पंजाबः गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम से कारोबोरी को मिली धमकी, ऑडियो वायरल

चंडीगढ़ः गैंगस्टरों द्वारा नेताओं और वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन देकर फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं एक अन्य ऑडियो वायरल हुई है, जिसमें अर्श डल्ला के नाम से कारोबारी से फिरौती की मांग की जा रही है। उक्त ऑडियों में वह कारोबारी को कह रहा है कि तुमने मेरा फोन ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद दोनों में फिरौती को लेकर काफी देर बात हुई। जिसके बाद कारोबारी ने कहा कि कहा कि तुम्हें किसने नंबर दे दिया और किसने कहा कि मेरे पास इतने पैसे है। कारोबारी ने कहा कि मेरा तो पहले से ही टाइम पास कर रहा हूं। कारोबारी ने कहा कि हमारी कौन-सा 2 नंबर की कमाई है।

जिसके बाद गैंगस्टर ने कहा कि तू पहले से ही सेट है। इस दौरान कारोबारी भड़क गया और कहने लगा कि मैं सेट हूं तो ठीक है, मैं कौन-सा 2 नंबर की कमाई कर रहा हूं। जिसके बाद गैंगस्टर ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे से टोन में बात ना कर, मुझे पैसे देने से मना करने का सीधा ही कह दे। जिसके बाद कारोबारी ने कहा कि चल फिर तू देख ले। कारोबारी ने कहा कि बंदे को 100 परेशानी घर की होती है ऊपर से तू मुझे मेंटली परेशान कर रहा है। जिसके बाद गैंगस्टर ने कहा कि चल फिर अब तू मेंटली परेशान हो रहा है तो अब तू तैयार रहना।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *