Blog

  • उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की शिरकत, तीन दिन चलेगा समागम

    उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की शिरकत, तीन दिन चलेगा समागम

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना स्थित ऐतिहासिक किला बाबा बेदी साहिब में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम वीरवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हो गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत कर संगत के साथ माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। किला बाबा बेदी साहिब परिसर पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी और संगत ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच इस धार्मिक आयोजन और क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली को लेकर चर्चा भी हुई। उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी वही महान विभूति थे, जिन्होंने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का राजतिलक किया था। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश और विशेष रूप से ऊना के लिए गर्व की बात है कि गुरु नानक देव जी के वंशज इस पावन भूमि पर निवास करते हैं। उल्लेखनीय है कि ऊना नगर की स्थापना करने वाले बाबा साहिब सिंह बेदी जी आज भी इस शहर के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं। बाबा साहिब सिंह बेदी जी की कृपा और आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक समागम समाज में आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। आयोजकों के अनुसार बाबा सर्वजोत सिंह बेदी की देखरेख में शुरू हुआ यह समागम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। वहीं बाबा अमरजोत सिंह बेदी समागम की व्यवस्थाओं की स्वयं देखरेख कर रहे हैं।
  • Punjab News: 50 लाख रिश्वत के आरोपों पर नया मोड़, रोने लगे रविंदर डावर, देखें वीडियो

    Punjab News: 50 लाख रिश्वत के आरोपों पर नया मोड़, रोने लगे रविंदर डावर, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिले के प्रमुख प्रभवीर सिंह बराड़ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चेयरमैनशिप के बदले पैसे लेने के आरोपों पर अपना पक्ष रख किया। बराड़ ने कहा कि उनके खिलाफ 50 लाख रुपये लेने के जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह बेबुनियाद हैं और यह सारा मामला एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए बनाया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बराड़ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि चेयरमैनशिप के बदले पैसे मांगे गए। उन्होंने कहा कि इस मामले की सच्चाई जानना बहुत जरूरी है क्योंकि यह सारा विवाद असल में कुछ लोगों द्वारा रची गई साजिश है।

    बराड़ ने बताया कि पार्टी में भी अक्सर कुछ “काली भेड़ें” होती हैं जो निजी लाभ के लिए किसी को बदनाम करने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10 साल से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं और अपनी लग्न के साथ यह जिम्मेदारी हासिल की है, न कि किसी की चापलूसी करके की गई है। इस दौरान वरुण भगत ने मीडिया के सामने आकर कहा कि यह सारा मामला असल में उनके और रविंदर डावर के बीच चल रहे व्यवसाय की लेनदेन से जुड़ा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि वह पिछले 4 साल से डावर के साथ मिलकर कारोबार कर रहे थे और पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों में वाद-विवाद हो गया। वरण भगत ने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे कहा है कि वह बराड़ के खिलाफ भी वीडियो बनाकर आरोप लगाए ताकि बराड़ को जिला प्रमुख से हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें डराया भी गया और उनके परिवार को पुलिस के माध्यम से परेशान किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बराड़ ने कहा कि इस मामले में पार्टी की ओर से जांच कराई जाएगी और जो भी लोग इस साजिश के पीछे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक आम कर्मियों की पार्टी है और यहां पद मेहनत के आधार पर मिलते हैं, पैसे के आधार पर नहीं।

    विपरीत दिशा में रविंदर सिंह डावर अपनी पत्नी के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंच गया और उसने प्रभवीर बराड़ से मिलने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविंदर डावर भावुक हो गया और रोते हुए बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने आरोप लगाया कि उसने वरण भगत को पैसे दिए थे, जिन्हें प्रभवीर बराड़ को देने के लिए कहा गया था ताकि उसे चेयरमैन बनाया जा सके। डावर ने कहा कि न तो उसे चेयरमैनशिप मिली और न ही उसके पैसे वापस मिले, उल्टा उसकी बदनामी हो रही है। उसने आरोप लगाए कि वरण भगत को भी धमकाकर अपने साथ बिठाया गया है। रविंदर डावर ने सरकार और प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: Jalandhar-Ludhiana के बाद इस जिले में Petrol Pump हुआ बंद

    Punjab News: Jalandhar-Ludhiana के बाद इस जिले में Petrol Pump हुआ बंद

    अमृतसरः मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर भारत में दिखाई दे रहा है। दरअसल, पंजाब भर में पंपों पर पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की लाईने लगी हुई है। वहीं जालंधर-लुधियाना में एक-एक पेट्रोल पंप बंद हो गया है। दूसरी ओर अमृतसर के अटारी बॉर्डर के पास स्थित पंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित अटारी में स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल-डीजल का स्टोक खत्म हो गया हैं।

    जिसकी वजह से अटारी-वाघा सीमा पर दोनों पड़ोसी देशों की सीमा सैनिकों द्वारा आयोजित झंडा उतारने/झण्डे की रस्म देखने आने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, यह पेट्रोल पंप सीमा के बहुत नजदीक है, इसलिए सीमावर्ती गांवों के लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल खत्म होने के बाद मालिक और कर्मचारी पेट्रोल पंप को बंद कर चुके हैं।

    लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं, लेकिन पेट्रोल पंप बंद देखकर निराश होकर वापस जा रहे हैं। हालांकि सरकार और तेल कंपनियां लगातार यह साफ कर रही हैं कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैली अटकलों के चलते लोग पैनिक बाइंग में जुट गए हैं। सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। अचानक बढ़ी मांग की वजह अफवाहें और पैनिक हैं. लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन न खरीदें। HPCL के मुताबिक, लगातार सप्लाई जारी है और किसी भी राज्य में आपूर्ति बाधित नहीं हुई है।

     

     

  • Punjab News: Jalandhar के बाद इस जिले में Pump हुआ बंद, कैनी व बोतलों में Petrol-Diesel बंद

    Punjab News: Jalandhar के बाद इस जिले में Pump हुआ बंद, कैनी व बोतलों में Petrol-Diesel बंद

    लुधियानाः अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर हलचल मची हुई है। पंजाब भर लोगों की घबराहट की वजह से कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है। पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी शुरु होने की सूचना मिलने के बाद फिर से लोगों की पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। वहीं जालंधर के सविधान चौक के बाद अब लुधियाना में भी एक पंप पर पेट्रोल-डीजल का स्टोक खत्म हो गया। मिली जानकारी के अनुसार भारत नगर चौक के पास पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि पंप पर स्टोक खत्म हो गया है। जिले में ये भी कहा गया है कि, अब सिर्फ वाहनों में ही पेट्रोल मिलेगा। कैनी व बोतलों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल से गाड़ी की टंकी फुल करवाने पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ में ड्रम में डीजल बेचना बंद कर दिया गया है। वहीं केंद्र सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया किया कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा कि डर का माहौल न बनाएं।

    सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल, लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के चार दिन पहले संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुई थीं। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। बता दें कि बीते दिन प्राइवेट कंपनी नायरा ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा दिए थे। नायरा ने पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए तक महंगा कर दिया। हालांकि अभी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों ने अभी तेल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

  • Punjab News: मानहानि केस में Bikram Singh Majithia को झटका, High Court ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: मानहानि केस में Bikram Singh Majithia को झटका, High Court ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    लुधियानाः आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा दायर मानहानि केस में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बड़ा कानूनी झटका लगा है। मामले में पहले लुधियाना की निचली अदालत ने सुनवाई के दौरान मजीठिया के खिलाफ ट्रायल को निरस्त (निल) कर दिया था, जिसके बाद यह मामला ठंडा पड़ गया था। हालांकि, इस फैसले को चुनौती देते हुए संजय सिंह ने साल 2021 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने अब मामले में अहम फैसला सुनाया है।

     

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए संजय सिंह की याचिका को मंजूर कर लिया है। साथ ही एक बार फिर बिक्रम मजीठिया का क्रॉस करने के आदेश दिए हैं। वहीं, अब लुधियाना कोर्ट में केस की दोबारा सुनवाई चलेगी। अदालत ने बिक्रम सिंह मजीठिया के क्रॉस-एग्जामिनेशन को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं, जिससे अब इस केस में दोबारा सुनवाई तेज होने की संभावना है। वकील ने बताया कि इसी के साथ बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से भी एक पटीशन फाइल की थी जिसमें उन्होंने कहा कि मामले में वह 3 नए गवाहों की गवाई करवाएंगे। इसी को लेकर हाईकोर्ट का फैसला आया है जिसमें मजीठिया की पटीशन रद्द कर दी गई है और दोबारा केस ओपन कर सुनवाई की बात कही है।

    बता दें, 2015-2016 के दौरान पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP नेताओं ने अकाली दल पर नशा (ड्रग्स) तस्करी का आरोप लगाया। संजय सिंह ने मोगा में एक रैली के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया को “ड्रग डीलर” (नशा तस्कर) और ड्रग्स व्यापार से जुड़ा बताया। मजीठिया ने इन आरोपों को बिना सबूत के मानहानि करार देते हुए जनवरी 2016 में लुधियाना की अदालत में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया (IPC की धारा 499/500 के तहत) दर्ज करवाया था।

