Blog

  • Punjab News: कंबाइन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप-बेटी की मौत

    Punjab News: कंबाइन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप-बेटी की मौत

    बटालाः जिला गुरदासपुर में विधायक के क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर बटाला के पास आज दोपहर के समय दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कबाइन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चरणजीत सिंह और तरणप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि बाइक पर सवार होकर बाप-बेटी कुत्ते को लेकर जा रहे थे।

    इस दौरान अचानक कबाइन की चपेट में आने से चरणजीत सिंह, तरुणप्रीत कौर और हाथों में लिए कुत्ते की मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची श्री हरगोबिंदपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    कपूरथलाः जिले के वड़ाला पुल के नीचे रेलवे लाइनों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के एएसआई सुखजिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल जस्कीरत सिंह ने बताया कि उन्हें साइंस सिटी चौकी से एएसआई पाल सिंह का फोन आया कि वड़ाला पुल के नीचे रेलवे लाइनों पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।

    मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर आस-पास पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मलकीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, निवासी ढपई के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता पहले ही मर चुके थे और वह अकेला रहता था। रेलवे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Gurdwara Sahib में मोमबत्तियां हटाने को लेकर श्रद्धालुओं में रोष, Management का आया बयान

    Punjab News: Gurdwara Sahib में मोमबत्तियां हटाने को लेकर श्रद्धालुओं में रोष, Management का आया बयान

    पटियालाः देश भर में दीवाली के पर्व को लेकर लोग असमंज की स्थिति में रहे। जहां कुछ लोगों ने कल दीवाली का पर्व मनाया तो कुछ लोग आज पर्व को मना रहे है। वहीं जिले के गुरुद्वारा श्री मोतीबाग साहिब में बीते दिन श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा साहिब में लगाई मोमबत्तियों को सेवादारों द्वारा उठाकर एक तरफ गिराने को लेकर मामला गरमा गया। इस मामले की इंटरनेट मीटिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई। हालांकि, गुरुद्वारा प्रबंधक इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते नजर आ रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो के साथ लिखा गया है कि श्रद्धालुओं द्वारा जब गुरुद्वारा साहिब में आस्था के चलते मोमबत्तियां लगाई गई, तो सेवादारों द्वारा मोमबत्तियों को बुझाकर एक दीवार के साथ गिरा दिया गया। जहां एक परिवार ने सेवादारों के इस कार्य को लेकर आपत्ति जताई। वहीं सेवादारों का कहना था कि मैनेजमेंट द्वारा उनकी ड्यूटी लगाई गई है।

    इस मामले को लेकर जानकारों का कहना है कि इस मौके उक्त सेवादारों ने यह तर्क दिया कि बंदी छोड़ दिवस कल मंगलवार को है, तो यह मोमबत्तियां आज क्यों लगाई जा रही हैं। इसीलिए इन मोमबत्तियां को हटाया जा रहा है। हालांकि, दूसरी और गुरुद्वारा साहिब के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने कहा कि उनके सेवादारों द्वारा ऐसा कोई काम नहीं किया गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस लगी हो।

    उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा मोमबत्तियां लगाने के लिए मैनेजमेंट द्वारा स्पेशल ट्रे लगाई गई है, ताकि श्रद्धालु वहां मोमबत्तियां लगा सके। उन्होंने कहा कि ट्रे मोमबत्तियों से भर जाती है, हो सकता है कि गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने उस ट्रे को खाली किया हो, ताकि बाकी श्रद्धालुओं को मोमबत्तियां लगाने के लिए जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि जो मोमबत्तियां बुझा रहे हैं, वह कर्मचारी नहीं हैं।

