Blog

  • साबुन की फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, देखें वीडियो

    साबुन की फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, देखें वीडियो

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार सुबह साबुन बनाने वाली एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य घायल हैं। घायलों का स्‍थानीय अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इतना जबरदस्‍त था कि फैक्‍ट्री के परखच्‍चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। हादसे में घायल लोगों को तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार, साबुन फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके में बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए। इसकी तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलाके में दूर-दूर तक मलबा फैल गया। आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धमाके के दौरान करीब 8 मजदूर फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। उनके अलावा दो जेसीबी चालक भी थे। ये सभी बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। अन्‍य घायल मजदूर भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हादसे की पुष्टि की है।

    पूरा मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है। यहां रिहाईशी इलाक़े में साबुन की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। अचानक से जोरदार धमाके के साथ बिल्डिंग धराशायी हो गई। जिसके बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। धमाके के जद में आकर आस-पास के कुछ मकान भी गिर गए हैं। हालांकि, धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया, जिसकी वजह से दो जेसीबी कर्मचारी घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि साबुन फैक्ट्री के आड़ में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। फ़िलहाल जिले अला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं और पुलिस की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਗਈ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਇਸ ਮੋਕੇ ਐਸਐਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਹਿਸਾ ਲਿਆ। ਇਹ ਮੈਰਾਥੋਨ ਐਸਐਸਪੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਕੇ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ। ਐਸਐਸਪੀ ਅਸ਼ਵਣੀ ਗੋਟੀਅਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਅਸੀਂ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਕੱਡੀ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਹੈ।

    ਅਸੀਂ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ। ਇਸ ਲਈ ਅਸੀਂ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਓਥੇ ਹੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਉਥੇ ਹੀ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਾਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਮੈਰਾਥੋਨ ਵਿੱਚ ਹਿਸਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਹਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਵਾਂਗੇ।

  • जालंधरः आप पार्टी में हो रही खींचतान को लेकर गरमाई पंजाब की राजनीति, देखें वीडियो

    जालंधरः आप पार्टी में हो रही खींचतान को लेकर गरमाई पंजाब की राजनीति, देखें वीडियो

    मनोरंजन कालिया और परगट सिंह ने साधे निशानी, सरकार पर खड़े किए सवाल

    जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने के दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के नेता पर भड़ास निकालने का मामला सामने आया था। इस दौरान शीतल अंगुराल द्वारा पद के दुर्पयोग करने के साथ कई आरोप लगाए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया था। लेकिन आप पार्टी के नेताओं में दो दिनों से चल रही आपसी खींचतान को लेकर पंजाब में राजनीति गरमा गई है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने विधायक शीतल अंगुराल और सांसद सुशील कुमार रिंकू पर जमकर निशाने साधे है तो दूसरी ओर पंजाब सरकार पर कई सवालिया निशान खड़े किए है।

    बीजेपी के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने कहा 2022 में आप से टिकट लेकर  शीतल अंगुराल ने चुनाव लडा था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को हराया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद शीतल अंगुराल ने सुशील कुमार रिंकू के सहयोगियों को तंग परेशान किया था। फिर उपचुनाव में सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और सांसद बने। ऐसे में उन्होंने आप पार्टी के दोनों नेताओं को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब वह गिन-गिनकर उनसे बदले ले रहे हैं। कालिया ने कहा दोनों में अब तिलमिलाहट है और आगे आगे देखिए होता है क्या? इतना भी कहा कि शीतल अंगुराल ने कुर्सी छोड़ने की जो बात कही थी उन्हें अपना रिजाइन देकर कुर्सी छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे पता चल जायेगा की क्या होता है? इसमें नुकसान पार्टी का ही होगा और किसी का नहीं।

    मनोंजन कालिया ने कहा पार्टी दो फाड़ नहीं होगी, लेकिन जालंधर में फायरवॉर्क होगा और दीपावली नजदीक है तो धमाके होंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले हुए हैं। उन्होंने इतना कहा कि जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल पर भी कई मामले दर्ज हैं। अब आगे देखना होगा कि मुख्यमंत्री क्या करते हैं।

