Blog

  • फैक्ट्री में लगी आग, 12 गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी, देखें वीडियो

    फैक्ट्री में लगी आग, 12 गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला क्षेत्र के भौरगढ की प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाले एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई थी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर भौरगढ में स्थित एक प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

    सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां रवाना की थी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने आग कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है। वहीं, रविवार को प्रगति मैदान के पास भैरों मार्ग स्थित भैरो मंदिर में सुबह आग लग गई। आग लगने सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी ने बताया कि भैरों मंदिर के पास बिजली के तारों में आग लग जाने से मंदिर के गेट के बाहर आग लग गई। 

    बता दें कि इसी साल मई के महीने में भी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की घटना सामने आई थी। तब जूते बनाने वाली एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई थी। हालांकि, तब भी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, इससे पहले इसी इलाके में 1 नवंबर 2022 को भी आग लग गई थी। आग लगने की इस घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए थे। घटना के समय फैक्ट्री में 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी फायरकर्मियों को सीढ़ियों के जरिए उतारकर नीचे लाया गया थाष

  • शाहरुख की ‘जवान’ ने रविवार को तोड़ा रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ पार

    शाहरुख की ‘जवान’ ने रविवार को तोड़ा रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ पार

    नई दिल्ली : शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ थिएटर्स में ऐसा बिजनेस कर रही है जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ‘पठान’ की कमाई के आंकड़ों से शाहरुख ने हिंदी सिनेमा फैन्स को हैरान कर दिया था। लेकिन ‘जवान’ से सर 4 दिन में उन्होंने दिखाया है कि वो कितना बड़ा धमाका कर सकते है। ‘जवान’ से शाहरुख खान ने थिएटर्स को वो दिन दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिनका सपना फिल्म बिजनेस कभी देखता रहा होगा।

    पहले दिन से ही थिएटर्स में उनकी फिल्म का क्रेज जनता के सर चढ़कर बोल रहा है और ये हाल सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि इंटरनेशनल मार्किट में भी है। इस साल की शुरुआत में शाहरुख ने ‘पठान’ से बड़ी धुआंधार वापसी की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के ऐसे आंकड़े जुटाए, जो बॉलीवुड फिल्मों ने पहले कभी नहीं देखे थे। अब ‘जवान’ से शाहरुख जैसे ये साबित करने पर जुटे हैं कि उनके अनलिमिटेड स्वैग का जादू बॉक्स ऑफिस का साइज इतना बढ़ा सकता है कि कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता।

     गुरुवार को रिलीज वाले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ‘जवान’, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सी हल्की पड़ी। लेकिन शनिवार को फिल्म ने अकल्पनीय जंप लिया और बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। रविवार को ‘जवान’ ने एक बार फिर से हिंदी फिल्मों को एक ऐतिहासिक कमाई वाला दिन दिया है। आइए बताते हैं सिर्फ 4 दिन में ही ‘जवान’ की कमाई ने क्या बवाल मचाया है।

  • भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 2100 के पार

    भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 2100 के पार

    नई दिल्ली : मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,22 से अधिक हो गई है और कम से कम 2,421 लोग घायल हुए हैं। देश के गृह मंत्रालय ने भूकंप में 21,22 लोगों की मौत हो गई है और मृतक संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचावकर्ता सबसे अधिक प्रभावित दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक सबसे अधिक 1,293 लोगों की मौत अल हौज प्रांत में हुई है। उसने बताया कि कम से कम 2,059 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 1,404 की हालत गंभीर है।
    मोरक्को में शुक्रवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जो देश में पिछले 120 साल में आया सबसे भीषण भूकंप है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई देशों के नेताओं ने मोरक्को को मदद की पेशकश की है। जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा था ‘मोरक्को में भूकंप के कारण लोगों की मौत से अत्यधिक दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं।
    घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत इस मुश्किल वक्त में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने भी ‘एक्स’ पर मोरक्को के प्रति संवेदना व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा ‘‘संयुक्त राष्ट्र भूकंप प्रभावित आबादी की मदद के प्रयासों में मोरक्को सरकार की सहायता करने के लिए तैयार है।
  • अब इस जगह लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग

    अब इस जगह लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग

    पश्चिम बंगालः पूरी दुनिया में इस वक्त भूकंप के झटकों की मार झेल रहा मोरक्को देश चर्चा में है। यहां भूकंप से हुई तबाही में अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, दूसरी देर रात बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान देर रात लोग सहम गए। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में ये भूकंप के झटके सोमवार सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में आज सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है।

    भूकंप के केंद्र की गहराई धरती के 70 किलोमीटर अंदर बताई जा रही है। अब तक इस भूकंप में किसी भी जान-माल के हानी की खबर निकलकर सामने नहीं आई है। मोरक्को में शुक्रवार को आए 6.8 की तीव्रता के भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। अब तक इस भूकंप में 2000 से अधिक लोगों की जान जाने की रिपोर्ट सामने आ गई है। वहीं, हजारों लोगों के घायल होने की भी खबर है। सरकार और प्रशासन द्वारा हादसे से पीड़ित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    ऐसे में आशंका है कि ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। मोरक्को की सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है। हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। 

  • शादी के मंडप में दुल्हन के साथ Girlfriend ने भी दी दस्तक

    शादी के मंडप में दुल्हन के साथ Girlfriend ने भी दी दस्तक

    जलालाबाद: विधानसभा क्षेत्र के गांव चक टाहलीवाला में एक घर में शादी के जश्न के बीच उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब फिल्मी अंदाज में दूल्हे की प्रेमिका अचानक आ पहुंची। देखते ही देखते घर के बाहर शादी के जश्न का माहौल अचानक जंग में बदल गया।

    जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति वकील सिंह उर्फ ​​सुनील कुमार निवासी गांव बस्ती चंडीगढ़ लाधूका रविवार अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ शादी करने के लिए गांव चक टाहलीवाला पहुंचा, तो दूल्हे की प्रेमिका निवासी गांव दुल्ले भी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई। जिसने हंगामा कर दिया। प्रेमिका ने कथित आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति पिछले 3 साल से मेरे साथ संबंध बना रहा था और  2.25 लाख रुपये भी उसने मेरे से छीन लिए। गुस्से से लाल-पीली हुई प्रेमिका ने दुल्हे सहित बारातियों की छित्तर-परेड कर दी। बाराती हाथों में मिठाई वाली प्लेटें लेकर भागते नजर आए, जिसके बाद विवाह समागम जंग के मैदान में बदल गया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने जमकर एक दूसरे को लात-घूसे चलते रहे।

    इस संबंध में चौकी घुबाया के इंर्चाज हरदेव सिंह बेदी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव चक टाहलीवाला में एक बारात पहुंची है और दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा है, तो उनकी तरफ से पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया गया है। फिलहाल उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

  • सभी स्कूलों में छुट्टियों का किया गया ऐलान, आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    सभी स्कूलों में छुट्टियों का किया गया ऐलान, आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    नई दिल्ली: पिछले दो दिनों से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण आम लोगों का हाल बेहाल है। साथ ही कई जिलों में वज्रपात की घटना भी सामने आ रही हैं। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के कारण जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के सभी बोर्डों के कक्षा 12 तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश की घोषणा की है। सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया आदेश सरकारी, गैर सरकारी समस्त स्कूलों पर लागू होता है। साथ ही आदेशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया गया है।

    बता दें वाराणसी में वज्रपात से पटेहरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सात छात्राएं अचेत हो गईं, अब वह खतरे से बाहर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के बाद बारिश में कमी आएगी और तापमान बढ़ेगा। वाराणसी में बच्चे नवोदय विद्यालय के हास्टल से मेस में खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ वज्रपात से जेनरेटर, पंखे बंद हो गए। तेज आवाज से डरे सभी बच्चे मौके पर ही अचेत हो गए। प्रदेश के अन्य स्थानों पर हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने लखनऊ के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।

    लखनऊ में मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बरसात दर्ज हो रही है। सोमवार को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं, मंगलवार से बारिश में कमी आएगी, लेकिन सप्ताह भर हल्की-फुल्की बारिश अलग-अलग हिस्सों में दर्ज की जाएगी। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को मध्यम बारिश के बाद मंगलवार से हल्की बारिश के आसार हैं।

