Blog

  • जालंधरः अपने ही प्रशासन के खिलाफ सड़क पर लिटा पुलिस कर्मी, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः अपने ही प्रशासन के खिलाफ सड़क पर लिटा पुलिस कर्मी, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: भोगपुर इलाके में एक पुलिस के होमगार्ड के जवान की ओर से अपने ही प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस होमगार्ड द्वारा हाईवे को जाम किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन पहले उसके द्वारा एक मामले में एक युवक को पकड़कर भोगपुर के थाना में ले जाया गया था। आज जब उस युवक के बारे में होमगार्ड के द्वारा अधिकारियों से पूछा गया तो अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

    जिसके कारण उसने पठानकोट हाईवे मार्ग को प्रदर्शन कर जाम कर दिया। इस मामले में थाना भोगपुर के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त होमगार्ड के जवान के द्वारा कुछ दिन पहले एक झगड़े के मामले में एक युवक को थाने लाया गया था लेकिन उस मामले में उक्त युवक के द्वारा अदालत में बेल लगा दी और बेल मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। 

  • पंजाबः पंचायती जमीन को लेकर चले पत्थर, छावनी में तबदील गांव

    पंजाबः पंचायती जमीन को लेकर चले पत्थर, छावनी में तबदील गांव

    घटना दौरान थाना प्रभारी घायल, माहौल तनावपूर्ण

    पटियाला : नाभा ब्लॉक के गांव मंडोर में पंचायती जमीन को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत की जमीन की बोली को लेकर एससी समुदाय के ग्रामीण पुलिस प्रशासन से उलझ गए। मिली जानकारी के अनुसार एससी समुदाय ने पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आंख में पत्थर लगने से नाभा कोतवाली प्रभारी हैरी बोपाराय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पटियाला में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस दल द्वारा मंडोर गांव को पुलिस छावनी में स्थानांतरित कर दिया गया। यह विवाद पंचायती जमीन के एससी समुदाय द्वारा 88 बीघे जमीन की बोली लगाने को लेकर सामने आया है। एससी समुदाय के लोगों की मांग थी कि बोली पिछली बोली से कम होनी चाहिए और गांव मडोर के एससी समुदाय द्वारा 88 बीघे जमीन की बोली लगाने के बाद गांव के कुछ लोग जमीन पर तंबू लगाकर बैठ गए। जब पुलिस प्रशासन ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन पर उनके द्वारा हमला कर दिया गया। 

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर ठेके में हुई लूट

    पंजाबः पिस्तौल के बल पर ठेके में हुई लूट

    गुरदासपुरः बस स्टैंड दीनानगर के ठेके में लूट का मामला सामने आया है। जहां दो युवक पिस्तौल के बल शराब के ठेके से 5500 रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दीपक कुमार पुत्र गहना राम निवासी हरदोछन्नी रोड गुरदासपुर ने बताया कि वह बस स्टैंड के पास शराब के ठेके पर बतौर सेल्जमैन काम करता है। उसके साथ राकेश कुमार भी ठेके पर काम करता है। वह रात करीब 11.05 बजे वह ठेका बंद करने लगा तो दो युवक पैदल आए। दोनों ने चेहरे कपड़े के साथ ढके हुए थे। इस दौरान दोनों ठेके की लोहे की ग्रिल के पास दरवाजे पर आकर खड़े हो गए।

    जिसके बाद लुटेरों में से एक ने पिस्तौल निकाल लिया और उन्हें ठेके की अंदर से कुंडी खोलने के लिए कहा। उसने डर के कारण अंदर से गेट खोल दिया। इस दौरान दोनों आरोपी ठेके में घुसे और गल्ले में पड़ी 5500 रुपए की नकदी निकालकर फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः छोटा हाथी और कैंटर की भीषण टक्कर में 10 घायल, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पंजाबः छोटा हाथी और कैंटर की भीषण टक्कर में 10 घायल, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव खोसा पांडो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां छोटा हाथी और कैंटर की टक्कर हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी में करीब 20 लोग सवार थे। सभी लोग फिरोजपुर के कस्बा जीरा के गांव बड़ा रामसिंह वाला से जगराओं के गांव अखाड़ा में अंतिम अरदास में जा रहे थे। मोगा के गांव खोसा पांडो के पास उनकी कैंटर के साथ टक्कर हो गई। घायलों को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन लोगों को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। 

  • पंजाबः IG के नाम पर 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले में SI सहित 3 के खिलाफ वारंट जारी

    पंजाबः IG के नाम पर 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले में SI सहित 3 के खिलाफ वारंट जारी

