Home Punjab>Amritsar जालंधरः इस मॉल के पास PRTC बस के कंडक्टर और पुलिस कर्मी में हुई तकरार, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

जालंधरः इस मॉल के पास PRTC बस के कंडक्टर और पुलिस कर्मी में हुई तकरार, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

0
जालंधरः इस मॉल के पास PRTC बस के कंडक्टर और पुलिस कर्मी में हुई तकरार, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर रोड़ पर स्थित Saffron Mall के पास पीआरटीसी बस के कंडक्टर और पुलिस कर्मी में तकरार होने का मामला सामने आया है। दअरसल, दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इस दौरान बस कर्मी ने पुलिस कर्मी पर धक्का मारने के आरोप लगाए है। जिसके बाद गुस्साए बस कर्मी ने हाईवे पर बीचों-बीच बस लगा दी। इस घटना के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस को रास्ते के बीच बस चालक ने लगा दिया और बस कर्मी द्वारा पुलिस कर्मी के खिलाफ रोष पाया जा रहा है।

वहीं बस चालक द्वारा रास्ते में बस रोककर लगाए जाने सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हाईवे पर जाम लगने से राहगीर भी काफी परेशान हो रहे है। वहीं बस कर्मी का आरोप है कि पुलिस कर्मी ने उसे रौब दिखाते हुए धक्का मारा है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कर्मी का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन दोनों पक्षों के सरकारी मुलाजिमों में हुई तकरार के कारण राहगीर काफी परेशान हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here