Blog

  • पंजाबः जमीन विवाद के चलते भतीजे को पानी में दिया जहर, मौत

    पंजाबः जमीन विवाद के चलते भतीजे को पानी में दिया जहर, मौत

    बठिंडाः जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भतीजे को पानी में जहर देकर मार डाला। इस संबंध में थाना कोटफत्ता पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर उसके ही भाई और भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय नवदीप सिंह पुत्र बादल सिंह निवासी कोटभारा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार गांव कोटभारा निवासी दो भाइयों बादल सिंह और गुरतेज सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह विवाद कोर्ट में भी विचाराधीन है। पुलिस को दिए अपने बयान में बादल सिंह ने कहा कि उनका बेटा नवदीप सिंह सुबह खेतों में काम करने गया था और अपनी पानी की बोतल भी अपने साथ ले गया था। इसी दौरान उसका भाई गुरतेज सिंह और भतीजा गुरजीत सिंह भी खेतों में काम कर रहे थे। मृतक युवक के पिता के मुताबिक नवदीप सिंह ने अपनी पानी की बोतल खेतों में रखी और काम करने लगा। 


    इसी दौरान पीछे से उसके भाई और भतीजे ने पानी की बोतल में जहर मिला दिया। जब उसके बेटे नवदीप ने पानी पिया तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसके बेटे ने उसे खेतों में बुलाया। जब वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि उसका बेटा दस्त कर रहा है। उन्होंने तुरंत अपने बेटे को तलवंडी साबो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे आदेश मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना कोटफत्ता के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता बादल सिंह के बयान पर गुरतेज सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • पंजाबः इस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में 30% दूध के सैंपल हुए फेल

    पंजाबः इस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में 30% दूध के सैंपल हुए फेल

    लुधियाना : त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले दूध के सैंपल फेल होने का मामला सामने आया है। गुरु अंगद देव वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर प्रयास किए जाते है। इसी कड़ी में एक कदम बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे दूध का निःशुल्क नमूना परीक्षण करा सकता है। इस दौरान विश्वविद्यालय की टीम ने कैंप में जाकर जमीनी स्तर से जांच की तो पता चला कि इस कैंप में अब तक करीब 130 सैंपल आ चुके हैं और नतीजे चौंकाने वाले और चिंताजनक सामने हैं। क्योंकि करीब 30 फीसदी सैंपल की रिपोर्ट फेल बताई जा रही है।

    इस संबंध में यूनिवर्सिटी के डीन आरएस सेठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से एक बड़ा प्रयास किया गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए दूध के नि:शुल्क सैंपल जांचे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक करीब एक सौ तीस सैंपल आ चुके हैं, जिनमें से 30 फीसदी सैंपल फेल मिले हैं। कहीं न कहीं चौंकाने वाला डेटा है। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर के समापन के बाद इसकी जानकारी सरकार को दी जायेगी। उन्होंने दूध व्यवसायियों से अपील की कि वे सफेद दूध के कारोबार को भी सफेद ही रहने दें। सरकार से एक हाईटेक प्रयोगशाला की मांग की ताकि मुफ्त नमूनों की जांच की जा सके।

  • पंजाबः दो पक्षों में चले तेजधार हथियार में एक की मौत

    पंजाबः दो पक्षों में चले तेजधार हथियार में एक की मौत

    फरीदकोट: जिले के गांव घुगियाना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात हुए झगड़े दौरान घर में घुसकर एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में मृतक युवक के पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि हमलावर पक्ष के 2 लोग भी इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं। इस वारदात में पुलिस ने एक महिला सहित 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
    जानकारी देते हुए एसपी (हेडक्वार्टर) फरीदकोट जसमीत सिंह ने बताया कि गांव घुगियाना में देर रात महिला के चरित्र के संबंध में गलत अफवाहें फैलाने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हुआ था। इसमें बलकरन सिंह नाम के युवक की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
    उन्होंने बताया कि मृतक बलकरन सिंह की पत्नी के खिलाफ गांव में गलत अफवाहें फैलाए जाने को लेकर झगड़ा हुआ था।  घायल के बयानों पर एक महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और 2 लोगों को घायल हालत में राउंडअप कर पुलिस की निगरानी में फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है बाकि रहते 2 लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • इस वजह से लगा लॉकडाउन, ऑफिस, स्कूल और बैंक किए बंद

