Blog

  • फगवाड़ाः SBI के ATM से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः SBI के ATM से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में आए दिन चोरी और लूटपाट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं लगातार बढ़ रही वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का महौल पा जा रहा है। ताजा मामला फगवाड़ा के पलाही रोड से सामने आया है। जहां पर एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाते हुए चोरों नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार चोरों ने गैस कटर से एटीएम से काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोर मशीन से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

    बता दें कि एक दिन पहले ही शुगर मिल चौक पर दो बाइक सवार तेजधार हथियारों के बल पर दुकान मालिक से नगदी लूटकर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि अभी इस मामले में कोई आरोपी को पुलिस काबू नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी तरफ एटीएम की वारदात सामने आ गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्स बढ़ाई जाए ताकि चोरी और लूट की वारदातों को नकेल कसी जा सके। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjabi singer की सड़क हादसे में मौ’त, Car के उड़े परखच्चे

    Punjabi singer की सड़क हादसे में मौ’त, Car के उड़े परखच्चे

    चंडीगढ़ :  पंजाबी संगीत जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है।  पंजाबी गायक दलवीर शोंकी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार किशनगढ़-करतारपुर लिंक रोड पर अड्डा नौगजा के पास पंजाबी गायक दलवीर शोंकी की कार पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह भुल्तथ नजदीक किसी प्रोग्राम से वापिस सुबह 6 बजे के करीब अपनी कार से गांव आ रहे थे।
    जब  वह अड्डा नोगजा नजदीक पहुंचे तो उनकी कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जबरदस्त तरीके के साथ  टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।  सूचना मिलने पर पुलिस चौकी किशनगढ़ के कर्मचारी ने हादसे वाले स्थान पर पहुंच कर लाश को अपने में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।
  • Jalandhar: थाने में पुलिस को चकमा देकर स्नेचर हुआ फरार, मचा हड़कंप

    Jalandhar: थाने में पुलिस को चकमा देकर स्नेचर हुआ फरार, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: शहीद बाबा दीप सिंह नगर में महिला को फोन छीनकर फरार हुए स्नेचर को लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से काबू कर लिया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस स्नेचर को काबू करके थाने ले गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि थाने में पुलिस मुलाजिमों का ध्यान हटते ही स्नेचर कुछ समय बाद वहां से फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि आरोपी अपने दोस्त को काम का बहाना लगा कर उसका बाइक मांग कर ले गया था। कहा जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है जिसने दोस्त के बाइक पर ही शहीद बाबा दीप सिंह नगर की गली नंबर 3 में प्रवासी महिला का मोबाइल लूट लिया और फिर बाइक अपने दोस्त को लौटा आया। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसकी वीडियो पीड़ित परिवार द्वारा इलाके में वायरल की गई। जिसमें स्नैचर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। जिसके बाद लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्नेचर को काबू कर लिया।

    बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के कुछ समय बाद स्नेचर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। थाना आठ के एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि आरोपी द्वारा पुलिस कस्टडी से भागने की एफआईआर दर्ज की है या नहीं।

  • Jalandhar: एक्टिवा पर जा रही महिला की बाली छीनकर स्नेचर फरार

    Jalandhar: एक्टिवा पर जा रही महिला की बाली छीनकर स्नेचर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला संतोखपुरा से सामने आया है। जहां एक्टिवा पर जा रही महिला की बाली छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। इस घटना के दरौान महिला ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दी। वहीं थाना 8 के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि महिला अविनाश एक्टिवा पर सवार होकर संतोखपुरा रोड पर स्थित शुभम पैलेस के पास से जा रही थी। कि इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे उसकी बाली लूट कर काफी तेजी से फरार हो गए। कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी काफी तेजी से बाइक भगा कर ले गए।

  • Phagwara: ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    Phagwara: ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : होशियारपुर रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हायर सेंटर ले जाते ऑटो रिक्शा चालक को ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ऑटो चालक गांव खाटी से कुछ सामान उठाने के लिए जा रहा था कि रास्ते में चंडीगढ़ फ्लाई ओवर के नीचे खड़े ट्रक से जा टकराया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: घायल Shiv Sena नेता संदीप से मिलने पहुंचे BJP प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: घायल Shiv Sena नेता संदीप से मिलने पहुंचे BJP प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिवसेना नेता संदीप गोरा थापर पर बीते दिन निहंण सिंह के बाणे में 3 व्यक्तियों ने तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं आज संदीप गोरा हाल जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ डीएमसी अस्पताल पहुंचे। संदीप से बात करने के बाद सुनील जाखड़ ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। सुनील जाखड़ ने कहा सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि कल सरेआम संदीप पर तलवार से हमला किया गया। लेकिन लेकिन मुख्यमंत्री ने अभी तक इस घटना पर दुख व्यक्त नहीं किया।

