Blog

  • जालंधरः नगर निगम में कलर्क से सेवादार ने की मारपीट

    जालंधरः नगर निगम में कलर्क से सेवादार ने की मारपीट

    जालंधर,ENS: नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में उस समय हंगामा हो गया, जब सेवादार ने क्लर्क से मारपीट की शिकायत थाना नंबर 3 में दे दी। मामले की जानकारी देते हुए शंकर निवासी मनजीत नगर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ काम करने वाले सेवादार ने सुबह 9:00 बजे के करीब ऑफिस में गाली गलौज करते हुए मारपीट की। क्लर्क शंकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ राहुल गिल नामक सेवादार को लगाया है लेकिन सेवादार को गलत गतिविधियों के चलते उन्होंने कई बार समझाया लेकिन सेवादार आदत से मजबूर है जोकि नहीं सुधरा।

    जिसकी शिकायत कई बार आला अधिकारियों से की थी परंतु इसी रंजिश के चलते आए दिन गाली उसने उसके साथ गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा सुबह ऑफिस आते ही उसके साथ सेवादार ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आसपास के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए उसे मारपीट करने से रोका। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर सेवादार वहां से निकल गया। मारपीट में घायल हुए शंकर को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर मेडिकल करवाने के बाद थाना नंबर 3 में शिकायत दी गई। उधर, हाउस टैक्स विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी सेवादार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग को लेकर नगर निगम कमिश्नर को शिकायत दी गई है।

  • आज का राशिफल, 26 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 26 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    1. मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई में रूचि भी लेंगे। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है। 

    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 5
    2. वृष राशि- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। पशुओं की सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 2
    3. मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू कामकाज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

    शुभ रंग- नारंगी
    शुभ अंक- 4
    4. कर्क राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 3
    5. सिंह राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। 

    शुभ रंग- मैहरुन
    शुभ अंक- 5
    6. कन्या राशि- आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दांपत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। 

    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 7
    7. तुला राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कोइ नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जाएगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा खासा फायदा मिलने के संकेत हैं।

    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 1
    8. वृश्चिक राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज कोई भी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। रिश्ते में हो रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 7
    9. धनु राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आएगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है। आज लवमेट्स आप कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। 

    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 9
    10. मकर राशि- आपके लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा आज आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा। 

    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 5
    11. कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। 

    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 7
    12. मीन राशि- आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है। पेंटिंग से जुड़े लोगों के पेंटिंग की तारीफ होगी। 

  • जालंधरः साइकल चोरी करता चोर  काबू, देखे CCTV

    जालंधरः साइकल चोरी करता चोर  काबू, देखे CCTV

    जालंधर, ENS: थाना 4  के अंतर्गत आते कम्पनी बाग़ चौक में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से साइकिल चोरी करते हुए चोर को दुकानदारों द्वारा काबू करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मार्केट की दुकानों के बाहर से कई बार साइकिल चोरी हुए हैं। दुकानदार और आस पास के लोग चोर को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

    आज जब चोर सरेआम चोरी की  वारदात को अंजाम देने के लिए मार्केट में आया, तो इलाके के लोगो ने ट्रेप लगाकर उसे  काबू कर  पुलिस के हवलव कर दिया। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे हो सके।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान  के तहत आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 

    नशा मुक्त ऊना अभियान  के तहत आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान  के तहत आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर हरोली में बीऐमओ संजय मनकोटिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।हरोली ब्लॉक में नशा मुक्त ऊना अभियान को आगे बढ़ाने के लिए  संजय मनकोटिया जी ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए । उन्होनें कहा कि हम सभी को अपने बच्चों का किशोरावस्था से ही ध्यान रखने की जरूरत है, ताकी हम बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक  रख सकें । 
    जिला समन्वयक अजय भारती और दीपशिखा ने अभियान के बारे में जानकारी साझा की। साथ में हेल्पलाइन नंबर 9418064444 के बारे में बताते हुए कहा की नशे से संबंधित कोई भी शिकायत या कोई भी जानकारी चाहिए तो इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है lइस कार्यशाला में सभी कर्मचारी अपनी इच्छा से समिलित हुए और नशा मुक्त ऊना अभियान का पुरे जोर से समर्थन किया l
  • अवैध खनन करते हुए पकड़े चार ट्रैक्टर

