Blog

  • Punjab News: जबरन रूसी सेना में रखा नौजवान 5 माह बाद घर लौटा, सुनाई दुखद आपबीती, देखें वीडियो

    Punjab News: जबरन रूसी सेना में रखा नौजवान 5 माह बाद घर लौटा, सुनाई दुखद आपबीती, देखें वीडियो

    अमृतसरः विदेश में जाकर नौकरी करने और बढ़िया लाइफस्टाइल की चाहत आखिरकार पंजाबियों के लिए मौत की सजा बनती जा रही है। आए दिन किसी न किसी नौजवान के विदेश में फंस जाने और कइयों के मर जाने की खबरें सामने आती ही रहती हैं। वहीं कई नौजवान तो पनामा के जंगलों ने निगल लिए हैं। ज्यादातर नौजवानों को एजेंटों द्वारा गुमराह करके किसी अंजान जगह भी भेज दिया जाता है जिससे उनकी जिंदगी नर्क बन जाती है। ऐसा ही मामला अजनाला से सामने आया है जहां, गांव जगदेव खुर्द के नौजवान को एजेंट ने गुमराह करके पहले रुस पयर्टक वीजा पर भेज दिया, फिर बाद में उसे वहां जबरन रुसी सेना में भर्ती करवा दिया गया जहां, उसकी जिंदगी बद से बद्दतर हो गई। अब करीब 5 महीने बाद घर लौटे युवक ने अपनी दुखद आपबीती सुनाई।

    पीड़ित सरबजीत सिंह ने बताया कि वह अपने ही गांव के एक युवक के कहने पर टूरिस्ट वीजा पर करीब 6-7 महीने पहले रूस जाने के लिए रवाना हुआ था। सरबजीत ने बताया कि यहां एजेंट ने उसे कहा था कि उसे वहां जाकर केवल कूरियर का काम करना है, जिसके लिए उसे 80 से 85 हजार रुपये महीने की सेलरी मिलेगा, लेकिन जब वे वहां पहुंचा तो उसे और उसके कुछ अन्य साथियों को सीधे सेना में भर्ती कर लिया गया, जहां उन्हें 20 से 21 दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया और फिर यूक्रेन की फ्रंट लाइन में भेज दिया गया। उन्हें 30-35 घंटे बाद ही थोड़ा सा चावल खाने को दिया जाता है और पानी भी कभी-कभार ही मिलता है।

    सरबजीत ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ 5 महीने तक लड़ाई लड़ी जिसमें कई पंजाबी व अन्य युवक घायल हुए और कुछ की मौत भी हो गई। उन्होंने कहा कि यह गुरु रामदास पातशाह की कृपा है कि वह जीवित व स्वस्थ अपने घर लौट आया हैं। उसने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के दौरे पर गए थे तो उन्होंने यह मुद्दा उठाया था कि उनके देश के युवाओं को भारत वापस भेजा जाए जिसके बाद रूसी सरकार ने उन्हें वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वे जीवित घर लौट सकेंगे।

    सरबजीत सिंह की मां ने बताया कि उनके घर के हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं और उनकी तबीयत भी खराब होती जा रही है। जब उसके पोते-पोतियों ने उससे पूछा कि उसके पिता कब आएंगे तो उसके पास कोई जवाब नहीं होता था, लेकिन आज वह भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं कि उनका बेटा सकुशल घर लौट आया है, जिसकी उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी।

    इस संबंध में ग्रामीणों ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए जो लोगों के बच्चों को विदेश में मरने के लिए फेंक देते हैं ताकि भविष्य में कोई भी ट्रैवल एजेंट ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके।

  • Punjab News: स्कूलों को लेकर नोटिस हुआ जारी

    Punjab News: स्कूलों को लेकर नोटिस हुआ जारी

    फरीदकोटः जिले में नशे को रोकने के लिए लगातार प्रशासन द्वारा सख्त एक्शन लिए जा रहे है। वहीं अब नशे को रोकने के लिए सरकारी स्कूलों को आदेश दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार स्कूलों की वर्दी और गले में आईडी कार्ड लगाकर छात्र सरकारी स्कूलों के आसपास की दुकानों की जांच करेंगे। हर टीम में 10 छात्र और 1 टीचर शामिल होगा। इसको लेकर 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की टीमें बनाई जाएंगी।

