Blog

  • Jalandhar News: तस्कर के घर पर पुलिस की Raid, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तस्कर के घर पर पुलिस की Raid, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने घर पर रेड करके भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना लोहिया की पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 130 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के घर में रेड की।

    रेड के दौरान आरोपी मौके से पहले ही फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने घर की तालाशी के दौरान घर से 4 बोरिया चूरा पोस्त की बरामद की है। इस दौरान घर से नशा तोलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कांटा बरामद किया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एसआई लाब सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त मिली थी कि बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर घर में डोडा चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है।

    जिस पर अधिकारी ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर तुरंत बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के घर पर छापा रेड की। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मुंडी शहरी, थाना लोहीया के रूप में हुई है। आरोपी के घर से तालाशी के दौरान बरामद की गई चारों बोरियों में से 35.500 किलो, 30.200 किलो, 32.600 किलो और 32.500 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। डीएसपी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आरसेटी ऊना में कंप्यूटर अकाउंटिंग, टैली और ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण 8 से शुरू

    आरसेटी ऊना में कंप्यूटर अकाउंटिंग, टैली और ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण 8 से शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : आरसेटी ऊना के निदेशक पारुल विरदी ने जानकारी दी कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में 8 अप्रैल से  कंप्यूटर अकाउंटिंग एवं टैली, ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण निःशुल्क रहेगा और 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और 3 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य रहेगा।
    आरसेटी के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा रहेगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों प्रशिक्षुओं को सरकारी पंजीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण लेने के भी पात्र होते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 7 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 97364-81976 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • Himachal News: पीएनबी मेटलाइफ में अप्रेंटिस पदों के लिए साक्षात्कार 4 को

    Himachal News: पीएनबी मेटलाइफ में अप्रेंटिस पदों के लिए साक्षात्कार 4 को

    ऊना/सुशील पंडित: पीएनबी मेटलाइफ ऊना में अप्रेंटिसशिप के लिए 35 पदों की आवश्यकता है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन, आयु सीमा 21 से 35 वर्ष और वेतन 15 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 99109-94034 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देता आरोपी काबू, नशे को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देता आरोपी काबू, नशे को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    500 रुपए में आसानी से मिल जाता नशा

    होशियारपुरः जिले में लगातार चोरी की वारदातों की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं एक सप्ताह पहले सिविल अस्पताल के पास 2 फोन और साईकिल चोरी की घटना सामने आई थी। उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आज चोर को काबू कर लिया है। इस दौरान लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद चोर ने की गई वारदातों को कबूला। इस दौरान वारदात के दौरान एक चोरी का फोन लौटा दिया, जबकि अन्य फोन और साईकिल को चोर ने नशे की आपूर्ति के लिए बेच दिया। चोर की पहचान धीरज के रूप में हुई है। इस दौरान चोर ने नशे को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। चोर ने बताया कि वह एक साल से नशे का सेवन कर रहा है। उसने बताया कि उसे 500 रुपए में आसानी से चिट्टा मिल जाता है। चिट्टे का आदी होने के कारण वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। दरअसल, एक सप्ताह पहले वीरवार को नए बन रहे घर से युवक 2 मोबाइल चोरी करके फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित अजय ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। दूसरी ओर घटना को लेकर अजय ने अपनी ओर से चोर को काबू करने के लिए तलाश जारी रखी। अजय ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक संदिग्ध की देखी। जिसके बाद युवकों ने खोजबीन शुरू की चोर को पकड़ लिया। धीरज ने कबूला कि उसने सिविल अस्पताल के पास गली से 2 फोन चोरी किए थे। आरोपी ने कहा कि वह सिविल अस्पताल के पास आया था, जहां उसने पहले शराब पी, जिसके बाद वह सिविल अस्पताल के वार्ड में घूमता रहा। वहां पर व्यक्ति ने उसे पूछा कि वह यहां पर क्या करने आया है तो उसने मरीज का हालचाल जानने के बारे में बताया। जिसके बाद सिविल अस्पताल के पास गली से 2 फोन चोर किए थे। जिसके बाद एक बच्चे का साईकिल चोरी किया था। इसमें एक फोन आरोपी ने परिजनों को आज लौटा दिया। जबकि दूसरे फोन को उसने बलबीर कालोनी में बेच दिया। वहीं साईकिल को उसने आरे के बास 500 रुपए में बेच दिया। इन पैसो से चिट्टा खरीदकर पी लिया। व्यक्ति ने जब पूछा कि उसे चिट्टा आसानी से मिल जाता है। आरोपी ने बताया कि वह फोन कर देता है, जिसके बाद व्यक्ति उसे 500 रुपए में चिट्टा लाकर दे देता है। वहीं फोन को लेकर बताया कि उसने 1600 रुपए में बेच दिया था। आरोपी ने बताया कि उसे साल से अधिक समय नशे का सेवन करते हुए हो गया है। धीरज ने बताया कि फोन करने पर व्यक्ति खुद चिट्टा देने आ जाते हैं। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
  • 5 थानों की पुलिस पर हमला, CI और SI का सिर फूटा, कई घायल, देखें वीडियो

    5 थानों की पुलिस पर हमला, CI और SI का सिर फूटा, कई घायल, देखें वीडियो

    सीकरः बंधक पुलिसवालों को छुड़ाने पहुंची 5 थानों की पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सीआई और एसआई का सिर फूट गया और 11 से ज्यादा पुलिसकर्मी गंभीर घायल हुए हैं। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को भी तोड़ दिया। घटना अजीतगढ़ थाने के डाला वाली ढाणी में मंगलवार रात 11:30 बजे की है। अटैक की सूचना मिलने पर एसपी भुवन भूषण यादव भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह तक करीब 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अजीतगढ़ थाने के 3 पुलिसकर्मी मारपीट केस के फरार आरोपी महिपाल को पकड़ने गए थे। इसी दाैरान गांव में आरोपी के ही किसी परिचित की बारात निकल रही थी। ऐसे में बारात में शामिल लोगों ने तीनों को बंधक बना लिया जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो देर रात 5 थानों (खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, थोई, रींगस) के 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी इन्हें छुड़ाने ढाणी में पहुंचे थे।

    पुलिस टीम को देखते ही ग्रामीणों ने छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने भी पुलिस के साथ मारपीट की। घटना में अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट,खंडेला थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुकेश सेपट के सिर में 7 टांके आए हैं। माहौल बिगड़ता देख RAC की टीम को बुलाया गया। इसके बाद जैसे-तैसे वहां माहौल को शांत करवाया गया। इसके बाद पथराव में करने वाले ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। आरोपी महिपाल अभी भी फरार चल रहा है।

  • ऊना से चंडीगढ़, अंबाला छावनी के लिए कोई ट्रेन नहीं

    ऊना से चंडीगढ़, अंबाला छावनी के लिए कोई ट्रेन नहीं

    ऊना सुशील पंडित: जिला ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस, दो साप्ताहिक एक्सप्रेस, जन शताब्दी, हिमाचल एक्सप्रेस , साबरमती एक्सप्रेस समेत  तीन पैसेंजर रेलगाड़ियाँ चलाई जा रही हैं लेकिन सुबह 07:19 पर गाड़ी संख्या 74992 पैसेंजर रेलगाड़ी के बाद अगली रेलगाड़ी 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस हैं जो दोपहर 01:23 पर नई दिल्ली के लिए रवाना होती हैं।

    वहीं दूसरी ओर दोपहर 03:30 बजें के बाद 10:00 बजे तक कोई रेलगाड़ी ऊना हिमाचल से चंडीगढ़ और अंबाला छावनी के लिए रवाना नहीं होती हैं। केवल गुरुवार के दिन गाड़ी संख्या 22710 हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस शाम 04:12 पर जरूर रवाना होती हैं।

    ऊना वासियों ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव , हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और रेलवे बोर्ड से अनुरोध किया है कि वह इस संबंध में जल्द कोई कदम उठाए ताकि यात्रियों की परेशानी दूर हो सकें। उन्होंने यह माँग उठाई है कि सुबह 11 बजें और शाम 7 बजें अंबाला छावनी के लिए वाया चंडीगढ़ जंक्शन एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाई जाए।

  • Haryana News: बेकाबू ट्रक का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत

    Haryana News: बेकाबू ट्रक का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत

    फरीदाबाद: जिले में आज भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई। जहां बेकाबू ट्रक ने 4 वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि सभी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी वाहनों की आपस में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर लगी रेड लाइट का पोल भी टूटकर गिर गया। दरअसल, ये हादसा अनखिर रोड के सेक्टर-21C स्थित रेड लाइट के पास हुआ।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक अनखिर मोड़ से बड़कल की ओर जा रही थी। धूल से भरी तेज रफ्तार ट्रक पहले एक कार से टकराई फिर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा रही स्कूल बस को साइड से टक्कर मार दिया। स्कूल बस के ठीक पीछे आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी भी बस से टकरा गई, जिसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गनिमत रही कि हादसे के समय स्कूल बस में कोई बच्चा सवार नहीं था।

    वरना कईयों की जान जा सकती है। वहीं, इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही अनखिर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया, जिससे ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जा सके। पुलिस को इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इसी साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई।

  • Jalandhar News: Civil Hospital पहुंचे DC Himanshu Aggarwal और MLA ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Civil Hospital पहुंचे DC Himanshu Aggarwal और MLA ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में डीसी हिमांशु अग्रवाल और विधायक पहुंचे। जहां डीसी और विधायक ने कहा कि लोगों को अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की गई। इस दौरान युद्ध नशे के विरुद्ध द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत नशा छुड़ाओं केंद्र का दौरा किया गया। इस दौरान अस्पताल में पाई जाने वाली खामियों को लेकर डीसी और विधायक ने सिविल सर्जन के साथ मिलकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। ऐसे में अगर कोई खामी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। जहां अधिकारियों से बात करने के बाद पता चला है, कई अब लोग नशा छुड़ाने के लिए जागरूक हो रहे है।

    ऐसे में 80 प्रतिशत से अधिक लोग नशा छुड़ाने के लिए अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे है। वहीं जांच के दौरान कुछ कमियां पाई गई, जिसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं विधायक ने पाई जाने वाली कमियों को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि लोगों में मिलने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आज सिविल अस्पताल का दौरा किया गया। इस दौरान अचानक की गई चैकिंग के दौरान क्रिटिकल ब्लॉक की जांच की गई। जिसके बाद अन्य केंद्र का दौरा किया। इस दौरान लोगों को आ रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। वहीं नशा छुड़ाओं केंद्र को सरकार की ओर से अपग्रेड करने की मुहिम शुरू की जा रही है।

    इस दौरान सिविल अस्पताल को एक मॉडल अस्पताल बनाने के कार्य किए जा रहे है ताकि मरीजों को कम पैसों में अस्पताल में सभी बढ़ियां सुविधाएं मिल सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा सिविल अस्पताल में छुड़ाओं केंद्र में उनका एक माह में चौथा दौरा है। वहीं करतापुर में बने सेंटर में आने वाले समय में सुविधाए देने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। आने वाले समय में करतारपुर में बने सेंटर को जल्द अपग्रेड किया जाएगा। वहीं सिविल अस्पताल की कमियों को लेकर डीसी ने कहा कि इसको लेकर सिविल सर्जन से बात की गई है और खामियों को जल्द दूर करने के आदेश जारी कर दिए गए है। ऐसे में अगर अस्पताल में कोई खमियां पाई जाएगी तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: नशे को लेकर DC Himanshu Aggarwal और CP Dhanpreet Kaur ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे को लेकर DC Himanshu Aggarwal और CP Dhanpreet Kaur ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज तस्करों को डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने चेतावनी दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है और तस्करी के पैसों से बनी इमारतों को धवस्त किया जा रहा है। उन्होंने तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अब भी नशा बेचने से नहीं हटे तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत 101 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, वहीं 121 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    इस दौरान सड़कों पर नशे बेचने की उन्हें कई शिकायतें मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान लगातार चलाए गए कासो ऑपरेशन के तहत कुछ हॉट सपाट इलाकों में कार्रवाई की गई। जहां सरकारी जमीनों पर की गई अवैध उसारी के चलते 3 इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। वहीं नशे को लेकर स्कूल में जाकर बच्चों को नशे के बारे में जागरूक करवाने के लिए मुहिम शुरू की जा रही है। वहीं लोगों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कई तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं डीसी ने कहा कि शहर में नशे को लेकर डी-एडिशन सेंटर चलाए जा रहे है। जहां नशे को छोड़ने वाले नौजवानों का ईलाज करवाया जाता है।

    वहीं अब इन सेंटरों को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसके बाद नशा छुड़ाने के साथ-साथ नौजवानों को रोजगार देने का काम शुरू किया जा रहा है। वहीं अन्य सेंटरों में नशा छोड़ने के लिए भारी मात्रा में नौजवान आने शुरू हो गए है। इस मुहिम के तहत नौजवान नशे से दूर होने लग गए है। वहीं इस मुहिम के तहत 32 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके है। इसके अलावा नशे छोड़ने वाले मरीजों से तस्करों के बारे में जांच शुरू करके एक लिस्ट तैयार कर ली है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा उक्त हॉट सपाट एरिया में जल्द सख्ती के कार्रवाई की जाएगी। आने वाले महीनों ने हॉट सपाट एरिया को नशे से मुक्त किया जाएगा।

  • Punjab News: Google Pay के नाम पर कपड़ा दुकानदार से दंपति ने मारी ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: Google Pay के नाम पर कपड़ा दुकानदार से दंपति ने मारी ठगी, देखें वीडियो

    अमृतसरः कार सवार जोड़े की ओर से एक दुकानदार से 4500 की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार जोड़ा एक पूर्व सैनिक की दुकान पर कपड़े खरीदने पहुंचा था। जहां उन्होंने 4500 के करीब का सामान खरीदा और गूगल पे के नाम पर धोखाधड़ी कर रफूचक्कर हो गए। जिसे लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    इस संबंध में पूर्व सैनिक गुरमेज सिंह ने बताया कि वह कपड़ों की दुकान चलाता है और आज उनकी दुकान पर एक करीब 30 साल की महिला आई, जिसका पति बाहर कार में बैठा था। महिला ने 4 हजार से अधिक की खरीददारी की और गूगल पे के जरिए भुगतान करने के नाम पर धोखाधड़ी कर दोनों कार में फरार हो गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते आरोपियों को जल्द पकड़ने की अपील की है।

    पुलिस जांच अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पति-पत्नी कपड़ों की दुकान पर आए और कपड़े खरीदने के बाद दुकानदार को पैसे गूगल पे के जरिए भेजे, लेकिन पैसे दुकानदार के पास नहीं पहुंचे। जांच के लिए उक्त नंबर पर फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था और जब हमने डिटेल चेक की तो वह नंबर नवांशहर का निकला। फिलहाल जांच की जा रही है।