    इस वजह से लगा लॉकडाउन, ऑफिस, स्कूल और बैंक किए बंद

    नई दिल्लीः भारत के कई इलाकों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है, जबकि पड़ोस के ही मुल्क ईरान में गर्मी के चलते ‘लॉकडाउन’ लग गया है। देश में भीषण गर्मी के चलते दो दिन का सरकारी अवकाश ही घोषित कर दिया गया है। इसके चलते बुधवार और गुरुवार को सभी स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सरकारी एजेंसियों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा ज्यादा उपभोग की वजह से बिजली की कमी है और बड़े पैमाने पर कटौती करनी पड़ रही है। ईरान के दक्षिणी शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मंगलवार को तेहरान समेत कई बड़े शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। ईरान सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘आने वाले दिनों में अप्रत्याशित गर्मी पड़ने की आशंका है। इसके चलते सरकार ने दो दिन के राष्ट्रव्यापी बंद का फैसला लिया है।’तेहरान समेत देश के एक दर्जन शहरों में तापमान मंगलवार को 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। ईरान का बड़ा हिस्सा पहाड़ी और तराई क्षेत्र है। इसके चलते यहां तापमान कभी बहुत ज्यादा नहीं होता। ऐसे में यहां तापमान अधिक होना और गर्मी के चलते देशव्यापी बंद होना हैरान करने वाली घटना है।

    आमतौर पर तेहरान और उसके आसपास के कुछ इलाकों में ही गर्मी होती है। वहीं ज्यादातर इलाकों में तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस तक ही रहता है। ईरान में नवंबर से मई तक बारिश का सीजन रहता है, जबकि मई से अक्टूबर के दौरान गर्मी रहती है। लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही गर्मी पड़ रही है। अमूमन ईरान में गर्मी के मौसम में 26 से 32 डिग्री सेल्सियस या अधिकतम 35 तक ही तापमान रहा करता है। बता दें कि इस साल चीन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां अमूमन सर्दी का सीजन लंबा रहता है और गर्मियों के दिन कम होते हैं।

  • पंजाबः ट्रक में 25 क्विंटल गौ-मांस सहित 2 तस्कर काबू

    पंजाबः ट्रक में 25 क्विंटल गौ-मांस सहित 2 तस्कर काबू

    राजपुराः पंजाब में गाय की तस्करी करने वाले लोगों और गाय के मांस की तस्करी करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए गौ रक्षा दल ने अपनी जान हथेली पर रख दी है। डीएसपी सदर थाना राजपुरा के जश्न दीप सिंह मान ने पत्रकारों को इन तस्करों के बारे में जानकारी दी। राजपुरा गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार को सूचना मिली कि दिल्ली से आ रहा एक ट्रक जम्मू जा रहा है और उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद बसंत चौकी प्रभारी दविंदर सिंह और पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी की। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान जब गाड़ी को रोका गया तो तस्करों ने मीट के डिब्बों के नीचे 25 क्विंटल गौ तस्करी का सामान रखा था, जिसे अलग-अलग बक्सों में पैक किया गया था। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई।
    चौकी राजपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कर गौ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस द्वारा रिमांड हासिल किया जाएगा। गौ रक्षा दल के सतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गोमांस तस्कर ट्रकों में गोमांस ले जा रहे हैं। हमने बसंत चौकी की मदद से तस्करों को पकड़कर सौंप दिया है।’

  • पंजाबः ऑपरेशन सतर्क के चलते इस जेल में DGP लॉ एंड ऑर्डर Arpit Shukla ले रहे तलाशी

    पंजाबः ऑपरेशन सतर्क के चलते इस जेल में DGP लॉ एंड ऑर्डर Arpit Shukla ले रहे तलाशी

    पटियाला: पंजाब पुलिस की ओर से पूरे पंजाब की जेलों में आज ऑपरेशन सतर्क चलाया जा रहा है।पंजाब पुलिस के सभी सीनियर अधिकारी खुद पहुंचकर जेलों में चेकिंग कर रहे हैं। आज पटियाला जेल में भी ऑपरेशन सतर्क चलाया गया। यह सर्च ऑपरेशन पंजाब की जेलों में चल रहे नशे के कारोबार और मोबाइल फोन को लेकर चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगा। आईजी रेंज पटियाला मुखिंदर सिंह छीना, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला और एडीजीपी जेल अरुणपाल सिंह पटियाला जेल में तलाशी ले रहे हैं।

  • होशियापुरः 48 वर्षीय व्यक्ति ने 15 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    होशियापुरः 48 वर्षीय व्यक्ति ने 15 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    होशियारपुरः जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 48 साल के शख्स ने 15 साल की नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद थाना मेहटियाना पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि वह फगवाड़ा के एक गांव के रहने वाला है। कथित आरोपी दुकान पर काम करते थे और उस दौरान उसने कहा था कि वह उन्हें 5 लाख का लोन दिलवाकर जगह ले लेगा। उसने बताया कि उसके द्वारा कहा कि लोन लेने के लिए आपकी बेटी का मेडिकल कराना होगा। जिसके बाद वह उसकी बेटी को जालंधर ले गया और फिर वापस अपनी दुकान पर ले आया। इसी दौरान उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • पंजाबः मामूली झगड़ें में युवक की हुई मौत 

    पंजाबः मामूली झगड़ें में युवक की हुई मौत 

    फरीदकोटः गांव घुगिआना में देर रात युवकों में मामूली बात को लेकर तकरार हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि एक नौजवान पर बेसबाल से हमला किया गया। जिस दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलकरण सिंह पुत्र बंसत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक की गांव के ही कुछ लोगों से मामूली बात को लेकर तकरार हो गई जोकि लड़ाई में तब्दील हो गईं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः मायके से पत्नी को लेने गए व्यक्ति ने की खुदकुशी, सामने आई ये वजह

    पंजाबः मायके से पत्नी को लेने गए व्यक्ति ने की खुदकुशी, सामने आई ये वजह

    लुधियानाः गांव कंडियाना कलां में एक युवक ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया है। युवक के परिजनों मुताबिक वह अपनी पत्नी और बच्चे मायके से वापिस लेने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी और सास की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बेइज्जती महसूस करने के बाद युवक ने घर आकर कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई विजय की शादी प्रिया नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसे तंग परेशान करने लगी।

    19 जुलाई को प्रिया बच्चे सहित अपने भाई का जन्म दिन मनाने के लिए अपने मायके गांव रावलपिंडी फगवाड़ा चली गई थी। कुछ दिनों बाद विजय उसे मायके से वापिस लेने गया तो प्रिया की मां सुखविंदर कौर और खुद प्रिया ने उसके विजय की काफी बेइज्जती की। प्रिंया ने घर वापिस आने से मना कर दिया। इसी कारण विजय काफी परेशान रहने लगा। 6.30 बजे शाम काम से वापिस आकर विजय ने वक्त करीब 7.30 बजे कमरे का दरवाजा बंद करके फंदा लगा लिया। 

    विजय का दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की दरवाजा अंदर से बंद था। जब परिवार के बाकी सदस्य दरवाजा तोड़ अंदर घुसे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। विजय का शव पंखे के साथ लटक रहा था। थाना मेहरबान की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पत्नी प्रिया, सास सुखविंदर कौर और 4 सालियों पर धारा 306, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः NIA ने रेड दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर के 35 कारतूस किए बरामद, ये सामान किया जब्त, देखें वीडियो

    पंजाबः NIA ने रेड दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर के 35 कारतूस किए बरामद, ये सामान किया जब्त, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के कई जिलों में बीते दिन एनआईए की टीम द्वारा दबिश दी गई। बीते दिन गोराया, मोगा, मलोट और पटियाला में एनआईए ने दबिश दी। वहीं मोगा के गांव धुरकोट रसी कलां में जसविंदर सिंह के घर पर भी एनआईए ने रेड की थी। जसविंदर सिंह की पत्नी सोनी कौर के कहने के मुताबिक रेड के दोरान एनआईए को उनके घर से 35 कारतूस मिले है।

    वहीं सोनी ने बतया कि हमारे पास लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर था जो कि जब उनकी बेटी ने विदेश जाना था वह उस समय बेच दिया था। सोनी कौर ने बताया कि उसका मोबाइल फ़ोन एनआईए टीम अपने साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि उसकी शादी से पहले उसके ससुर मोगा जिला के गांव रोड़े में रहते थे। जबकि उसकी शादी से पहले ही वह धुरकोट रसीह कला में आ गये थे। सोनी ने बताया कि उसकी शादी 2002 में हुई थी और उसके पति जसविंदर सिंह करियाना की दुकान करते थे और वह हार्ट की बिमारी के मरीज थे और उसकी मौत हो गई थी। सोनी ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। उनमे से एक मेरी बेटी और दामाद यूके में रहते है। मेरी बेटी बच्चो की केयर टेकर है और मेरा दामाद किसी फैक्ट्री में काम करता है। बेटी से मेरी हर रोज 2 से 4 बार हो जाती है और मेरा दामाद कभी-कभी बात करता है। हमारी कभी भी कोई किसी और टॉपिक पर बात नहीं हुयी मेरा मोबाइल फ़ोन एनआईए की टीम के अधिकारी जांच के लिए ले गए है। उन्होंने बताया कि उसमे मुझे कोई भी आपत्ति नहीं है।

    वहीं जब कारतूस के बारे में मोगा के एसएसपी जे एल्न्चेलियन से फ़ोन पर बात की तो उन्होंने कहा की एनआईए की टीम को जसविंदर के घर से जो कारतूस मिले थे। वह उसके लाइसेंसी रिवाल्वर के थे और एनआईए ने उन्हें मोगा पुलिस के हवाले कर दिया है।