Home Himachal>Una दडडे-सटटे के दो अलग-अलग मामलों में पकड़े 10800 रूपए, मामला दर्ज

दडडे-सटटे के दो अलग-अलग मामलों में पकड़े 10800 रूपए, मामला दर्ज

0
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ने दडडे सटटे के दो अलग-अलग मामलों में 10870 रूपए सहित दो लोगों को पकड़ा और मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना हरोली के मुलाजिम गश्त के दौरान गांव लालुवाल में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर दडडा सटटा की पर्ची पकड़ी। आरोपित गुरदीप सिंह निवासी गांव दुलैहड के कब्जे से पर्ची दडड़ा सटटा के साथ 7630/– रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना हरोली के मुलाजिम गांव लालुवाल में ही मौजूद थे तो सुखबीर सिंह निवासी बिदडवाल, तहसील हरोली, जिला ऊना के कब्जा से पर्ची दडड़ा सटटा व 3240/– रुपये बरामद किए गए। पुलिस द्वारा धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत थाना  हरोली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here