  • Punjab News: सब इंस्पेक्टर के मर्डर मामले में सरपंच सहित 7 गिरफ्तार

    Punjab News: सब इंस्पेक्टर के मर्डर मामले में सरपंच सहित 7 गिरफ्तार

    तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में दो गुटों के विवाद के मामले में सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह का गोली मारकर कत्ल करने के मामले में सरपंच सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के लिए एसपी (आई) अजयराज सिंह की अगुआई में एसआईटी भी बना दी गई है। गिरफ्तार किए आरोपियों सरपंच कुलदीप सिंह, अर्शप्रीत सिंह कालू, हरपाल सिंह, राजनदीप सिंह बिल्लू, गुरसेवक सिंह पलविंदर सिंह व जोरावर सिंह को आज अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

    उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जान गंवाने वाले सब इंस्पेक्टर के परिवार को 2 करोड़ की एक्सग्रेशिया ग्रांट देने की घोषणा की है। डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट डाल कर कहा कि एक करोड़ की ग्रांट प्रदेश सरकार देगी और एक करोड़ का भुगतान पुलिस भलाई बीमा योजना के तहत एचडीएफसी बैंक करेगी। स्बा भिखीविंड में निवासी सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह इस समय थाना गोइंदवाल साहिब के एडिशनल एसएचओ थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव कोट मोहम्मद खां के सरपंच कुलदीप सिंह व अर्शप्रीत सिंह कालू का गुट 20 दिन से आमने-सामने हो रहा था।

    बुधवार रात को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर गांव कोट मोहम्मद खां निवासी जशनप्रीत सिंह व सोनूप्रीत कौर ने शिकायत देकर बताया कि दोनों गुट विवाद करते हुए गोलियां चला रहे हैं। इसके बाद एएसआई जसबीर सिंह, डीएसपी अतुल सोनी और सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और देखा सरपंच कुलदीप सिंह और दूसरे गुट के अर्शप्रीत सिंह कालू गुंडागर्दी कर रहे थे। जिसको लेकर जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी के सब इंस्पेक्टर पर गोली चला दी।

    डीएसपी सोनी ने कहा कि पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की थी लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा थी। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि एसपी (आई) अजयराज सिंह की अगुवाही में कार्रवाई की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी गोली लगने से जान गंवाने वाले सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की दोनों बेटियां हाल ही में विदेश से लौटी हैं। बेटा शुक्रवार रात कनाडा से लौटेगा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। साले गगनदीप सिंह ने मांग की कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व उप राष्ट्रपति श्री कृष्ण कांत के पैतृक गांव कोट मोहम्मद खां में पहली बार ऐसी घटना हुई, जिसने ग्रामीणों को शर्मसार कर दिया है।

     

     

  • Punjab News: सरेआम व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब मे लगातार कानून विवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है जिस को लेकर एक और मामला अब पटियाला में देखने को मिला। पटियाला के पुराने बस स्टैंड के पास एक दुकान के अंदर महिंदर मामू नाम के व्यक्ति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महिंदर उर्फ मामा उम्र तकरीबन 50 साल निवासी त्रिपड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले महिंदर के साथ दारू पी और बाद मे उस पर गोलियों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी सतनाम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक का शव कुर्सी पर ही पड़ा था, जिसके सिर और शरीर में कुल 3 गोलियां लगी हुई थीं। गोली चलाने वाले का नाम हनी बताया जा रहा है, जो मौके से हथियार सहित फरार हो गया। ‌मृतक के पास भी 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर था, लेकिन उसे अपने बचाव का मौका ही नहीं मिला। डीएसपी के अनुसार हमला करने वाला और मृतक दोनों ही ऑफिस में बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे।‌ यह ऑफिस मृतक का बताया जा रहा है, जहां किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच तकरार हो गई। तकरार के बाद हनी नाम के युवक ने फायरिंग कर दी। 3 गोलियां लगने की वजह से महिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेने के बाद अस्पताल में भिजवा दिया है। डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि परिवार के बयानों पर अगली कार्रवाई की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
  • Punjab News: डिब्रूगढ़ जेल से पप्पलप्रीत सिंह को एयरपोर्ट लेकर आई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: डिब्रूगढ़ जेल से पप्पलप्रीत सिंह को एयरपोर्ट लेकर आई पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत को पंजाब पुलिस डिब्रूगढ़ से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। बताया जा रहा हैकि एयरपोर्ट से पंजाब पुलिस उसे राजासांसी थाने ले जाएगी, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। अजनाला पुलिस की टीम पप्पलप्रीत सिंह को पंजाब लाने के लिए डिब्रूगढ़ गई थी।

    जहां ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद पप्पलप्रीत को पंजाब लाया गया। उसे थाने अजनाला पर हमले से संबंधित दर्ज एफ.आई.आर नंबर 39 के तहत गिरफ्तार करके अजनाला की अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आपको बता दें कि सांसद अमृतपाल सिंह पर हमला हुआ था। NSA की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त होगी।

  • Jalandhar News: रोजर संधू और कालिया के घर ग्रेनेड अटैक के गुरदासपुर से जुड़े तार

    Jalandhar News: रोजर संधू और कालिया के घर ग्रेनेड अटैक के गुरदासपुर से जुड़े तार

    जालंधर, ENS: मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक और रोजर संधू के घर ग्रेनेड अटैक के तार गुरदासपुर से जुड़े है। बताया जा रहा है कि 72 घंटे की जांच में यह बात सामने आ रही है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर के घर हुए हैंड ग्रेनेड अटैक और कालिया के घर हुए अटैक में गुरदासपुर से आए ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ है। गुरदासपुर के दीप उर्फ नवतेज सिंह के मोबाइल नंबर की फॉरेंसिक जांच शुरू की गई है, ताकि उसके जुड़े संदिग्ध लोग जांच के दायरे में लाए जा सकें। वहीं दूसरी ओर जिस फोन से पैसे ट्रांसफर हुए है, उसके तार कुरूक्षेत्र से सामने आए। जिसके बाद पुलिस टीम कुरूक्षेत्र के लिए रवाना हुई। सूत्रों के अनुसार आरोपी जालंधर से ट्रेन पकड़कर लुधियाना में रूका। जिसके बाद उसने दोबारा से कुरूक्षेत्र के लिए ट्रेन पकड़ी और उसके बाद वह परिजनों से मिलने वहां पर गया।

    बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले ही जालंधर से निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। आरोपी ने पहले ही तैयारी की हुई थी कि किस तरह से ग्रेनेड फेंकना है और किस तरह वहां से निकलना है। यहां तक कि किस ट्रेन से शहर से निकलना है यह भी पहले से ही तय था। इस मामले में पुलिस ने जांच में 6 लोगों की भूमिका पाई है। हालांकि अभी तक इस मामले में कौन-कौन शामिल है, इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। दावा किया जा रहा है कि एजेंसी ने मेरठ से जो 2 आरोपी पकड़े हैं, उन्होंने ही वारदात के बाद मेरठ गए शादिर को ठहराया था। फिलहाल जालंधर पुलिस ऐसी कोई पुष्टि नहीं कर रही।

    जालंधर पुलिस ने जब गाजियाबाद के बाद नोएडा जाकर जांच की तो पता लगा कि वह मोबाइल शौकत अली के नाम पर था। पुलिस ने शौकत अली के घर पहुंची तो पता लगा कि वह अपने परिवार के साथ झोपड़ियों में रहता है और एक मॉल में काम करता है। करीब 3 महीने पहले नोएडा के एक मॉल के सफाई कर्मी का चोरी हुआ था। पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेसियों ने सफाई कर्मी और उसके भाई से लंबी पूछताछ की। जांच में दोनों को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया गया है। सफाई कर्मी ने खुलासा किया है कि वे लोग नोएडा के बिहारी मार्केट में रहते हैं। यहां से उस दिन मेरे साथ-साथ 4 और मोबाइल चोरी हो गए थे। उसका कसूर इतना ही है कि पुलिस में रिपोर्ट नहीं कराई थी।

    पुलिस ने शौकत अली से पूछताछ की तो पता लगा कि जनवरी में रात के समय झोपड़ी से कुल 3 मोबाइल चोरी हुए थे। वह मोबाइल कुरुक्षेत्र में एक्टिवा हुआ और उसी मोबाइल से आतंकी ने 3500 रुपए की यूपीआई ट्रांसफर की। उधर, गाजियाबाद और नोएडा से पुलिस टीमें वापिस लौट आई है, लेकिन दिल्ली व कुरक्षेत्र में जालंधर की पुलिस टीमें लगातार रेड कर रही है। शादिर काफी हार्ड कोर क्रिमिनल बताया जा रहा है जिसके तार जीशान से जुड़े हैं।

     

  • नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, 6 की मौत, देखें वीडियो

    नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, 6 की मौत, देखें वीडियो

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की हडसन नदी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर संतुलन खोने के बाद चक्कर खाते हुए सीधे नदी में समा गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सभी छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। पीड़ितों में स्पेन का एक परिवार और पायलट शामिल हैं। इस भयानक दुर्घटना का वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें हेलीकॉप्टर के नियंत्रण खोने के बाद नदी में समाते देखा जा सकता है। अमेरिका में हाल फिलहाल कई विमान दुर्घटनाएं हुई हैं। मैनहट्टन के पास हडसन नदी में हेलीकॉप्टर के गिरने की घटना नवीनतम है।

    ये दुर्घटना कैमरे में कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर मध्य हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गिरने के बाद दो टुकड़ों में विभाजित हो गया। सोशल मीडिया पर कई डरावने वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हेलीकॉप्टर बिखर गया और पानी में गिर गया। इस हादसे के तुरंत बाद बचाव दल पहुंच गया। सभी छह लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना को न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने दुखद बताया है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों का जल्द ही पता लगाया जाएगा। उन्होंने दुर्घटना के फुटेज को भयावह बताया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुर्घटना के फुटेज भयावह हैं। ईश्वर पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों को साहस दें। परिवहन सचिव सीन डफी और उनके कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं। अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में कहा कि बेल 206 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और न्यूयॉर्क शहर में हडसन नदी में डूब गया। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इसकी जांच करेंगे। बता दें कि हडसन नदी एक व्यस्त शिपिंग रुट है और इसमें काफी भीड़ रहती है। ये संयोग ही था कि हेलीकॉप्टर किसी दूसरे जहाज पर नहीं गिरा।

  • घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

    घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

    नई दिल्लीः अमेरिकी और एशियन शेयर मार्केट में भूचाल के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज धमाकेदार हुई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स बंपर उछाल के साथ शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 75000 के पार चला गया। अभी 1100 से अधिक अंकों की बंपर उछाल के साथ 75041 पर है। निफ्टी भी 22700 का लेवल पार कर चुका है। एनएसई पर 2296 स्टॉक्स में से 2106 हरे और केवल 150 लाल निशान पर हैं। वहीं इसके पहले वीरवार को टैरिफ वार की चिंताओं के चलते अमेरिकी बाजार भी बड़ी गिरावट पर बंद हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर 90 दिनों की राहत जरूर दी गई है, लेकिन चीन के मामले में ऐसा नहीं है।

    अमेरिका ने चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया है, जिसके जवाब में चीन फिर अमेरिकी इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ा सकता है, जिससे आर्थिक गतिविधियां सुस्‍त हो सकती हैं। वीरवार को Dow Jones Industrial में 1015 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 39,593.66 के लेवल पर बंद हुआ है। NASDAQ Composite में 738 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 16,387.31 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 189 अंकों की गिरावट रही और यह 5,268.05 के लेवल पर बंद हुआ है।

    एशिया की बात करें तो GIFT NIFTY में 0.44 फीसदी गिरावट दिख रही है तो निक्‍केई 225 में 4.41 फीसदी गिरावट नजर आ रही है. स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 2.05 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है तो हैंगसेंग करीब 0.47 फीसदी कमजोर हुआ है। ताइवान वेटेड में 1.23 फीसदी बढ़त है तो कोस्‍पी करीब 1.30 फीसदी टूटकर ट्रेड कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 0.17 फीसदी गिरावट है। ब्रेंट क्रूड में गिरावट देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 0.68 फीसदी टूटकर 62.90 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

    वहीं WTI क्रूड भी 0.80 फीसदी कमजोरी के साथ 59.59 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अब 100 के नीचे फिसलकर 99.84 के लेवल पर है। जबकि अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.5 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है। एनएसई पर उपलब्‍ध प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल 2025 को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी FII नेट सेलर्स रहे थे और उन्‍होंने 4,358.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्‍थागत निवेशक इस दौरान नेट बायर्स रहे और उन्‍होंने 11 अप्रैल 2025 को 2,976.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

  • आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2025

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 45 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दमनोत्सव मनाया जाएगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज लेखकों की कोई किताब पब्लिश होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, आज आपको अपने खर्चो पर रोक लगाने की आवश्यकता। नवविवाहित दंपति को आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आज राजनीति से जुड़े लोगों को अचानक धन की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आज लवमेट कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी ऐसे परिचित से मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    वृष राशि:आज का दिन शानदार रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। जॉब के लिए प्रयासरत युवाओं को अपनी तलाश जारी रखने की जरूरत है, जल्द ही जॉब मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा। विद्याथियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। काफी दिनों से किसी मनचाही चीज को लेने का सपना आज पूरा होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ा सकते हैं। आज विद्यार्थियों को अपने पुराने चैप्टर का अध्ययन करते रहने की जरूरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण टारगेट को आज पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते है। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज खत्म हो जाएंगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। काफी समय से एक ही जगह कार्यरत लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा। आज आपके पिता अपना जरूरी कार्य आपको करने को दे सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात द्वारा कुछ बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी।

    सिंह राशि:आज आपका दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज अपने करीबी दोस्त की वजह से आपको जॉब मिलेगी, इससे आपकी दोस्ती और गहरी होगी। आज कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी की सलाह कारगर साबित होगी। आज आप घरवालोंकी बातों को भी समझेंगे। आपके दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की अवश्यकता है। आज बाहर के खान-पान से आपकी सेहत पर असर हो सकता हैं।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। आज घर के बड़ों को समय से दवाइयां देने की जरूरत है। लवमेट के रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज समाप्त होंगी, आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। बच्चे आज किसी जरूरी बात को अपनी मां से शेयर करेंगे। सोशल मीडिया पर आपके फॉलोवर्स में इजाफा होगा। शिक्षक विद्यार्थियों को किसी जरूरी टॉपिक को समझाने के लिए उत्सुक रहेंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। कॉस्मेटिक कारोबारी आज ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट की अच्छी सेल कर पाएंगे। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको नया टारगेट दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जाएगा। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या से परेशान लोगों को आज आराम मिलेगा। लवमेट का रिश्ता मजबूत बनेगा। उपहार मिलने से आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने ईगो को छोड़कर बड़ों की बात को सुने। आज आप जीवनसाथी की मनपसंद डिश बनाएंगी। घर में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान देने की अवश्यकता है। वाहन लेने का विचार अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप अपने दोस्त की मदद से रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है, लेकिन थोड़ी देर बाद ठीक भी हो जाएगा। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार करेंगे। दांपत्य जीवन में हो रही नोक झोंक आज ख़त्म हो जाएगी, जीवनसाथी आपको शॉपिंग पर ले जाएंगे। आज आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

    मकर राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में कई दिनों से रुका कार्यों आज समय से पूरा कर लेंगे। डिप्लोमा छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर में किसी खास रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। लवमेट फोन पर देर तक बात करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज अचानक धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ों की सलाह आपको व्यापार में अच्छा लाभ दिलाएगी। किसी अच्छी कंपनी से आपके लिए जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज क्रेडिट कार्ड से फिजूल खर्चो से बचेंगे तो आप परेशानी से बच जाएंगे। आज वकील किसी क्लाइंट के केस को जीतने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें अच्छा लाभ होगा। आज आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में अपने सीनियर्स से कुछ जरूरी सीखने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं।

  • Jalandhar News: E-Rickshaw चालक से हुई स्नैचिंग, आरोपी फरार

    Jalandhar News: E-Rickshaw चालक से हुई स्नैचिंग, आरोपी फरार

    जालंधर, ENS: थाना 5 के अंतर्गत आते बस्ती नौ में दो एक्टिवा सवार स्नैचरो ई रिक्शा चालक की जेब से मोबाइल निकाल मौके से फरार हो गए। यह वारदात घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    पुलिस को दी शिकायत में चमन लाल ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाने का काम करता है। वह ई-रिक्शा पर दो सवारियों को लेकर बस्तियों की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई काले रंग की एक्टिवा पर सवार युवको ने उसकी शर्ट के ऊपर की जेब से मोबाइल निकाल लिया। शोर मचाने पर वहा मौजूद लोगो ने दोनों आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वारदात की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची थाना पांच की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आए दिन उनके इलाके में स्नैचिंग की वारदाते हो रही है। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि चोर लुटेरों के मन में डर बना रहे और वारदातों पर लगाम कसी जा सके।