Blog

  • आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार का दिन है। यह दिन राशिफल 12 राशियों के जीवन में कई बदलाव लाया है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक हर्षण योग रहेगा।साथ ही आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक अश्विन नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा अशून्यशयन व्रत है। 8 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास साबित होने वाला है।

    मेष राशिःमेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही निकलेगा। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। साथ ही आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा। अनुभव की कमी के कारण किसी काम में थोड़ी देर के लिए रुकावट आ सकती है।

    वृष राशिः वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। साथ ही दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज बच्चों के किसी काम से मन उदास हो सकता है। यदि आप शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह विरोधी के सामने आ सकती है। आज जिद में आकर आप कोई काम ना करें। आज आपको कुछ नए जनसंपर्कों से लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशिःमिथुन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। साथ ही आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। आज भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी तथा ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा, लेकिन आप अहंकार से बचकर रहें। आज आप दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। आज पारिवारिक माहौल सही रहेगा। साथ ही सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज आप अपने कर्मचारियों के सहयोगी बनेंगे।

    कर्क राशिः कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। आज अगर आप समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण दूसरों को सकारात्मक लगेगा। तथा आज अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। आज लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। साथ ही आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज आपको बेचैनी और उलझन हो सकती है।

    सिंह राशिः सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन तथा घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इस राशि के युवा व्यर्थ के कामों में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में व्यतीत करें। आज अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।

    कन्या राशिः कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा और आप उलझन से मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्या को लापरवाही में ना लें। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।

    तुला राशिः तुला राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है, आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन खत्म होगी और आपसी रिश्ते मधुर हो जाएंगे। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी तथा स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे।

    वृश्चिक राशिःवृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। साथ ही आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, आपको सफलता प्राप्त होगी। आज इस राशि के युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपने बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे तथा आप अपने बढ़ते खर्च को रोकने में सफल रहेंगे।

    धनु राशिःधनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थी तथा युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें और किसी भी तरह की रुकावट आने पर शांत रहें, जल्द ही सब ठीक होगा। आज आप नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज आप घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें तथा उनके साथ अच्छा समय बिताएं, उन्हें खुशी मिलेगी। इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

    मकर राशिःमकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए। तथा जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आज आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान कर देंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

    कुंभ राशिः कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य में कामयाब होंगे, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। लेकिन स्टाफ की तरफ से कोई समस्या भी आ सकती है। इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज कार्यभार कम होने की वजह से राहत की सांस लेंगे। आज विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

    मीन राशिः मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी तथा ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है। सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। आज व्यवसाय से रिलेटिड योजना शुरू करने का सही समय है। आज आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल जायेगा।

  • समावर्ती क्षेत्र के पास 1.09 करोड़ के सोने के बिस्कुट जब्त

    समावर्ती क्षेत्र के पास 1.09 करोड़ के सोने के बिस्कुट जब्त

    पश्चिम बंगाल:  मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने 1.09 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आठ बिस्कुट बरामद किए हैं। विशेष खुफिया सूचना के आधार पर, बीएसएफ की 146वीं बटालियन ने चरभद्रा फॉरवर्ड पोस्ट क्षेत्र में सोमवार रात यह कार्रवाई की। बरामद सोने का कुल वजन 832.55 ग्राम है, जिसे सीमा के पास एक खेत में लाल कपड़े में लपेटकर छिपाया गया था।

    BSF के अनुसार, गश्त के दौरान जवानों ने घास का एक असामान्य रूप से जमा हुआ टुकड़ा देखा, जिसे जांचने पर जमीन में दबे हुए सोने के बिस्कुट मिले। यह बरामदगी सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए BSF की सतर्कता और मुस्तैदी का प्रतीक है।

  • Punjab News: दुकानदार को सम्मोहित कर ठग ले गए 6 से 7 तोला सोना, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार को सम्मोहित कर ठग ले गए 6 से 7 तोला सोना, देखें वीडियो

    मोहाली: खरड़ इलाके में दिनदहाड़े एक ज्वैलरी की दुकान में ठगी की वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया। आरोप है कि ठगों ने दुकान मालिक को बातचीत में उलझाकर सम्मोहित किया और छह से सात तोला सोना लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मेन बाजार स्थित वर्मा ज्वैलर्स के मालिक रविंदर वर्मा से एक शख्स सोने की चेन दिखाने के बहाने बातचीत करने लगा। थोड़ी देर बाद उसका दूसरा साथी भी मौके पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर दुकानदार को बातों में उलझा लिया।

    सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह दोनों व्यक्ति दुकानदार के पास खड़े होकर उसे बातचीत में उलझाते हैं और एक ने उसके गले में हाथ डालकर नजदीक से बात की। कुछ ही देर में दोनों ठग सोने का सामान लेकर वहां से चले गए, जबकि दुकानदार को इसका एहसास तक नहीं हुआ। वारदात के बाद वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Bigg Boss 19 में बड़ी-बड़ी बातें करने पर ट्रोल हुई Tanya, यूजर्स बोले – ‘दीदी घर चले जाओ’

    Bigg Boss 19 में बड़ी-बड़ी बातें करने पर ट्रोल हुई Tanya, यूजर्स बोले – ‘दीदी घर चले जाओ’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में बड़ी-बड़ी बातें करने वाली तान्या मित्तल इस वक्त काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके काफी मीम बन रहे हैं। उनकी बातें उर्वशी रौतेला को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। दुबई में बकलावा खाने से लेकर ताज महल के पीछे कॉफी पीने तक तान्या की कितनी ऐसी बातें जिनका अब यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स अब उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

    सलमान को सुनाया अपना हाल

    शो के होस्ट सलमान खान के साथ बात करते हुए तान्या ने बताया था कि उन्हें घर से निकलने की इजाजत नहीं थी। वो 6 बजे के बाद कभी बाहर नहीं गई। धार्मिक इंफ्लुएंसर बनने और साड़िया पहनने के कारण वो बिजनेस की दुनिया में उतर पाई हैं हालांकि तान्या की यह बातें सुनकर यूजर्स हैरान हो गए हैं और उन पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के बाद उनकी सारी बातें झूठी पड़ती दिख रही हैं।

    फोटोशूट करवाती दिखी तान्या

    इस वीडियो में कभी भी छोटे कपड़े न पहनने का दावा करने वाली तान्या शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। सिर्फ फोटोशूट ही नहीं करवा रही बल्कि वीडियो में वो नाचती हुई भी नजर आ रही हैं। एक और वीडियो भी तान्या का सामने आया है जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ बीच पर क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने नाचती दिख रही है। ऐसे में इन सब वीडियोज के बाद उनकी बातें झूठी साबित हो गई हैं। दोस्तों के साथ हंसती-खेलती हुई तान्या को देखकर उनका झूठ साफ हो गया है। ऐसे में अब यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स ने कमेंट भी कर दिया है कि – ‘दीदी घर चले जाओ 6 बजने वाले हैं’। कुछ यूजर्स का कहना है कि शायद ये तान्या का प्राइवेट बीच होगा ग्वालियर में। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘अरे लेकिन ये तो 30 साल होने के बाद सीधे दुबी से बिग बॉस में लैंड हुई है’। अपने पिता के हजारों बिजनेस, अपनी जिंदगी को मजे से जीने वाली तान्या की यह बातें सुनकर यूजर्स बोर हो गए हैं और उनका लगातार मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।
  • Jalandhar News: शाहकोट में सियासी घमासान: शोभायात्रा के दौरान नेताओं में हुई तकरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शाहकोट में सियासी घमासान: शोभायात्रा के दौरान नेताओं में हुई तकरार, देखें वीडियो

    जालंधर: शाहकोट में मंगलवार को शोभायात्रा के दौरान उस समय सियासत गरमा गई, जब मौजूदा विधायक हरदेव सिंह लाडी, भाजपा के हल्का इंचार्ज हरदीप सिंह राणा, अकाली दल के हल्का इंचार्ज बचित्र सिंह कोहाड़ और आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज पिंदर पंडोरी एक ही मंच पर पहुँचे। इस दौरान शोभायात्रा में अचानक माहौल गर्मा गया। जानकारी के अनुसार रिबन काटने को विवाद हो गया। इस दौरान विधायक लाडी शेरोवालिया की विपक्षी नेता के साथ तीखी नोकझोंक हो गई।

    बात बढ़ती देख दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए और गालियाँ भी दीं। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुँची पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी नेताओं को समझा-बुझाकर माहौल को काबू में किया।

  • Punjab News: चलती कार की छत पर प्रेम प्रदर्शन का वीडियो वायरल

    Punjab News: चलती कार की छत पर प्रेम प्रदर्शन का वीडियो वायरल

    लुधियाना: कीज होटल के पास एक चलती कार की छत पर बैठे युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों बिना किसी परवाह के सार्वजनिक सड़क पर आपत्तिजनक तरीके से एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह दोनों विदेशी छात्र-छात्रा हैं, जो युगांडा से पढ़ाई के लिए पंजाब आए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों लुधियाना के बीआरएस नगर इलाके के नजदीक लालबाग क्षेत्र में किराए के पीजी में रहते हैं। राहगीर द्वारा बनाई गई यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों में चर्चा का विषय बन गई। शहरवासियों ने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतों को अनुचित बताते हुए नाराजगी जताई है।
  • CM सुक्खू का बड़ा दावा, हिमाचल प्रदेश में लोगों को मिल रही आधुनिक उपचार की सुविधाएं

