Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਯੰਜਤੀ ਤੇ ਸਕੂਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਦੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਯੰਜਤੀ ਤੇ ਸਕੂਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਦੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ :  2 ਅਕਤੂਬਰ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਯੰਜਤੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ 2 ਵਿਖੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕ ਰਾਮ ਭਜਨ ਚੌਧਰੀ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਮੈਂਜਮੇਨਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੈਰਮੇਨ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸੰਪੂਰਣ ਸਵੱਛਤਾ ਦਿਵਸ ਮਾਨਾਕੇ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਦੀ ਜਯੰਤੀ ਨੂੰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕ ਰਾਮ ਭਜਨ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲ ਇੱਕ ਵਿਦਿਆ ਦਾ ਮੰਦਰ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੰਦਰ ਨੂੰ ਸਾਫ਼ ਵਾਤਾਵਰਣ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਡੇ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਸਮੂਚਾ ਸਮਾਜ ਸਵਸਥ ਰਹੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਮੈਂਜਮੇਨਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੈਰਮੇਨ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ ਨੇ ਵੀ ਸਮੂਹ ਸਮਾਜ, ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ਼ ਨੂੰ ਵੀ ਸਵਸ਼ਤਾ ਅਭਿਆਨ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਚੜ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਮੈਂਜਮੇਨਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਵਾਇਸ ਚੈਰਮੇਨ ਨੀਰਜਾ ਰਾਣੀ, ਮੈਬਰ ਪੂਜਾ ਰਾਣੀ ਮੈਬਰ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ, ਨੀਟੇ ਦੇਵੀ, ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • Google के नए नियम लागू, सर्च करने पर जाना पड़ सकता है जेल!

    Google के नए नियम लागू, सर्च करने पर जाना पड़ सकता है जेल!

    नई दिल्लीः वीडियो पायरेसी एक ऐसा टॉपिक है जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री को हर साल करोड़ों का नुकसान होता है, इसके बावजूद भी लोग लगातार इसे अंजाम देते रहते हैं। अगर आप गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं और वीडियो पायरेसी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर लगातार सर्च करते हैं तो ये मानिए कि ऐसा बार-बार करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। ऐसे में आपको इसे सर्च करने से पहले सावधान रहने की जरूरत है।

    महिला अपराधों से जुड़े कंटेंट को भी काफी सारे लोग मनोरंजन के लिए सर्च करते हैं, वीडियो हो या  फिर फोटोग्राफ, अगर आप ऐसा कोई कंटेंट सर्च करते हैं तो आप को जेल जाना पड़ सकता है और आप कानूनी चक्कर में पड़ सकते हैं।

    चाइल्ड का इमेज ऐसा टॉपिक है जिससे भारत में एक संवेदनशील मुद्दा माना जाता है, इस विषय पर ऑनलाइन तमाम कंटेंट मौजूद है लेकिन कोई व्यक्ति अगर मनोरंजन के लिए चाइल्ड क्राइम से जुड़ा हुआ कोई कंटेंट सर्च करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ भारत सरकार कार्रवाई कर सकती है।

    अगर आपने कोई भी ऐसा कंटेंट गूगल सर्च पर सर्च किया है जिसमें एंटी नेशनल बातें हो रहे हैं या फिर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हो रहा हो जो देश के खिलाफ हो तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

    अगर आप आए दिन हथियारों के बारे में जानने के लिए गूगल सर्च करते हैं तो ऐसा लगातार करते रहना आपको जेल पहुंचा सकता है क्योंकि बहुत सारे अपराधी इस तरीके से हथियारों के बारे में जानते हैं और फिर उन्हें गैरकानूनी तरीकों से हासिल करके उनका इस्तेमाल गलत कामों में करते हैं। इस कंटेंट को सर्च करना आप को जेल पहुंचा सकता है।

