Blog

  • पंजाब से बड़ी खबरः 23 जुलाई के बाद भी निजी चैनल प्रसारित करेगा गुरबाणी

    पंजाब से बड़ी खबरः 23 जुलाई के बाद भी निजी चैनल प्रसारित करेगा गुरबाणी

    अमृतसरः श्री हरिमंदिर साहिब से होने वाला गुरबानी प्रसारण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक 23 जुलाई के बाद भी गुरबाणी का प्रसारण निजी चैनल पर दिखाया जा सकता है। अगले आदेशों तक गुरबानी प्रसारित करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) जल्द ही चैनल को खत लिखने वाली है। एसजीपीसी  यह कदम श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेशों पर उठाने वाली है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- संगत लंबे समय से मांग कर रही थी कि एसजीपीसी को अपना चैनल शुरू करना चाहिए। पिछले दिनों एसजीपीसी ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला किया है, जो बहुत खुशी की बात है।

    लेकिन संगत फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अकाल तख्त साहिब से मांग कर रही है कि सभी यूट्यूब के माध्यम से दर्शन व कीर्तन सरवन नहीं कर सकतीं। हर जगह इंटरनेट की सुविधा नहीं है। कई संगत ऐसी हैं जिनके पास न तो स्मार्ट फोन है और न ही स्मार्ट टीवी। जिसके कारण अधिकांश संगत सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन, कीर्तन, गुरबानी पाठ आदि से वंचित रह जाएंगी। इसलिए एसजीपीसी को आदेश दिया है कि वह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से यूट्यूब चैनल के साथ-साथ किसी अन्य चैनल के माध्यम से गुरबानी का प्रसारण जारी रखे ताकि कोई भी गुरबानी कीर्तन करने और दर्शन करने से वंचित न रहे।

    एसजीपीसी और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा विधानसभा में पास बिल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। जिसके बाद अभी तक सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 संशोधन बिल एक एक्ट नहीं बन पाया है। जिसके बाद अब एसजीपीसी गुरबानी प्रसारण अगले आदेशों तक दोबारा निजी चैनल को देने की तैयारी कर रही है। एसजीपीसी जल्द ही निजी चैनल को खत लिखने वाली है। SGPC के जनरल सेक्रेटरी गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि SGPC जल्द ही निजी चैनल को खत लिखने वाली है। जिसमें अनुरोध किया जाएगा कि गुरबानी का प्रसारण इसी तरह अगले आदेशों तक प्रसारित किया जाए। ताकि जत्थेदार रघबीर सिंह के आदेश की पालना हो सके।

  • पंजाबः फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश  30 गिरफ्तार

    पंजाबः फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश 30 गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में इंटरनेशनल कॉल सेंटर में रेड कर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 30 ठगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य ज्यादातर विदेशी लोगों को अपना शिकार बनाते थे। जिन्हें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए तकनीकी सेवा प्रोवाइडर के रूप में खुद को पेश किया। इन्होंने ने विदेशियों को पैसों के लिए धोखा दिया है। इसमें इस्तेमाल किए गए सभी मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और पंजाब से हैं। वहीं इस मामले संबंधी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिये दी है। 

  • पंजाबः पुलिस कमिशनर की बड़ी कार्रवाई, SHO को किया सस्पेंड!

    पंजाबः पुलिस कमिशनर की बड़ी कार्रवाई, SHO को किया सस्पेंड!

