घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले चार-पांच टूरिस्टों को हिरासत में लिया। पुलिस इन्हें सिस्सू थाना ले गई। इस दौरान पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो चाकू बरामद नहीं हुआ। इसके बाद सिस्सू थाना से हुड़दंगियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। मामला सोमवार दोपहर बाद का है। अब हुड़दंग और गुंडागर्दी के वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। झगड़ा करने वाले टूरिस्ट अमृतसर के रहने वाले हैं। एसएचओ सिस्सू मुकेश ने बताया कि हुड़दंग मचाने वाले टूरिस्ट पंजाब के अमृतसर से घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटक एक दूसरे पर बर्फ फेंक रहे थे, तब इनमें बहसबाजी हो गई और जो कि लड़ाई में तब्दील हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंगियों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि दोनों गुट अमृतसर से आए थे। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने स्पष्ट किया कि गहन तलाशी के बाद भी मौके पर कोई तेजधार हथियार या चाकू बरामद नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उन्होंने टूरिस्टों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि इन दिनों पंजाब से बड़ी संख्या में टूरस्टि बाइक पर सवार होकर मनाली और मणिकरण साहिब गुरुद्वारा पहुंच रहे हैं। इनमें बहुत से टूरिस्ट ऐसे हैं, जो बिना नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे हैं और तीन-तीन लोग सवार है। सोशल मीडिया में इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को न केवल जागरूक किया जा रहा है, बल्कि भारी चालान काटकर उन्हें सबक भी सिखाया जा रहा है ताकि घाटी की गरिमा और सुरक्षा बनी रहे।हिमाचल में भि/ड़े पंजाब के नौजवान, लहराया चा/कू, पुलिस ने किए का/बू#HimachalClash #PunjabYouth #KnifeIncident #PoliceAction #LawAndOrder #CrimeNews #BreakingNews #ViralVideo pic.twitter.com/VNB9Qp7sxs
— Encounter India (@Encounter_India) March 3, 2026