  • पंजाबः अहम खबर, किसानों ने किया चक्का जाम, 6 मार्ग किए बंद

    पंजाबः अहम खबर, किसानों ने किया चक्का जाम, 6 मार्ग किए बंद

    लुधियानाः पंजाब के किसानों ने आज लुधियाना के छह मार्ग बंद कर चक्का जाम कर दिया है। इसका कारण भू-माफियाओं की ठगी का शिकार लुधियाना निवासी किसान सुखविंदर सिंह का खुदकुशी करना है। मामले में इंसाफ नहीं मिलने से रोष व्याप्त किसान छह मार्ग बंद कर इंसाफ मिलने तक मोर्चा लगाकर बैठे हैं। सिद्धूपुर किसान संगठन ने मामले में SIT द्वारा जांच कर इंसाफ की मांग की है। लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने पर मृत किसान के भाई दिलदार सिंह और पंजाब किसान संगठन के जनरल सेक्रेटरी काका सिंह कोटड़ा मरण-व्रत पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि भू-माफिया द्वारा हाईकोर्ट से स्टे लेकर SIT खत्म करवाई गई है। उन्होंने दोबारा SIT द्वारा जांच के न्याय की मांग की है।

    किसान संगठन ने कहा कि किसान सुखविंदर सिंह ने साल 2004 में अपनी पौने सात एकड़ जमीन बेची थी, लेकिन एक भू-माफिया द्वारा जमीन के इकरारनामा की तारीख 1 से बदलकर 21 कर किसान से धोखाधड़ी की गई। किसान सुखविंदर सिंह बीते बीस साल तक अदालत और पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगातार रहा। उसकी पूरी पूंजी केसों में लग गई। इससे तंग आकर उसने बीते दिनों निराश होकर खुदकुशी कर ली। सिद्धूपुर किसान संगठन ने मामले में पुलिस-प्रशासन से बातचीत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मृत किसान सुखविंदर सिंह का शव अभी भी अस्पताल में है।

    किसानों का लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के घर के सामने मोर्चा चल रहा है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं होने पर करीब दस दिन पहले पंजाब जनरल सेक्रेटरी काका सिंह कोटड़ा और मृत किसान के भाई दिलदार सिंह मरण-व्रत पर बैठे। फिर लुधियाना में पंजाब के छह पॉइंट बंद कर चक्का जाम किया। किसानों ने कहा कि ​​​​​​खेतों ​में धान की फसल लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि किसानों को निर्विघ्न बिजली मिलेगी और मोटर बंद करनी पड़ेंगी। लेकिन खेतों में अभी भी पर्याप्त बिजली नहीं नहीं मिल रही। इससे फसलें खराब हो रही हैं।

  • पंजाबः दुकानदार के पास पहुंचे ब्लैकमेल करने वाले नकली CIA कर्मी

    पंजाबः दुकानदार के पास पहुंचे ब्लैकमेल करने वाले नकली CIA कर्मी

    पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर किया काबू

    लुधियानाः जिले में कंफेक्शनरी शॉप की दुकान पर रविवार को नकली सीआईए दो मुलाजिम आए है। जिन्होंने दुकान मालिक को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। इस दौरान जैसे ही पुलिस को फोन किया तो मौके पर पहुंची पुलिस को देख नकली सीआईए मुलाजिम पुलिस को देखकर भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने भागते समय कार से एक युवती को टक्कर मार दी। लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। घायल युवती का नाम पूनम है। लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। दरअसल नकली पुलिस कर्मचारियों ने जब देखा कि उन्हें पकड़ने के लिए असली पुलिस आ गई है तो वह हड़बड़ा गए। इसी दौरान उन्होंने जल्दबाजी में तेज रफ्तार कार से युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों का काफी दूर तक पीछा कर फिल्मी अंदाज में एसएचओ ने उनकी कार को टक्कर मार रोक दिया। आरोपियों को काबू कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    चंडीगढ़ रोड के निकट कंफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल बेचने का ट्रैप लगा उसे ब्लैकमेल किया। कुछ दिन पहले एक युवक दुकान से मोबाइल उठाकर भाग गया। कुछ दिन बाद वह वापस आया। उसने मोबाइल मांगा। इस पर  मोबाइल के बदले पैसे देने की बात कही। इसके बाद वह युवक उसे पैसे दे गया। उसका कहना है कि कुछ समय बाद ही युवक के साथ 2 लोग आए। दोनों ने खुद को CIA का मुलाजिम बताया। उन्होंने उस युवक से लिए पैसे वापस करने के लिए कहा। उन्हें बताया कि यह पैसे उसने अपने मोबाइल के बदले लिए हैं। दुकानदार के मुताबिक उन्होंने उस पर मामला दर्ज करने की धमकी दी और रुपए ले गए।

