Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਹੈਰੋਇਨ, ਨਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਤੋਲ ਅਤੇ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ 3 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ 3 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਅਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।  ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਖੇਮਕਰਨ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਵਲਟੋਹਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 1.80 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, 1 ਨਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਤੋਲ, 2.25 ਲੱਖ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨਾਲ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁੱਛ-ਗਿੱਛ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਇਹ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮੁੱਕਦਮੇ ਦਰਜ਼ ਸਨ ਅਤੇ ਇਹ ਸਾਰੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਦੇ ਆਦੀ ਸਨ।

  • जालंधर : इस इलाके में महिला से हुई स्नैचिंग

    जालंधर (ENS) : महानगर के रेरू पिंड से स्नैचिंग का मामला सामने आया है।  यह घटना बाबा रेरू शाह की दरगाह के पास घटी बताई जा रही है। पीड़ित महिला के भाई गुरजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन 8:30 बजे के करीब घर से दूध लेने निकली थी।  जब वह थोड़ी दुरी पर पहुंची तो उसे एक फोन आ गया। जैसे ही महिला ने फोन सुना तो पीछे से आए बाइक सवार स्नैचर उसका मोबाइल छीन कर मौके से फरार हो गए। घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने किया वोटर एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने भारत में जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी’ विषय पर एक मतदाता शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। भावी शिक्षकों ने वास्तव में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करने के लिए SVEEP (भारतीय चुनाव आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम) के प्राथमिक लक्ष्य के साथ चुनावी प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के लिए अपने शिक्षण अभ्यास स्कूलों में एक्सटेंशन लेक्चर दिए। एनएसएस स्वयंसेवकों ने कई पात्र नागरिकों को मतदान करने और चुनाव के दौरान सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

    युवाओं में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल लोगों को आगामी चुनावों में वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करना है, बल्कि लोकतंत्र में वोट डालने के महत्व के बारे में भी जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपना मतदान उचित ढंग से व ईमानदारी से करें। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एनएसएस स्वयंसेवी पूनम ने प्रथम, गुरप्रीत ने द्वितीय तथा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • 2024 के लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा अभी से तैयारियों में जुटा: बलवीर चौधरी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अधीन आते चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा चिंतपूर्णी मण्डल कार्यकारिणी व मण्डल सशक्तिकरण की बैठक मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल राणा  की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय अम्ब में की गयी। इस बैठक में विशेष रूप से भाजपा ज़िला अध्यक्ष व पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा , ज़िला अल्पसंख्यक अध्यक्ष बशीर, भाजपा मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर,सोशल मीडिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्पर्श शर्मा ,युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष साहिल शर्मा ,चिंतपूर्णी मण्डल विस्तारक व युवा मोर्चा ज़िला सचिव आशीष मनहास, गगरेट युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी पटियाल  उपस्थित रहे। इस वर्ग में विशेष रूप से आये हुए भाजपा ज़िला अध्यक्ष  बलबीर ने युवाओं का मार्गदर्शन किया व तीनों राज्यों मध्य प्रदेश , राज्यस्थान व छत्तीसगढ में मिली प्रचंड जीत की सभी को बधाई दी ।
    निखिल राणा ने कहा कि इन लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचायेगी व कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा अभी से तैयारियों में जुट गया है। इस वर्ग में उपस्थित सभी युवाओं केंद्र सरकार में फिर से मोदी सरकार को बनाने का प्रण लिया। और इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हरभजन सिंह ,सुमित ठाकुर ,उपाध्यक्ष मोहित शर्मा , अक्षित कौशल ,राहुल शर्मा , प्रिंस , क़ादिर ख़ान , सचिव शाहिद ख़ान ,निखिल शुक्ला ,प्रवेश चौधरी , हर्ष ठाकुर, नमन , आयुष , कपिश ,शिवम् , नितिन भाटिया ,वरुण, करण ठाकुर , मनदीप ,सौरव कुमार व स्मस्त युवा साथी उपस्थित रहे।
  • महिला मोर्चा की 2024 लोकसभा चुनावों में रहेगी एहम भूमिका: वंदना योगी

    प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना योगी और भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी बैठक में विशेष रूप से पहुंचे 
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मुख्यालय पर स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में जिला महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना योगी और भाजपा के जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर तमाम महिला मोर्चा की जिला टीम व पांचों मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में आने वाले 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई व आगमी कुछ विशेष कार्यक्रमों को लेकर चर्चा  की गई। इस मौके पर बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वंदना योगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तीन बड़े राज्यों मे पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसका श्रेय भी महिलाओं को दिया है।
    उन्होंने कहा कि तीन राज्यो की प्रचंड जीत से जहा बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है वहीं लोगों में भी एक नई आस जागी है जिसका लाभ निश्चित तौर पर 2024 लोकसभा चुनावों में मिलेगा और एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने महिला मोर्चा की महिलाओं को 2024 के लिए चुनावी टिप्स दिए और सभी को जीत की बधाई दी। इस मौके पर संतोष सैनी, प्रदेश कार्यसमिति, मीनाक्षी शर्मा, जिला परिषद सदस्य रमा ठाकुर, मोनिका शर्मा, के साथ साथ अन्य महिला मोर्चा के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • 7 दिसम्बर को ऊना में मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस: एसके कालिया