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 3 से बड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाने की हवालात से चोर भाग गया। जिसके बाद पुलिस पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इस पर सख्त एक्शन लेते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह ने एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों से मिली अनुसार अपराधी के पास लोहे की रॉड थी, जिसकी मदद से उसने हवालात ताला तोड़ा और भाग गया। हालांकि इस बारे कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह ने सभी एसएचओ को निर्देश दिए है कि ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। 

  • पंजाबः शराब पीकर लुढ़के खजाना अफसर, वीडियो वायरल होने पर सरकार ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंजाबः शराब पीकर लुढ़के खजाना अफसर, वीडियो वायरल होने पर सरकार ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले प्रशासनिक कॉप्लेक्स के बाहर शराब के नशे में लुढ़के हुए खजाना अफसर की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बता रहा है कि देखें खजाना अफसर ठाकुर मोहन दास ऑन ड्यूटी पर है और शराब के नशे में धुत्त है। यह वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खजाना अफसर ठाकुर मोहन दास को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। अफसर के शराब पीकर लुढ़कने का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने यह कार्रवाई की है।

    इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार, उसे सस्पेंड करके उसका हेड क्वार्टर जिला खजाना दफ्तर जालंधर बना दिया गया है। उसे निलंबन के दौरान पंजाब सिविल सेवा की धाराओं के तहत केवल गुजारा भत्ता दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 मोहन दास बतौर कार्यकारी खजाना अधिकारी जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स गुरदासपुर में तैनात है।

    वह 13 जुलाई को कार्यालय के बाहर पेंशन की फाइलें तैयार करने वाले एक व्यक्ति की कुर्सी पर शराब पीकर लुढ़का हुआ था। वहीं अफसर जिस खोखे वाले के पास बैठा हुआ था, वह उसका दोस्त बताया जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो सरकार के संज्ञान में आया। इसके बाद पंजाब सरकार ने 17 जुलाई को उसके निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

  • जालंधरः टैक्सी स्टैंड पर Punjab Tempu Goods Carrier के कर्मी ने की खुदकुशी

    जालंधरः टैक्सी स्टैंड पर Punjab Tempu Goods Carrier के कर्मी ने की खुदकुशी

    जालंधर,ENS: सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर टैक्सी स्टैंड के कर्मी ने खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पंजाब टैंपू गुड्स कैरियर में काम करता था। मृतक की पहचान मंगा राम पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। हालांकि खुदकुशी करने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

    वहीं इस मामले को लेकर जब टैक्सी स्टैंड के मालिक विक्की से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह खुद इस मामले को लेकर थाना 4 में पहुंचे हुए और मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए है। जबकि आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक तरसेम लाल काफी हंसमुख स्वभाव का था। इस घटना को लेकर वह भी हैरान हैकि उसने यह कदम क्यों उठाया। वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना संबंधी मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। थाना 4 की पुलिस ने टैक्सी स्टैंड के मालिक के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • अब इस देश में भी चलेगा भारतीय रुपया

    अब इस देश में भी चलेगा भारतीय रुपया

    नई दिल्लीः श्रीलंका राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 2 दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। उनकी इस यात्रा में दोनों देशों को वित्तीय, आर्थिक संपर्कों को बढ़ाने, नई परियोजनाओं और निवेश को लेकर नए रास्ते तलाशने का अवसर मिला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की यात्रा से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की हैं। बातचीत के मुद्दों के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्रीलंका, भारत का एक अहम पड़ोसी है और उसका महत्वपूर्ण स्थान है। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की यात्रा के दौरान वित्तीय एवं आर्थिक सम्पर्क, विकास सहयोग, नई परियाजनाएं, निवेश जैसे मुद्दे चर्चा का विषय हो सकते हैं।

    एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि जहां तक कारोबार की बात है, श्रीलंका ने भारतीय मुद्रा रूपये को घोषित विदेशी मुद्रा के रूप में अपनी प्रणाली में शामिल किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद का दायित्व संभालने के बाद रानिल विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा होगी।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति विक्रमसिंघे नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे और आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं और दूसरे लोगो से चर्चा करेंगे।

    उन्होने कहा कि भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति’ और ‘सागर दृष्टिकोण’ में श्रीलंका एक महत्वपूर्ण हिस्सेदार है। यह यात्रा दोनों देशों की दोस्ती मित्रता की पुष्टि करेगी और सम्पर्क बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभ आधारित सहयोग को विस्तार देने के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।