    दुकानदार का कहना है कि इसके बाद आरोपी उसे दोबारा तंग करने लगे। वह अकसर दुकान पर आकर उसे ब्लैकमेल करते। जब उसने उनका नंबर मांगा तो उन्होंने नहीं दिया। जिस पर उसे शक हो गया। उसने इस बारे में थाना डिवीजन नंबर 7 के इंचार्ज सुखदेव बराड़ को बताया। रविवार वे लोग दोबारा उसकी दुकान पर आए। उसने इस बारे में थाना इंचार्ज को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस वालों को देखते ही आरोपी कार लेकर भागे। इस पर पुलिस ने भी उनका पीछा और दबोचा। आरोपियों की कार भी बरामद कर ली है। कार पर बदमाशों ने पुलिस का स्टिकर भी लगा रखा है। फिलहाल पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान और तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की। इस मामले में आज प्रेस वार्ता की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 11 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 11 सितंबर 2023

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 13 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल यानि 12 सितंबर से शुरू होगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपका सहयोग जीवनसाथी के काम में बहुत मदद करेगा। आज रोजगार सम्बन्धी कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको काम में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी। आप अपने सरल स्वभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपके माता-पिता आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। छात्र आज अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह लेंगे।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। आपका घर खुशियों से भर जाएगा। आज सामने आयी चुनौती का डट कर सामना करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग अभी-अभी नये काम की शुरुआत किए हैं उनको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं। आज लवमेट्स से बात करते समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे तो आपका काम आसनी से पूरा हो जाएगा। आपके द्वारा की गई सामजिक कार्यों से लोगों प्रभावित होंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा, जिसे पूरी लगन व मेहनत से पूरा करेंगे। आज शाम आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप योगभ्यास की रूटीन फॉलो करेंगे। आज बाहर का ऑयली खाना खाने से बचें। 

    कर्क राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको आज किसी अच्छी कंपनी द्वारा जॉब का ऑफर मिलेगा। आज आपको बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बर्थडे है वह अपने साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। अभी तक आप जिस बात से परेशान थे, आज आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा। आज अपनी समस्या किसी व्यक्ति के सामने सोच-समझकर शेयर करें। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जायेंगे, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिलेगा। छात्र आज अपनी पढाई पर पूरा फोकस करेंगे। नव विवाहित दम्पति अपने परिवार के साथ किसी मंदिर घूमने जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए आज का दी अच्छा रहने वाला है, सफलता मुलाने के योग बने हुए हैं। 