  • पंजाबः PRTC और PUNBUS कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार

    पंजाबः PRTC और PUNBUS कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार

    चंडीगढ़ः पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैकफुट पर सरकार आ गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि सरकार ने पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों की मांगें मान ली है। इसी के तहत सरकार ने मुलाजिमों की सैलेरी में 5 फीसदी बढ़ोतरी करने का पत्र जारी कर दिया है। वहीं बाहर किये गये 25-30 कर्मचारियों को काम पर वापस बुला लिया गया है। बताया जा रहा है कि अब 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री के साथ संघ की बैठक होगी। इस समझौते के बाद अब पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी 2 अक्टूबर (यानि आज) को मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करेंगे।

    पंजाब रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि यूनियन अपनी मांगों को लेकर 20 सितंबर को हड़ताल पर चली गई थी। इस संबंध में परिवहन मंत्री ने उनसे मुलाकात की और कर्मचारियों के वेतन में 5 फीसदी बढ़ोतरी और बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने की मांगों पर सहमति जताई। एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने पर सहमति बनी थी लेकिन इन बातों को टाला जा रहा था। इसके तहत यूनियन ने 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के खिलाफ पटियाला में प्रदर्शन करने का न्योता दिया था। यूनियन के राज्य सचिव शमशेर सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 5 फीसदी बढ़ोतरी का पत्र जारी कर दिया है।

    जिन 25-30 कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट कर बाहर कर दिया गया था, उन्हें वापस काम पर बुला लिया गया है। अन्य मांगों को लेकर वित्त मंत्री 4 अक्टूबर को यूनियन के साथ बैठक करेंगे। संघ ने इन बातों का समर्थन किया है। जिससे अब मुख्यमंत्री का कोई विरोध नहीं होगा। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि 20 सितंबर को हुई बैठक में ही ये मांगें मान ली गई थीं। इस माह वेतन में वृद्धि होगी।

  • पंजाबः गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम से कारोबोरी को मिली धमकी, ऑडियो वायरल

    पंजाबः गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम से कारोबोरी को मिली धमकी, ऑडियो वायरल

    चंडीगढ़ः गैंगस्टरों द्वारा नेताओं और वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन देकर फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं एक अन्य ऑडियो वायरल हुई है, जिसमें अर्श डल्ला के नाम से कारोबारी से फिरौती की मांग की जा रही है। उक्त ऑडियों में वह कारोबारी को कह रहा है कि तुमने मेरा फोन ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद दोनों में फिरौती को लेकर काफी देर बात हुई। जिसके बाद कारोबारी ने कहा कि कहा कि तुम्हें किसने नंबर दे दिया और किसने कहा कि मेरे पास इतने पैसे है। कारोबारी ने कहा कि मेरा तो पहले से ही टाइम पास कर रहा हूं। कारोबारी ने कहा कि हमारी कौन-सा 2 नंबर की कमाई है।

    जिसके बाद गैंगस्टर ने कहा कि तू पहले से ही सेट है। इस दौरान कारोबारी भड़क गया और कहने लगा कि मैं सेट हूं तो ठीक है, मैं कौन-सा 2 नंबर की कमाई कर रहा हूं। जिसके बाद गैंगस्टर ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे से टोन में बात ना कर, मुझे पैसे देने से मना करने का सीधा ही कह दे। जिसके बाद कारोबारी ने कहा कि चल फिर तू देख ले। कारोबारी ने कहा कि बंदे को 100 परेशानी घर की होती है ऊपर से तू मुझे मेंटली परेशान कर रहा है। जिसके बाद गैंगस्टर ने कहा कि चल फिर अब तू मेंटली परेशान हो रहा है तो अब तू तैयार रहना।

  • दिनदहाड़े BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

    दिनदहाड़े BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

    नालंदाः रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के समीप बदमाशों ने सोमवार की सुबह भाजपा नेता को गोलीमार कर जख्मी कर दिया है। जख्मी थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी (35) वर्षीय सोनल सिंह है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है। भारतीय जनता पार्टी नालंदा के महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है।

    घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बता दें कि सोनल पूर्व में मुखिया का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मारी गई है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से पीड़ित व्यक्ति से बयान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद अब सरकार और प्रशासन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

  • गांधी जयंति : कमजोर व्यक्ति क्षमा नहीं कर सकता, ये तो ताकतवर की निशानी’

    गांधी जयंति : कमजोर व्यक्ति क्षमा नहीं कर सकता, ये तो ताकतवर की निशानी’

    नई दिल्ली : हर साल 2 अक्टूबर को पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मनाता है। इस बार उनकी 154वीं जयंती है। देश को आजाद कराने और समाज के कल्याण के लिए उन्होंने जो कार्य किए, उनके बारे में देश का बच्चा-बच्चा जानता है। इस दिन हर साल बापू के महान कार्यों को याद किया जाता है। उनका हमेशा से अहिंसा पर जोर रहा और उन्होंने लोगों को भी अहिंसा की राह पर चलने की सलाह दी। देश को आजाद कराने में उनके जिन सिद्धातों और मूल्यों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया, उन्हें आज भी लोग याद करते है। 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के परोबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। गुजरात से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से कानून की पढ़ाई की थी। इंग्लैड से लॉ की पढ़ाई करने के बावजूद बापू ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा करने में बिताया। इसके बाद वह भारत लौट आए और अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी। 

    महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण कोट्स

    किसी देश की महानता और नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां पर जानवरों के साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है। पहले वो आपको अनदेखा करेंगे, फिर आप पर हंसेंगे, फिर आपसे लड़ेंगे और फिर आप जीतोगे। मनुष्य अपने विचारों की उपज मात्र है। जो वह सोचता है, वैसा ही बन जाता है। खुद को जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि खुद को दूसरों की सेवा में लगा दो। ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति से आती है। बुराई का साथ न देना, उतना ही जरूरी कर्तव्य है, जितना अच्छाई का सहयोग करना। आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगा। अहिंसा परम धर्म है। अगर हम इसे अपना नहीं सकते तो हमें इसकी भावना को समझना चाहिए और जहां तक हो सके हिंसा से बचना चाहिए।

    महात्मा गांधी के यादगार नारे

     ‘कानों का दुरुपयोग मन को दूषित और अशांत करता है। जहां पवित्रता है, वहां निर्भयता है। दिल की कोई भाषा नहीं होती। दिल-दिल से बात करता है। किसी की मेहरबानी मांगना, अपनी आजादी बेचना। भगवान का कोई धर्म नहीं। भारत छोड़ो’।‘करो या मरो’।‘जहां प्रेम है वहां जीवन है। पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम।

  • जालंधरः जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, महिला घायल, देखें LIVE

    जालंधरः जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, महिला घायल, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: मेहतपुर थाना के अधीन आते बिटला गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला के साथ पड़ोसी ने हाथापाई की। इस दौरान महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की पहचान चरणजीत कौर के रूप में हुई है। जोकि घर में अकेली रहती है। बताया जा रहा है कि महिला की दूसरी शादी है। वहीं उपचार दौरान सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के सिर पर 8 टांके लगाए है। 

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला की एमएलआर ले गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आय़ा है। बताया जा रहा हैकि घायल अवस्था में महिला को इलाका निवासी उपचार के लिए लेकर आए है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोसी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। जिसके कारण पड़ोसियों द्वारा उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि महिला पर जिसने हमला किया है वह उनके पति की हुई पहली शादी के दौरान महिला के बच्चे है।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर की एक्टिवा सवार से हुई झड़प

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर की एक्टिवा सवार से हुई झड़प

    राजपुरा: पंजाब के राजपुरा में यात्रियों से भीर पंजाब रोडवेज के बस चालक और कंडक्टर की एक्टिवा सवार से झड़प हो गई। मामूली बात को लेकर दोनों में विवाद इतना भड़ गया कि दोनों पर हाथापाई पर उतर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात पंजाब रोडवेज की एक बस महिलाओं और पुरुषों को लेकर लुधियाना से हरिद्वार जा रही थी। मामूली सी बातचीत पर स्कूटर सवार ने बस कंडक्टर और बस ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान बस की खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

    वहीं बस चालक का आरोप है कि इस घटना के दौरान सरकारी चक्कर भी उनका छूट गया, जिससे सरकार को हजारों रुपये का नुकसान होगा। मामले की जानकारी देते हुए रोडवेज के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि एक एक्टिवा सवार ने उनकी बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना को लेकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनकी बात सुनी जाए। ड्राइवर जगजीत सिंह ने बताया कि राजपुरा-अंबाला-दिल्ली जाते समय बस स्टैंड पर उनके साथ मारपीट की गई। 