    विक्रमसिंघे की यह यात्रा ऐसे खास समय में हो रही है जब श्रीलंका की कमजोर अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। विदेशी मुद्रा की कमी के कारण श्रीलंका 2022 में वित्तीय संकट की गिरफ्त मे आ गया 

  • जालंधरः JDA ने धनाल में बनाए जा रहे अवैध फार्म हाउस के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें तस्वीरें

    जालंधरः JDA ने धनाल में बनाए जा रहे अवैध फार्म हाउस के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें तस्वीरें

    कई जगह लगाए चेतावनी बोर्ड 

    कालानोईजर अमरजीत खांबरा, टोनी वर्मा, रमन चावला, राजीव बहल सहित 11 लोगों को नोटिस जारी…

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल: जेडीए ने 66 फुटी रोड पर स्थित धनाल की एग्रीकल्चर जमीन पर बनाए जा रहे अवैध फार्म हाउस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 11 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जेडीए के पास इस मामले में पिछले 2 सालों से लगातार शिकायतें पहुंच रही थी कि यहां जेडीए की मंजूरी के बिना एग्रीकल्चर लैंड पर 100-100 मरले के अवैध फार्महाउस बनाए जा रहे हैं। जिसमें शहर के कई बड़े कालोनाईजर शामिल हैं।

    यह कालोनाईजर शहर के बड़े-बड़े रहीसजादों को ऐशपरस्ती के लिए यह फार्महाउस बना कर बेचते हैं। जिससे जेडीए के राजस्व को लाखों करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। इन कालोनाईजरों की जालंधर सब रजिस्ट्रार दफ्तर में इस कदर सैटिंग है कि ये कालोनाईजर जीमींदार से एग्रीकल्चर जमीन खरीदकर उसकी रजिस्ट्री भी एग्रीकल्चर इस्तेमाल के लिए ही करवा लेते हैं। मगर मौके पर बिना सीएलयू और बिल्डिंग का नक्शा पास करवा कर 100-100 मरले से फार्म हाउस बना कर करोड़ों में बेचे जा रहे हैं।

    जेडीए द्वारा जारी किए गए नोटिसों में कालोनाईजर अमरजीत सिंह खाबंरा, बंटी चावला, संदीप सलूजा, टोनी वर्मा, गुरदीप, रमन चावला, प्रदीप मेहता, राजीव बहल, अर्जुन बहल व मानिक के नाम शामिल हैं। जेडीए ने नोटिस जारी कर 15 दिनों में बनाए गए फार्म हाउस के दस्तावेज मांगे है। जेडीए के एसीए दरबारा सिंह ने कहा कि यह कालोनी अवैध है, यहां पर प्लाट खरीदना और बेचना गैरकानूनी है। उलंघना करने वाले के खिलाफ पापरा एक्ट के तहत कानूनी कारवाई की जाएगी। इस संबंध में एनकाउंटर  न्यूज़ को अमरजीत  सिंह खांबरा ने जानकारी देते हुए  कहा कि उन्होंने धनाल में न तो कोई फार्म हाउस खरीदा या बेचा है और न ही कोई कॉलोनी काटी है। 

  • पंजाबः अवैध माइनिंग रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 5 घायल

    पंजाबः अवैध माइनिंग रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 5 घायल

    लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब में देर रात गांव शेरिया के पास अवैध खनन कर रेत से भरी ट्रॉली को जब पुलिस कर्मियों ने रोका तो ट्रॉली चालक ने पहले पुलिस कर्मियों से बहस की। इसके कुछ देर बाद उसने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया। माछीवाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात अधिकारी संतोख सिंह ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग 5 कर्मचारी घायल हुए है।

