Blog

  • चलती बस के दौरान धंसी सड़क, गाड़ी खाई में गिरने से कई घायल, देखें वीडियो

    चलती बस के दौरान धंसी सड़क, गाड़ी खाई में गिरने से कई घायल, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार सुबह हुए एक बस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिनमें 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा मंडी जिले में हुआ। जहां हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक बस हादसे का शिकार हो गई। ये बस मंडी जिले के सुंदरनगर से शिमला जा रही थी। बस में कई यात्री सवार थे। इसी दौरान कांगू के पास सड़क धंस गई। सड़क के धंसे ही बस उसमें गिर गई। गनीमत रही कि बस मलबे के पहाड़ पर रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि कई यात्री घायल हो गए।

    जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले महीने हुई भारी बारिश के बाद सैकड़ों सड़कें टूट गईं और दर्जनों पुल बह गए. राज्य की नदियों में आई बाढ़ से सैकड़ों घर और पेड़ बह गए। इस प्राकृतिक घटना में तमाम लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि हिमाचल के मंडी जिले में अभी भी बारिश का दौर जारी है। यहां पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जिले में जगह-जगह जमीन धंसने और भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिली हैं। जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कांगू में जो बस हादसे का शिकार हुई वहां लगभग सड़क का 45 मीटर हिंसा धंस गया। जिस वजह से यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क धंसने की वजह से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की यह बस करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस बस में सवार 14 लोगों में से चार को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोग और प्रशासन ने बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया है। हादसे में घायल हुए लोगों को सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • ट्रॉमा सेंटर में बड़ा हादसा, मरीज से भरे पॉली वार्ड में फॉल्स सीलिंग गिरी, देखें वीडियो

    ट्रॉमा सेंटर में बड़ा हादसा, मरीज से भरे पॉली वार्ड में फॉल्स सीलिंग गिरी, देखें वीडियो

    वाराणसी: पूर्वांचल के सबसे बड़े आकस्मिक चिकित्सा केंद्र बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा सेंटर के दूसरे फ्लोर पर मरीज से भरे पॉली वार्ड के सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस खबर की भनक स्थानीय प्रशासन को भी काफी देर के बाद हुई। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के सेकंड फ्लोर पर स्थित पॉली वार्ड में करीब एक दर्जन से ज्यादा मरीज इलाज के लिए भर्ती थे।

    वार्ड के दोनों हिस्सों में दीवार से सटे हुए हिस्से में मरीज अपने बेड पर लेटे हुए थे। इसी वार्ड के बीच के फॉल्स सीलिंग का हिस्सा अचानक से नीचे गिर गया। अचानक फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरने से वहां पर हड़कंप मच गया। मरीज और तीमारदार भी इस घटना से सन्न थे। हालांकि, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। तत्काल ही ट्रामा सेंटर के मेडिकल स्टाफ ने सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया।

    सुबह 7:00 के करीब हुई इस घटना की जानकारी एक वीडियो के वायरल होने के बाद बाहर आई। घटना के संदर्भ में जानकारी लेने के लिए जब ट्रॉमा सेंटर के ठीक बाहर स्थित नगवां चौकी इंचार्ज को फोन किया गया तो नगवा चौकी इंचार्ज में ऐसे किसी घटना के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। वहीं, दूसरी ओर ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर सौरव सिंह को जब फोन किया गया तो लगातार घंटी बजने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया।

  • पंजाबः भाजपा नेता की गोली लगने से मौत

    पंजाबः भाजपा नेता की गोली लगने से मौत

    मुक्तसरः जिले से सरबजीत सिंह काका बराड़ लक्खेवाली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 4 माह पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जिला परिषद सदस्य सरबजीत सिंह काका बराड़ लक्खेवाली की गोली लगने से मौत हो गई है।

    अभी यह साफ नहीं हो पा रहा कि गोली कैसे लगी है या किसने मारी है। फिलहाल शनिवार को परिवारिक सदस्यों की ओर से मामले के बारे पुलिस को बयान देने की सूचना है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि घरेलू झगड़ा चला आ रहा था। काका बराड़ लक्खेवाली की लुधियाना के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने की बात सामने आ रही है।

  • जालंधरः DCP लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता की गाड़ी की ट्रक से टक्कर

    जालंधरः DCP लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता की गाड़ी की ट्रक से टक्कर

    जालंधर,ENS: डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां अंबाला में उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी चला रहे आईपीएस अंकुर गुप्ता के ड्राइवर स्वर्ण सिंह बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अंबाला के थाना पराओ में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।

