Blog

  • Jalandhar: Auto Stand में हुआ विवाद, चालकों में भारी रोष, लगा जाम, देखें Live

    Jalandhar: Auto Stand में हुआ विवाद, चालकों में भारी रोष, लगा जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्ती अड्डे पर स्थित ऑटो स्टैंड को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां शरारती अनसंरों द्वारा उनके ऑटो स्टैंड पर बजरी तो कभी ईंटे फेंककर चले जाते है। यूनियन में आज भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने सड़क जाम कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर यूनियन ने पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह जगह 50 से 60 साल पुरानी है। उनके बुजुर्ग इस जगह से टांगा चलाते थे और अब यहां पर ऑटो स्टैंड बना हुआ है।

    यूनियन का आरोप है कि यह कार्रगुजारी प्रशासन की शह पर हो रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर यूनियन ना तो पुलिस के पास शिकायत लेकर गई और ना ही विधायक के पास गई है। लेकिन यूनियन का कहना है कि अब एसएसओ परमिंदर सिंह का कहना है कि दूसरी पार्टी के पास इस जगह की राजिस्ट्री है। जिसको लेकर यह कार उसारी हो रही है। यूनियन का कहना है कि अगर दूसरी पार्टी के पास राजिस्ट्री है तो वह कोर्ट का सहारा क्यों नहीं ले रहे है। उनका कहना है कि 60 साल पुरानी जगह को लेकर वह पहले क्यों नहीं सामने आए।

  • इस खिलाड़ी ने मचाया गदर, छक्के-चौकों की कर दी बरसात

    इस खिलाड़ी ने मचाया गदर, छक्के-चौकों की कर दी बरसात

    नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप  में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप ने तहलका मचा दिया है। इस टूर्नामेंट का 46वें मुकाबले में वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने यूएसए के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को जीता दिया, उन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 39 गेंदों का सामना किया। इस बीच 210.26 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 82 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने केवल छक्के-चौकों से 64 रन बनाए। दरअसल, अपनी उम्दा पारी के दौरान उन्होंने आज कुल 4 चौके और 8 छक्के लगाए। जिसके बदौलत वह छक्के-चौके से 64 रन बटोरने में कामयाब रहे।

    मैच के दौरान 9वें ओवर में होप ने लगातार 3 छक्के लगाने का भी कारनामा किया। मिलिंद की चौथी गेंद को होप ने पहले सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया. उसके बाद 5वीं गेंद को उन्होंने ओवर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया. वह यहीं नहीं रुके. आखिरी गेंद पर भी उन्होंने जोरदार तरीके से बल्ले से को घुमाया और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा दिया। 

  • Swimming Pool में नहाकर निकले 17 वर्षीय लड़के की मौत, देखें CCTV 

    Swimming Pool में नहाकर निकले 17 वर्षीय लड़के की मौत, देखें CCTV 

    मेरठ: यूपी के मेरठ में शुक्रवार को स्विमिंग पूल में नहाकर बाहर निकलते समय 17 साल के लड़के की अचानक मौत हो गई। लड़का पूल से बाहर निकल कर आता है और कुछ कदम चलता है। इसके बाद वह पीठ के बल जमीन पर गिर जाता है, फिर वहां मौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां, डॉक्टरों उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। मेरठ के कस्बा सिवाल खास निवासी इस्लाम नाम के पुत्र समीर घर से क्रिकेट खेलने निकला था।

    क्रिकेट खेल कर समीर अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने के लिए चला गया। समीर काफी देर तक स्विमिंग पूल में अपने साथियों के साथ नहाता रहा, जिसके बाद समीर स्विमिंग पूल से बाहर निकल कर आता है और अचानक स्विमिंग पूल के बाहर पीठ के बल जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग समीर को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चिकित्सकों ने बताया कि समीर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। वहीं, समीर की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। साथ परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • Film Shooting की तरह सड़क पर 2 गुटों में चली अंधाधुंध गोलियां, देखें वीडियो

    Film Shooting की तरह सड़क पर 2 गुटों में चली अंधाधुंध गोलियां, देखें वीडियो

    बरेलीः बरेली में फिल्मी शूटिंग की तरह आज सुबह बिल्डर के गुर्गों और मार्बल कारोबारी के बीच सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। दोनों पक्ष कभी कार तो कभी डिवाइडर की आड़ लेकर फायरिंग करते रहे। फायरिंग से सड़क पर दशहत फैल गई। करीब 30 मिनट तक ये बवाल चला। घटना इज्जतनगर पीलीभीत बाईपास रोड की है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया- इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से शॉप है।

    शनिवार सुबह दूसरे पक्ष के बिल्डर राजीव राणा 30-40 अज्ञात लोगों के साथ 2 बुलडोजर लेकर आदित्य की दुकान पर पहुंचे। दुकान और प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की। एसएसपी बरेली घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर विभाग की 3 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों तरफ से रोड को ब्लॉक कर दिया। पीलीभीत बाईपास रोड पर दोनों तरफ पुलिस ने बैरियर लगाए। बवाल शांत होने पर ट्रैफिक सामान्य हुआ।

    अभी तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि इससे पहले किसी भी पक्ष ने प्लॉट को लेकर पुलिस या प्रशासन से कोई शिकायत नहीं की थी। सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन को लेकर विवाद क्यों था? जमीन की रजिस्ट्री किसके नाम है? इस संबंध में तहसील से पुलिस ने रिकॉर्ड मांगे हैं। फायरिंग में छत पर खड़े एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। हालांकि सीओ थर्ड अनीता ने कहा- गोली से कोई घायल नहीं हुआ है।

    कब्जे का विरोध कारोबारी आदित्य ने किया। बिल्डर के दोनों बुलडोजर में आग लगा दी। फिर, बिल्डर पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। काउंटर में कारोबारी आदित्य की तरफ से भी गोलियां चलीं।पुलिस के पहुंचने से पहले बिल्डर और उनके गुर्गे भाग निकले। पुलिस ने कारोबारी आदित्य और उनके बेटे अविरल को हिरासत में लिया है। उनकी लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ली है। एसएसपी का कहना है कि दोनों पक्षों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर आग बुझाई और ला एंड ऑर्डर को संभाला।

  • Punjab: Police की दूसरी कमांडेट Battalion ने कर्मचारियों के Birthday और Wedding Anniversary को लेकर पत्र किया जारी

    पटियालाः  पंजाब पुलिस की दूसरी कमांडेट बटालियन की ओर से एक पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि इस बटालियन के कर्मचारियों को उनके जन्मदिन के मौके पर हौंसला अफजाई के लिए शुभ कामनाएं सर्टीफिकेट, एक केक और उसे उस दिन की छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा शादी की सालगिरह पर प्रत्येक कर्मचारी को शुभकामनाएं देते हुए उस दिन की छुट्टी दी जाएंगी। यह पंजाब पुलिस कमांडेंट कार्यालय, के सैकेंड सीडीओ बटालियन, बहादुरगढ़ पटियाला की ओर से जारी किया गया है।  

  • 2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में 17 Injured, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में 17 Injured, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    अखनूरः जम्मू-कश्मीर से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। जम्मू के अखनूर इलाके में 2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में 17 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अखनूर-जौरियां रोड पर बामल इलाके में दो बसें आपस में टकरा गई, जिस वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

    हादसा इतना भयंकर था कि बसों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी को बसों से निकाला गया। घायलों को इलाजा के लिए नजदीकी अखनूर उपजिला अस्पताल में ले जाया गया। हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

  • 83KM की दूरी होगी अब मिनटों में तय

    83KM की दूरी होगी अब मिनटों में तय

    जमशेदपुरः जमशेदपुर से बोकारो, धनबाद, गिरीडीह, दुर्गापुर, बांकुड़ा, आसनसोल, चितरंजन और उसके आस-पास के इलाके में जाने वालों के लिए दिसंबर से सफर आसान हो जाएगा। चांडिल के घोड़ालेंगी से चास मोड़ तक निर्माणाधीन टू लेन ये फोर लेन की सड़क का निर्माण होगा।

    फिलहाल 83 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां 5 आरओबी का 70 से 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस सड़क से गुजरने वालों को दो स्थानों पर टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। चांडिल बाजार के समीप बनाई गई बाइपास सड़क पर उकडीह व भालूकोचा गांव के बीच और पुरुलिया बाइपास के करीब टोल प्लाजा बनाया जाएगा।

    कंपनी के सीनियर इंजीनियर राजेंद्र ठाकुर के अनुसार दिसंबर तक इस सड़क पर आवागमन शुरू हो जाएगा। टू लेन 10 मीटर चौड़ी है। उसके दोनों किनारे पर 2-2 फीट फुटपाथ बनाया गया है। फोर लेन की चौड़ाई 15.50 मीटर है। 73 किलोमीटर लंबी सड़क पर 5 माइनर व 3 बड़े ब्रिज का निर्माण कराया गया है। एनएचएआई ने जनवरी 2025 तक आवागमन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। सड़क निर्माण हो चुका है।

  • चलती Van से सड़क पर गिरीं छात्राएं, Driver भगाता रहा गाड़ी, देखें CCTV

    चलती Van से सड़क पर गिरीं छात्राएं, Driver भगाता रहा गाड़ी, देखें CCTV

    वडोदराः गुजरात के वडोदरा में स्कूल वैन से छात्राओं के बाहर गिरने का वीडियो सामने आया है। यहां दो छात्राएं एक स्कूल वैन से गिर गई थीं। बच्चियों के गिरने पर भी ड्राइवर तेजी से आगे बढ़ गया था। इसके बाद उसे और वैन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज वीडियो में दिख रहा है कि एक सोसायटी से गुजर रही स्कूल वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल जाता है और वैन में सवार दो छात्राएं सड़क पर गिर जाती हैं।  हालांकि, स्कूल वैन चालक को इसकी जानकारी भी नहीं लगती और वैन तेजी से आगे निकल जाती है।

    वडोदरा के मकरपुरा पुलिस ने वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शरू की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी प्रणव कटारिया के अनुसार वायरल वीडियो बुधवार (19 जून) का है। आरोपी ड्राइवर की उम्र 23 साल बताई गई है। उसके पास लर्निंग लाइसेंस है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल वैन ड्राइवर और वैन मालिक दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। आरोपियों के नाम प्रतीक पढियार और जिग्नेश जोशी हैं। आरोपियों ने नए शैक्षणिक सत्र के दौरान ही न्यू एरा स्कूल में वैन की सेवा शुरू की थी।

    पुलिस जांच में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। पुलिस ने पूरे मामले की अलग-अलग दिशाओं से जांच शुरू की। लापरवाही से गाड़ी चलाने पर धारा 192सीए और धारा 180, 184, 336, 279 के तहत शिकायत दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर का लर्निंग लाइसेंस रद्द करने का भी प्रयास किया जाएगा। वीडियो करीब से देखने पर पता चलता है कि वाहन चालक ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, लेकिन उसकी लापरवाही के चलते लड़कियों की जान जा सकती थी। पहले चालक ने सही जगह पर गाड़ी नहीं रोकी और फिर तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

  • जेल में बंद Lawrence Bishnoi से हुई वीडियो कॉल को लेकर Pakistani Don Shehzad का आया बयान, देखें वीडियो

    जेल में बंद Lawrence Bishnoi से हुई वीडियो कॉल को लेकर Pakistani Don Shehzad का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। उक्त वीडियो में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपने दुबई स्थित साथी और पाकिस्तानी डॉन शहजाद को वीडियो कॉल पर ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आ था। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई की इस वीडियो के वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था। वहीं इस मामले को लेकर अब पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की वीडियो सामने आई है। वीडियो में वह कह रहा है कि मैं इंडिया के न्यूज चैनल्स के लिए जवाबदेही नहीं हूं, मैं सिर्फ अपने देश की एजेंसियों को ही जवाबदेह हूं।

    शहजाद भट्टी ने इंस्टा पर वीडियो अपलोड की। जिसमें वह कह रहा है कि सभी को पता है कि इंडिया के न्यूज चैनलों में मेरी व फारुक खोखर भाई की खबरें चल रही हैं। जिसमें लॉरेंस के साथ वीडियो कॉल है। सबसे पहले मैं कहता हूं कि इंडिया की न्यूज के लिए जवाबदेही नहीं हूं। मैं अपने देश, आर्मी, एजेंसियों और पुलिस का जवाबदेही हूं। जब वे मुझे पूछेंगे, मैं बता दूंगा कि कब मुझे इनकी कॉल आई है, कब मेरी बात हुई है, कितनी देर पहले हुई है, किसने वीडियो अपलोड की है और किस तरह से वीडियो अपलोड हुई है।

    उसने कहा कि मैं इसके अलावा किसी को भी वीडियो का जवाब देना ठीक नहीं समझता। मेरे पाकिस्तान के आदायरे जिंदाबाद हैं, पाकिस्तान आर्मी, पाक एजेंसियां भी जिंदाबाद हैं। मेरी जान उनके लिए हमेशा हाजिर है। जब भी मेरे अदायरे मुझे बुलाएंगे, मैं जाऊंगा। वीडियो में शहजाद भट्टी कह रहा है कि अगर वह किसी चीज में दोषी है या 2 बार से ज्यादा मेरी उससे बात हुई हो, या मैं किसी चीज में शामिल हूं, पाकिस्तान का बुरा किया हो या दूसरे इंडिया का कोई बुरा सोचा हो तो मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। 

  • मंदिर में पुजारी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

    मंदिर में पुजारी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

    झज्जरः हरियाणा के झज्जर के एक गांव में निर्माणधीन मंदिर में एक पुजारी की हत्या कर दी गई। तेजधार हथियार से की गई हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना झज्जर के गांव चांदोल की है। पुजारी की पहचान सुमेर निवासी कन्नड़वास जिला रेवाड़ी के तौर पर हुई है। 

    जानकारी के अनुसार, पुजारी सुमेर गांव चांदोल के निर्माणाधीन मंदिर में पिछले 2 साल से रहता था। वह रेलवे विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद इसी मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था। शुक्रवार को सुमेर का शव निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में लहूलुहान हालत में मिला। पुजारी पर किसी ने तेज धार हथियार से वार किया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया और बाद में पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

    एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है, जो हत्या आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मामले में गांव के अंदर भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।