    जिनमें से एक एएसआई भी शामिल था। घायलों को समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आज सुबह से ही जिला खन्ना की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और मुलाजिम दोषियों की तलाश में गांवों का चप्पा-चप्पा छान रही हैं।

  • लगातार तीसरे दिन फटा बादल, सड़क व बगीचों को भारी नुकसान, देखें वीडियो 

    लगातार तीसरे दिन फटा बादल, सड़क व बगीचों को भारी नुकसान, देखें वीडियो 

    मनालीः हिमाचल प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन मौसम अपना कहर बरपा रहा है। वहीं, मनाली में बादल फटने की खबर सामने आई है। जिससे कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लगातार तीसरे दिन बादल फटने का मामला सामने आया है। मनाली से 13 KM दूर करजां नाले में बदल फटा है। जिसके बाद आई बाढ़ ने खूब तबाही मचाई है। यह घटना बीती रात 1 बजे की बताई जा रही है। हालांकि गनीमत ये रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नही आया। वहीं, इस बाढ़ के कारण कुछ वाहन और सेब के बगीचे मलबे की चपेट में आ गए।

    जगतसुख के नेहलु नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी बढ़ता देख लोग समझ गए कि नाले में बादल फटा है। कई लोगों ने घर खाली कर पड़ोस में शरण ली। जगतसुख के ग्रामीण मनु, नितिन व राजेश ने बताया की गांव के बीच बहने वाले नेहलु नाले में रात को बादल फटने से बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी घरों व खेतों में जा घुसा। उन्होंने बताया कि हालांकि बादल फटने से कोई जनहानी नहीं हुई है। लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है।

    करजां गांव के ग्रामीण संजय दत्ता, दीपू व सुरेश ने बताया कि आधी रात को नाले से भारी गड़गड़ाहट सुनाई दी। देखते ही देखते नाले में पानी के साथ भारी भरकम मलबा आ गया। पुलिया बन्द हो गई और सारा पानी व मलबा सड़क पर आ गया। सड़क में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि करजां से लेकर गजां गांव तक नाले ने भारी तबाही मचाई है।

    ग्रामीणों के घरों में पानी व मलबा आ गया है तथा बगीचों को भी भारी क्षति पहुंची है। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि जगतसुख व करजां में बादल फटने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। मनाली नग्गर वाम तट मार्ग भी अबरुद्ध हुआ है। जगतसुख में सड़क बहाल कर दी है जबकि करजां में सड़क बहाली के कार्य जारी है। नालों में आई बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क बहाली में जुटा है।

  • ताश के पत्तों की तरह गिरी तीन मंजिला इमारत, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह गिरी तीन मंजिला इमारत, देखें वीडियो

    ननखड़ीः तहसील ननखड़ी की बड़ोग पंचायत के पुनन गांव में तीन मंजिला मकान परिवार की आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गया। अच्छी बात यह रही कि मकान गिरने के खतरे को भांपते हुए दो दिन पूर्व ही घर को खाली करवा दिया था। इससे मकान मालिक की करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।

    सूचना के मुताबिक, शाम करीब चार बजे पुनन में बलबीर मेहता पुत्र प्रभुदयाल मेहता का तीन मंजिला मकान उनकी आंखों के सामने ही जमींदोज हो गया। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण जगह जमीन ढीली होने और पानी के नाले चलने की सूचनाएं आ रही हैं। इस मकान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कई दिनों से मकान के आसपास पानी बहुत अधिक बह रहा था, जिस कारण मकान खतरे की जद में आ गया था। जिसे देखते हुए बलबीर ने समय रहते मकान को खाली कर दिया और अपने परिवार व घर के सामान को सुरक्षित कर दिया, अन्यथा इसमें किसी की भी जान जा सकती थी।
    तीन मंजिला घर में छह कमरे थे। इतना ही इसके साथ बने तीन और मकान भी खतरे की जद में हैं। जिन्हें भी प्रशासन ने खाली करवा दिया है। तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घर ढहने से करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी