बददी/ सचिन बैंसल : नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र ललित, पुनीत और पुष्पित और तीन छात्राओं राधिका, शिवानी ,साक्षी का चयन राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है ,जो की 27 से 29 दिसंबर चांडिल झारखंड में आयोजित होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य बी आर वर्मा , पी टी ए अध्यक्ष कपिल देव ,सोलन थ्रोबॉल संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सोलन जिला थ्रोबॉल संगठन के सचिव हरेंद्र वर्मा ने हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव जोगेंद्र देव आर्य , रेफरी यशवीर राणा, अध्यक्ष अमन शर्मा और हिमाचल टीम के कोच पूर्ण चंद शर्मा का धन्यवाद किया की इन लोगों के अथक प्रयासों से ही इस खेल को हिमाचल में लोकप्रिय बनाया जा रहा है।
Blog
-
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे लेंगे राष्ट्रीय स्तर पर भाग
27 दिसंबर को झारखंड में दिखाएंगे अपने हुनर का जौहर
बददी/ सचिन बैंसल : नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र ललित, पुनीत और पुष्पित और तीन छात्राओं राधिका, शिवानी ,साक्षी का चयन राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है ,जो की 27 से 29 दिसंबर चांडिल झारखंड में आयोजित होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य बी आर वर्मा , पी टी ए अध्यक्ष कपिल देव ,सोलन थ्रोबॉल संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सोलन जिला थ्रोबॉल संगठन के सचिव हरेंद्र वर्मा ने हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव जोगेंद्र देव आर्य , रेफरी यशवीर राणा, अध्यक्ष अमन शर्मा और हिमाचल टीम के कोच पूर्ण चंद शर्मा का धन्यवाद किया की इन लोगों के अथक प्रयासों से ही इस खेल को हिमाचल में लोकप्रिय बनाया जा रहा है। -
फगवाड़ाः गर्भवती महिला को घर में घुसकर युवकों ने पीटा, देखें वीडियो
फगवाड़ाः गांव जगपालपुर में एक दर्जन के करीब नौजवानों ने घर पर हमला कर घर का सारा सामान तोड़ दिया और घर में रखा 50000 रुपए कैश, सोने की चैन उठा कर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर के बाहर सफाई कर कचरा बाहर फेंक कर आई तो गांव के ही लड़के हैरी और गैरी के साथ कचरा फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया।
बाद में हैरी और गैरी ने एक दर्जन के करीब लड़कों को बुलाकर घर पर हमला बोल दिया। जिससे घर के सारे सामान को तोड़फोड़ दिया और गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। गर्भवती महिला परमिंदर कौर और गुरप्रीत ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
-
जालंधरः पुलिस ने ढाई किलो अफीम और हेरोइन सहित 4 को किया गिरफ्तार
जालंधर,ENS: देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 28 किलो चुरा पोस्त, 2 किलो 550 ग्राम अफीम, 133 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत कौर निवासी गांव किंगरा चौ वाला, डैनी उर्फ गोपी निवासी थाना बिलगा, तेजिंदर सिंह उर्फ निक्का निवासी गांव लादियां और राजकुमार निवासी गांव भगता के रूप में हुई है।
एसएसपी मुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना गोराया पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान डीके मेमोरियल ढाबे के पास मौजूद थेे। जहां उन्होंने एक ट्रक को रोककर तालाशी ली। इस दौरान ड्राइवर तेजिंदर और राजकुमार के कब्जे से 2 किलो 550 अफीम और 20 किलो चुरा पोस्त बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

इसी तरह थाना बिलगा के प्रभारी अमन सैनी की टीम के एसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव बिलगा से फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। जहां उन्होंने रेलवे फाटक के पास पुलिस की पार्टी को देखकर हाथ में पकड़े बोरे को फेंककर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मौके पर पुलिस की टीम ने रोककर बोरे की तालाशी ली तो बोरे में से 8 किलो चुरा पोस्त बरामद हुआ।

