Blog

  • मध्यप्रदेश से साइकिल पर विष्णो देवी जाने वाला भक्त पहुंचा बददी

    मध्यप्रदेश से साइकिल पर विष्णो देवी जाने वाला भक्त पहुंचा बददी

    17 दिन बाद पहुँचा बददी
    बददी/सचिन बैंसल: जब माँ का बुलावा आता है तो भक्त के कदम खुद  ही मां के दरबार की तरफ बढ़ने लगते हैं। हम बात कर रहे हैं वैष्णो देवी माँ की।  वैष्णो माता का एक भक्त मध्य प्रदेश से वैष्णो माता के दर्शन के लिए साइकिल पर सवार होकर चला हुआ है। 17 दिन बाद में देवभूमि हिमाचल में बद्दी पहुँचा। जहां पर उसने वैष्णो देवी जाने का रास्ता पूछा जब उससे बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह पिछले 17 दिन से अपने घर से निकला है ।उस भगत ने अपना नाम स्काई लाल कुशवाहा उम्र 50 साल सुपुत्र रामप्रसाद ,गांव बुआभाई ,जिला देमो मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया।उसने कहा उसके मन में लालसा जगी कि उसने वैष्णो माता के दर्शन करने है तो फिर क्या था उसने साइकिल उठाई और जय माता दी बोलकर घर से निकल पड़ा। लेकिन उसको वैष्णो माता जाने का रास्ता नहीं पता था।
    17 दिन बाद वह जब बद्दी पहुंचा तो बद्दी निवासी मुस्ताक खान से उसकी मुलाकात हुई। मुस्ताक खान से वैष्णो देवी जाने का रास्ता बताया व उसे जलपान करवाया। कुशवाहा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहुंचकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से जाना जाता है यहां पर कई मंदिर है और उन्होंने कहा कि आज मुझे ना जानते हुए भी मुस्ताक खान ने मुझे वैष्णो माता जाने का रास्ता भी बताया व जलपान भी कराया इसलिए वह हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं। उसने बताया कि वह वैष्णो देवी खुशी से जा रहा हैं। वह मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता हैं । पिछले 17 दिन से इसी प्रकार चले हुए हैं और वैष्णो माता के दर्शन करके ही उनकी यह यात्रा खत्म होगी।
  • 300 रुपये के लिए छोड़कर जा रहा था फोन मिला 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफ़ा

    300 रुपये के लिए छोड़कर जा रहा था फोन मिला 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफ़ा

