Blog

  • पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, ‘विराट जल्द कर सकते हैं चौंकाने वाला फैसला, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आईपीएल 2024 में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर फैंस का दिल जीता। कोहली जब तक खेले ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा रहा हालांकि अभी भी ऑरेंज कैप विराट के पास ही है।

    फैंस को विराट को लेकर काफी बुरा लगता है जब उनका प्रदर्शन तो शानदार रहता है कि लेकिन टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाती। वहीं दूसरी तरफ कोहली फैंस इस बात से भी डरते हैं कि जब विराट कोहली संन्यास ले लेंगे तो क्या होगा? वहीं विराट को करियर को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है। विराट कोहली ने बीते कुछ दिनों पहले आरसीबी के एक इवेंट में अपने संन्यास को लेकर कहा था कि जब उनका काम खत्म हो जाएगा तो वे चले जाएंगे।

    उसके बाद काफी समय तक फैंस उनको देख नहीं पाएंगे। वहीं अब विराट को लेकर माइकल वॉन ने क्रिकबज पर कहा कि कोहली की फिटनेस को देखते हुए वे अगले 5 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं पर इस बात की संभावना बेहद कम है। क्योंकि उससे पहले ही कोहली अपनी योजनाएं बदल सकते हैं। वॉन ने कोहली के दो बच्चों के पिता बनने की तरफ भी इशारा किया। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि कोहली समय से पहले अपना करियर खत्म कर सकते हैं।

  • जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले पवन टीनू का आया बयान, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

    जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले पवन टीनू का आया बयान, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर आगमन से पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कौन सा पहली बार जालंधर आने लगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में बीजेपी का जनाधार कुछ खास नहीं दिख रहा है। टीनू ने कहा कि इस समय किसान भी बीजेपी के खिलाफ हैं, पंजाब गुरुओं की धरती है, यहां सभी लोग साझी संपत्ति के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जीतती नजर आ रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी का काम बोल रहा है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवंत मान को कागजी सीएम कहने पर पवन कुमार टीनू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के बारे में ऐसी बात कहना पूरी तरह से गलत है। टीनू का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन वह केंद्र की आंखों में चुभ रहे हैं। चरणजीत चन्नी पर बोलते हुए कहा कि उन्हें सैनिकों के लिए ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। उन्होंने 13-0 के नारे पर बोलते हुए कहा कि जालंधर के लोग भी चाहते हैं कि जालंधर से किसी बाहरी उम्मीदवार को छोड़कर जालंधर का उम्मीदवार बनाया जाए। पवन कुमार टीनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में 13 सीटें जीतेगी।

  • आज जालंधर पहुंचेगी PM Modi की रैली, ये मेन रास्ता रहेंगा बंद

    आज जालंधर पहुंचेगी PM Modi की रैली, ये मेन रास्ता रहेंगा बंद

    जालंधर, ENS:  लोकसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 दिन के लिए पंजाब दौरे पर है। बीते दिन पीएम मोदी ने पटियाला में भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के हक में प्रचार किया था। वहीं आज यानी 24 मई को शाम 4 बजे पीएम मोदी पीएपी ग्राऊंड में होने वाली फतेह रैली में पहुंचेगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। ग्राऊंड में एक 60 फुट लंबा मंच तैयार किया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 30 अति विशिष्ट लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं पीएम मोदी की रैली के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 2 बजे से पीएपी चौक पर पूर्ण तरीके से किसी प्रकार का ट्रैफिक नहीं जाने दिया जाएगा।

    सिटी से होशियारपुर, अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले रास्ते पुलिस प्रशासन के रैली के समय डायवर्ट कर दिया है। जैसे जैसे पीएपी कैंपस आने वाले लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होती जाएगी वैसे वैसे रूटीन वाला ट्रैफिक डायवर्ट होता जाएगा। अनुमान है कि दोपहर 2 बजे से पीएपी चौक से होते हुए अन्य शहरों की तरफ जाने वाला सारा ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। सिटी से अमृतसर जाने वाले लोगों को या तो विधिपुर फाटक और मकसूदां बाईपास वाला पुराना रूट अपनाना होगा या फिर किशनपुरा चौक से होते हुए लम्मा पिंड चौक से भी अमृतसर हाईवे पर जाया जा सकता है।