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज किसी विशेष परिस्थिति में आपके सही निर्णय लेने की क्षमता से आपको समाधान मिल जाएगा। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। परिवार में चल रही अनबन से आज छुटकारा मिलेगा फिर से लोगों में तालमेल बन जाएगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जिनसे भविष्य में आपको कुछ लाभ भी हो सकता है। आज कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिसे पूरा करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपका संपर्क किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगा, जिससे मिलकर आप कुछ नया सीखेंगे और अपने जीवन में फॉलो करेंगे। बेकार में समय न नुकसान करें कुछ न कुछ काम करते रहे। साथ ही साथ जहां तक संभव हो दूसरों की सहायता भी करें। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, आपकी तारीफ भी करेंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, धैर्य रखने से आपका काम पूरा हो जाएगा। किसी काम में जीवनसाथी की मददगार कारगार साबित हो सकती है।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप दिन भर कई छोटे-मोटे कामों को करने में व्यस्त रहेंगे। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज भागदौड़ वाला काम होने से आपको थकावट महसूस होगी, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आपके अच्छे व्यवहार के जरिए आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेंगी। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा करने में सफल होंगे। नया वाहन लेने के लिए जीवनसाथी से सलाह लेंगे।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप माता के साथ उनके किसी मनपसंद जगह पर घूमने जाएंगे। आज आपको नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रहने की जरूरत है। आज कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकता है, आस पास के गतिविधियों पर नजर रखें। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस राशि के छात्र को अपनी स्टडी के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके जो भी काम है उनको करने में देरी नहीं करेंगे तो आपका काम बिना रुकावट के पूरा हो जाएगा। इस राशि के सिंगर्स का कोई गाना आज ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आएगा। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज नयी उंचाईयों तक ले जाने वाला साबित होगा। आज आपको समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरूरत है अच्छा परिणाम आएगा। 

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश रहेंगे। आपके अच्छे विचार लोगों को काफी पसंद आयेंगे लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे। योग करें जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ज्यादा काम के कारण आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन आप कुछ समय निकालकर घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे और कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आज आप अपने सहकर्मियों के कार्यों को पूरा करने में सहयोग करेंगे। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां आज खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक मदद मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

  • जालंधरः DC कर्मियों ने हड़ताल का फैसला किया स्थगित, बैक फुट पर आई सरकार

    जालंधरः DC कर्मियों ने हड़ताल का फैसला किया स्थगित, बैक फुट पर आई सरकार

    जालंधर,ENS: डीसी गर्मियों में तीन दिन तक हड़ताल पर जाने के फैसले को स्थगित कर दिया है। दरअसल,देर रात सरकार से पेंडिंग प्रोमोशन पर सरकार का उन्हें आश्वासन मिल गया था। जिसके बाद प्रशासन में डीसी कर्मी के यूनियन को मीटिंग का समय दे दिया। मीटिंग का समय मिलने के बाद डीसी दफ्तर यूनियन और मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने अपनी कलम छोड़ हड़ताल वापस ले ली है। राज्य में ESMA एक्ट लागू होने के बावजूद भी कर्मचारियों ने ऐलान कर रखा था कि यदि 10 सितंबर तक उनकी मांगों को सरका ने नहीं माना तो वह डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक काम ठप कर देंगे।

    आज सभी दफ्तरों में पहले की तरह काम होगा कहीं पर भी हड़ताल नहीं होगी। कर्मचारियों के प्रति कड़क रवैया अपनाने वाली सरकार बैकफुट पर आ गई है और देर रात कर्मचारियों की मांगों पर विचार के बाद आज उन्हें मीटिंग का समय भी दे दिया गया है। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि सरकार मांगें मानते हुए सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2 की प्रोमोशन कर दी है। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि अब भी 42 कर्मचारियों की प्रोमोशन पेंडिंग हैं। सरकार ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश कर दिए हैं कि जिनकी प्रोमोशन पेंडिंग हैं उन्हें तुरंत किया जाए। यूनियन के प्रधान ने कहा कि सरकार ने उन्हें आज मीटिंग का समय दिया है | जिसके बाद हड़ताल टाल दी गई है। यूनियन का कहना है कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण कर्मचारियों के प्रमोशन अभी तक नहीं हो पाए हैं। यूनियन बार-बार सरकार को प्रोमोशन की लाइन में लगे कर्मचारियों की लिस्टें कई बार बैठकों में दे चुकी है। हर बार आश्वासन मिलता है कि जल्द फैसला हो रहा है, लेकिन होता कुछ नहीं है। 

    इसी तरह से कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान 4-9-14 साल की सर्विस का लाभ अभी तक फंसा हुआ है। इस पर भी सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। पहले यह लाभ मिलता था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना पर सरकार का अभी तक कोई स्पष्ट फैसला सामने नहीं आ पाया है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेके पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बकाया डीए उन्हें दिया जाए।