  • Punjab News: सासंद Amritpal Singh को हाईकोर्ट से लगा झटका

    Punjab News: सासंद Amritpal Singh को हाईकोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाब की लोकसभा सीट खडूर साहिब से सांसद व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। खडूर साहिब से चुने हुए सांसद अमृतपाल सिंह के वकील ने कोर्ट में संसद सत्र में शामिल होने के लिए पैरोल दिए जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। ऐसे में अमृतपाल सिंह की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब अमृतपाल सिंह को मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं मिल पाएगी। जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में हैं।

    उन्होंने न्यायालय में याचिका दाखिल कर यह आग्रह किया था कि वह एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए अस्थायी रूप से रिहा किया जाए। उनकी ओर से यह भी कहा गया कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है, ऐसे में उनका संसद सत्र से दूर रहना मतदाताओं के अधिकारों का भी हनन है। वहीं, राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने इस मांग का कड़ा विरोध किया।

    सरकार की ओर से न्यायालय को बताया गया कि अमृतपाल सिंह की रिहाई से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। साथ ही, सुरक्षा से जुड़े गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें बाहर आने की अनुमति देना उचित नहीं होगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था सर्वोपरि हैं। राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के तर्कों पर विचार करते हुए याचिका खारिज कर दी गई। फिलहाल, उच्च न्यायालय के इस आदेश के चलते अमृतपाल सिंह को संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल सकी है और वह हिरासत में ही रहेंगे।

     

     

     

  • निर्माणाधीन रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी Bus, मची अफरा-तफरी, 15 घायल, देखें वीडियो

    निर्माणाधीन रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी Bus, मची अफरा-तफरी, 15 घायल, देखें वीडियो

    उज्जैनः इंगोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बड़े सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए।

    जानकारी मुताबिक, जहांगीरपुर गांव के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत को देखते हुए उज्जैन से 5 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। जहां राहत कार्य चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: पंपो पर तेल की कमी को लेकर लोग परेशान, इस जगह लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंपो पर तेल की कमी को लेकर लोग परेशान, इस जगह लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में पेट्रोल को लेकर असामान्य स्थिति देखने को मिली, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सविधान चौक के पास पेट्रोल पंप में तेल का स्टाक खत्म होने के कारण उसे बंद कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सेल्समेन सुदर्शन सिंह ने बताया कि पेट्रोल का स्टाक लगभग आधे घंटे पहले खत्म हो गया है। हालांकि पटेल चौक पर स्थित पंप पर लोगों की लंबी कतारे देखने को मिली है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग पैनिक होकर फिर से पंपो पर पहुंचने लगे है। ऐसे में पटेल चौक के पास स्थित पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।

    दूसरी ओर सविधान चौक पर स्थित पंप के सेल्समैन सुदर्शन सिंह ने कहा कि लोगों ने स्टोक करना शुरू कर दिया है। इस दौरान सेल्समैन ने खुलासा किया है कि एचपी कंपनी से सप्लाई कम आ रही है, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इस मामले को लेकर अभी प्रशासन के साथ कोई मीटिंग नहीं हुई है। सेल्समैन ने कहा कि भारत पेट्रोलियम से तेल पर्याप्त मात्रा मे मिल रहा है, लेकिन एचपी की सप्लाई काफी कम आ रही है, ऐसे में सप्लाई को बढ़ाने की अपील की गई। सेल्सेमैन ने माना कि ईरान-इजरायल में चल रहे युद्ध का असर भी देखने को मिल रहा है।

    वहीं आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए ग्राहक हरमन सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर कहीं भी उन्हें तेल नहीं मिल रहा है। ऐसे में सविधान चौंक के पास पंप पर पहुंचे तो पता चला कि यहां पर भी पेट्रोल-डीजल का स्टोक खत्म है। हरमन सिंह ने कहा कि इसका असर वाहनों सहित ट्रांसपोर्ट पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने के सामान से किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

    अन्य महिला डॉक्टर ग्राहक ने कहाकि पंपों पर पेट्रोल-डीजल ना मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। डॉक्टर ने कहा कि इससे पहले सहगल पंप पर गई और वहां पर पेट्रोल ना मिलने पर सविधान चौंक पर स्थित पंप पर आई और यहां पर पंप बंद देखने को मिला। महिला ने कहा कि सभी लोगों को थोड़ा पेट्रोल जारी किया जाना चाहिए। अन्य ग्राहक सोनिया ने कहा कि वह 3 से 4 पंप पर घूमकर आ गई, लेकिन पेट्रोल नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग काफी परेशान हो रहे है। पंपों पर तेल ना मिलने के कारण लोग निराश होकर वापिस लौट रहे है।

  • पुलिस से बचकर भाग रही Scorpio ने ऑटोरिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    पुलिस से बचकर भाग रही Scorpio ने ऑटोरिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    ग्वालियरः परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मारने का मामला सामने आया है जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों सहित 4 लोग घायल हैं। वहीं गंभीर हेड इंजरी की वजह से ऑटो ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।

    जानकारी मुताबिक, शुक्रवार तड़के 3 बजे ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

    प्रत्यक्षदर्शी भूरा ने बताया कि स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी हुई थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को टक्कर मार दी।एसपी धर्मवीर यादव के मुताबिक, दो बच्चे, एक महिला और ऑटो ड्राइवर राजेश कुमार ट्रॉमा सेंटर में एडमिट हैं। स्कॉर्पियो चालक अमन शर्मा का मेडिकल टेस्ट करवा रहे हैं। वहीं थाटीपुर थाने की पुलिस ने एमपी 21 जेड ई 5911 नंबर की स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। इसके आगे का कांच टूट चुका है। सभी एयरबैग भी खुले हुए हैं।

    पुलिस के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जो मुरार के घास मंडी और थाटीपुर की सरकारी मल्टी में रहते हैं। कल शुभम के बेटे आरव का जन्मदिन था। वे परिवार के साथ दोपहर 12 बजे करौली माता मंदिर, फिर स्थानीय वैष्णों देवी मंदिर गए। शाम को घर में बर्थडे मनाने के बाद रात 10 बजे शीतला माता के दर्शन करने चले गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।

  • Jalandhar News: HP Petrol Pump पर सप्लाई हुई कम, सेल्समैन ने किया खुलासा, लोग परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: HP Petrol Pump पर सप्लाई हुई कम, सेल्समैन ने किया खुलासा, लोग परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में पेट्रोल को लेकर असामान्य स्थिति देखने को मिली, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंपों पर पेट्रोल खत्म होने जैसी अफवाहों के चलते लोग रात और दिन चढ़ते लाइनों में लगना शुरू हो गए। वहीं लोगों में पेट्रोल-डीजल को लेकर लंबी कतारों के बाद एक पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। दरअसल, सविधान चौक के पास पेट्रोल पंप में तेल का स्टाक खत्म होने के कारण उसे बंद कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सेल्समेन सुदर्शन सिंह ने बताया कि पेट्रोल का स्टाक लगभग आधे घंटे पहले खत्म हो गया है।

    सुदर्शन सिंह ने कहा कि लोगों ने स्टोक करना शुरू कर दिया है। इस दौरान सेल्समैन ने खुलासा किया है कि एचपी कंपनी से सप्लाई कम आ रही है, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर अभी प्रशासन के साथ कोई मीटिंग नहीं हुई है। सेल्समैन ने कहा कि भारत पेट्रोलियम से तेल पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है, लेकिन एचपी की सप्लाई काफी कम आ रही है, ऐसे में सप्लाई को बढ़ाने की अपील की गई। सेल्सेमैन ने माना कि ईरान-इजरायल में चल रहे युद्ध का असर भी देखने को मिल रहा है।

    वहीं आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए ग्राहक हरमन सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर कहीं भी उन्हें तेल नहीं मिल रहा है। ऐसे में सविधान चौंक के पास पंप पर पहुंचे तो पता चला कि यहां पर भी पेट्रोल-डीजल का स्टोक खत्म है। हरमन सिंह ने कहा कि इसका असर वाहनों सहित ट्रांसपोर्ट पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने के सामान से किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

    अन्य महिला डॉक्टर ग्राहक ने कहाकि पंपों पर पेट्रोल-डीजल ना मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। डॉक्टर ने कहा कि इससे पहले सहगल पंप पर गई और वहां पर पेट्रोल ना मिलने पर सविधान चौंक पर स्थित पंप पर आई और यहां पर पंप बंद देखने को मिला। महिला ने कहा कि सभी लोगों को थोड़ा पेट्रोल जारी किया जाना चाहिए। अन्य ग्राहक सोनिया ने कहा कि वह 3 से 4 पंप पर घूमकर आ गई, लेकिन पेट्रोल नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग काफी परेशान हो रहे है। पंपों पर तेल ना मिलने के कारण लोग निराश होकर वापिस लौट रहे है।