    SP गगनेश कुमार शर्मा को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है विजिलेंस 

    फरीदकोटः जिले के गांव कोटसुखिया में डेरा बाबा हरका दास के मुखी संत बाबा दयाल सिंह की हत्या केस में आईजी के नाम पर 20 लाख रूपए की रिश्वत लेने के मामले में तीन और आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी हुए है। वहीं, इस मामले में आरोपी डीएसपी सुशील कुमार को पहले ही विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद अब अदालत ने आरोपी एसआई खेम चंद पराशर, जस्सी ठेकेदार व मलकीत दास के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। जिसके पश्चात जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

    इनके अतिरिक्त आरोपी एसपी गगनेश कुमार शर्मा को भी विजिलेंस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि 7 नवंबर 2019 को जिले के गांव कोटसुखिया में डेरा बाबा हरका दास के मुखी संत बाबा दयाल सिंह की हत्या केस के शिकायतकर्ता बाबा गगन दास ने विजिलेंस को मामला दर्ज करवाया था कि उक्त मामले के मुख्य आरोपी संत जरनैल दास ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन दिया था। जांच में उसे बेगुनाह करार दे दिया गया था। लेकिन इसको लेकर बाबा गगन दास ने फरीदकोट की अदालत में याचिका दाखिल की थी।

    जिसके पश्चात अदालत ने जहां जरनैल सिंह को सम्मन जारी कर दिए थे। वहीं, आइजी फरीदकोट को तलब किया था। जिसके पश्चात आइजी फरीदकोट द्वारा उक्त मामले की दोबारा जांच के लिए एसआइटी गठित की थी। एसपी गगनेश कुमार शर्मा, डीएसपी सुशील कुमार व एसआई खेम चंद पराशर द्वारा जसविंदर सिंह व मलकीत सिंह के माध्यम से बाबा गगन दास से आइजी फरीदकोट के नाम पर 50 लाख रूपये की मांग की और सौदा 35 लाख में तय हुआ। जिसमें से 20 लाख तीनों पुलिस अधिकारियों ने उससे ले भी लिए।

  • बड़ी खबरः DLF Mall और IT Park में भारी पुलिस तैनात

    बड़ी खबरः DLF Mall और IT Park में भारी पुलिस तैनात

    चंडीगढ़ः यूटी के DLF Mall में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, पुलिस के ऑपरेशंस सेल के कर्मचारी किसी भी आकस्मिकता/आतंकी हमले से निपटने के लिए यूटी चंडीगढ़ के क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित कर रहे हैं। इसी के तहत 20.07.2023 को सुबह 11.36 बजे, ऑपरेशंस सेल के कमांडो की दक्षता बढ़ाने और सभी हितधारकों के वास्तविक प्रतिक्रिया समय की जांच करने के लिए आतंकवादी हमले के आह्वान के संबंध में डीएलएफ मॉल, आईटी पार्क, यूटी, चंडीगढ़ में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। 

  • ਜਲੰਧਰ: ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟਕੱਰ ‘ਚ ਇੱਕ ਦੀ ਮੋਤ, ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ: ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟਕੱਰ ‘ਚ ਇੱਕ ਦੀ ਮੋਤ, ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਲਧਰ,ENS: ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਮਲਸੀਆਂ ਰੋਡ ਤੇ ਇੱਕ ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟਕੱਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਵੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਨਕੋਦਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਗਡੀ ਵਾਲੇ ਨੇ ਸਾਡੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਗਡੀ ਮਾਰੀ ਹੈ। ਉਹ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ।

    ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਥਾਨੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਧਰਨਾ ਲਗਾਉਣਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਧਰਨਾ ਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਗਡੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਗਡੀ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਖਤਮ ਕੀਤਾ।

  • स्कूल की पहली मंजिल से तीसरी कक्षा के छात्र ने लगाई छंलाग, वीडियो वायरल

    स्कूल की पहली मंजिल से तीसरी कक्षा के छात्र ने लगाई छंलाग, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः कानपुर के किदवई नगर इलाके के एक स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्रों ने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा रेलिंग पर खड़ा होता है और वहां से सीधे छलांग लगा देता है। बिल्डिंग से कूदने के बाद बच्चे के चेहरे और पैरों में गंभीर चोट आई जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल हो रहा वीडियो किदवई नगर में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर का है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग से छलांग लगाने वाला बच्चा 8 साल का है और तीसरी कक्षा में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि स्कूल की पहली मंजिल पर बच्चा खड़ा था और वहां से नीचे स्केटिंग कर रहे बच्चों को देख रहा था। इसी दौरान बच्चा रेलिंग के पास मौजूद कूड़ेदान को पलट देता है और उसके ऊपर चढ़कर छज्जे की जाली पर खड़ा हो जाता है। जब तक नीचे मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक बच्चे ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