    इसी तरह लुधियाना जाने वाले लोगों को 66 फुटी रोड या फिर कैंट के अंदर से मैक्डॉनल्ड की तरफ से फगवाड़ा हाईवे पकड़ना पड़ेगा और एंट्री भी इसी रूट से की जा सकती है। चंडीगढ़ जाने के लिए सुभानपुर से काला सिघिंया, नकोदर और फिर फगवाड़ा से चंडीगढ़ रोड पर जाया जा सकता है। इन्हीं प्वाइंट्स से जालंधर में एंट्री भी ली जा सकती है। दूसरी तरफ पुलिस ने पीएपी में आने वाले लोगों के लिए साइन बोर्ड लगा दिए हैं ताकि उन्हें पार्किंग से लेकर पीएपी ग्राऊंड तक पहुंचने के लिए कोई परेशानी न हो।

    वहीं पीएपी में पीएम मोदी की रैली को लेकर मंच के सामने लोगों के बैठने के लिए एक विशाल पंडाल बनाया गया है, जिसमें 25000 कुर्सियां लगाई गई है। इसके अलावा उच्च क्वालिटी का साऊंड सिस्टम भी लगाया गया है। पंडाल में भाजपा के झंडे और नरेंद्र मोदी के कट आऊट भी लगाए गए हैं जोकि काफी आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। बीते दिन गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, जालंधर लोकसभा हलके के इंचार्ज और प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी भंडारी, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक शीतल अंगुराल, जिला प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री राजेश कपूर, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, सन्नी शर्मा, अजय चोपड़ा, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर सहित कई नेताओं ने रैली स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। 

  • तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, जिंदा जला युवक, 2 की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, जिंदा जला युवक, 2 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली :  राजस्थान के करौली जिले में देर रात एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमे आग लग गई। कार में आग लगने से एक युवक कार में जिंदा जल गया जबकि 2 युवक गंभीर से घायल हो गए। एक गंभीर घायल को चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि 3 दोस्त मध्य प्रदेश के सीधी के तीथारा का रहने वाला अंकित (28) निवासी ललितपुर, संजय निवासी उत्तर प्रदेश और दिनेश निवासी झांसी, मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इकट्ठे हुए थे। वहां से कार द्वारा तीनों करौली जिले के हिंडौन में स्थित मनीरामपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे कार संजय चला रहा था आगे उसके साथ साइड वाली सीट पर दिनेश बैठा था पीछे की सीट पर अंकित बैठा हुआ था।

    देर रात को करौली – सरमथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर मासलपुर थाना क्षेत्र के गांव मचानी के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से कार के टकराने के बाद कार में आग लग गई कार के पेड़ से टकराते ही कार के आगे वाले गेट और और कार के एयरबैग खुल गए आगे बैठे दिनेश और संजय कार से बाहर गिर गए और अंकित पीछे की सीट पर होने के कारण कार में फंस गया   कार में लगी आग में अंकित जिन्दा जल गया। संजय को डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया है दिनेश के परिजन दिनेश को ग्वालियर इलाज के लिए ले गए है

    जबकि मृतक अंकित के कंकाल का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है मासलपुर थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने बताया है की सूचना मिली थी की एकक कार पेड़ से टकरा गई है और उसमे आग लग गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों ने बताया था की तीन दोस्त कार में सवार होकर ग्वालियर से करौली शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और उसमे आग लग गई। कार के पेड़ से टकराते ही दो युवक निचे गिर गए और एक युवक उसमे ही फंसा रह गया के आग में जिन्दा जल गया है। युवक के कंकाल का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

  • सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमतों में आई भारी गिरावट

    सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमतों में आई भारी गिरावट

    वाराणसी: सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है। लगातार उछाल के बाद यूपी के वाराणसी में शुक्रवार को सोने की कीमत में 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत आसमान से जमीन पर आ गई है।

    शुक्रवार को चांदी 3300 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 1100 रुपये लुढ़कर 73560 रुपये हो गई.वहीं 23 मई को इसका भाव 74660 रुपये था। इससे इतर बात 22 कैरेट सोने की करें, तो शुक्रवार को उसकी कीमत 1000 रुपये टूटकर 67450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, 18 कैरेट सोने की कीमत कीमत में 810 रुपये कमी के बाद 55190 रुपये हो गई है। वहीं 23 मई को इसका भाव 56000 रुपये था। बता दें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है।

