पीड़ित लड़कियों द्वारा आरोपी की पिटाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पिंजौर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर धारा 61, 71, 351(2), 354-सी, 120बी और 506 के तहत दो के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने हार्पिक की बोतल में मोबाइल कैमरा रखकर टॉयलेट आने-जाने वाली लड़कियों के वीडियो बनाते थे।शर्मनाक घटनाः Bathroom में Mobile छिपाकर लड़कियों के बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, 2 काबू, देखें वीडियो#Salaar2 #TejasswiPrakash #VarunDhawan #KanganaRanaut pic.twitter.com/UYFbKpE3dI
— Encounter News (@Encounter_India) July 3, 2024
Blog
-

शर्मनाक घटनाः Bathroom में Mobile छिपाकर लड़कियों के बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, 2 काबू, देखें वीडियो
पिंजौरः हरियाणा के पंचकूला से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पंचकूला के पिंजौर में एक प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट में मोबाइल फोन रखकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाई जाती थी। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने टॉयलेट क्लीनर की बोतल में मोबाइल छिपाकर रखते थे और लड़कियों की वीडियो बनाते थे। दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों पर ऐसा कुकृत्य करने का आरोप है। इस तरह से छिपकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले एक आरोपी की पीड़ित लड़कियों ने जमकर पिटाई भी कर दी। -

एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्रा. लि.पोलियां बीत में भरे जाएंगे 28 पद
साक्षात्कार 5 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में
ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोलन माजरा, पोलियां बीत में विभिन्न श्रेणियों में 28 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों में सहायक कोर असैम्बलर, सहायक कॉयल असैम्बलर, सहायक एचटी बाइडंर और सहायक एलटी बाइडंर के 5-5, सहायक डिज़ाईनर का एक पद, इंजीनियर प्रोडक्शन के दो पद और सहायक वेल्डर के 5 पद शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सहायक कोर असैम्बलर, सहायक कॉयल असैम्बलर, सहायक एचटी बाइडंर और सहायक एलटी बाइडंर के पदों हेतू ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव, सहायक डिज़ाईनर पद के लिए बीटेक के साथ ऑटोकैड और ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव, इंजीनियर प्रोडक्शन के पदों के लिए बीटैक इलैक्ट्रिशियन, मकैनिकल, सिविल के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, बीटैक इलैक्ट्रिशियन, मकैनिकल, सिविल और वेल्डर में होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रतिमाह 15 हज़ार से 50 हज़ार रूपये वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 से 45 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपने योगयता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9988434323 मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-

Punjab: Golden Temple माथा टेकने जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गुरदासपुर : बटाला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह परिजनों को बच्चे के मृत होने की सूचना मिली। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल बटाला के प्रभारी एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि जसपिंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी अमृतसर रोड बाईपास बटाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में लिखवाया कि उसके बेटे साहिलप्रीत सिंह को गत दिन उसका दोस्त जसविंदर सिंह निवासी शांती नगर काहनूवाल रोड बटाला श्री दरबार साहिब माथा टेकने जाने के लिए घर से ले गया था। लेकिन आज सुबह उन्हें फोन आया कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई है।
उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा मृत हालत में पड़ा था। जसपिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में लिखवाया कि उसे शक है कि उसके बेटे साहिलप्रीत को उसके दोस्त ने कोई जहरीली दवा दी है, जिस कारण उसके बेटे की मौत हो गई है। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ धारा 105बी.एनएस के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर दिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला रखवा दिया है।
-

सदिंग्ध परिस्थितियों में 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर-20 में 10 वीं कक्षा के छात्र के द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
पंचकूला के सेक्टर-20 में दसवीं कक्षा के छात्र के द्वारा अपने ही फ्लैट के कमरे में खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 20 के जीएच-92 में 15 साल के नाबालिक जो दसवीं कक्षा का छात्र है के द्वारा खुदकुशी कर ली गई है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
-

Punjab: दिन दहाड़े बाइक सवार हमलावारों ने किया व्यक्ति का कत्ल
लुधियाना: दुगरी इलाके में दिन दहाड़े व्यक्ति का कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय श्रवण कुमार निवासी दुगरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक श्रवणमूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां पर वह रेहड़ी पर मनिहारी का सामान बेचता था। जानकारी के अनुसार श्रवण आज दोपहर 1 बजे कमरे में मोबाइल फोन चला रहा था, इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने आकर दरवाजा खटखटाया।
जब श्रवण ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। हादसे के दौरान उसकी बरामदे में मौजूद बहन ने उसे बचाने की कोशिश लेकिन आरोपी उसे भी घायल कर फरार हो गए। वहीं घटना में श्रवण की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मृतक के मामा के लड़के सोनू ने दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
-

बुढ़ापे तक फिट रहना है! तो खाएं ये चीज़े, जानें
Health Tips: हड्डियाँ शरीर की सबसे महत्वपूर्ण संरचना होती हैं और शरीर को ताकत देती हैं। हड्डियों के स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि हमारा पूरा शरीर इस पर निर्भर करता है। ऐसे में आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे आपकी हड्डियां लोहे जैसी मजबूत हो जाएंगी।
डेयरी उत्पाद
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में डेयरी उत्पादों जैसे दूध और दूध से बने उत्पादों को शामिल करना होगा। डेयरी उत्पाद कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, डेयरी उत्पाद प्रोटीन से भरपूर होते हैं। दूध कैल्शियम से भरपूर होता है और इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। दूध के अलावा पनीर या पनीर जैसे खाद्य पदार्थ खाना भी उपयोगी होता है।हरे पत्ते वाली सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे ब्रोकोली, केल और पत्तागोभी में विटामिन और खनिज के साथ-साथ कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों की ताकत बढ़ाता है। हरी सब्जियाँ फाइबर, आयरन और विटामिन ए से भी भरपूर होती हैं।बादाम
साबुत बादाम कैल्शियम का एक और समृद्ध स्रोत हैं। साथ ही, वे स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन ई से भरपूर हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।सोया
बुढ़ापे तक फिट रहना है! तो खाएं ये चीज़े, जानेंसोया में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इससे आपके आहार में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए इसका सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।चिया बीज
चिया बीज प्रोटीन, खनिज और विटामिन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कैल्शियम प्रदान करते हैं। चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगो दें और फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इसके अलावा, चिया सीड्स का सेवन पनीर, ओटमील और स्मूदी में मिलाकर भी किया जा सकता है। -

Punjab: कत्ल के मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, पति-सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज
बठिंडाः मानसा जनपद के कोटली कलां गांव में घरेलू कलेश के चलते तेजधार हथियार से पति ने पत्नी का कत्ल किया था। जांच में खुलासा हुआ है कि पत्नी पर शक के चलते कत्ल किया गया है। इस मामले में पुलिस ने नए कानून 103 (BNS) मृतका के पति, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मानसा पुलिस के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया के विगत दिवस गांव कोटली कलां में बिकर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी वीरपाल कौर का तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति फरार हो गया था।
मृतक महिला के भाई अमरीक सिंह निवासी बखौरा खुर्द जिला संगरूर के बयानों के आधार पर पति बिकार सिंह, सास और देवर के खिलाफ नए कानून 103, 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है। हत्यारोपी बेकार सिंह अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसके चलते उनके घर में क्लेश चल रहा था और इसके चलते ही उसने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया है।
-

Jalandhar: Yogesh Malhotra के खिलाफ मामला दर्ज होने पर BJP में रोष, लगाया धरना, देखें Live
जालंधर, ENS: वेस्ट में उपचुनावों के दौरान पूर्व पार्षद पुत्र के हस्तक्षेप से महिला रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया। वहीं इस मामले के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना लगा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बदले की नीति के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला गरमाने के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि योगेश के खिलाफ कोई पर्चा दर्ज नहीं हुआ है।
उनका कहना है कि सभी को पता है कि यह एक नेता के खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं हुआ है, अभी कई नेताओं पर पर्चा दर्ज होगा। उन्होंने कहा है कि बीते दिन रोड शो के दौरान उन्हें पता लग गया था कि बदले की नीति के तहत आप पार्टी द्वारा कार्रवाई की जाएंगी। भाजपा नेता शर्मा ने कहाकि छोटी उम्र के लड़कों के साथ योगेश का चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ था। उनका कहना है कि इस मामले में समझौता हो गया था। वहीं दविंदर धीर ने कहा कि भाजपा का नेता ना कभी बिकेगा और ना ही कभी बिका है।नेताओं का कहना है कि जिस गली में गाड़ी या स्कूटर नहीं निकलता, वहां पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी करके डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 36 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि सीएम खुद जालंधर में डेरा लगाकर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में बदलाखोरी के चलते पर्चा दर्ज करने के मामले में जवाब देंगे। वहीं भाजपा नेताओं के आप पार्टी में शामिल होने के मामले में भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार डराकर उन्हें पार्टी में शामिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई के चुनाव के बाद 13 जुलाई के नतीजों में हलके के लोग इसका जवाब देंगे।
भाजपा का आरोप है कि नेताओं पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत शरीफ व्यक्ति है उनके पिता भगत चुन्नी लाल जब भाजपा पार्टी में थे तब भी उन्होंने उन्हे जीत हासिल करके विधानसभा में भेजा था। वहीं आज योगेश मल्हौत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं का कहना है कि 3 महीने पहले का मामला है, जिस पर आज धक्केशाही के साथ पर्चा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर सुशील रिंकू सहित कई दिग्गज नेता बस्ती बावा खेल थाने में बैठकर अधिकारियों से साथ बात कर रहे है। वहीं महिलाओं सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया हुआ है।
-

Jalandhar: BJP उम्मीदवार का करीबी नेता AAP Party में हुआ शामिल
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं जब से सीएम भगवंत मान ने वेस्ट हलके के चुनाव की कमान संभाली है, तभी से वह विपक्ष को लगातार झटके दे रहे है। दो दिनों में सीएम मान कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवा चुके है। इसी के चलते आज सीएम मान ने शीतल अंगुराल के सबसे करीबी नेता को आप पार्टी मेें शामिल करवाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सीएम मान ने वरेश मिंटू ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू के साथ वरेश मिंटू लगातार भाजपा के लिए काम कर रहे थे, लेकिन आज सीएम मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है।
-

Jalandhar: योगेश मल्होत्रा के खिलाफ छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज
जालंधर, ENS: वेस्ट में उपचुनावों के दौरान पूर्व पार्षद पुत्र के हस्तक्षेप से महिला रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह क्रॉस केस दर्ज किया गया है। दरअसल, इससे पहले योगेश के बयानों पर सुमित मिंटू, रजनी अंगुराल व अन्यों पर मामला दर्ज हो चुका है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के मतदान वाले दिन बस्ती गुजा निवासी महिला रजनी अंगुराल व योगेश मल्होत्रा के बीच झड़प हुई थी जिसमे अब बड़ा मोड आया है और सुमित मिंटू के हस्तक्षेप से रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर संगीन धाराओं अधीन मामला दर्ज किया गया है।