    बिल्डिंग से छलांग लगाने की वजह से बच्चे के दांत टूट गए। बच्चे के मुंह और पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इलाज के लिए बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। कहा जा रहा है कि स्कूल की बिल्डिंग से कूदने वाला बच्चा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। बच्चा ऋतिक रोशन की फिल्म कृष से प्रेरित था और इसी वजह से उसने बिल्डिंग से छलांग लगाई। हालांकि बच्चे के परिजनों की तरफ से अब तक इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है।

  • जालंधरः Davindra Cloth House पर GST की दबिश, मचा हड़कंप

    जालंधरः Davindra Cloth House पर GST की दबिश, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: लोहियां के मुख्य बाजार में जीएसटी विभाग की ने दबिश दी। मिली जानकारी के मुताबिक जीएसटी जालंधर-3 की टीम ने दविंदरा क्लॉथ हाउस में दबिश दी। जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। जीएसटी जालंधर-3 की टीम ने दविंदरा क्लॉथ हाउस का रिकाॅर्ड जब्त किया है। यह कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर जालंधर-3 अमन गुप्ता की अगुआई में की गई है। इस दौरान मौके पर स्टेट टैक्स अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि दविंदरा क्लॉथ हाउस पर लंबे समय से हमारी टीम ने नजर बनाई हुई थी।

    विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उक्त फर्म लंबे समय से सरकार को टैक्स जमा नहीं करवा रही है और सारी गहन जांच के बाद उक्त फर्म की सारी देनदारी तय की जाएगी। उम्मीद है कि सरकार को इस सर्च में बेहतर रेवेन्यू मिलेगा। विभाग के अधिकारी ने बताया कि उक्त फर्म की तरफ से ऑनलाइन भी बड़ा कारोबार किया जा रहा है और बड़े स्तर पर इसका लेडीज सूट का कारोबार है।

    सर्च में स्टेट टैक्स अधिकारी परमजीत सिंह, नवतेज सिंह, आस्था व इंस्पेक्टर बीरपाल, पवन कुमार और राजविंदर कौर की टीम मौजूद रहे। उन्होंने लंबे समय तक सर्च करते हुए सारा रिकॉर्ड जब्त किया है। जांच दौरान जीएसटी विभाग द्वारा उक्त फर्म का कंप्यूटर जब्त किया गया है और साथ ही लूज पेपर, रिकॉर्ड बुक, बिल बुक सहित अन्य सामान कब्जे में लिया गया है। 

  • पंजाबः घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोली, व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, देखेें CCTV

    पंजाबः घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोली, व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, देखेें CCTV

    अमृतसरः जिले के  डैमगंज एरिया में देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां हमलावार व्यक्ति के घर पर आए। इस दौरान व्यक्ति जैसे ही घर से बाहर गेट पर खड़ा हुआ तो 3 हमलावरों ने व्यक्ति की गोली चला दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में व्यक्ति के पेट में गोली लगी है। जिसे घायल हालत में अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घायल व्यक्ति की पहचान नरिंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। परिवार ने शराब बेचने वाले कुछ युवकों पर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति के बेटे हरमनजोत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनके पिता से पूछा कि हरमनजोत कहां है। पिता ने जैसे ही बताया कि बेटा अंदर है, आरोपियों ने गोली चला दीं। वह खुद शराब के ठेकेदारों के साथ काम करते हैं। उनके इलाके में कुछ लोग नाजायज शराब बेचते हैं, जिसके चलते आए दिन उन्हें धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात 11 बजे के करीब सागर, दानिश और कंवल उनके घर आए।

    इस दौरान उनके पिता नरिंदरपाल सिंह ने दरवाजा खोला। हरमनजोत का कहना है कि घर में लगे कैमरों में आरोपी साफ दिखाई दिए। आरोपियों ने पिता के बाहर आते ही उनके पेट पर गोली मार दी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। अपना बयान उन्होंने पुलिस को दे दिया है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी जारी है। वहीं उन्होंने कहा कि घायल नरिंदर सिंह का फिलहाल घायल नरिंदरपाल सिंह का अमनदीप अस्पताल में ईलाज चल रहा है। गोली उनके पेट में लगी है, उनकी हालत में अब सुधार है।