     बबलू मोबाइल हाउस से फोन खरीदने पर लक्की ड्रा में निकली एलजी की वाशिंग मशीन
    अभी भी है मौका इन्फिल्ड मोटरसाइकिल ओर एलईडी जीतने का
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के बबलू मोबाइल हाउस से ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल फोन खरीदने पर बद्दी के अरुण धीमान को लक्की ड्रा कूपन के माध्यम से 20 हजार रुपये की एलजी की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला है। अरुण धीमान को एलजी की वाशिंग मशीन बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी द्वारा भेंट की गई। अरुण धीमान 300 रुपये के लिए इस लिए फोन छोड़कर जा रहे थे क्योंकि ऑनलाइन ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल 300 रुपये सस्ता था। लेकिन बबलू मोबाइल हाउस की सेल टीम ने उन्हें समझाया ओर लक्की ड्रा स्कीम से भी अवगत करवाया। जिस पर अरुण धीमान ने 32990 रुपये का फोन खरीदा ओर लक्की ड्रा भी डाला। जिसके बाद लक्की ड्रा में अरुण धीमान को 20 हजार रुपये की एलजी की वाशिंग मशीन मिली। 
    बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी ने बताया के कुल 130 उपभोक्ताओं ने ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल खरीदा ओर लक्की ड्रा में हिस्सा लिया। जिसमें लक्की ड्रा के विजेता बद्दी के अरुण धीमान को 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला। डीके भंडारी ने कहा के अधिकतर उपभोक्ता ऑनलाइन में रेट कम होने पर वहां से उत्पाद खरीदते हैं वहां उनको उत्पाद को 500 या 1000 रुपये सस्ता मिल जाता है लेकिन मोबाइल कम्पनियों द्वारा दी जाने वाली स्कीमों का लाभ लेने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने कहा के अरुण धीमान भी 300 रुपये के लिए मोबाइल छोड़कर इस लिए जा रहे थे के ऑनलाइन उन्हें मोबाइल सस्ता मिल रहा था। लेकिन आज 32990 रुपये का ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल खरीदने पर 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील भी की के ऑनलाइन की बजाए लोग मार्केट से खरीदारी करें। मार्केट से कोई भी प्रोडक्ट लेने पर जहां घर द्वार पर उन्हें बढ़िया सर्विस मिलती है वहीं कम्पनियों की योजनाओं का भी लाभ मिलता है। जबकि ऑनलाइन खरीदारी न तो उपभोक्ता को बाद में प्रोडक्ट में कोई दिक्कत आने पर सर्विस मिलती है और न ही योजनाओं का लाभ। 
    डीके भंडारी ने कहा कि कोरोना काल में भी जब ऑनलाइन कम्पनियों ने सर्विस बंद कर दी थी और कोरियर की सुविधा भी नहीं थी तो आपके शहर आपके कस्बे का व्यापारी व दुकानदार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सर्विस देने लोगों की सेवा के लिए खड़ा था। वहीं शहर का व्यापारी मुसीबत के समय में लोगों की हेल्प के लिए आगे आया था और लोगों को राशन ओर रोटी की सेवा में व्यापारियों ने प्रशासन, पुलिस और सरकार का सहयोग किया था। 
    उन्होंने कहा के लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग से गुरेज कर अपने शहर अपने कस्बे के दुकानदार से खरीदारी करनी चाहिए ताकि उनका घर परिवार भी चलता रहे जो 24 घन्टे आपके लिए मार्केट में बैठा है। डीके भंडारी ने बताया के ओपो रेनो 10 सीरीज के मोबाइल की खरीद पर अभी भी लक्की ड्रा के माध्यम से लोगों के पास इन्फिल्ड मोटरसाइकिल ओर 55 इंच की एलईडी टीवी खरीदने का मौका है। गौरतलब है के बबलू मोबाइल हाउस पिछले कई सालों से बीबीएन के उपभोक्ताओं को अपनी बेहतर सेवाएं दे रहा है। 
    वहीं अरूण धीमान ने वाशिंग मशीन का तोहफा लेने के बाद बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी ओर ओपो कम्पनी प्रबंधन का धन्यवाद किया। अरुण धीमान ने लोगों से अपील भी की के वह ऑनलाइन शॉपिंग का बायकॉट कर अपने शहर अपने कस्बे के दुकानदारों से खरीदारी करें और कम्पनियों द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली स्कीमों का लाभ उठायें।
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए कुटलैहड़ की जनता द्वारा दिये गए अंशदान का ड्राफ्ट विधायक ने सीएम सूक्खू को सौंपा 

    बाढ़ पीड़ितों के लिए कुटलैहड़ की जनता द्वारा दिये गए अंशदान का ड्राफ्ट विधायक ने सीएम सूक्खू को सौंपा 

    17 लाख 55 हजार 922 रुपये कुटलैहड़ में हुए इक्कठे,हिमाचल में कुटलैहड़ की जनता पहले पायदान पर

    बंगाणा मुख्यालय पर जल्द खुलेगा सव जज कोर्ट,सीएम साहब ने दिया आश्वासन : देवेन्द्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित: सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सीएम राहत कोष में अंशदान करने की गुहार लगाई।जिस में कुटलैहड़ के  विधायक देवेन्द्र भुट्टो  मदद के लिए आगे आये और 2लाख का अंशदान सीएम राहत कोष में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए देने का निर्णय लिया और सोशल मीडिया पर कुटलैहड़ वासियों से भी बाढ़ पीड़ितों के लिए अंशदान देने का आग्रह किया। और कुटलैहड़ की जनता ने विधायक देवेन्द्र भुट्टो के आग्रह पर 17 लाख 55 हजार 922 रुपये का अंशदान इक्कठा किया। जिसे बिधायक ने 17 लाख 55 हजार 922 रुपये का ड्राफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू की शिमला में प्रदान किया और कुटलैहड़ की समस्त जनता का आभार प्रकट किया। 

    भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के विकास ओर समस्याओं को लेकर सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से बिशेष चर्चा हुई कि कुटलैहड़ की जनता की पुरानी मांग सब जज कोर्ट की है उंसे बंगाणा मुख्यालय पर खुलवाने के लिए सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू ने भवन चयनित करने के विभाग को आदेश दिए है और आश्वासन दिया है कि जैसे ही चयनित भवन प्रतिक्रिया पूर्ण होगी वैसे ही बंगाणा मुख्यालय पर सब जज कोर्ट खोल दिया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सरकारी विभाग के कार्यलय खोले गए थे और राज्य सरकार ने कुटलैहड़ के जिन कार्यालयों को डिनोटिफाइड किया था। इस विषय पर चर्चा हुई है, मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू ने आश्वासन दिया है कि पहले बजट का प्रावधान किया जाएगा उस के बाद विभागों के कार्यलय खोले जाएंगे। 

    शिमला में उनके साथ राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्दर ठाकुर,ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा महासचिव अजय शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, रिटायर्ड जेई कुलदीप शर्मा, ठाकुर किशोरी हटली मिंटू दनोह, रॉकी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित:  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस और एनसीसी इकाई द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन माटी का नमन, वीरों का वंदन पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। माटी का नमन, वीरों का वंदन विषय पर आधारित वीर सम्मान समारोह एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी व एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नंद लाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर सेना से सेवानिवृत्त कर्नल के . सी शर्मा, सेवानिवृत्त डीएसपी कुलदीप, शौर्य चक्र से सम्मानित, हवलदार सेवानिवृत्त दीप प्रकाश, सम्मानित वीर चक्र से सम्मानित और 2018 में शहीद हुए बृजेश शौर्य चक्र से सम्मानित उनकी धर्मपत्नी श्वेता ने मुख्य अतिथियों के तौर पर शिरकत की। सबसे पहले मुख्य अतिथियों और एनएसएस और एनसीसी के कैरेट्स ने महाविद्यालय परिसर में 2018 में शहीद हुए शौर्य चक्र समानित शहीद हुए बृजेश उनको पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद एनसीसी और एनएसएस के वॉलिंटियर्स ने मुख्य अतिथियों को एस्कॉर्ट किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत  सरस्वती वंदना से शुरू की गई। इसके बाद मुख्य अतिथियों को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उपप्राचार्य रेखा शर्मा ने और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने टोपी और स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इसके बाद स्वयंसेवी ने देश भक्ति गीत गई। इसके बाद छात्र और छात्रों ने मेरा माटी और मेरा देश मेरा पर दीक्षा , कीर्ती, पायल सोनी और मिनाक्षी ने भाषण और संजीव, नीलम, तानिया और वासु शर्मा ने कविता और पलक मान और मंजू ने देशभक्ति की गीत गाया। मुख्य अतिथियों में 2018 में शहीद हुए शाहिद बृजेश उनकी धर्मपत्नी श्वेता और कर्नल के सी शर्मा और डीएसपी कुलदीप ने छात्र और स्वयंसेवियों के साथ अपने सेना के बारे में अनुभव सांझा किए। उन्होंने स्वयंसेवियों व विद्यार्थियों को सेना में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी व बताया कि सेना में रहते हुए तनाव जैसी चीजें स्वयं खत्म हो जाती हैं।

    विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे देश सेवा में अपना योगदान प्रदान किया जा सके। उन्होंने छात्रों को यह भी कहा कि देश की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए । जिसमें एनएसएस और एनसीसी ऐसे प्लेटफार्म प्रदान करते हैं जिसमें वह अपने सेवाएं देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं। महाविद्यालय के उप प्राचार्य रेखा शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया। इस विशेष अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्री, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, प्रोफेसर किरण कुमारी, एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नंद लाल, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, प्रोफ़ेसर कृष्ण कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक और सुप्रीडेंट संजय शर्मा और एनएसएस के स्वयंसेवी विशाल सोनी, कामना, सविता तीक्ष्ण आर्य, इंदु, पलक एनसीसी अंडर ऑफीसर पायल ठाकुर, तानिया, खुश्बू, सौरभ और रिशु आदि मौजूद रहे।

  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित 

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित 

  • पंजाब: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने इस दिन टोल को बंद करने का किया ऐलान

    पंजाब: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने इस दिन टोल को बंद करने का किया ऐलान

    गुरदासपुर: पंजाब की किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने 12 अगस्त को टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है।
    प्रदेश नेताओं के निर्देशानुसार जोन महासचिव कुलजीत सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार 12 अगस्त को जिंदा टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया गया। आज जोन बाबा मस्तू जी की कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें जिंदा टोल प्लाजा पर जोन अध्यक्ष अनूप सिंह सुल्तानी के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। जोन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह वरिंह ने कहा कि बठिंडा जिले में जिंदा टोल प्लाजा अमृतसर-बठिंडा रोड के पास बाजाखाना पर स्थित है। टोल प्लाजा के गुंडों ने पहले भी संगठन के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। टोल प्लाजा के गुंडों ने किसान मजदूर संघर्ष समिति के जिला नेता और हमारे जोन के अध्यक्ष की पगड़ी उतार दी और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, जो बहुत ही करूर कृत्य है। सभी सदस्यों ने इस कृत्य का विरोध किया।

    उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन टोल प्लाजा के गुंडों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करता और टोल प्लाजा अधिकारी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को टोल फ्री नहीं करते तब तक टोल प्लाजा बंद रहेगा। जोन बाबा मस्तू जी के प्रत्येक गांव से एक-एक गाड़ी जाने के लिए तैयार है और गुरदासपुर के अन्य जोन से संघर्षी भाई-बहन तैयार होकर बटाला-अमृतसर बाईपास पर एकत्रित होंगे और हजारों का कारवां लेकर जिंदा टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे। इस मौके पर सुखदेव सिंह अल्लडपिंडी,अमरीक सिंह हयातनगर,चरणजीत सिंह,सोहन सिंह काला नंगल, गुरप्रीत सिंह, राम मूर्ति, दलबीर सिंह थुंडी, अश्विनी कुमार भी मौजूद थे।

  • राज्य स्तरीय कैरम स्पर्धा विद्या मंदिर कटौहड़ खुर्द रहा उपविजेता

    राज्य स्तरीय कैरम स्पर्धा विद्या मंदिर कटौहड़ खुर्द रहा उपविजेता

    शिमला में हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल शिक्षा समिति की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शिमला में संपन्न हुई। ऊना जिला से देवीदास सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय की टीम ने कैरम स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 8 से 10 अगस्त तक चली खेलकूद प्रतियोगिता में देवीदास सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कटोहडखुर्द के प्रतिभागियों  राखी, शबाना, मोनिका ,दीपिका, जूली और मन्नत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैरम मे द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर उपविजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया। प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उपविजेता रही टीम को हिमाचल शिक्षा समिति ऊना जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह कंवर जिला मंत्री सुखदेव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल भारद्वाज, डॉ रवि बैद्य, डा खेमराज शर्मा स्थानीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एचएल भ्याना  तथा प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने प्रतिभागियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
  • तिरंगे झंडों की बिक्री के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर

    तिरंगे झंडों की बिक्री के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघरों से झंडे खरीदने को दिखा रहे लोग उत्साह
    ऊना/सुशील पंडित: हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऊना जिला  डाक मंडल के समस्त डाकघरों में तिरंगे झंडे की बिक्री को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों के उत्साह को देखते हुए डाक विभाग ने तिरंगे झंडे की बिक्री को लेकर रविवार को भी डाकघर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को झंडे खरीदने में कोई असुविधा ना हो। जिला भर के समस्त डाकघरों में पर्याप्त मात्रा तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि ₹25 अदा करके प्रत्येक व्यक्ति अपने घर दुकान, संस्थान तथा कार्यालयों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए आसानी से झंडा प्राप्त कर सके। डाक विभाग ऊना मंडल के डाक मंडल प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए रविवार को भी केवल तिरंगे झंडे की बिक्री हेतु डाकघरों को खुला रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि लोग रविवार को भी चाहे तो तिरंगा झंडा खरीद सकें।
  • पंजाब : DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए कुछ डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें डी.एस.पी. वरयाम सिंह, जंगजीत सिंह, कुलभूषण सिंह, राजेश कुमार, जीत सिंह, कमलजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, संजीव कुमार व अश्विनी कुमार के नाम शामिल हैं। देखें  लिस्ट

  • हरोली में नशा मुक्ति के लिय ट्रेंड किए 60 टीचर

    हरोली में नशा मुक्ति के लिय ट्रेंड किए 60 टीचर

    स्कूली स्तर पर छिड़ेगा अभियान 

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत  60 प्रेरक अध्यापकों की 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हरोली में हुआ। इस बैठक में डिप्टी डायरेक्टर गुंजन संस्था पंकज पण्डित, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार एनजीओ जिला अध्यक्ष  
    रजनीश शर्मा आदि ने भाग लिया। कार्यशाला में नशा मुक्ति को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सभी अध्यापक नशा मुक्ति अभियान में बढ़चढ़ भाग लें। और इसे एक मिशन के तौर पर लेकर अपनी सहभागिता दें।

    बीडीओ मुकेश कुमार ने स्कूल स्तर से नशे की लत लगने की आशंका रहती है। इसलिए स्कूल लेबल पर स्टूडेंट्स को नशे की लत से होने वाले गंभीर परिणाम बताने होंगे। ताकि बच्चे नशे से दूर रहें। एनजीओ जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि अध्यापक वर्ग   नशा मुक्त करने में बेहतर रोल अदा कर रहा है। स्कुल से ही अगर जागरूकता अभियान चले  तो  नशे को शुरू में बाल्यबस्था में रोका जा सकता है।