  • पंजाब दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी, देखें वीडियो

    पंजाब दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी, देखें वीडियो

    अमृतसरः कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर पहुंचे। जहां एमपी गुरजीत औजला एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एमपी गुरजीत औजला ने बताया कि राहुल गांधी किसी राजनीतिक दौरे के लिए पंजाब नहीं आए है, वह दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए आए है, जहां उन्होंने वहां पर सेवा करनी है। एमपी ने कहा कि आज उनकी कोई पॉलिटिक्ल मीटिंग नहीं रखी गई है। गुरजीत औजला ने कहा कि वह दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहले भी आते है, इस दौरान आज भी वह दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए आए है। राहुल गांधी के अमृतसर दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर भारी पुलिस तैनात की गई। 

    बता दें कि राहुल गांधी आज सचखंड श्री दरबार साहिब लंगर घर में सेवा करेंगे और राहुल गांधी ने अमृतसर एयरपोर्ट अपने नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद वह सचखंड श्री दरबार साहिब के लिए रवाना हो गए। हालांकि राहुल गांधी कुछ समय पहले ही भारत रोको यात्रा के तहत अमृतसर पहुंचे थे और उस वक्त उनकी पगड़ी काफी चर्चा का विषय रही थी, लेकिन इस बार राहुल गांधी के सचखंड श्री दरबार साहिब जाने से पहले हरसिमरत कौर बादल ने फिर से 84 के ज़ख्मों पर उनसे सवाल पूछा है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी कब तक सचखंड श्री दरबार साहिब की सेवा करते हैं।

  • पंजाबः पुलिस कमिश्नर नोनिहाल सिंह और DCP परमिंदर सिंह पंडाल ने पार्टी में लगाए ठुमके, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस कमिश्नर नोनिहाल सिंह और DCP परमिंदर सिंह पंडाल ने पार्टी में लगाए ठुमके, देखें वीडियो

    अमृतसरः गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भगवंत में अमृतसर दौरा शांतिपूर्ण सफल होने के बाद पुलिस कमिशनर नौनिहाल ने अधिकारियों को पार्टी दी। इस पार्टी में पुलिस कमिशनर नौनिहार और डीसीपी परमिंदर सिंह पंडाल भी मौजूद थे। जहां उन्होंने भांगड़े की थाप पर डांस किया। इस मस्ती की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें पुलिस कमिशनर नौनिहाल और डीसीपी परिमिंदर सिंह पंडाल मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है।

    बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने अमृतसर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में शामिल होने के लिए पंजाब दौरे पर थे। करीब साढ़े 4 घंटे तक चली इस बैठक में 28 मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी राज्यों ने एक-एक करके अपनी समस्याओं को गृहमंत्री के सामने रखा. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने सभी की समस्याओं का हल प्रमुखता से करने का आश्वासन दिया।

    बता दें कि मंगलवार को अमृतसर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि बीजेपी नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना और राजकुमार वेरका के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक भी बैठक का हिस्सा थे। 

    इस दौरान पंजाब बीजेपी के नेताओँ ने आईएनडीआईए के घटक दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संभावित समझौते का मुद्दा भी उठाया था। इससे पंजाब में पड़ने वाले राजनीतिक प्रभाव पर भी चर्चा की गई।  बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने पंजाब में ड्रग्स का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने शाह से ड्रग्स के दलदल से पंजाब को निकालने के लिए विशेष प्रयास करने की मांग भी की। 

    भारत-कनाडा संबंधों में हालिया तनाव पंजाब के लिए एक प्रमुख मुद्दा बन गया। क्योंकि बड़ी संख्या में पंजाबी कनाडा में रहते हैं। भारत सरकार द्वारा कनेडियन वीजा को निलंबित करने का मुद्दा भी इस बैठक के दौरान चर्चा में आया। करीब आधे घंटे चली इस बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी बीजेपी नेताओं के विचारों को सुना।