    अंबाला पुलिस को दिए बयानों में डीसीपी डॉ. अंकुर गुप्ता के ड्राइवर ने कहा कि वह 9 अगस्त की रात वह इनोवा गाड़ी में सवार होकर जालंधर से दिल्ली जा रहे थे। डीसीपी अकुंर के ड्राइवर ने बताया कि वह कार न0 PB-08-EJ-0024 मार्का इनोवा फिस्टा बारंग सफेद को लेकर दिल्ली जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ, हालांकि इस गाड़ी को लेकर यह भी बात सामने आ रही है कि उक्त गाड़ी डीसीपी अंकुर गुप्ता की नहीं है। उनका ड्राइवर किसी प्राइवेट गाड़ी को लेकर जालंधर से दिल्ली जा रहा था। 

    इस दौरान अंबाला कैंट के जीटी रोड फलाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान गाड़ी चला रहे अंकुर गुप्ता के ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ गाड़ी को कंट्रोल किया। हादसा के बाद ट्रक चालक तेज गति से गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। जिसके कारण वह ट्रक का नंबर भी नहीं देख सके। गाड़ी के बाहर आकर देखा तो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी लेकिन आईपीएस अंकुर गुप्ता का ड्राइवर सही सलामत थे। डीसीपी के ड्राइवर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में इस बारे जानकारी दी। आनन फानन में पीसीआर टीमें और थाना पराओ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंबाला पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 327,336,427 अधीन केस दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा, सिर में कीड़े पड़े मरीज को एक घंटे तक घूमाते रहे संस्था के मेंबर

    जालंधरः सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा, सिर में कीड़े पड़े मरीज को एक घंटे तक घूमाते रहे संस्था के मेंबर

    सुनवाई ना होने पर सदस्यों ने किया हंगामा, फिर हुई मरीज की पट्टी

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा भले ही सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत में आज भी ईलाज करवाने के लिए मरीजों को मशक्त करनी पड़ रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला सिविल अस्पताल से सामने आया है। जहां एनिमल केयर प्राेटेक्शन फाउंडेशन के संस्था के सदस्यों काे सिविल अस्पताल में अज्ञात मरीज के सिर पर पड़े कीड़ाें की सफाई और ड्रेसिंग के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि उनकी करीब एक घंटे तक डाॅक्टरों के पास चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई न हुई। जिसके बाद परेशान होकर सदस्यों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया। हंगामा बढ़ता देखने के बाद डॉक्टरों ने हड़कंप मच गया और मरीज की ड्रेसिंग की गई।

    मामले की जानकारी देते हुए एनिमल प्राेटेक्शन फाउंडेशन की सीनियर काेआर्डिनेटर जसप्रीत काैर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि लाल रतन सिनेमा के सामने एक व्यक्ति के सिर पर हुए जख्म में कीड़े रेंग रहे हैं। अपने साथी सार्थक छाबड़ा की मदद से उन्होंने उसे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां से ओपीडी में भेजा गया। वहां डाॅक्टर ने दूसरे मरीजों की जांच पहले करने की बात कही। बोले- जांच व ड्रेसिंग डेढ़ घंटे बाद होगी। इस मरीज से बाकी मरीजों को समस्या हो सकती है। उस दौरान व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी।

    उनका कहना है कि जिसके बाद आखिर में वह मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से मिलने गए, लेकिन वहां पर भी उन्हें आधा घंटा बाहर खड़े रहना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं मिले तो उनके और उनके सदस्यों द्वारा राेष जताया गया गया। जिसके बाद अस्पताल के ही कर्मचारी नरेश कुमार ने ड्रेसिंग के साथ मरीज के सिर से कीड़े निकाले। उन्होंने बताया कि कीड़ों के कारण पीड़ित की एक आंख भी खराब हो चुकी है।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. गीता ने बताया कि जिन मरीजाें को कीड़े पड़ जाते हैं, उन्हें दूसरे मरीजाें से अलग रखा जाता है। उनसे अन्य मरीजाें काे भी इन्फेक्शन का खतरा हाेता है। इसलिए उनकी सबसे बाद में ड्रेसिंग की जाती है ताकि उपकरणों में इन्फेक्शन न जा सके। अगर मरीज की ड्रेसिंग के लिए काेई दिक्कत आई थी ताे संस्था के मेंबर उनसे काॅन्टैक्ट कर सकते थे।

  • दर्दनाक हादसा:  बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, देखें CCTV

    दर्दनाक हादसा:  बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, देखें CCTV

    बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 91 के अड़ौली तिराहे पर एक बेकाबू ट्रक ने साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह, एसपी सिटी, एएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौके पहुंचे, जबकि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद चारों शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

    बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि साहिबाबाद डिपो की बस बदायूं से यात्रियों को सवार करके दिल्ली जा रही थी, इस दौरान ये हादसा हुआ। अलीगढ़ की ओर जा रहे नागालैंड नंबर ट्रक ने बुलंदशहर देहात के अड़ौली तिराहे पर बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई‌। जिन चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है वो सभी बदायूं के निवासी हैं, जबकि घायलों में भी अधिकतर लोग बदायूं के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: दिन दहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोलियां, हुई मौत 

    पंजाब: दिन दहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोलियां, हुई मौत 

    अमृतसर:  शहर में क्राइम की वारदातों  का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं थाना सदर के अधीन आते इलाका बटाला रोड से मामला सामने आया है जहां बांके बिहारी गली मुर्गीखाना में दिन दहाड़े एक हमलावरों ने युवक की रास्ते में रोककर गोलियां मार कर हत्या  कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक को आवाज देकर बुलाया। जैसे ही वह उसके पास पहुंचा तो सीधे उस पर गोलियां चला दी गई। युवक के दो गोलियां लगी है।युवक को घायल अवस्था में केडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल उर्फ साबा (25) निवासी संधू कालोनी बटाला रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी एक प्रभजोत सिंह विर्क, एसीपी जीएस नागरा, सीआइए स्टाफ के इंचार्ज अमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बटाला रोड की तरफ से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ मोटर साइकिल (पीबी-02-बीबी-3553) पर सवार हो बांके बिहारी गली मुर्गीखाना में कुछ खाने पीने का सामान लेने के लिए गए थे। इसी दौरान वह जब सामान लेकर जाने लगे तो दो लोगों ने राहुल को आवाज लगाई। वह उनके पास चला गया। जैसे ही वह उनका पास पहुंचा तो उन्होंने सीधे उस पर गोलियां चला दी।

    दोनों भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आरोपियों ने उसके बाद भी गोलियां चलाई। उसने कुछ ईट पत्थर भी मारने की कोशिश की, लेकिन आरोपी गोलियां चलाकर फरार हो गए। उसने देखा कि दो-तीन गोलियां राहुल के लग चुकी थी। उसे तुरंत केडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक राहुल बटाला रोड स्थित कपड़े की फैक्टरी में ही काम करता था। मृतक के स्वजनों के मुताबिक उसकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी हत्या क्यो कर दी गई। स्वजनों ने आरोप लगाया कि नौजवान सरेआम हथियार लेकर घूम रहे है और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम है। वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी-एक प्रभजोत सिंह विर्क का कहना है कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आरोपियों ने किन कारणों से हत्या को अंजाम दिया है, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 12 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 12 अगस्त 2023

    आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज पुरुषोत्तमी एकादशी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्किन की समस्या को आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। कोई बिजनेस डील आप फाइनल करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बनाएंगे। लाइब्रेरियन की सैलरी में इंक्रीमेंट होने के योग हैं। सोशल मीडिया पर आपकी रुचि बढ़ेगी। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा। 

    वृष राशि: आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत लगाएंगे। कूरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। विद्यार्थी आज प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को अपने कस्टमर से प्रशंसा मिलेगी। परिवार में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। 

    मिथुन राशि: आपका दिन शानदार रहने वाला है।  रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। यूट्यूब ब्लॉगर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई वीडियो लोगों को ज्यादा पसंद आएगी। ड्राईफ्रूट्स का काम कर रहे लोगों को अच्छी सेल से लाभ मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको राहत मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बनाएंगे।  

    कर्क राशि: आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। ऑफिस में बॉस आपको जरूरी काम की जिम्मेदार देंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसे निभाने में आप सफल होंगे।  नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों की इनकम में आज वृद्धि होगी। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।  परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

    सिंह राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोशल मीडिया पर आपके नए दोस्त बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की समाज में प्रशंसा होगी। ज्यादा से ज्यादा समय अपने कार्य पर लगाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। परिवार सहित भगवान के दर्शन करने किसी मंदिर जाएंगे। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। 

    कन्या राशि: आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के कार्य को पूरा करने के लिए आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नया बिजनेस शुरू करने की योजना सफल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफोर्मेंस के लिए सम्मानित किया जाएगा। लेखक आज कुछ नया लिखने की कोशिश करेंगे। आपकी लेखनी लोगों को प्रभावित करेगी।  

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  मोबाइल एसेसरीज का काम कर रहे लोग अपना काम बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को परीक्षा के अच्छे अंक हासिल होंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज शॉपिंग पर जाएंगे।  जॉब की तालाश ख़त्म होगी, किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। सोशल मीडिया पर आपकी कोई पोस्ट लोग ज्यादा पसंद करेंगे। आय को बढ़ाने का प्रयास सफल होगा, फिजूल के खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। 

