Home Himachal>Una मैडी मेला में एसआईयू टीम ने 4.44 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक पकड़ा

मैडी मेला में एसआईयू टीम ने 4.44 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक पकड़ा

0
मैडी मेला में एसआईयू टीम ने 4.44 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक पकड़ा

ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने जिला पुलिस कप्तान सचिन हीरामठ के दिशा निर्देशों पर चिट्टा माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण शाखा ने मैडी मेला बाबा बड़भाग सिंह स्थित चरण गंगा के पास एक पंजाबी युवक से 4.44 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पुछताछ में युवक की पहचान चरणजीत पुत्र जगतार सिंह निवासी तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस पुछताछ में पता चलेगा कि उक्त युवक चिट्टे की खेप कहां से लाया है और ऊना में इसका नेटवर्क किसके साथ है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कप्तान सचिन हीरामठ ने बताया कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पे लगा रही है। जिन पर सभी अभिभावकों को आगे आकर इस कुरीति को खत्म करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है।वहीं पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here