इसी तरह थाना भोगपुर की पुलिस ने 133 ग्राम हेरोइन के साथ लवप्रीत को रोककर तालाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपियों का रिमांड हासिल करेंगी ताकि पूछताछ में और खुलासे हो सके।
-
ਪੰਜਾਬ: ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਮਿਲੀ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ, 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੈਰਾਨ ਕਰ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਉਸ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਦਾ ਲੋਹਾ ਕੱਟ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਏਸੀਪੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਲੋਹੇ ਦੀ ਮਸ਼ੀਨ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਕੱਟ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦੇਖਣ ਵਿੱਚ ਉਹ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਲੱਗ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਦੋਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜੇਸੀਬੀ ਕਰੇਨ ਦੀ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਉਸ ਮਸ਼ੀਨ ਨੂੰ ਵੀ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦੇਖਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਮਸ਼ੀਨ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਵਰਗੀ ਹੀ ਲੱਗਦੀ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਮਸ਼ੀਨ ਕਾਫੀ ਗੰਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਹਜੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਲੀਅਰ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਨਹੀਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਹਜੇ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕਿਤੇ ਵੀ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਜਾਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਸ਼ੀਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜੋ ਇਸ ਮਸ਼ੀਨ ਦਾ ਲੋਹਾ ਕੱਟਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਸ਼ੀਨ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।
-
पंजाबः विवादों में घिरी सेंट्रल जेल, महिला कैदियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो
महिला कैदियों के आरोपों के बाद मीडिया को देख भागी जेल सुपरिटेंडेंट
लुधियानाः केंद्रिय जेल एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में पुरुष कैदियों ने जेल को लेकर कई गंभीर आरोप लगाते हुए चौकाने वाले खुलासे किए थे। अभी वह मामला थमा नहीं था कि आज मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाई गई महिला कैदियों ने जेल सुपरिटेंडेंट चचंल कुमारी को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है। इस दौरान महिला कैदियों ने जमकर हंगामा किया। महिला कैदियों ने आरोप लगाए है कि जेल में सुपरिटेंडेंट उनके कपड़े उतरवाकर उन पर कई शारीरिक जुल्म भी करती है। इस दौरान कैदी महिलाओं ने जेल सुपरिटेंडेंट को लेकर मीडिया के सामने कड़ा विरोध भी किया।
वहीं इस मामले को लेकर जब जेल सुपरिटेंडेंट चचंल से मीडिया ने बात करने की कोशिश तो वह मीडिया को देखकर कैमरे के सामने आने की जगह वहां से भागती हुई दिखाई दी। इस दौरान एक महिला ने मीडिया को कहा कि उसने सुपरिटेंडेंट के खिलाफ डीसीपी को शिकायत भी लिखी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला कैदी ने आरोप लगाए है कि सुपरिटेंडेंट चंचल कुमारी उन्हें मुजरा करने वाली कहती है और उन्हें बालों से पकड़कर उनके साथ बदसलूकी करती है।
-

रास्ता रोकने वाले रेहड़ी मालिक पर मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के चलेट चौक पर शुक्रवार को एक रेहड़ी वाले के खिलाफ गगरेट थाने में मामला दर्ज हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति ने चौक की सड़क पर कब्जा करके अपनी रेहड़ी लगा रखी थी। जिससे लंबे समय से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुलिस ने दया शंकर पुत्र धर्म पाल निवासी दाडा साईं, बरेली, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश में जैसे जैसे सड़कों का जाल बिछता जा रहा है वैसे वैसे अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ती जा रही है। लगभग प्रत्येक जिला इस बीमारी से ग्रसित है। रेहड़ियों द्वारा सड़कों को तंग किया जा रहा है जिससे ट्रैफिक जाम से अरबों रुपए के अतिरिक्त ईंधन का नुकसान समाज को उठाना पड़ रहा है। साथ ही ऐसे अतिक्रमण कई सड़क हादसों का कारण भी बनते हैं। पुलिस लगातार ऐसे रेहड़ी फड़ी वालों के विरुद्ध चालान काटने का काम कर रही है। -