    ऊना/सुशील पंडित: 7 दिसम्बर को उप निदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक एसके कालिया ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें बहादुर शहीद सैनिकों की याद दिलाता है जिन्होंने अनेक युद्धों में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए या अपंग हो गए हैं।
    उन्होंने कहा कि झंडा दिवस जवानों की पावन स्मृतियों को स्मरणीय एवं अमर बनाता है जिनके अदभुत शौर्य एवं पराक्रम व अमिट त्याग और बलिदान के प्रति हमार राज्य एवं राष्ट्र कृतज्ञ है। इन शहीद सैनिकों के परिवारों की देखभाल व अपंग सैनिकों के पुनर्वास का दायित्व हम पर है। उन्होंने बताया कि इस दिन जो धन राशि एकत्रित की जाती है उसे शहीद सैनिकों के परिवारों/आश्रितों पर खर्च किया जाता है। उन्होंने समस्त जिलावासियों से आग्रह किया है कि इस दिवस पर यथायोग योगदान देकर इसके भागीदार बनें।
  • बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन अब हरियाणा में देंगे सेवाएं

    प्रदेश सरकार से डैपुटेशन लेकर जनगणना विभाग में गए

    चंडीगढ़ होगा अब नया मुख्यालय
    बददी/सचिन बैंसल: बीबीएनडीए में कार्यरत मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित जैन अब हरियाणा में सेवाएं देंगे। उनका मुख्यालय हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ मे होगा। लगभग छह माह पहले वो शिमला से स्थानांतरित होकर बददी आए थे और तब से बीबीएनडीए के सीईओ के पद पर तैनात थे। अब वो प्रतिनियुक्ति पर निदेशक सैंसिस आपरेशन और निदेशक सिटीजन रजिस्टे्रशन हरियाणा में सेवाएं देंगे। उनके तबादला होने पर बीबीएन के संपूर्ण स्टाफ ने उनके लिए विदाई पार्टी दी और उनकी सेवाओं की सराहना की।
  • 20 जनवरी को बददी से नालागढ़ तक निकाली जाएगी भव्य श्री राम शोभा यात्रा

    श्रीराम राज्य शोभा यात्रा की बैठक महाराणा प्रताप नगर में संपन्न
    बददी/सचिन बैंसल: अयोध्या में बनने जा रहे राम लल्ला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को एतिहासिक बनाने के लिए बीबीएन के हिंदू संगठनों की बैठक बददी के महाराणा प्रताप नगर सभागार में हुई। बैठक में बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश कुमार शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में हिंदू संगठनो के अलावा युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को रखी गई है। उससे दो दिन पहले यानि 20 जनवरी को बददी से लेकर नालागढ़ तक भव्य शोभा निकाली जाएगी।
    यह शोभा यात्रा बददी के मोतिया प्लाजा से प्रांरभ होकर नालागढ़ तक जाएगी। इसमें भगवान राम परिवार की झांकी भी साथ होगी और जगह जगह ग्रामीण इस यात्रा का हर स्टेशन पर पुष्प वर्षा की जाएगी। बददी, बरोटीवाला व नालागढ़ शहरों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और पूरा क्षेत्र भगवा रंग में डूबा नजर आएगा। युवा ललित ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा सेपहले हर गांव व शहर के हर घर पर प्रभु श्रीराम का झंडा स्थापित किया जाएगा। शोभा यात्रा के लिए दून विस 11 व नालागढ़ से 11 युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संजीव ठाकुर ने कहा कि हमने हर पंचायत , हरी गली व हर घर तक पहुंचाना है ताकि हर घर राममय हो सके। वहां से आए हुए अक्षत को घर घर तक पहुंचाया जाएगा ताकि सभी को लगे कि मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान है।