    वहीं शिव सेना नेता ने कहा कि निहंण बाणे में आए व्यक्ति द्वारा सरेआम हमला किया जा रहा है। सुनील जाखड़ के संदीप से हाल पूछने के मामले में उन्होंने कहा कि केंद्र को पंजाब के हिंदुओं पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र को चाहिए वह हिंदुओं की सुरक्षा की ओर ध्यान दे। शिव सेना नेता का आरोप है कि पंजाब में खालिस्तान बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं बंद की कॉल को लेकर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस मामले में सही से कार्रवाई नहीं की गई तो वह बड़े स्तर पर लुधियाना में प्रदर्शन करेंगे। शिवसेना नेता का आरोप है कि सरेआम हमला करने वाले व्यक्तियों का पुलिस को एनकाउंटर कर देना चाहिए। वहीं शिवसेना नेता के गनमैन को लेकर उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ भी आरोपी के बराबर पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए।

  • Punjab: शोरूम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की 20 गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab: शोरूम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की 20 गाड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियाना: सिविल लाइन स्थित सत्संग रोड से आग लगने का मामला सामने आया है। जहां सुबह करीब 5.30 बजे अढाई मंजिला पिंडी बैग के शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से शोरूम में चमड़े के बैग, पर्स और स्कूल बैग आदि जलकर पूरी तरह राख हो गए है।

    बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मौके पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग की 20 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटे दूर-दूर तक नजर आ रही थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

     

  • Jalandhar: नशे की Overdose से युवक की मौत, मौके से Injection बरामद

    Jalandhar: नशे की Overdose से युवक की मौत, मौके से Injection बरामद

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास खाली प्लाट से नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, शव के पास ही इस्तेमाल किया गया इंजैक्शन भी बरामद हुआ है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलने के बाद थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फल-सब्जियों की दुकानों के पीछे खाली प्लाट में युवक का शव बरामद हुआ था।

    जहां पर पेशाब करने गए एक व्यक्ति ने शव देखा और शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हुई तो वहां पर एक स्कूटरी भी बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने स्कूटरी के नंबर से घर का एड्रैस पता किया युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान संजीव कुमार उर्फ शीपा पुत्र करमजीत निवासी संतोखपुरा के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि शीपा अपने भाई की स्कूटरी मांग कर किसी काम का कह कर घर से निकला था। शीपा लेबर का काम करता है और उसके पिता राज मिस्त्री है।

    शव के पास से इंजैक्शन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल में अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पत लग सकेगा। उधर इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि इस खाली प्लाट में रोजाना 50 से अधिक नशेड़ी नशा करने के लिए आते है। लोगों का कहना है कि वह सभी खुद नशेड़ियों से परेशान है। क्योंकि नशे की हालत में वह लड़ाई झगड़े करते है।

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता, देखें वीडियो

    अजनाला : गांव हार खुर्द की कच्ची और झोपड़ियों में रहने वाले अपने माता-पिता की हालत सुधारने के लिए गए सुबेग सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सुबेग सिंह की बुजुर्ग मां- पिता सरकार से उसे घर वापिस लाने की गुहार लगा रहे है। इस संबंधी शुबेग सिंह के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि शुबेग सिंह 20 तारीख को घर से नागपुर शहर में शराब ठेकेदारों के यहां काम करने के लिए गया था।

    जिसके बाद 24 तारीख को फोन पर बात करने के बाद वह लापता हो गया। उन्होंने कहा कि उस जगह पर जाकर भी पता करके आए है। उनके मुताबिक शुबेग सिंह को 24 तारीख को ट्रेन में बिठाया गया और घर भेज दिया गया। लेकिन इतने दिनों के बाद भी शुबेग घर नहीं पहुंचा। माता-पिता ने सरकार से शुबेग सिंह की तलाश करने की मांग की। शुबेग माता पिता का इकलौता बेटा था और सुबेग के छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और वह बुजुर्ग माता-पिता का सहारा था।

  • Jalandhar: MP बनने के बाद भी नशे पर कार्रवाई करने में Channi नाकाम, Sheetal ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Jalandhar: MP बनने के बाद भी नशे पर कार्रवाई करने में Channi नाकाम, Sheetal ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में भले ही कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी नशे के मुद्दे को जोरों से उठा रहे है। लेकिन सासंद बनने के एक माह बाद भी चन्नी नशे पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए है। दरअसल, यह इल्जाम किसी ओर ने नहीं बल्कि पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने उठाए है। शीतल अंगुराल ने कहा कि चन्नी ने सत्ता में आने से लोगों से जो वादा किया था उसे उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि चन्नी ने सत्ता से आने से पहले कहा था कि या रहेंगा चिट्टा या फिर वह रहेंगे।

    शीतल अंगुराल ने कहाकि चन्नी को सासंद बने हुए एक माह हो गया है, लेकिन नशे के खिलाफ उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शीतल ने कहा कि एक माह हो गया नशे में जिन माताओं के बेटे की मौत हो गई अभी तक चन्नी ने उनके परिवार वालों के साथ दुख सांझा तक नहीं किया। शीतल ने कहाकि चन्नी बताए कि उन्होंने नशे से किस पीड़ित परिवार की बात किसे उच्च अधिकारी से करवाई है या फिर किस परिवार को उन्होंने इंसाफ दिलवाया है।