    दूसरी ओर कैंट हलके से कांग्रेस के विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि जालंधर के लोग तो इन दोनों के बारे में पहले से ही जानते हैं और अब बाकी लोग भी इनकी असलियत से वाकिफ हो गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप विधायकों पर कई मामले दर्ज हैं और जब राजनीति में पैसा और ताकत राजनीति में आ जाता है तो डेमोक्रेसी खत्म हो जाती है, जो कि इस मामले से स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने कहा था कि पार्टी उनके फोन कॉल रिकॉर्ड कर रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद अभी तक कोई विकास कार्य नहीं किया अगर किया है तो सिर्फ पंजाब की सड़कों पर अपने बोर्ड ही लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुछ पंजाब के लिए किया होता तो आने वाले नगर निगम चुनाव के लिए इन्हें दूसरी पार्टियों से चेहरे अपनी पार्टी में शामिल न करने पड़ते और वह अपने कार्यकरता को निगम चुनाव में मौका दे सकता थी।

  • आज यह एयरपोर्ट रहेगा बंद! जानें मामला

    आज यह एयरपोर्ट रहेगा बंद! जानें मामला

    नई दिल्ली : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर जाना जाने वाला मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंगलवार (17 अक्टूबर) को बंद रहने वाला है। मानसून के मौसम के बाद एयरपोर्ट के दो रनवे पर मेंटेनेंस यानी रखरखाव के काम के लिए एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। CSMIA के बयान के मुताबिक फ्लाइट्स ऑपरेशन छह घंटे तक बंद रहने वाली है। मेंटनेंस का काम सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

    एयरपोर्ट प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा CSMIA के मानसून के बाद रनवे मेंटनेंस प्लान के हिस्से के तौर पर RWY 09/27 और RWY 14/32 दोनों रनवे 17 अक्टूबर को अस्थायी रूप से नॉन-ऑपरेशनल रहने वाले है यह निर्धारित अस्थायी बंद CSMIA की वार्षिक मानसून के बाद जरूरी मेंटेनेंस प्लान का एक हिस्सा है। इस संबंध में छह महीने पहले ही एयरमेन को नोटिस भी विधिवत जारी किया जा चुका है।

    एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक हवाई अड्डे को निर्धारित अस्थायी तौर पर बंद करने का मकसद रनवे की मरम्मत और रख रखाव करना है। उनका कहना है कि इसके जरिए ही एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्चतम मानकों तक बरकरार रखा जा सकता है। CSMIA का कहना है कि हर साल मानसून के सीजन के बाद रनवे के रखरखाव के लिए इसे बंद किया जाता है। ये उन कामों का हिस्सा है, जिसके जरिए न सिर्फ फ्लाइट ऑपरेशन बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। 

    मुंबई एयरपोर्ट ने कहा कि ये अस्थायी बंद इस बात को दिखाता है कि उसके ऑपरेशन्स में यात्रियों की सुरक्षा किस तरह से पहली अप्रोच है।  बयान में कहा गया कि एयरपोर्ट ने सभी प्रमुख हितधारकों से बात कर उन्हें इसकी जानकारी दी है।  ताकि मेंटनेंस के ठीक ढंग से पूरा होने के लिए फ्लाइट्स को निर्धारित किया जा सके।  एयरपोर्ट ने कहा कि वह यात्रियों से भी सहयोग और समर्थन की उम्मीद कर रहा है। मुंबई एयरपोर्ट से हर रोज 900 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। 

  • आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2023

    राशिफल के अनुसार आज यानी 17 अक्टूबर 2023 शुक्रवार का दिन लव लाइफ वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। आज के दिन कुछ राशियों के जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं कुछ राशियां अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। 

    मेषः आज आप अपने लव पार्टनर से मन की बात न कहें। यदि आपका प्यार एक तरफा है, तो आज कोई भी बात करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। समय का इंतजार करें वह अपने साथी को खुश रखने का प्रयास करें।

    वृषभः आज आपका लव पार्टनर बहुत दिनों से चल रहे वाद-विवाद के लिए आपसे माफी मांग सकता है। साथ ही आपका लव पार्टनर आपके सामने अपनी मन की बात बोल सकता है। बात को आगे ना बढ़ाएं संबंध को सुधारने के लिए साथी का साथ दें।