  • Jalandhar News: 2 दिन बंद रहेंगे Passport Office, नोटिस जारी

    Jalandhar News: 2 दिन बंद रहेंगे Passport Office, नोटिस जारी

    जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन को लेकर रीजनल पासपोर्ट दफ्तर में भी छुट्टियां आ गई है। ऐसे में अब दो दिन पासपोर्ट दफ्तर बंद रहेंगा। इसकी जानकारी रीजनल पासपोर्ट दफ्तर की तरफ से एक्स पर नोटिस देकर की गई है। जिसमें कहा गया है कि अगर आप पासपोर्ट संबंधी किसी काम के लिए मुख्य पासपोर्ट कार्यालय (RPO/PBO) जाने की योजना बना रहे हैं तो बुधवार तक न आएं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जालंधर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 21 और 22 अक्तूबर को ऑफलाइन सार्वजनिक पूछताछ नहीं होगी।

    ऐसे में हर तरह की ऑफलाइन सेवा बंद रहेगी, हालांकि ऑनलाइन सेवा जारी रहेगी। नोटिस में सभी आवेदकों को यह सलाह दी गई है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार अगली तिथियों पर ही पासपोर्ट कार्यालय (RPO) आने की योजना बनाएं। नोटिस में ऑनलाइन सेवाओं या पूर्व-निर्धारित अपॉइंटमेंट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आवेदकों को भीड़ और असुविधा से बचने के लिए इन दो दिनों में ऑफलाइन पूछताछ के लिए न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

    पासपोर्ट अधिकारी (RPO) ने पासपोर्ट बनवाने के लिए जालंधर आने वाले आवेदकों से आग्रह किया है कि वे इन दो दिन में दफ्तर का विजिट न करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना समय बचाने और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करें और इन दो दिनों के बाद ही RPO/PBO का रुख करें। ऐसे में अब दो दिन बाद पासपोर्ट दफ्तर में फिर से लंबी कतारें देखनें को मिलेंगी।

     

  • पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 युवकों ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

    पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 युवकों ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

    दुर्गः जिले के भिलाई में दिवाली की रात एक बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। शहर के बैरागी मोहल्ला पावर हाउस क्षेत्र में 2 युवक पटाके फोड़ रहे थे, तभी सामने वाले घर की महिला ने उनके घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया तो झगड़ा हो गया जिसमें एक बुजुर्ग को दोनों आरोपियों ने मिलकर घर घुसकर कटर से वार कर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी पड़ोसी हैं। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने उसी रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    जानकारी देते मृतक गणेश बैरागी की बेटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी मोहल्ले के ही संजय और शुभम घर के बाहर भाभी सोनू बैरागी से पटाखा फोड़ने को लेकर झगड़ा करने लगे। दोनों युवकों ने सोनू को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में कटर लेकर दौड़ाया। घबराई भाभी सोनू बैरागी किसी तरह घर के अंदर भाग गई, लेकिन दोनों आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए।

    इस दौरान घर में खाना खा रहे गणेश बैरागी ने बीच बचाव कर आरोपियों को समझने की कोशिश की लेकिन विवाद इतना बढ़ गया है कि आरोपियों ने गणेश बैरागी को ही मार दिया। संजय ने अपने हाथ में रखे कटर से गणेश बैरागी के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जबकि शुभम ने उनका हाथ पकड़ रखा था ताकि वे बच न सकें। वार गंभीर होने के कारण गणेश बैरागी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद में आशादीप ने बिखेरी उम्मीद की किरणें

    हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद में आशादीप ने बिखेरी उम्मीद की किरणें

    चंडीगढ: प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में फरीदाबाद के लेबर चौक पर 15 फीट ऊँचे भव्य आशादीप के प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन हुआ। यह दीप न केवल एक प्रतीक है, बल्कि एकता, सद्भाव और आशा के अमृतमयी प्रकाश का संदेशवाहक बनकर समूचे फरीदाबाद को आलोकित करेगा।

    विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। जब हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस प्रकाश को पहुँचाने का संकल्प लेते हैं, तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है। इस भव्य आयोजन में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने इस आयोजन को एक जनोत्सव का स्वरूप प्रदान किया। दीप जलाओ, आशा बढ़ाओ के गूंजते नारों ने वातावरण को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।

    यह 15 फीट ऊँचा आशादीप, परंपरा और पर्यावरणीय चेतना के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है। जिसे पुराने घी और तेल के डिब्बों से रचनात्मक ढंग से निर्मित किया गया। आयोजन स्थल पर भजनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दीपदान के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित हुआ। फरीदाबाद वासियों ने इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे न केवल दीपावली का उत्सव, बल्कि अमृतकाल की भावना और नए भारत की आशा का प्रतीक बताया।

    गोयल ने कहा कि यह आशादीप हमारे उस अटूट संकल्प का प्रतीक है, जो प्रत्येक फरीदाबादी के हृदय में धड़कता है। फरीदाबाद को न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश में उत्कृष्टता का पर्याय बनाना। दीपावली का अर्थ केवल घरों को रोशन करना नहीं, अपितु समाज और राष्ट्र में नई ऊर्जा, प्रेरणा और अवसरों का प्रकाश फैलाना है। जब हर कोई अपने घर को सजाने में व्यस्त है, हम सब मिलकर अपने शहर को आलोकित करने का महान कार्य कर रहे हैं। यही फरीदाबाद की पहचान है। यह शहर उत्सव भी मनाता है और विकास का दीप भी प्रज्वलित करता है।

    उन्होंने ने कहा कि यह आशादीप उन असंख्य हाथों की मेहनत का प्रतीक है, जो दिन-रात फरीदाबाद को सुंदर, सशक्त और आधुनिक बनाने में जुटे हैं। यह उन कर्मठ कामगारों, पेशेवरों, कर्मचारियों और नागरिकों का सम्मान है, जिन्होंने इस शहर को संवारने में अमूल्य योगदान दिया है। गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित हरियाणा तथा उत्कृष्ट फरीदाबाद के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि यह आशादीप इन संकल्पों की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

    उन्होंने अगली दीपावली तक फरीदाबाद को एक नेक्स्ट लेवल डेवलपमेंट सिटी बनाने का संकल्प दोहराया। जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और स्मार्ट शहरी सेवाओं के हर मानक पर फरीदाबाद को देश का सर्वश्रेष्ठ शहर स्थापित किया जाएगा। जैसे हम दीपावली से दीपावली तक अपने घरों को और सुंदर बनाते हैं, वैसे ही हमें अपने फरीदाबाद को और उत्कृष्ट बनाना है। यह आशादीप हमें यही प्रेरणा देता है कि जब हम एकजुट होकर संकल्प लेते हैं, तो कोई भी अंधकार हमें रोक नहीं सकता। यही दीपावली का संदेश है, यही हमारा संकल्प है।

    यह आयोजन फरीदाबाद के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया, जो न केवल दीपावली के उल्लास को दर्शाता है, बल्कि एक उज्ज्वल, समृद्ध और विकसित फरीदाबाद के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

  • Punjab News: राम नगर में फायरिंग, एक युवक गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: राम नगर में फायरिंग, एक युवक गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के मुंडियां कलां स्थित राम नगर गली नंबर जीरो में फायरिंग की एक गंभीर घटना सामने आई है। जिसमें 22 वर्षीय युवक असगर की पीठ में गोली लगी। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार असगर एक पार्ट टाइम फैक्ट्री में काम करता है। वह अपने दोस्त ओम के कहने पर उसके साथ किसी विवाद को सुलझाने गया था। ओम का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था, जिसमें असगर बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान अचानक एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें असगर को गोली लग गई।

    घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर डंडे व अन्य सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत असगर के परिजनों को सूचित किया। पहले उसे गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल और फिर डीएमसी रेफर किया गया। डीएमसी अस्पताल में मौजूद असगर के रिश्तेदारों ने बताया कि अगसर का इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस सक्रिय हो गई।

    SHO बलविंदर कौर ने बताया कि डीएमसी अस्पताल से घायल की सूचना मिली है और जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है कि फायरिंग वास्तव में राम नगर में हुई या कहीं और।
    फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

  • पुलिस चौकी से महज़ 500 मीटर दूर पेट्रोल पंप कर्मचारी पर बाइक सवार ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

    पुलिस चौकी से महज़ 500 मीटर दूर पेट्रोल पंप कर्मचारी पर बाइक सवार ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

    नोएडाः नोएडा में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। दरअसल, सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरोला चौकी से महज़ 500 मीटर की दूरी पर देर रात पेट्रोल पंप पर बेखौफ दबंगों ने जमकर तांडव किया। मिली जानकारी के अनुसार बरौला चौकी से आगे 500 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप पर कर्मी और बाइक सवार ग्राहक में विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की बाइक सवार दो युवकों और पेट्रोल पंप कर्मी में मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक धमकी देते हुए भाग गए। घटना देर रात 12 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने आए थे, इसी दौरान किसी बात पर उनकी पंप कर्मचारी से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेकर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह दबंग युवक खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरोला चौकी पुलिस से सिर्फ कुछ दूरी पर यह घटना हुई, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।
  • दीवाली के मौके पर PM Modi ने लिखी देश को चिट्ठी, Operation Sindoor पर कही ये बात

    दीवाली के मौके पर PM Modi ने लिखी देश को चिट्ठी, Operation Sindoor पर कही ये बात

    नई दिल्ली: दीवाली पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम पर एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्टी में उन्होंने लिखा कि ऊर्जा और उमंग से भरे हुए इस दीवाली के पावन पर्व पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद से ये अब दूसरी दीवाली है। प्रभु श्रीराम ने हमें मर्यादा का पालन करना सिखाया और साथ ही अन्याय से लड़ने की सीख भी दी। इसका जीता जागता उदाहरण हमने कुछ महीने पहले ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने मर्यादा का पालन किया और अन्याय की बदला भी लिया है। इस बार की दीवाली इसलिए खास है क्योंकि देश के अनेक जिलों में दूर दराज के क्षेत्रों में पहली बार दीवाली के दीप जलेंगे। ये वो जिले हैं जहां पर नक्सलवाद और माओवादी आतंक को जड़ से मिटा दिया गया है। बीते दिनों में हमने ये देखा है कि कैसे अनेक व्यक्ति हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं और उन्होंने देश के संविधान के प्रति गहरी आस्था जताई है। देश के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    जीएसटी 2.0 से लोगों को हो रहा फायदा

    पीएम ने आगे लिखा है कि इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के बीते कुछ दिनों पहल ही देश में नेक्सट जनरेशन रिफॉर्म्स की शुरुआत हुई है। नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी की कम दरें लागू हुई है। जीएसटी बचत उत्सव में देशवासियों के हजारों करोड़ रुपये बच रहे हैं।

    विकसित भारत का सपना होगा साकार

    अनेक संकटों से गुजर रहा भारत विश्व में स्थिरता और संवेदनशीलता दोनों का प्रतीक बनकर उभरा है। आने वाले कुछ समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं इसलिए यह जरुरी है कि हम स्वदेशी अपनाएं और गर्व से कहें कि ये स्वदेशी है। पीएम ने लोगों से आह्वान किया है कि हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ाएं और हर भाषा का सम्मान करें। हम अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और खाने में तेल की मात्रा 10% कम करें और योग को अपनाएं। इन्हीं सभी प्रयासों से विकसित भारत का सपना साकार हो जाएगा।
  • 20 साल के युवक को सोते हुए आया Silent Attack, दर्दनाक मौत

    20 साल के युवक को सोते हुए आया Silent Attack, दर्दनाक मौत

    बीकानेरः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, 20 साल के युवक को सोते-सोते अटैक आ गया। पिता ने उसे चाय पीने के लिए आवाज दी तो वह उठा ही नहीं जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण ने बताया कि मृतक के पिता श्रवण ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक हमेशा की तरह सोमवार शाम को घर लौटा और अपने कमरे में जाकर सो गया था। इसके बाद उन्होंने चाय बनाई और अभिषेक को आवाज दी। कोई जवाब नहीं आने पर वो बेटे के कमरे में गए और उसे जगाने का प्रयास किया। कोई हलचल नहीं होने पर श्रवण घबरा गए और मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद पीबीएम अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि सोते हुए ही उसे साइलेंट अटैक आया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।