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सजावट का कारोबार कर रहे लोगों को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। कार्य के प्रति आत्मविश्वास आपको तरक्की की ओर ले जाएगा। मार्केट मे नए प्रॉडक्ट आने से यूथ खुश होंगे।  इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। लेखकों की किताब आज पब्लिश होगी, जो लोगों को काफी पसंद आएगी। आज के दिन आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाएंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। 

    धनु राशि: आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। ग्रॉसरी के कारोबारी आज किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी लेने का मन बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। जिससे कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। आपको किसी कार्य में बड़ों की सलाह मिलेगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें उन्हें दवाइयां समय पर दें। आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है, पूरे दिन मन अध्यात्म में लगा रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    मकर राशि: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में आपके कार्यों से खुश होकर बॉस जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। साथ ही आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलने के योग बने हुए है। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको आराम मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, दोस्तों के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाएंगे।  

    कुंभ राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। वाहन लेने का विचार परिवारवालों के साथ करेंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कार्यों में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। क्रॉकरी का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। 

    मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। अगर लंबे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर कर सकते हैं, मन को शांति मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा कायम रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

  • ਕਪੂਰਥਲਾ: ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਬੰਦੂਕ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਹੋਈ ਲੁੱਟ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਕਪੂਰਥਲਾ: ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਬੰਦੂਕ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਹੋਈ ਲੁੱਟ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਕਪੂਰਥਲਾ: ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਚ  ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਭੀੜ ਭੜੱਕੇ ਵਾਲੇ ਬਜ਼ਾਰ ਚ ਬੰਦੂਕ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਲੁੱਟ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਚੌਂਕ ਚੇਲਿਆਂ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਫਿਊਜਨ ਮਾਇਕਰੋ ਫਾਇਨਾਂਸ ਕੰਪਨੀ ਚ ਵਾਪਰੀ ਹੈ। ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ 3:00 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਫਿਉਜਨ ਫਾਈਨਾਂਸ ਦੀ ਸ਼ਾਖਾ ਵਿਖੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ  ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਵੜ ਕੇ  72 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ , 5 ਮੁਬਾਇਲ ਫੋਨ ਦੀ ਲੁੱਟ ਕੀਤੀ  ਅਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹੋਏ ਉੱਥੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਦਾ ਡੀਵੀਆਰ ਵੀ ਨਾਲ ਲੈ ਗਏ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ  ਚੌਂਕ ਚੇਲਿਆਂ ਤੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰੂ ਕੇ ਬਾਗ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਉਤੇ ਦੂਸਰੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਤੇ ਬਣੇ ਫਿਊਜਨ ਮਾਇਕਰੋ ਫਾਇਨਾਂਸ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਚ ਹਥਿਆਰ ਬੰਦ ਪੰਜ ਨੌਜਵਾਨ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਏ।  ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕੈਸ਼ੀਅਰ  ਅੰਕੁਸ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਤਿੰਨ ਨਕਾਬ ਪੋਸ਼  ਲੁਟੇਰਿਆ ਕੋਲ ਰਿਵਾਲਵਰ ਸਨ । ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪਿਸਟਲ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਬੰਧਕ ਬਣਾ ਕੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ । ਇਸ ਘਟਨਾ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲਦਿਆਂ  ਹੀ ਐੱਸ ਪੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਡੀਐਸਪੀ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਐਸ ਐੱਚ ਓ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਮੌਕੇ ਤੇ  ਪੁਹੰਚ ਗਏ ਅਤੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਨੂੰ ਵੀ  ਖੰਗਾਲਿਆ ਗਿਆ। 

    ਗੌਰਤਲਬ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਹਰ ਵੇਲੇ ਕਾਫੀ ਭੀੜ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ‘ਚ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ  ਲੁੱਟ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲ ਗਈ ਹੈ।

  • जालंधर: अलग-अलग मामलों में चार गिरफ़्तार

    जालंधर: अलग-अलग मामलों में चार गिरफ़्तार

    जालंधर: थाना एक की पुलिस ने लूटपाट और लड़ाई झगड़े की बारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ मोदी निवासी न्यू गुरू नानक पुरा और अमनदीप सिंह उर्फ अमन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया उनकी टीम को विवेक नगर निवासी सजय कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान पर तीन युवक तेज़धार हथियार दिखा कर उससे 20 हज़ार रुपए और उसका मोबाइल लेकर भाग गए, जिसके बाद उनकी टीम ने मामला दर्ज एएसआई साहिब सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान अरशदीप सिंह और अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और बारदातें हल होने की संभावना हो। 


    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई सतविंदर सिंह ने गोपाल नगर निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर पैसे को ग़बन करने मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों पहचान करण कपूर निवासी न्यू दशमेश नगर और चन्दन कपूर के रूप में हुई है।