Blog

  • Jalandhar: राखी बंधवाने आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar: राखी बंधवाने आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: राखी बधंवाने आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। राखी से पहले 2 बहनों के भाई की मौत हो गई। युवक की पहचान गौरव रौली (22) पुत्र योगेश रौली के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गोराया के रुड़का कलां गांव का रहने वाला गौरव सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक के पिता योगेश और उसके भाई ने बताया कि गौरव ने हिमाचल में माता चिंतपूर्णी के मेलों में दुकान खोली थी।

    3 महीने बाद राखी के मौके पर अपनी दोनों बहनों से राखी बंधवाने के लिए गांव रुड़का कलां वापस आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने की वजह से मोटरसाइकिल फिसल कर दीवार से टकरा गई। जिससे गौरव को गंभीर चोटें आई थी। वहीं परिजन गौरव को डी.एम.सी लुधियाना ले गए, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • Punjab News: BMW में सवार कपड़ा व्यापारी पर हमालवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: BMW में सवार कपड़ा व्यापारी पर हमालवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डी जॉन स्थित नगर निगम सराभा नगर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी का बेटा बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर बाजार जा रहा था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलबारी में गनीमत यह रही कि वह बाल बाल बच गया। घटना की शिकयात पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए संजीव ने बताया कि उनका बेटा गैरी अपने 2 दोस्तों के साथ कार में सवार होकर खाने के लिए गया था। इस दौरान नगर निगम दफ्तर के पास एक कार में सवार युवक आए और उन्होंने गोलियां चला दी। इस घटना में वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने कहा कि आर्यन और दीपा को वह जानते है। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन में गैरी के दोस्तों पर कुछ समय पहले हमला हुआ था। जिसमें गैरी मुख्य तौर पर गवाह था।

    उस मामले में कुछ युवकों को सजा हुई थी। उस दौरान भी गैरी पर हमलावारों द्वारा हमला किया गया था। जिसके बाद देर रात दोबारा जान से मारने की नीयत से उस पर ब्रेजा कार में सवार युवकों ने गोलियां चला दी। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में मामूली बात को लेकर जमकर चले ईंट-पत्थर, लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मामूली बात को लेकर जमकर चले ईंट-पत्थर, लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः डाबा रोड पर देर रात जमकर ईंट पत्थर बरसाए जाने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक के साथ मामूली विवाद को लेकर ऑटो चालक ने साथियों को बुलाकर सरेआम ईंट-पत्थरों से हमला किया। जिसके बाद इलाका निवासियों में देर रात दहशत का माहौल पाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक के आगे व्यक्ति ने ऑटो लगाया हुआ था, जिसके चलते जाम लग गया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और ऑटो चालक के घटना स्थल पर कुछ युवकों को बुलाकर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक संदीप ने कहा कि 33 फूटा रोड पर राखी के त्योहार के कारण दुकानदारों ने बाहर स्टाल लगाए हुए थे। जिस कारण बाजार में जाम लग गया। संदीप मुताबिक उसकी ट्रैक्टर आगे एक ऑटो चालक खड़ा था। जाम लगने के कारण उसने ट्रैक्टर का हार्न बजाकर ऑटो आगे करने के लिए कहा। इस दौरान गुस्से में आए ऑटो चालक ने उससे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। संदीप मुताबिक उसने ऑटो चालक से हार्न बजाने के कारण माफी भी मांग ली। जिसके बाद मामला खत्म हो गया। घटना के कुछ देर बाद जब वह चक्कर लगाकर वापस घर जाने लगा तो ऑटो चालक अपने साथियों के साथ उसके घर तक पहुंचकर करीब 1 घंटे तक ईंट पत्थर बरसाए। संदीप मुताबिक ऑटो चालक को जानता नहीं है। संदीप ने कहा कि उसे जान का खतरा है। पीड़ित ने कहा कि ऐसे में ऑटो चालक उस पर दोबारा हमला कर सकता है, जिसके चलते वह आज सुबह थाने में पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दर्ज करवाएंगा।
  • Punjab News: फिर विवादों में आई Central Jail, 2 गुट में चले सूए, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर विवादों में आई Central Jail, 2 गुट में चले सूए, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल एक बार फिर से विवादों में आ गई है। दरअसल, सेंट्रल जेल दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया सूओं से हमला किया गया। जहां 20 के करीब कैदियों ने एक युवक के साथ मारपीट की और युवक के कंधे और सिर पर जमकर सूए से हमला किया। घायल युवक की पहचान प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए प्रभजोत ने कहा कि वह खाना खाकर अपनी बैरक की तरफ जाने लगा था।

    इस दौरान दूसरे गुट के युवकों ने उस पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। जिसका उसने विरोध किया। इस दौरान 20 के करीब युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना दौरान हमलावार उसके सिर और कंधे पर लगातार 5 से 7 मिनट तक वार किए। पीड़ित ने बताया कि जब उसने शोर मचाया लेकिन उसे बचाने के लिए जेल का कोई पुलिस कर्मी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

    काफी समय बाद प्रशासन आया और खून से लथपथ देख उसे प्राथमिक उपचार के लिए जेल अंदर बने अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सिविस अस्पताल भेजा गया है। प्रभजोत ने कहा कि वह जेल में NDPS एक्ट केस में बंद है। इस मामले संबंधी वह पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि हमलावरों को सजा दी जाए।

  • Car हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 5 की मौत

    Car हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 5 की मौत

    नई दिल्ली – अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के दंपती सहित उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस हादसे में दूसरी कार में बैठे दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। इस कार दुर्घटना में भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरविंद मणि (45), उनकी पत्नी प्रदीपा अरविंद (40) और उनकी 17 वर्षीय बेटी एंड्रिल अरविंद के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार ये लोग लिएंडर के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार टेक्सास के लैम्पासस काउंटी के निकट हुयी। इस परिवार का एकमात्र सदस्य बच गया है, दंपती का 14 साल का बेटा आदिरयान है। वह दुर्घटना के समय उनके साथ वाहन में नहीं था। हादसे के बाद पूरे परिवार में हाहाकार मच गया है।

  • Jalandhar: नहर में तैरती हुई लाश‌ मिलने से लोगों में मचा हड़कंप 

    Jalandhar: नहर में तैरती हुई लाश‌ मिलने से लोगों में मचा हड़कंप 

    जालंधर, ENS: बस्ती बाबा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में तैरती हुई लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शहिद बाबू लाभ सिंह नगर के पास नहर‌ से लाश बरामद हुई है। जिसके पास स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को दी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव की पहचान ना होने के कारण पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह घटना की जांच कर‌ रहे है कि शव किसका है और कहां से तैरता हुआ यहां तक पहुंचा है।

  • आज का राशिफल, 19 अगस्त  2024

    आज का राशिफल, 19 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है। आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। आज सावन का आखिरी और पांचवां सोमवार है।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है जीवासाथी और किस्मत दोनों का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से अपने दायरे के कुछ खास लोगों से आपकी अनबन चल रही है, तो आज अनबन दूर हो जाएगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है।

    वृष राशि:आज आपका शुरूवात बढ़िया होने वाली हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होगा।आज अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। फिजूल खर्चों को बंद करके अपने बैंक बैलेंस को मजबूत करेंगे।आज आपको दूसरों से सोंच समझ कर बात करने की जरुरत है। जीवनसाथी आपकी बात को अहमियत देंगे इससे आपको खुशी होगी। छात्र आज कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी।आज जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत के मामले में सावधान रहें वीकनेस फील होगी।घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया औद्यौगिक उद्यम शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज आपको किसी काम में पड़ोसियों से लाभ मिलेगा।  आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है आज किसी फैसले या स्थिति में तब तक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें।आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा।

    सिंह राशि: आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।आज आप अपने बड़े भाई से प्रोपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। आज आप परिवार में को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आज आप किसी असहाय की मदद करेंगे। आज आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा, अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, हालांकि, बातचीत करना थोड़ा कठिन भी रहेगा पर बाद में सफलता मिलेगी।आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते है जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। जमीन संपत्ति से संबंधित विवादों के निराकरण में सावधानी रखें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे हाल के कार्य आसानी से पूरे करके आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे।शिक्षकों को आज उनकी मेहनत और लगन को देखकर सम्मानित किया जायेगा।आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें ,जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके जीवन में चल रही परेशानियाँ दूर हो जाएगी।

    वृश्चिक राशि:आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा ,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होने पर भी आप अपनी स्पीड मेन्टेन कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको सिर दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।अस्थमा की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी आराम मिलेगा।व्यापार में आपकी मुलाकात तजुर्बेदार लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुडी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगी। पारिवारिक संबन्धो में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पे कही बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे।आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है।भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए।जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं,आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।किसी मनोरंजक स्थान की सैर करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा।

    मीन राशि: आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल भी बना सकता है। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

  • Jalandhar: इस इलाके में 2 पक्षों में हुआ टकराव, जमकर चलें ईंट-पत्थर, देखें CCTV

    Jalandhar: इस इलाके में 2 पक्षों में हुआ टकराव, जमकर चलें ईंट-पत्थर, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन न 4 के अतर्गत आते मखदूमपुरा में दो पक्षों मे ईंट पत्थर चले। हालांकि इसमें कोई हताहात नहीं हुआ। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए। वहीं जीवनलाल नामक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोस मे रहने वाले कुछ लोग रंजिश रख रहे है, जिसके चलते आए दिन वह उनसे झगड़ा करते रहते हैं। जीवनलाल ने कहा कि पड़ोसियों द्वारा आज भी ईंट-पत्थर व तेजधार हथियार के साथ घर पर हमला किया गया। इस दौरान उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस नें कहा कि शिकायत आई है मामले की जांच की जा रही है।
  • Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, लोगों में दहशत का माहौल

    Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, लोगों में दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस के थाना पतारा के अंतगर्त आते गांव पुरनपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रवासी मजदूर का कत्ल कर आरोपी शव खेतों में फेंककर फरार हो गया। मृतक की पहचान दीपू महातो पुत्र हीरा निवासी बिहार के रूप में हुई है। वहीं व्यक्ति के शव देख इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

    घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर  डीएसपी अमित सूद पतारा के थाना प्रभारी बलजीत सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि वह खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति शव को घसीट कर लेकर खेत की ओर आ रहा था। जिसके बाद वह खेतों में शव को फेंककर फरार हो गया।

    सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक कत्ल के मामले की असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया जाएंगा।

     

  • Punjab : फैक्टरी में भीषण आग लगने से लाखों का नुक्सान, देखें वीडियो

    Punjab : फैक्टरी में भीषण आग लगने से लाखों का नुक्सान, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से एक आग लगने की खबर सामने आई है। जहां, एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जिससे बाताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही की रविवार होने के कारण फैक्टरी वर्करों की छूट्टी थी। इसी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, सूचना पाते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया।