बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत डयूटी बढ़ाए जाने पर प्रदेश के उद्योग संगठनों ने गहरा रोष जताया है। लघु उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक तो सूक्ष्म एवं लघु उद्योग पहले ही आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं उपर से विद्युत डयूटी उनके खर्चों में बोझ बनकर उभरेगी। लघु उद्योग संगठन के प्रदेश संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव व हरीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने विभिन्न सैक्टर में विद्युत डयूटी में बढोतरी की है लेकिन इसमें छोटे उद्योगों को भी नहीं बक्शा। अकेले एमएसएमई सैक्टर पर 11 से लेकर 17 व 19 फीसदी की आशातीत वृद्वि हुई है जो कि तर्कसंगत नहीं है।
Blog
-

प्रदेश सरकार छोटे उद्योगों को तो बक्श दे क्योंकि पहले ही इनकी हालत ठीक नहीं
लघु उद्योग संघ ने कहा कि एमएसएमई सैक्टर को आपदा में राहत की बजाय आफतविद्युत डयूटी बढ़ाने से लघु उद्योगों पर पडेगा विपरीत असर: पटियाल
बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत डयूटी बढ़ाए जाने पर प्रदेश के उद्योग संगठनों ने गहरा रोष जताया है। लघु उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक तो सूक्ष्म एवं लघु उद्योग पहले ही आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं उपर से विद्युत डयूटी उनके खर्चों में बोझ बनकर उभरेगी। लघु उद्योग संगठन के प्रदेश संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव व हरीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने विभिन्न सैक्टर में विद्युत डयूटी में बढोतरी की है लेकिन इसमें छोटे उद्योगों को भी नहीं बक्शा। अकेले एमएसएमई सैक्टर पर 11 से लेकर 17 व 19 फीसदी की आशातीत वृद्वि हुई है जो कि तर्कसंगत नहीं है।उन्होने कहा कि अगर वृद्वि करनी ही थी तो 2 से तीन फीसदी करनी थी और 19 फीसदी किसी भी चीज में वृद्वि करना किसी भी सूरत में सही नहीं है। आखिर सरकार चाहती क्या है कि सर्वाधिक रोजगार देने वाला सैक्टर तबाह ही हो जाए। हमें रियायतें तो क्या देनी थी बल्कि जिस ऊर्जा राज्य में हम कार्य कर रहे हैं उसी ने अपना उत्पाद ही मंहगा कर दिया। अब हिमाचल में निवेश के लिए बिजली एकमात्र आकर्षण नहीं रहा क्योंकि अब यहां पर बिजली का यूनिट अन्य राज्यों के बराबर हो गया है। -

पंजाबः महिला डॉक्टर की चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
पटियालाः शहर में आए दिन लूट और चोरी की घटनाओं से शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। वहीं बीते दिन पटियाला के सेंट पीटर स्कूल के बाहर एक लुटेरे ने महिला डॉक्टर की सोने की चेन छीन ली।
महिला डॉक्टर जसलीन कौर दुकान से सामान लेकर बाहर निकली थी तभी मोटरसाइकिल पर आए लुटेरे ने उनकी चेन खींची और फरार हो गया। इस दौरान महिला नीचे गिर गई थी जिससे उसे चोटें भी लगी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरे को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
-

पांच सौ साल बाद आसमान में 12 सितंबर को दिखेगा धूमकेतु निशिमुरा
नई दिल्ली : 500 साल के इंतजार के बाद 12 सितंबर को आसमान में एक धूमकेतु नजर आने वाला है, जिसका नाम ‘निशिमुरा’ है। खगोलशास्त्रियों ने इस घटना के बारे में 11 अगस्त को पता लगाया था, जो कि लगभग पूरे उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकेगा।
धूमकेतु निशिमुरा को जापान के एक खगोल फोटोग्राफर हिदेओ निशिमुरा ने खोजा था, जिसकी वजह से इसका नाम फोटोग्राफर के नाम पर ही धूमकेतु निशिमुरा रखा गया। वहीं धूमकेतु निशिमुरा का वैज्ञानिक नाम C/2023 P1 है। वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,निशिमुरा धूमकेतु की परिक्रमा अवधि लगभग 500 साल की है। इससे पहले ये आखिरी बार साल 1588 में पृथ्वी के आसपास से गुजरा था। 17 सितंबर को एक बार फिर यह सूर्य के करीब से गुजरेगा। इससे पहले 13 सितंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच सकता है और 12 सितंबर से ही यह दिखाई देना शुरू हो जाएगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार, धूमकेतु निशिमुरा 3.86 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 12 सितंबर को ये पृथ्वी से महज 12 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होगा, जिसकी वजह से इसे बिना किसी दूरबीन के भी देखना संभव होगा। ऐसी घटनाओं को देखने का सबसे बेहतर समय सूर्योदय और सूर्यास्त का माना जाता है। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक धूमकेतु निशिमुरा के 1.8 की तीव्रता से चमकने की उम्मीद है। औसतन, व्यक्तियों को लगभग हर दस साल में एक बार नग्न आंखों वाले धूमकेतु को देखने का अवसर मिलता है, धूमकेतु निशिमुरा उन्ही घटनाओं में से एक है, जिसे आप आसानी से नग्न आंखों से देख सकते हैं।
-

पंजाबः सरेआम नशे का सेवन कर रहे लड़का-लकड़ी ,देखे तस्वीरें
बठिंडा : पंजाब की ज्यादातर आबादी नशे की चपेट में है। नशा इतना बढ़ गया है कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी इसकी चपेट में आ गई हैं। कई मेडिकल स्टोर से भी नशा असानी से मिल जाता है। तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है। जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है।


वायरल वीडियो में लड़का-लकड़ी नशे का इंजेक्शन लगते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बठिंडा के संतपुरा रोड पर रेल ट्रैक के पास की बताई जा रही है। इन दोनों को नशे का इंजेक्शन लगते हुए किसी ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
-

ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में किये दर्शन, देखें वीडियो
नई दिल्ली: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी अक्षता मूर्ति भी दिखीं। दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये। सुनक G20 शिखर सम्मेलन में शरीक होने के लिए अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आये हैं। भारत आने से पहले ऋषि सुनक ने ये इच्छा जाहिर की थी कि वह किसी मंदिर में दर्शन करना चाहेंगे, अब उनकी ये इच्छा पूरी हो गई है।
मंदिर में दर्शन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री को 100 एकड़ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर स्वामीनारायण अक्षरधाम का अवलोकन कराया गया, जो भारत की परंपराओं और प्राचीन वास्तुकला दर्शाता है तथा आस्था, भक्ति एवं सौहार्द के शाश्वत हिंदू आध्यात्मिक संदेश को बढ़ावा देता है, मुख्य मंदिर परिसर में सुनक और उनकी पत्नी ने पवित्र तस्वीरों को नमन किया और कला एवं वास्तुकला की प्रशंसा की। ऋषि सुनक ने पत्नी संग श्री नीलकंठ वर्णी महाराज का अभिषेक भी किया और विश्व की शांति, प्रगति एवं सौहार्द के लिए प्रार्थना की। सुनक ने कहा, “मेरी पत्नी और मुझे आज सुबह स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन-पूजन करके खुशी हुई। इस मंदिर की सुंदरता और शांति, सौहार्द तथा बेहतर इंसान बनने के इसके सार्वभौमिक संदेश से हम विस्मित हो गए। यह न केवल पूजा स्थल है, बल्कि एक ऐतिहासिक स्थल भी है, जो भारत के मूल्यों, संस्कृति और दुनिया में उसके योगदान को भी दर्शाता है।
सुनक ने कहा, “मैं आज सुबह परम पावन महंत स्वामी महाराज का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मुझे पता चला कि वह बहुत जल्द ही अमेरिका के रॉबिंसविले में एक और सुंदर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का उद्धाटन करने जा रहे हैं।
-

पंजाब : पुलिस ने चलाया ऑपरेशन Seal-4, देखें वीडियो
श्री आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा : पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब पुलिस और जिला रूपनगर पुलिस के प्रमुख की दिशा निर्देशों के तहत जिला रूपनगर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों व अन्य आसमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘Seal-4’ के तहत हिमाचल पुलिस के सहयोग से हिमाचल पंजाब की सीमाओं पर नाकेबंदी कर हिमाचल से पंजाब व पंजाब से हिमाचल आने जाने वाहनों की गहनता से जांच कर ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। इसके लिए खोजी कुत्तों व अति आधुनिक उपकर्णों की मदद भी ली जा रही है।
हिमाचल के जिला बिलासपुर व ऊना में सात जगह पर लगाए गए इन नाकों का जायजा लेने गांव झजर अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी हैडक्वाटर राजपाल सिंह हुदंल भी पंहुचे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते एसपी हैडक्वाटर राजपाल सिंह ने कहा कि हिमाचल के जिला बिलासपुर और ऊना के साथ लगते जिला रूपनगर की सभी सात सीमओं पर आसमाजिक तत्वों व नशे के सौदागरों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन सील चार के तहत विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस का मुख्य उदेश्य आसमाजिक तत्वों में दहशत और क्षेत्र वासियों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा करना है और पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा इन नाकों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जा रही है।
-

IND VS PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया गेंदबाज़ी का चयन
रोहित और गिल की बल्लेबाज़ी ने भारत को दिलाई शानदार शुरुआत
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच खेला जाएगा. इसके लिए पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. जबकि भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ है. कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है. श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, ”हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है. हमारा इसी बात पर पूरा ध्यान है. हमने अच्छी तैयारी की है. हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. जसप्रीत बुमराह की वापसी हु है. श्रेयस अय्यर को बाहर किया गया है. उनकी जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.” वहीं बाबर आजम ने कहा, ”हम पहले बैटिंग बॉलिंग करेंगे. मैदान पर थोड़ा नमी है. हमें इसका इस्तेमाल करने की जरूरत है. भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा हाई इंटेंसिटी वाला होता है. हमने अच्छा खेल रहे हैं और हमारा पूरा फोकस गेम पर है. प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है.”
13 ओवर में शुभमन गिल और रोहित शर्मा का बोलबाला दिखा. रोहित और गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाकर आउट हो गए। इस जोड़ी ने भारत को 101 गेंदों में 114 रन दिए। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 135 रन है.
-

OMG! एयरपोर्ट पर जांच दौरान बैग खोलकर देखा तो उड़े होश, मिला ये सामान
बेंगलुरु: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बैग से 72 विदेशी सांप और 6 कैपुचिन बंदर मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से 55 बॉल अजगर, 17 किंग कोबरा और छह कैपुचिन बंदर जब्त किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक अजगर और कोबरा जीवित थे, वहीं बंदर मृत पाए गए हैं। बेंगलुरु कस्टम के एक बयान के अनुसार, यह बैग बैंकॉक से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानवरों को सामान में भरकर बैंकॉक से एयर एशिया की उड़ान (फ्लाइट नंबर FD 137) से रात 10:30 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर लाया गया था।
बेंगलुरु कस्टम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रात 10:30 बजे बैंकॉक से आए सामान में कुल 78 जानवर थे, जिनमें 55 अलग-अलग रंग के बॉल पायथन और 17 किंग कोबरा शामिल थे। ये जीवित पाए गए और सक्रिय स्थिति में थे। हालांकि, 6 कैपुचिन बंदर मृत पाए गए। इसमें कहा गया है कि सभी 78 जानवर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची जानवर हैं और CITES के तहत सूचीबद्ध हैं। जानवरों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि जीवित जानवरों को मूल देश में भेज दिया गया है और मृत जानवरों को स्वच्छ रूप से डिस्पोज कर दिया गया। फिलहाल अब इस पूरे मामले की जांच हो रही है।
-

पंजाबः Sex Racket मामले में पुलिस की रेड, 12 महिलाओं सहित 8 व्यक्ति काबू
लंबीः श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने सैक्स रैकेट के मामले में 8 लोगों और 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशानुसार पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने नशे और शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर की देखरेख में डीएसपी जसपाल सिंह, इंस्पेक्टर कुलदीप कौर और एसआई करमजीत सिंह ने 8 लोगों और 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है।

शनिवार को किलियावाली पुलिस चौकी की इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप कौर और एसआई करमजीत सिंह सुआ मंडी किलियावाली में मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बिट्टू कौर उसका पति बलराज सिंह उर्फ सोनू, राजविंदर कौर उर्फ राजू अपने पति बलवंत सिंह मंडी के साथ मिलकर घर पर चकले का कारोबार चलाते हैं। सूचना के अधार पर कार्रवाही ई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी कर 12 महिलाओं और 8 पुरुषों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलसलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
पकड़े गए किए गए आरोपियों की पहचान
1. बिट्टू कौर पत्नी बलराज सिंह निवासी वारिंग खेड़ा हाल कीर्ति नगर मंडी किलियावाली।
2. मन्नू पत्नी दीपक कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गली नं 2 जलालाबाद।
3. परमजीत कौर पत्नी बलजीत सिंह वासी पटेल नगर मलोट।
4. चरणजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी बहाववाला।
5. जसवीर कौर पत्नी हरविंदरपाल सिंह निवासी संतोखपुरा मोहल्ला फिल्लौर हाल भुल्लर कलौनी श्री मुक्तसर साहिब।
6. वीरपाल कौर पत्नी जसविंदर सिंह पुत्र मनमोहन सिंह वासी नरूआना रोड बठिंडा।
7. राजविन्दर कौर उर्फ राजू पत्नी बलवंत सिंह निवासी अबूब नगर।
8. बब्बू कौर पत्नी भिंदा सिंह पुत्र गुरादित्ता सिंह निवासी कबीर बस्ती मंडी किलियावाली।
9. कुलवंत कौर पत्नी गुरविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 डबवाली।
10. भूपिंदर कौर पत्नी बख्शीस सिंह पत्र मदन लाल निवासी सेहाना जिला बरनाला।
11. मनदीप कौर पत्नी गुरलाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी नथेहा थाना तलवंडी साबो जिला बठिंडा।
12. कुलदीप कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी नकोदर हाल निवासी नर सिंह कलौनी बठिंडा।
13. बलराज सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलकार सिंह निवासी वारिंग खेड़ा हाल निवासी कीर्ति नगर मण्डी किलियावाली।
14. पवन सिंह पुत्र राजिंदर सिंह निवासी सीतो गुन्नो। 15. सीरा सिंह पुत्र पालू सिंह निवासी मंडी डबवाली।
16. जगप्रीत सिंह भुल्लर पुत्र जगदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 14 नजदीक रेलवे फाटक लछमी नगर गिद्दड़बाहा।
17. हरदीप सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी वारिंग खेड़ा हाल निवासी नजदीक पंजाब बस स्टैंड मंडी किलियावाली।
18. कंवलप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी लिंक रोड वार्ड नंबर 5 मानसा।
19. आकाशदीप सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी लम्बी हरियाणा।
20. शशि कुमार पुत्र संत लाल निवासी आदर्श नगर श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।
-

ऊना से चोरी बाइक अम्ब से बरामद, दो युवक गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना से चोरी बाइक को पुलिस ने उपमंडल अम्ब से बरामद किया है। चोरी के आरोप में पुलिस ने अम्ब कस्बे के वार्ड नंबर एक के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से एक नाबालिग भी शामिल है। शनिवार को आरोपित चोरी की उक्त बाइक को आगे अन्य किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में थे और इसकी खरीददार के साथ डील भी हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चोरी के धंधे में गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक बाइक चोर गिरोह के संपर्क में थे। इनके गिरोह में आठ से दस लोग शामिल बताए जा रहे हैं। आरोपितों का गिरोह जिला ऊना के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय है और सुनियोजित ढंग से बाइक चोरी की वरदातों को अंजाम देता है। यह लोग चोरी बाइक को आगे आठ से दस हजार रूपये के मामूली दाम पर बेच देते थे।पुलिस से जानकारी के अनुसार आरोपितों ने छह सितंबर रात को ऊना के एक धार्मिक स्थल की पार्किंग से बाइक चोरी की थी। लेकिन आरोपितों की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गईं थी। ऊना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों तक पहुंची और शनिवार को अम्व में इन्हे चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ कर रही है कि उन्होंने क्षेत्र में इसके अलावा पर कहां पर चोरी की वरदातों को अंजाम दिया है। चोरी के इस धंधे में उनके साथ और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी के संबंध में आरोपितों से पूछताछ कर रही है।