    मिथुनः आज आप अपने लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद से दूर रहें। अपने पार्टनर से सहज भाव से बात करें। साथ ही कहीं घूमने फिरने जाएं, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा।

    कर्कः बहुत समय से आपका लव पार्टनर अपने मन में कुछ बातों को दबाए हुए है। आज मौका देख कर वह अपने मन की बात आपको बोल सकता है। साथ ही अपने प्रेम का आपके सामने इजहार कर सकता है।

    सिंहः आज आपका साथी आपके प्रति बहुत सी गलत बातों को सुनकर आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है। हालांकि सच्चाई पता चलने पर वह आपसे माफी मांगेगा। किसी दूसरों के द्वारा आपका संबंध बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है, सतर्क रहें।

    कन्याः आज आपका लव पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है, जिस कारण आपका मन उनके प्रति चिंतित रहेगा। आपका पार्टनर इस कष्ट के समय में आपका साथ चाहेगा।

    तुलाः आज आप अपने लव पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकते हैं। यदि अभी तक आपने उन्हें प्रपोज नहीं किया है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मौसम का भरपूर लुफ्त उठाएंगे। आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा है।

    वृश्चिकः आज आपके लव पार्टनर का मिजाज आपके विपरीत दिखाई पड़ेगा। उनके मन में चल रही कुछ बातों को आप समझने का प्रयास करें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका पार्टनर किसी दूसरे के संपर्क में आ सकता है।

    धनुः आज आप अपने साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य के चलते आपका पार्टनर आपके साथ की कमी महसूस करेगा। आज अपने पार्टनर के साथ रहें। उनका ख्याल रखें। ऐसी कोई बात ना करें, जिससे आपके पार्टनर का मन दुखी हो सकता है।

    मकरः आज आपका लव पार्टनर आपके साथ शॉपिंग आदि करने के लिए आपको बोल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परंतु आज आपको आपके साथी का भरपूर प्यार मिलेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का समय अच्छा है।

    कुंभः आज आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। आपके पार्टनर को आपके बारे में कुछ बातें सुनने को मिलेंगी, जिसके कारण आपका पार्टनर आपसे संबंध बिगाड़ सकता है। अच्छा होगा बात को संभालने का प्रयास करें।

    मीनः आज का दिन मौसम के हिसाब से आपका अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ घर पर ही आज का दिन फुल एंजॉय करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को पुलिस ने गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को पुलिस ने गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को एक लेकर की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को गिरफ्तार कर लिया।

    सुबह सोते हुए फिरोजपुर पुलिस ने उन्हें घर से उठाया। उन पर बीडीपीओ कार्यालय पर धरना देने और काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जीरा आज दोपहर 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद गिरफ्तारी देने वाले थे।

  • जालंधरः एक्साइज एक्ट के मामले में बांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः एक्साइज एक्ट के मामले में बांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस एक्साइज एक्ट के मामले में चल रहे बांछित भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीशेख साहनी निवासी अर्जन नगर बस्ती बाबा खेल के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना बस्ती बाबा खेल में मकुदमा नंबर 155 एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज किया गया था जिसमे अदालत ने आरोपी को 19 अप्रैल 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार आरोपी अलीशेख साहनी घर से दबोच कर उसे संबंधित थाने की  पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • जालंधरः अलग-अलग मामलो में 3 गिरफ्तार, अफीम और अवैद शराब बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः अलग-अलग मामलो में 3 गिरफ्तार, अफीम और अवैद शराब बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ पुलिस ने जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जरिए अफीम की सप्लाई की करने पहुंची 19 वर्षीय युवती और युवक को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चिराग कुमार और सपना कुमारी निवासी गांव लौबिया, पखालागढ़ जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।

    एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रभारी इंदरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान दामोरिया पुल मौजूद थे, तभी रेलवे स्टेशन की तरफ से एक युवक और युवती आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे तो उनकी टीम ने शक के आधार पर रोककर जब उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।

    पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि चिराग ने ट्रेन के जरिए पहले भी कई बार अफीम की सप्लाई करने आ चुका है। सपना ने कहा कि वह 12वीं पास है और झारखंड में कपड़े की दुकान पर काम करती थी। ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में वह दोस्त के साथ अफीम की सप्लाई करने आ गई। पूछताछ में पता चला कि थाना 6 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी दलजीत सिंह निवासी गांव जट्टां तरनतारन को इन्होंने ही 500 ग्राम अफीम की सप्लाई दी थी।

    इसी तरह थाना 2 कि पुलिस ने आदर्श नगर चौंक के पास अवैद शराब की सप्लाई देने पहूंचे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस पेटी अवैद शराब बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति कि पहचान चरणदीप सिंह उर्फ़ मिक्की निवासी राजपूत नगर, मॉडल हाउस के रूप में हुई है। थाना प्रवारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अजयपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के आदर्श नगर चौंक के पास मौजूद थे जहा उन्हें गुप्त सूचना चरणदीप सिंह उर्फ़ मिक्की शराब की सप्लाई देने के लिए आदर्श नगर चौंक के पास आ रहा है तो उनकी टीम के एएसआई अजयपाल सिंह ने आरोपी की दबोच कर उसके कब्जे से 10 पेटी अवैद शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : 7 दिन स्कूल रहेंगे बंद, जाने मामला 

    पंजाब : 7 दिन स्कूल रहेंगे बंद, जाने मामला 

    फरीदकोट: जैतो सब डिवीजन के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि जैतो के 2 निजी स्कूलों एलायंस इंटरनेशनल स्कूल और शिवालिक किड्स स्कूल में संक्रामक रोग चिकन पॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने आज इन दोनों स्कूलों को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया और छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएम ओ डॉ. चंद्र शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को इस संबंध में सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं और इस बीमारी से प्रभावित बच्चों को अलग करने और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाके में मौजूद हैं। इस बीमारी की खबर अधिकारियों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. दीप्ति अरोड़ा के नेतृत्व में महामारी विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और मास मीडिया टीमों ने उस क्षेत्र का दौरा किया है जहां ये स्कूल स्थित हैं।

    इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन 2 बंद स्कूलों को मिलाकर जैतो शहर में कुल 17 स्कूल हैं और बाकी 15 स्कूलों में इस बीमारी के संबंध में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। इन दोनों स्कूलों में से एलायंस स्कूल के 21 बच्चे तथा शिवालिक किड्स स्कूल के 3 बच्चे इस बीमारी से प्रभावित हैं।

  • फ्रेंड्स कॉलोनी में मां भगवती की भव्य चौकी का आयोजन

    फ्रेंड्स कॉलोनी में मां भगवती की भव्य चौकी का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज फ्रेंड्स कॉलोनी में मैडम अनुराधा वर्मा के घर में मां भगवती की भव्य चौकी का आयोजन किया। इसमें महामाई जी की महिमा का गुणगान किया। इस मौके मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि आज के इस परिवेश में जब एक इंसान सांसारिक कार्यों से ऐसा उलझा है कि ईश्वरीय यह भक्ति के लिए उसे समय ही नहीं मिल पाता। यह महामाई की विशेष कृपा ही है कि हमें पिछले 20 सालों से नवरात्रों में उनकी महिमा को श्रवण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि समाज में बुराइयों को समाप्त करने के लिए मां ने अलग-अलग अवतार लिए। मां वह शक्ति है जो संसार का सृजन करती है, संभालती है एवं संहार करती है।
    इस अवसर पर सभी क्लब मेंबरों और फ्रेंड्स कॉलोनी की महिलाओं ने रंग बरसे रंग बरसे, मैया जी तेरे दर दा नजारा, मैया मेरी दा दरबार, तूने मुझे बुलाया मां शेरावालिए, आंधी बेटों द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया। मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि आज नवरात्र का पहला दिन है और इस दिन घटस्थापन के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन, अर्चन और स्तवन किया। मां शैलपुत्री के चरणों में गौघृत अर्पित करने से भक्तों को आरोग्य और दीर्घ आयुका आशीर्वाद मिलता है और उनका मन एवं शरीर दोनों ही निरोगी रहता है। माता शैल पुत्री के आशीवार्द से विचारों में गम्भीरता आती है और हर तरह की बीमारी दूर होती है। इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के सभी सदस्य और फ्रेंड्स कॉलोनी की  महिलाएं उपस्थित थी।