  • पंजाब दौरे पर आज आएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

    पंजाब दौरे पर आज आएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

    नवांशहरः पंजाब में लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पंजाब में बड़े दिग्गजों की तांता लगा हुआ है, पीएम मोदी से लेकर बड़े नेता कर प्रचार रहे हैं। वहीं आज बसपा सुप्रीमो मायावती भी पंजाब आ रही हैं। वह श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आज दोपहर 12 बजे वह नवांशहर के बग्गा रोड स्थित महलां ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। उनकी रैली को लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। 

    बसपा राज्य में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ रही है। पार्टी का किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं है। बसपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। रैली में सभी उम्मीदवार भी शामिल होंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में बसपा का अच्छा जनाधार है। इसकी वजह यह है कि पार्टी के संस्थापक स्व. काशीराम का जन्म भी इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रूपनगर जिले के एक गांव में हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने इसी सीट से लोकसभा चुनाव भी जीता था। हालाँकि, उस समय यह निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था।

  • पंजाबः नाके पर बस में सवार व्यक्ति से 1 करोड़ 20 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः नाके पर बस में सवार व्यक्ति से 1 करोड़ 20 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः लोकसभा चुनाव को लेकर थाना संगत की तरफ से डूमवाली बैरियर के पास लगाए नाके के दौरान एक वाहन की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की नगदी जब्त की गई है। मोगा वासी बिट्टू सिंह कार में उक्त राशि लेकर आ रहा था। डीएसपी देहाती मंजीत सिंह ने बताया कि डूमवाली बैरियर के पास पंजाब पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ इंटरस्टेट नाका लगा रखा है। पुलिस टीम ने बिट्टू सिंह वासी मोगा की गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसकी गाड़ी में 1.20 करोड़ रुपए बरामद किए गए।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    बिट्टू सिंह ने बताया कि वो राज कुमार उर्फ लक्की वासी संत नगर मोगा की गणपति मनी एक्सचेंज पर नौकर लगा हुआ है। वो वीरवार को लक्की के कहने पर डबवाली से करनैल सिंह नामक व्यक्ति से ये राशि लेकर मोगा की ओर जा रहा था। उक्त व्यक्ति रा​शि के संबंध में पुख्ता सबूत नहीं दिखा सका जिसके चलते उक्त राशि को अगली कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी गई है। मामले में अगर व्यक्ति 7 दिन के अंदर वैध दस्तावेज दिखाता है तो उसे राशि वापिस कर दी जाएगी।

  • पंजाबः इलाके में मनचले प्रेमी को लोगों ने जूतों से पिटा, वीडियो वायरल 

    पंजाबः इलाके में मनचले प्रेमी को लोगों ने जूतों से पिटा, वीडियो वायरल 

    लुधियानाः जिले के वार्ड नंबर 2 गोबिंदपुरी बहादुरके रोड से वीडियो सामने आई है। एक युवक की कुछ लोग जमकर छित्तर परेड कर रहे है। युवक पर लड़की से छेड़छाड़ की। लोगों ने मौके पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को बुलाया और उनके सुपुर्द युवक को कर दिया। इस इलाके में लड़कियों से छेड़छाड़ का ये कोई पहला मामला नहीं। अक्सर इन इलाकों में महिलाओं और लड़कियों से मनचले छेड़छाड़ या कमेंट्बाजी करते है। जानकारी मुताबिक इलाका निवासी दीपक ने बताया कि उक्त युवत ने लड़की से बदतमीजी करते हुए उससे छेड़छाड़ की। इलाके में कुछ युवक लड़ रहे थे।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    जिस युवक ने लड़की छेड़ा उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। किसी तरह उसे बातों में उलझा कर कमरे से बाहर निकाला। उससे जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने माना कि लड़की को उसने छेड़ा है। युवक ने खुद का नाम राहुल बताया। युवक ने कहा कि वह मूलरुप से बिहार कटिहार का रहने वाला है। पिछले 8 साल से लुधियाना में रह रहा है। इलाका निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पीसीआर दस्ते ने उक्त युवक को काबू किया। फिलहाल थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर बातचीत कर रही है।

  • पूर्व सीएम का बॉडीगार्ड सस्पेंड

    पूर्व सीएम का बॉडीगार्ड सस्पेंड

    नई दिल्ली: बिहार के सारण से चुनाव लड़ रही लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षाकर्मी के दुरुपयोग के मामले में बॉडीगार्ड जितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकारी सुरक्षाकर्मी जितेंद्र सिंह को राबड़ी देवी की बेटी और सारण से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के साथ चुनाव के दिन सारण जाने के मामले में सस्पेंड किया गया है। सारण के एसपी से रिपोर्ट मिलने के बाद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

    बता दें कि इस मामले में रोहिणी आचार्य पर अपनी मां राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इस मामले में बिहार पुलिस की एक स्पेशल टीम गुरुवार को राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पहुंचकर जानकारी ली थी। हालांकि इस दौरान पुलिस टीम ने आवास के बाहर पुलिस बैरक में ही राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड्स के रोस्टर की जानकारी ली थी। इस दौरान वीडियो फुटेज के आधार पर उन बॉडीगार्ड्स की पहचान की गई जो सारण चुनाव के दिन रोहिणी आचार्य के साथ वहां घूम रहे थे। पुलिस की विशेष टीम राबड़ी आवास पहुंची थी लेकिन अंदर नहीं गई थी। बाहर ही पुलिस बैरक से जानकारी लेकर वापस लौट गई थी। 

    बता दें कि रोहिणी आचार्य के खिलाफ पहले ही पुलिस ने एक केस दर्ज कर रखा है। सारण में 20 मई को नगर थाना क्षेत्र के बूथ नंबर 318, 319 पर बवाल हुआ था। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता मनोज सिंह ने नगर थाना में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा फैलाने, आचार संहिता के उल्लंघन और रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था. इस मामले में नगर थाना में केस नंबर 349/2024 दर्ज हुआ है।

    पुलिस ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ धारा 307, 171C, 188, ROP Act लगाया है। आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ छपरा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड किए जाने को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी ने लालू परिवार पर हमला बोला है। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बॉडीगार्ड मां को मिला और शक्ति प्रदर्शन के लिए बेटी लेकर घूम रही थीं, लालू परिवार का यही आचरण है, नियमों को ताक पर रखना और ठेंगा दिखाना लालू परिवार की फितरत है। 

  • भाजपा का एक्शनः 2 पार्षदों पर की कार्रवाई, किया अयोग्य करार 

    नई दिल्लीः गुजरात में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दो पार्षदों से पद छीन लिए गए और उन्हें अयोग्य करार दे दिए गए। उन्होंने गुजरात नगर पालिका अधिनियम 1963 का उल्लंघन किया है। इस पर जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से पार्षदों को पदमुक्त कर दिया। तीन बच्चे पैदा करने पर भाजपा पार्षदों पर यह कार्रवाई की गई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

    गुजरात के अमरेली जिले में दामनगर नगर पालिका स्थित है। दामनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 से खिमा कासोटिया और वार्ड नंबर 3 से मेघना बोखा पार्षद हैं। दोनों पहली बार पार्षद बने थे। दोनों भाजपा पार्षदों ने 2021 के निकाय चुनाव में अपने हफलनामे में बताया कि उनके पास दो बच्चे हैं। तीसरे बच्चे पैदा करने पर अमरेली जिला कलेक्टर अजय दहिया के कार्यालय ने दोनों पार्षदों को अयोग्य घोषित कर दिया।

    अयोग्य घोषित होने के बाद खिमा कासोटिया ने बताया कि मुझे दो-बच्चों के नियम कानून के बारे में नहीं पता था। अगर पार्षद बनने के बाद तीसरा बच्चा पैदा होता है तो अयोग्य घोषित करने वाली कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे कलेक्टर द्वारा अयोग्य ठहराए गए फैसले का अध्ययन करेंगे और फिर आगे का रास्ता तय करेंगे।

    अयोग्य पार्षद मेघना बोखा के पति अरविंद ने कहा कि वे कलेक्टर के आदेश को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कलेक्टर के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर नगर पालिका के सदस्य के रूप में सेवा करते समय तीसरा बच्चा पैदा होता है तो इसका पार्षदी पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। अगर तीसरे बच्चे के माता-पिता बनने के लिए किसी को अयोग्य ठहराने वाला कोई नियम है तो उसके खिलाफ कोर्ट नहीं जाएंगे।