Blog

  • Kapurthala : अवैध माइनिंग करते पोकलेन मशीन सहित 2 टिप्पर बरामद, आरोपी फरार

    Kapurthala : अवैध माइनिंग करते पोकलेन मशीन सहित 2 टिप्पर बरामद, आरोपी फरार

    कपूरथला : जिले के मियाणी मल्ला गांव के नजदीक ब्यास दरिया से अवैध खनन के मामले में विभाग के एसडीओ करण सिंह के आदेश पर माइनिंग इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह टीम के साथ छापेमारी की।इस दौरान खनन विभाग की टीम ने 1 पोकलेन मशीन, रेत से भरे 2 टिपर, और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जें में लिया है। माइनिंग विभाग की टीम की सूचना पर थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने मशीन मालिक, चालक तथा जमीन मालिक के खिलाफ नाजायज माइनिंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी अनुसार तलवंडी चौधरियां के गांव मियाणी मल्ला में अवैध माइनिंग चल रही थी। माइनिंग विभाग की टीम स्थानीय पुलिस को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंची। जहां पर अवैध माइनिंग करने वाले बेखौफ होकर पोकलेन मशीन से ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा टिपर भर रहे थे। तभी माइनिंग इंस्पेक्टर और पुलिस टीम को आते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। टीम ने रेत से भरे 2 टिपर, पोकलेन मशीन तथा ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों टिपरों में 732 फीट रेत भरी हुई थी।

     इसी तरह ट्राली में 66 फीट रेता भरी हुई थी। जो अवैध माइनिंग करने वालों की ओर से बाजार में बेची जानी थी। माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया का मामले की जानकारी थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह का कहना है कि अवैध माइनिंग करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

  • दिनदहाड़े महिला के Kidnapping मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो 

    दिनदहाड़े महिला के Kidnapping मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो 

    पुणेः पिंपरी चिंचवड़ से अपहरण का एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवती को जबरन घसीटते हुए कार में बैठाया जा रहा है। 2 युवक और एक महिला युवती को अगवा करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जब इस वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला को घसीटता हुआ दिख रहा व्यक्ति उसका पति है, जो पारिवारिक विवाद की वजह से घर छोड़कर गई अपनी पत्नी को वापस ले जाने की कोशिश कर रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और उसके पति की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। 7-8 दिन बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा। इस स्थिति से तंग आकर पीड़िता पुणे में अपने चाचा के पास रहने चली गई थी। महिला के माता-पिता नहीं हैं। हालांकि, रिश्तेदारों द्वारा बीच-बचाव के बाद वह अपने पति के पास वापस रहने लगी। लेकिन दोनों के बीच झगड़ा जारी रहा और उसने फिर से पति को छोड़ दिया। घर से निकलने के बाद उसने कई महीने मुंबई और दिल्ली में बिताए।

    इसके बाद नौकरी करने पुणे के वाकड़ में आ गई। वह यहां पेइंग गेस्ट आवास (पीजी) में रह रही थी। इस दौरान उसके पति को पता चल गया कि वह कहां रह रही है। फिर वह अपने परिवार के साथ उसे ले जाने के लिए वाकड़ आ गया। उन्होंने उसे घर वापस आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने उसे जबरन अगवा करने की कोशिश की। अपहरण के बाद युवती ने दोबारा घर पर रहने के लिए सहमति जताने का नाटक किया। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर वह थाने पहुंच गई। युवती ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज कराया है।

  • नहर में पानी आते ही एक और पुल गिरा, देखें वीडियो

    नहर में पानी आते ही एक और पुल गिरा, देखें वीडियो

    सीवानः बिहार के सीवान के दरौंदा प्रखंड के रामगढा में गंडक नहर पर बना एक छोटा पुल टूट गया। पटेढ़ी बाजार और दारौंदा प्रखंड को जोड़ने वाले पुल के टूटने से आम लोगों को काफी परेशानी होगी। कुछ दिन पहले ही बिहार के अररिया में एक पुल गिर गया था। उस पुल को बनाने में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इससे पहले भी बिहार में कई बड़ी लागत के पुल पिलर बह जाने के कारण बह चुके हैं। सीवान में भी नहर पर बने पुल में सिर्फ एक पिलर था और वही पिलर बह जाने के कारण पुल ढह गया।

    अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुल भरभराकर नदी में समा गया था। ये पुल अररिया के पड़किया घाट पर बना हुआ था। बकरा नदी पर इस पुल के निर्माण में करोड़ों की लागत लगी थी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पुल को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही की वजह से ये घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पड़रिया पुल के तीन पिलर बहकर नदी में समा गए, जिससे पुल टूट गया।

    इस पुल के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सरकार से पैरवी की थी। यही नहीं यह पुल जब बना तो पहली बार नदी का किनारा बाढ़ के कारण दूर हो गया, इसके बाद 12 करोड़ की लागत से नदी को किनारे तक को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन विभागीय लापरवाही व संवेदक की अनियमितता पूर्वक कार्य के कारण मंगलवार को पुल बकरा नदी के गर्भ में समा गया।

  • Bigg Boss OTT-3:  घर में आते ही शुरू हो चुकी है कंटेस्टेंट के बीच नोकझोक, देखें वीडियो

    Bigg Boss OTT-3: घर में आते ही शुरू हो चुकी है कंटेस्टेंट के बीच नोकझोक, देखें वीडियो

    मुंबई: बिग बॉस ओटीटी-3 की शुरुआत हो चुकी है। सभी 16 कंटेस्टेंट घर के अंदर आ चुके हैं। अब अगले कुछ हफ्तों तक दर्शकों को मजा आने वाला है। सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे से कम्यूनिकेशन डेवलप करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, हालांकि ये पहला दिन है। टाइम बीतने के साथ सबका असली चेहरा सामने आने लगेगा। साथ ही दर्शकों को ये भी पता लगेगा कि कौन अच्छा दोस्त है और कौन गेम खेल रहा है।

    पॉलमी ने जो लिस्ट अनिल कपूर को पकड़ाई। उसमें उन्होंने पहली शर्त नॉनवेज की रखी। उन्होंने कहा कि वो बंगाली हैं इसलिए वो हर रोज नॉनवेज खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने लड़कियों के लिए अलग वॉशरूम की मांग की। यही नहीं उन्होंने ये मांग भी रखी कि उन्हें 8 घंटे की नींद पूरी करने दी जाए। पॉलमी दास ने आते ही कई गानों में बैक टू बैक परफॉर्म किया। अनिल कपूर ने उनके साथ मिलकर नेजी की टांग भी खींची।

  • Punjab: बदमाश Social Media पर दे रहे धमकियां, छिड़ा विवाद, वीडियो वायरल

    Punjab: बदमाश Social Media पर दे रहे धमकियां, छिड़ा विवाद, वीडियो वायरल

    लुधियानाः जिले में बदमाशों द्वारा सोशल मीडिया पर लड़ाई छिड़ गई है। जिसमें आए दिन छुटपुट मामलों के अपराधी युवक इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को लड़ाई करने के लिए ललकारते है। वीडियो घाटी मोहल्ला इलाके की बताई जा रही है। एक युवक इंस्टाग्राम पर लाइव होकर कार्तिक बग्गन नाम के युवक को गालियां दे रहा है। वह कह रहा है कि बग्गन के मोहल्ले में खड़े हैं। कार्तिक फोन नहीं उठाता। इंस्टा पर बदमाश बन रहा है। इस वीडियो में कई युवक है जो इलाके में दहशतगर्दी मचा रहे है।

    पता चला है कि इस वीडियो को बदमाशों ने अपनी इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। वीडियो बनाने वाला युवक कह रहा है कि बग्गन तेरे घर के मोड़ पर खड़े है। हिम्मत है तो बाहर आजा। उक्त युवक ने ये वीडियो लाइव बनाई। पता चला है कि ये वीडियो करीब 5 दिन पहले की है। रिहायशी इलाकों में इस तरह की गुंडागर्दी सामने आना पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े करता है। 

    बता दें करीब 2 साल पहले थाना डिवीजन नंबर 3 से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब साढ़े 10 बजे बैंजमिन रोड नौलक्खा कालोनी के बाहर कुछ युवकों ने कार्तिक बग्ग पर फायरिंग की थी। इस वारदात में करीब 4 से 5 गोलियां चली थी। उस समय कार्तिक बग्गन के भी गोली लग गई थी। उसे सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया था। उस समय बग्गन के परिवारिक सदस्यों ने इलाके के ही एक युवक पर गोलियां चलवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि जेल में बैठे युवक ने उस पर गोलियां चलवाई थी। बदमाशों ने खुद उस युवक को गोलियां चलाते समय ती वीडियो भा भेजी थी।

  • Adobe Use करने वालों के लिए अहम खबर! जारी किया अलर्ट

    Adobe Use करने वालों के लिए अहम खबर! जारी किया अलर्ट

    टेक न्यूज़ः Adobe के सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक अहम खबर सामने आई है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने Adobe के 29 सॉफ्टवेयर और सेवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें Adobe Photoshop, ColdFusion, और Creative Cloud जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं। CERT-In ने इन प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले खतरों को हाई रिस्क में रखा है।

    जानकारी के मुताबिक Adobe के सॉफ्टवेयर और सेवाओं में कई गंभीर खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर या फोन का डेटा चोरी कर सकते हैं, हैकर्स आपके डेटा को एक्सेस कर सकते हैं और आपको इसकी भनक तक नहीं लगेगी।

    इससे बचने के लिए आपको हमेशा अपने सॉफ्टवेयर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें। यह सुनिश्चित करता है कि आप किसी भी नई खामी से सुरक्षित हैं, आर नियमित अंतराल पर अपने डिवाइस के सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करें और देखे कि कोई एक्सेस नहीं है।
     

  • अनियंत्रित होकर नदी में गिरी Thar, 2 की मौत, एक घायल

    अनियंत्रित होकर नदी में गिरी Thar, 2 की मौत, एक घायल

    चम्बा :  मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर एक थार गाड़ी सड़क से अनियंत्रित होकर रावी नदी किनारे जा रही। हादसा सरोल के पास पेश आया, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज चम्बा में किया जा रहा है। यह हादसा बीती देर रात को हुआ है। जैसे ही यह हादसा हुआ तो स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। वहीं पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा कार सवारों को खाई से निकाले का कार्य शुरू किया गया। 

    जब टीम दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंची तो 2 युवकों को मृत अवस्था में पाया जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के दौरान 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान दिव्यांशु (23) पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव भगवानपुरा डाकघर सरोल तहसील व जिला चम्बा व सुरजीत जांदू (27) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी  तलवारा झील 5 हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से शवों व घायल युवक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। 

    उन्‍होंने बताया कि एक थार गाड़ी (एचपी 48बीB-5775) दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें तीन लोग सवार होकर तीसा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी सरोल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर रावी नदी के किनारे जा रही गरी। वहीं एक युवक दिव्यम पुत्र अजय कुमार गांव डाकघर सरोल तहसील जिला चम्बा घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा कैसे हुआ इस बारे छानबीन की जा रही है

  • Punjab: Bus में Free यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अहम खबर, Aadhar Card हो सकता है बंद

    चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं की मुश्किलें बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार अब आधार कार्ड बंद होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि सरकारी बसों में आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। फिलहाल पंजाब सरकार इस संबंध में एक नई योजना पर विचार कर रही है और इस संबंध में एक प्रस्ताव लाया गया है। उक्त जानकारी पंजाब रोडवेज के एसडी गुरप्रीत सिंह खैहरा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि मुफ्त बस सेवा में बदलाव लाने की तैयारी की जा रही है।

    इसके मुताबिक 2 अन्य कार्ड का सुझाव दिया जा रहा है,  यह बताया जा रहा है कि बसों के कंडक्टरों द्वारा कई बार आधार कार्ड के नंबर नोट करने में गलती हो जाती है और उनके पास पूरा डाटा नहीं पहुंचता। इसके कारण ही अब आधार कार्ड बंद किए जा सकते है। यह भी बता दें कि पंजाब में हर महीने करीब करोड़ों महिलाएं सरकारी बसों में आधार कार्ड में मुफ्त में सफर करती है। इसके कारण इस मुहीम के तहत 2 अन्य कार्ड शामिल किए गए है, जिन्हें दिखाकर महिलाएं बसों में मुफ्त सफर का लाभ उठा सके और कंडक्टरों को भी मुश्किल का सामना ना करना पड़े। 

    इसके साथ ही उनके पास पूरा डाटा मौजूद हो। आर.एफ.आई.डी. (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस ) या फिर NCMC(नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) 2 नए कार्ड की सुविधाए दी जा सकती है। इन दोनों कार्डों में से कोई एक कार्ड इस्तेमाल करने के लिए कहा जा सकता है। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो मुफ्त सफर का लाभ लेने वाली महिलाओं को उक्त कार्ड बनावाने पड़ेंगे। फिलहाल यह नहीं बताया जा रहा है कि यह कार्ड कब शुरू किए जाएंगे पर बसों में चलने वाले आधार कार्ड अब बंद हो सकते हैं। 

  • Punjab: बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल, XEN को हटाने की मांग

    Punjab: बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल, XEN को हटाने की मांग

    लुधियानाः लुधियाना में बिजली के खंभे से गिरे कर्मी को अस्पताल पहुंचाने की बजाए वहां से एक्सईएन के वापस लौटने से विभाग के कर्मचारियों में रोष है। जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से कई इलाकों में बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान हो गए। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी जिद पर अड़े है कि जब तक एक्सईएन का तबादला नहीं हो जाता है वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

    लुधियाना-जालंधर बाइपास के पास मल्होत्रा पैलेस के साथ बिजली के खंभे पर चढ़कर विजय कुमार मरम्मत कर रहा था। अचानक उसका पांव फिसलने से वह खंभे से नीचे गिर गया। जिसके बाद मौके पर खड़े बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार दबे पांव गाड़ी लेकर वहां से चल दिए। जिसके बाद वहां पर मौजूद बाकी कर्मचारियों ने एक्सईएन को रुकने के लिए बोला लेकिन एक्सईएन नहीं रूके।

    विभाग के कर्मियों ने बताया कि उन्होंने खंभे से गिरे विजय कुमार को निजी गाड़ी से किसी तरह करके अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह वैंटिलेटर पर है। फिलहाल उसकी हालत काफी नाजुक है। बिजली कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से कई इलाके जिनमें छावनी मोहल्ला, मन्ना सिंह नगर में पिछले तीन दिनों से बिजली गुल है। बिजली गुल से लोगों में हाहाकार मची हुई है। गत शुकरवार को छावनी मोहल्ला के लोगों ने बिजली दफ्तर का भी घेराव किया था।

    पीड़ित विजय कुमार के भाई बलजीत सिंह ने कहा कि वह तब क हड़ताल से वापस नहीं लौटेंगे। जब तक एक्सईएन की बदली नहीं की जाती, और उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह सभी अपना रिजाइन हेड ऑफिस को सौंप देंगे।

  • पूर्व CM के निर्माणाधीन Office पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    पूर्व CM के निर्माणाधीन Office पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    अमरावती: आंध्र प्रदेश की सत्ता हाथ से जाते ही पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को झटके पर झटके लग रहे हैं। राजधानी अमरावती में निर्माणाधीन YSR कांग्रेस के दफ्तर पर चंद्रबाबू नायडू का बुलडोजर चला है।  मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अमरावती राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने ताडेपल्ली में निर्माणाधीन वाईएसआरसीपी कार्यालय भवन को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। 

    सुबह-सुबह ताडेपल्ली के नए वाईसीपी पार्टी कार्यालय के पास निर्माणाधीन इमारत में तोड़फोड़ का काम शुरू हुआ। कुछ ही दिनों में बनकर तैयार होने वाली इस इमारत को खुदाई मशीनों और बुलडोजरों की मदद से ढहाया जा रहा है। तोड़फोड़ का काम सुबह 5:30 बजे शुरू हुआ।YSR कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि निर्माणाधीन दफ्तर को ढहाया जा रहा है

    जबकि वाईएसआरसीपी ने सीआरडीए की प्रारंभिक कार्रवाइयों को चुनौती देते हुए पिछले दिन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने किसी भी विध्वंस गतिविधि को रोकने का आदेश दिया था। यह आदेश वाईएसआरसीपी के वकील द्वारा सीआरडीए आयुक्त को दिया गया था। लेकिन अदालत की अवमानना ​​करते हुए इसे गिराया जा रहा है।