    अवैध खनन करते हुए पकड़े चार ट्रैक्टर

    पुलिस ने वसूला 30 हजार का जुर्माना

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानपुरा में एक ट्रैक्टर व टिप्पर, नालागढ़ व जोघों में एक- एक ट्रैक्टर अवैध खनन करते हुए पकड़े।  पुलिस ने इनसे तीस हजार रुपये जुर्माना वसूला। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने जुर्माना वसूलने की पुष्टि की है।
  • नालागढ़ में सडक़ पर रेहडी-फडी लगाने वालों पर की कार्रवाई, पुलिस थाना नालागढ़ में चार अभियोग दर्ज

    नालागढ़ में सडक़ पर रेहडी-फडी लगाने वालों पर की कार्रवाई, पुलिस थाना नालागढ़ में चार अभियोग दर्ज

    नालागढ़/सचिन बैंसल:   पुलिस थाना नालागढ़ की अलग-अलग टीमों ने सडक़ पर रेहडी फडी लगाने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मामले दर्ज किए । टीम ने गश्त के दौरान चौंकीवाला, कीरपालपुर व राजपुरा में चार लोगों को सडक़ पर रेहडी लगाकर आईसक्रीम व  फास्टफूड़ बेचते हुए पाया।  जिससे की सडक़ पर आने जाने वाले लोगों को बाधा उत्पन्न हो रही थी । कार्रवाई करते हुए नालागढ़ पुलिस थाना की टीमों ने चौकीवाला निवासी  ईश्वर गिरी, यूपी निवासी अनिल निवासी, यूपी के अमर पाल  और राजस्थान के राजू लाल के खिलाफ धारा 28&  के तहत मामले दर्ज किए हैं । पुलिस ने रेहड़ी लगाने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे सडक़ से कुछ दूरी पर ही अपना सामान बेचें, जिससे आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की बाधा न हो।
  • अपने बुजुर्गों को भी उच्च सम्मान दें : सुमित सिंगला

    अपने बुजुर्गों को भी उच्च सम्मान दें : सुमित सिंगला

    पिता वोह सम्मानित विभूति होती है जो बचपन से जीवन भर चलना सिखाते हैं.

    स्व. अमित सिंगला  और सुमित सिंगला का उद्योग जगत में नाम उनके पिताजी के संस्कारों देन  

    बददी/सचिन बैंसल: क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला के पिता  स्व.  प्रेमचंद सिंगला के जन्म दिवस के अवसर पर क्योरटेक ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के प्रांगण में उन्हें याद करते हुए उनका बुत बीबीएन के गण्य मान्य व्यक्तिओं की उपस्थिति में स्थापित किया गया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने श्रद्धासुमन भेंट करते हुए बताया कि  स्व.  प्रेमचंद सिंगला जी को समर्पित शीघ्र ही उनके जीवनकाल पर एक पुस्तक का निर्माण करवा रहे हैं. “रियलिटी ऑफ़ लाइफ” किताब का विमोचन 21 नवंबर को स्व. अमित सिंगला जी की पुण्यथिति पर करवाया जायेगा। 42 पृष्ठों की उक्त पुस्तक को हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश में प्रकाशित करवाया जायेगा। स्व. प्रेम चंद सिंगला जी की याद में हाल ही में एक भव्य रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 200 के लगभग लोग पहुंचे परन्तु रोटरी क्लब टीम सिर्फ 101 लोगों के रकत ही ले सकी. गौरतलब है कि  स्व.  प्रेमचंद सिंगला जिनका पिछोकड़ अमरगढ़ (रायपुर) जिला मलेरकोटला, पंजाब के क़स्बा से है का जन्म 22 जुलाई 1941 में श्री बिरुमल और माता मेघ्वंती की कोख से हुआ के जीवन संघर्ष पर विस्तृत जानकारी होगी।

    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शुरू से ही श्री प्रेमचंद सिंगला सच्चाई व सादगी से जीवन जीने में विश्वास रखते थे।  उन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत पंजाब सरकार के खाद्य व आपूर्ति विभाग फिर सरकारी स्कूल के शिक्षक के तौर पर की। कुछ समय पश्चात उन्होंने अमरगढ़ से पटियाला स्थित पंजाब राज्य विद्युत् मंडल में अपनी जॉब शुरू कर दी। जिक्रयोग है की उनकी धर्मपत्नी  दर्शना देवी ने भी विद्युत् मंडल में कार्यभार संभाल लिया. इनकी कोख से चार बच्चों ( दो सुपुत्र व दो सपुत्रियों) ने जन्म लिया। प्रेमचंद  सिंगला जहाँ धार्मिक गतिविधियों में सरगरम रहे के साथ साथ घरेलु जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वाह करते रहे और उन्होंने 33 वर्ष तक विद्युत् मंडल में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पहुँच कर ईमानदारी से सेवा मुक्त हुए। घर के मुखिया सव. प्रेमचंद  सिंगला जी ने चट्टान बनकर अपने घर को संभाला बाद में अपने सुपुत्र सुमित सिंगला को फैक्ट्री को आगे लेकर जाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया। सुमित सिंगला का कहना है की आज वह जो कुछ भी हैं अपने बड़े भाई और माता पिता की बदौलत हैं। आज भी उनके सर पर अपने माता पिता और बड़े  भाई का बड़ा आशीर्वाद है ।

  • अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    14 ट्रैक्टरों और चार टिप्परों से पुलिस ने वसूला 1,20,000/- रुपए जुर्माना

     देर रात गुप्त सूचना पर हरोली पुलिस की रेड

    ऊना/ सुशील पंडित:बीती रात हरोली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग स्वां नदी में अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर हरोली पुलिस ने स्वां नदी में छापेमारी की तो 14 ट्रैक्टर स्वां नदी में पकड़े गए। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले कईयों ने अपने ट्रैक्टरों में लदी खनन सामग्री खाली कर दी थी। सभी ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेटों के मिले हैं। पुलिस सभी ट्रैक्टरों को छानबीन के लिए पुलिस चौकी टाहलीवाल ले गई व छानबीन करने के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में ट्रैक्टरों के चालान करके ₹ 40,000/- जुर्माना वसूल किया है । इसके अतिरिक्त खनन सामग्री ले जाते 4 टिप्परों के भी चालान करके ₹80000 जुर्माना वसूल किया गया है ।
  • हरोली पुलिस की रेड में दो जुआरी काबू, मामला दर्ज 

    हरोली पुलिस की रेड में दो जुआरी काबू, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित:  हरोली पुलिस की दो अलग अलग टीमों ने बाथू तथा बट्ट कलां मे गुप्त के आधार पर रेड कर दडा सट्टा का काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । जिसमें एक टीम हेड कांस्टेबल महिन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलजीत सिंह, नीरज कुमार द्वारा हरमेश लाल पुत्र  प्रकाश चन्द निवासी गांव बाथड़ी जो घूम फिर कर पर्ची दड़ा सट्टा लगाने का अवैध धन्धा कर रहा था। उक्त व्यक्ति को वर्षा शालिका बाथड़ी के पास पर्ची दड़ा सट्टा का अवैध धन्धा करने पर रंगे हाथों पकड़ा व 1010/- रूपये भी बरामद किये । इसी तरह दूसरी टीम मे हेड कांस्टेबल दविन्द्र प्रकाश , सुरिन्द्र सिंह, जोगिन्द्र सिंह द्वारा बट्ट कलां में तरसेम लाल पुत्र लुढ़न लाल निवासी गांव व डा0 सन्तोषगढ़ को पर्ची दड़ा सट्टा के साथ रंगे हाथो पकड़ा व 1760/- रूपए मौके पर ही बरामद किए । दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के  दानपात्र से चोरी करते युवक काबू

    डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के दानपात्र से चोरी करते युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते  डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में गुरुद्वारा प्रबंधकों ने दानपात्र से चोरी करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया  है। डेरा प्रबंधकों ने आरोपी  युवक से चोरी किए हुए 1395 रूपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के सराये मैनेजर रमेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार देर शाम करीब पौने आठ बजे वह दरवार में माथा टेकने गया। तो आरोपी  युवक बीबी भानी के दरवार के दानपात्र से पैसे चोरी कर रहा था। जब उसने आरोपित को चोरी करते हुए देखा तो वह मौके से भागने लगा। सिक्योरिटी गार्ड के साथ उसने आरोपित का पीछा करके उसे लंगर हाल में काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी  ने अपने हाथ से चोरी किए हुए रुपये फेंक दिए। डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने डेरा प्रबंधकों की शिकायत के आधार पर चोरी के आरोप में आशु निवासी गुरुद्वारा रोड़ पालमपुर जिला कांगड़ा को हिरासत में लिया है। आरोपी  युवक से चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।