पत्नी प्रेमी संग भागी पति ने शिकायत दर्ज कराई
ऊना/सुशील पंडित : नकड़ोह के एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने की शिकायत अंब थाने में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अवतार सिंह पुत्र ओम प्रकाश गांव टूंडखडी, डाकघर नकडोह, तहसील अम्ब ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को गुजरात के सूरत का एक व्यक्ति उनकी पत्नी को बहला फुसला कर कहीं ले गया है। आरोपी का नाम संदीप बमजा पुत्र भूपत भाई बमरोली रोड, जिला सूरज बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर महिला की तालाश शुरू कर दी है। -
लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतकर इतिहास रचेगी भाजपा
झूठी गारंटियों के रथ पर सवार कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर हारी : कंवर
ऊना/सुशील पंडित : पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर लगातार कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार पर हमलावर हैं। शनिवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पँचायत बल्ह खालसा और थड़ा में भारत विकसित संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए कंवर ने कहा कि झूठे वादों के दम पर सत्ता पर काबिज हुई सुक्खू सरकार की हवा निकल चुकी है। एक साल बीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने एक महिला के खाते में 1500 रुपए नहीं डाले हैं। प्रदेश की लाखों महिलाओं की तो बात ही छोड़ दीजिए। यदि आंकलन लगाएं तो पिछले एक वर्ष में प्रत्येक महिला के खाते में 18000 रुपए आ जाने चाहिए थे लेकिन दिसंबर 2023 तक एक फूटी कौड़ी हिमाचल की माता बहनों के खाते में नहीं आई है। ओपीएस पर भी सरकार ने कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। बड़े बड़े विकास कार्य तो छोड़िए कांग्रेस महज गोबर तक खरीदने में नाकाम हुई है। उन्होंने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद किसानों से 5 रुपए प्रति किलो के भाव से गोबर खरीदा जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में जो भी वादे किए थे वे सब झूठे साबित हुए हैं। सुक्खू सरकार का ग्राफ बेहद निचले स्तर पर जाकर टिक गया है जहां से और ज्यादा गिरना अब संभव नहीं है। झूठी गारंटियों के रथ पर सवार कांग्रेस सरकार इस समय हर मोर्चे पर विफल हो रही है।
यही हालत कांग्रेस की पूरे देश में बनी हुई है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ वालों ने तो उनको सबक सिखा दिया है। अब उनकी नजर केंद्र पर है। लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली है। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में अभी तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार या उसके मंत्रियों पर नहीं लगा है। भारत के इतिहास की सबसे निष्ठावान सरकार को अगले वर्ष भी 5 साल का मौका मिलने वाला है। इस मौके पर गुरुद्वारा बल्ह खालसा के प्रवंधन बाबा कमल दास जी महाराज ने कार्यक्रम में सभी को चायपान की व्यवस्था करवाई। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा , प्रधान लीला देवी, भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश, बीडीसी चैयरमैन देवराज शर्मा,केपटन सुभाष चंद, पारूल शर्मा,कैप्टन जगजीवन सिंह, सुखदेव शर्मा,रघुवीर सिंह, रमेश चंद, सुरेंद्र हटली,प्रधान गुरनाम सिंह,उपप्रधान दर्शन सिंह ,चरणदास के अलाबा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। -
पंजाबः शहीदी पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का किया गया आयोजन, देखें वीडियो
कोटकपूराः जीवन नगर स्थित गुरूद्वारा शहीद बाबा जीवन सिंह की तरफ से अमर शहीद बाबा जीवन सिंह व बड़े साहिबजादों की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन में भारी तादाद में संगत ने भाग लिया। वहीं पंजाब विधानसभा स्पीकर के पीआरओ मनप्रीत सिंह मनी धालीवाल विशेष तौर पर इस नगर कीर्तन में पहुंचे। जहां उन्होंने सिख समाज के गौरवमई इतिहास को सांझा किया। यह नगर कीर्तन गुरूद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर वापिस गुरूद्वारा साहिब में सम्पन हुआ।
-

वाहन मालिक 31 दिसम्बर तक 10 प्रतिशत जुर्माने सहित जमा करवा सकते हैं टैक्स : आरटीओ
ऊना/ सुशील पंडित : आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहन जैसे गुड कैरिज़ व्हीकल, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज़ व्हीकल्स में ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, मैक्सी कैब-7 व8 सीटर, मैक्सी कैब – 9 व 12 सीटर, कॉन्टैªक्ट कैरिज़ बसें और प्राइवेट सर्विस व्हीकल में एजुकेशनल व्हीकल, मिनी बस 30 सीटर और बड़ी बसें 30 सीटर से ऊपर वाले सभी वाहनों का बकाया टैक्स क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऊना में 31 दिसम्बर तक मात्र 10 प्रतिशत जुर्माना राशि के साथ जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उपरोक्त वाहनों के मालिक अपने वाहन के टैक्स संबंधि सभी दस्तावेज़ लेकर आरटीओ कार्यालय में अपने वाहन का टैक्स जमा करवा सकते हैं।