    इस बैठक में परविंद्र, मान सिंह, विशाल कौशल, राजन बांठ, हरविंद्र सिंह, तुषार संगर, अनिल कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण कौशल, आर्यन, धु्रव, नीरज, पंकज, जसपाल, नरेंद्र, सूरज बिष्ट, नितिन राणा, रिषी, यशपाल, अरविंद वर्मा, सुरुचि शर्मा, सुनील कौंडल, गुरमेल चौधरी, ऋषि भारद्वाज, दिनेश चंदेल, सुमित, अजीत, हिमांशु, पवन पंकज, सौरभ, मानिक, अंकु, तुषार, रोहित, विक्रांत ठाकुर, शैंकी, मनोज , कुलविंद्र ठाकुर, अंकू ठाकुर, मनप्रीत ठाकुर, पवन कुमार, निपुण, भारत भनोट, नितीश, रुपचंद, देशराज ठाकुर, ललित ठाकुर मखनूमाजरा, महेश कुमार, राजेश शर्मा, वीर सिंह चौधरी, संजीव ठाकुर, ललित पीलू, नवीन लठ, मनु शर्मा हिमुडा, डा श्रीकांत शर्मा सूरजपुरी, हरबंस राणा, विनोद शर्मा बिंदू, राजेश शर्मा, संदीप कुमार व मनजीत सिंह सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता व नेता शामिल थे।
  • जालंधरः एक किलो अफीम सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्यारे हुसैन निवासी ग्रीन पार्क बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुरिंदर सिंह  पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान शेर सिंह कालोनी के पास मौजूद थे। 

    जहां उक्त आरोपी हाथ में पकड़े लिफाफे को उनकी तरफ पैदल चला अत दिखाई दिया। जो  पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, तो नाके पर मौजूद पुलिस की टीम ने उसे काबू कर लिया। जब लिफाफे को चैक किया तो उसमें से पुलिस को एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज अदालत में पेश कर तीन के रिमांड हासिल कर लिया है।

  • प्रदेश के विद्युत ठेकेदारों ने नए टैंडर भरने से किया साफ मना

    बददी में संपन्न हुई हिम पावर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक

    बर्फ गिरने से लाईनें बंद हुई या ट्रांसफार्मर नहीं देंगे सहयोग
    पुराने बिल लंबित होने से लिया एक मत होकर फैसला
    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के विद्युत ठेकेदारों ने बिजली बोर्ड के नए टैंडरों को भरने से दो टूक मना कर दिया है। यह फैसला बददी में प्रदेशाध्यक्ष अरुण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई हिम पावर एसोसिएशन की प्रांत बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। महासचिव रणजीत सिंह ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक विद्युत प्रबंधन हमारी लंबित मांगे जो कि 1 साल से लम्बित है उन्हें पूरा करता तब तक ऐसा ही रवैया रहेगा।
    बीबीएन इकाई के प्रधान गुरशरण सिंह जौली ने बताया कि हमारी मुख्य तौर पे 2 मांगे है। एक ऑफ लाइन टेंडर की सीमा को बढ़ाकर पहले की तरह 5 लाख किया जाए जैसे कि प्रदेश के अन्य विभागों लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, एचपीपीसीएल में है। दूसरी प्रमुख मांग है कि जैसे हर साल कोस्ट डाटा के आईटम रेट 10 फीसदी बढते हैं और इस बार इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोस्ट डाटा के रेट 4 प्रतिशत से 45 प्रतिशत तक कम कर दिए गए हैं जबकि मंहगाई हर साल बढ़ती है। तीसरी प्रमुख मांग में  ठेकेदारों ने पेयमेंट प्रणाली में सुधार की मांग उठाई।
    उन्होने बताया कि हमारी पुराने कामों की पेमेंट लंबे समय से बिजली बोर्ड नहीं कर रहा है जिससे उनके पास बैंक ऋण की लिमिट भी समाप्त हो चुकी है। हमें घर से ब्याज देना पड़ रहा है और बिजली बोर्ड भुगतान करने में ढिलाई बरत रहा है। मंडी से विशेष तौर पर पधारे प्रधान अरुण ठाकुर ने ऐलान किया है कि हम पूरी तरह से नए टेंडर डालने पे एसोसिएशन के माध्यम से लगाम लगाएंगे। आने वाले समय में बर्फ गिरने से जो लाईने और ट्रांसफार्मर बन्द होगे उसमें भी हम विभाग का कोई सहयोग नहीं देंगे।
    इस मीटिंग में राज्य कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रधान अरुण ठाकुर, वाईस प्रेसिडेंट तिलक राव, जनरल सेक्रेटरी रंजीत सिंह, अर्की के प्रधान कंवर ,प्रेम , राजेन्द्र , पंकज ठाकुर, गुरमीत सिंह दून, सुनील धीमान, राजकुमार, अमन जौली, मोहित, विजय, राजेंद्र, अमन ठाकुर व लक्की सिंह मुख्य तौर पे उपस्थित रहे। गुरमती सिंह ने बताया कि ऐसी बैठक प्रदेश के हर उपमंडल में आयोजित की जाएगी और पूरी तरह से नए टैंडर में किसी भी प्रकार की सहभागिता न हो इस पर जोर दिया जाएगा।