादपुरा को अरेस्ट किया।
    पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग आबादपुरा निवासी अश्वनी कुमार की जगह पर जुआ खेल रहे थे। इसी बीच पता चला है कि अरेस्ट किया गया मनिन्द्र सिंह उर्फ हन्नी मोटा पेशेवर जुआरी है। इससे पहले उसके खिलाफ एक दो नहीं बल्कि जुए के कई केस दर्ज हैं। चर्चा यहां तक भी है कि हन्नी मोटा का नाम पिछले समय में ड्रग कारोबार आया था। उसकी वॉयस रिकार्डिंग भी काफी चर्चा में रही थी।

  • राशिफल ( शुक्रवार 7  अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल ( शुक्रवार 7 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

    वृष: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

    मिथुन: विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

    कर्क: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    सिंह: मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कन्या: चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुला: कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

    धनु: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

    मकर: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

    कुंभ: बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।

    मीन: मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

  • अमेरिका में 4 भारतीयों की हत्या को लेकर हुआ खुलासा, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    अमेरिका में 4 भारतीयों की हत्या को लेकर हुआ खुलासा, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    होशियारपुर: अमेरिका में अपहरण के बाद 4 भारतीयों का कत्ल करने वाला संदिग्ध मैनुअल सालगाडो कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें उठाने के बहाने दफ्तर में घुसा था। उसे जसदीप सिंह ने ही आवाज लगाकर बुलाया था । जसदीप ने महीनेभर पहले ही उसे नौकरी से निकाला था, इसका बदला लेने के लिए उसने पूरी साजिश रची।

    दफ्तर में घुसने के बाद मैनुअल सालगाडो ने गन पॉइंट पर जसदीप सिंह, उसके बड़े भाई अमनदीप, पत्नी जसलीन कौर और 8 महीने की बेटी आरोही का अपहरण कर लिया और फिर सबको गोली मार दी। यह खुलासा किया हैजालंधर जिले की जंढीर ब्लॉक समिति के प्रधान केशव सिंह सैनी ने किया है। केशव सिंह सैनी का भांजा अमेरिका में अमनदीप और जसदीप सिंह के साथ ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है। उसने एक ट्रक दोनों भाइयों की कंपनी में लगा रखा है।

    जसलीन का मायका भी जंढीर गांव में ही है। परिवार के किडनैप होने की जानकारी सबसे पहले केशव सिंह सैनी के भांजे ने ही जंढीर गांव में जसलीन कौर के मायकेवालों और हरसी गांव में अमनदीप व जसदीप सिंह की फैमिली को दी थी।