    CM सुक्खू का बड़ा दावा, हिमाचल प्रदेश में लोगों को मिल रही आधुनिक उपचार की सुविधाएं

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना के विकास के जरिए एक सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में अनेक पहल की हैं। ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और आईजीएमसी शिमला में उन्नत उपकरण, वित्तीय कवरेज के लिए हिम केयर योजना और पहुंच बढ़ाने के लिए अर्बन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर जैसी पहल शामिल हैं। प्रदेश सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार, कार्यबल को सुदृढ़ करने, दुर्गम क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने और अपने नागरिकों के लिए समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को अपनाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

    नई सुविधाओं के लिए निवेश कर रही है सरकार

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई सुविधाओं के सृजन के दृष्टिगत निरंतर निवेश कर रही है। इसके साथ ही मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है जिसमें ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में ट्रॉमा सेंटर के साथ नया ओपीडी और पीईटी ब्लॉक तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में एक पीईटी स्कैन मशीन शामिल है। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा रहा है। मरीजों को अटल सुपर स्पेेशलिटी संस्थान चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा दी जा रहा है। अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, विविध शहरी आबादी की आवश्यकताओं को पूरा करने और पहुंच में सुधार लाने के लिए अर्बन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर की स्थापना करने की योजना बनाई जा रही है। प्रसव पूर्व देखभाल को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बिलासपुर और किन्नौर जैसे कुछ जिलों में समय पर प्रसव पूर्व जांच के लिए लगातार उच्च कवरेज दी जा रही है। हिम केयर योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर आबादी को आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे वित्तीय बोझ कम होने के साथ स्वास्थ्य सेवा तक समान पहुंच की राह भी सुगम हो रही है।

    सेवाओं को बेहतर बनाने का किया जा रहा प्रयास

    सिरमौर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने जैसी पहल धरातल पर सेवाओं को बेहतर बनाने का शानदार प्रयास है, जिसमें स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का उन्नयन और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना शामिल है।उप-केंद्र स्तर से राज्य स्तर तक डिजिटल स्वास्थ्य सूचना प्रणाली के एकीकरण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव और दक्षता में सुधार करना है। प्रदेश सरकार ने रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियन जैसे आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की है। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने 200 मेडिकल अधिकारी, विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों में 38 सहायक प्रोफेसर तथा 400 स्टाफ नर्सों को जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों की दक्षता और बढ़ेगी और लोगों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से सुनिश्चित होंगी। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने तथा लोगांे को किफायती दरों पर विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इन कदमों से प्रदेश के लोगों को आधुनिक उपचार की सुविधा राज्य में ही मिल रही है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • अहमदाबाद एयर प्लेन हादसे को लेकर नागर विमानन मंत्री का बयान, बोले – ‘कोई भी हेराफेरी नहीं हो रही’

    अहमदाबाद एयर प्लेन हादसे को लेकर नागर विमानन मंत्री का बयान, बोले – ‘कोई भी हेराफेरी नहीं हो रही’

    नई दिल्ली: 12 जून को अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर नागर विमानन मंत्री का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच में कोई भी हेराफेरी नहीं हो रही। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो इस विमान हादसे की जांच कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान उस समय दिया है जब एएआईबी की जांच पर सवाल उठाए गए हैं।

    AAIB की रिपोर्ट आने के बाद चलेगा पता

    केंद्रीय मंत्री नायडू ने आज अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर कहा कि वास्तव में उस दौरान क्या हुआ था यह जानने के लिए सभी को एएआईबी की अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा। उनका कहना है कि जांच में कोई हेराफेरी या कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। यह एक बहुत ही साफ-सुथरी और आसान प्रक्रिया है जिसको हम नियमों के अनुसार कर रहे हैं। अंतिम रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा। एएआईबी अंतिम रिपोर्ट पर एक बहुत ही पारदर्शी और स्वतंत्र अध्ययन कर रहा है। हम उन पर जल्दबाजी में कोई रिपोर्ट तैयार करने का दबाव नहीं डालना चाहते हैं इसलिए वे इसके लिए जरुरी समय लेंगे।

    प्रारंभिक रिपोर्ट जल्दबाजी में की गई है तैयार

    एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने यह आरोप लगाया था कि अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया A1-171 विमान हादसे पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट जल्दबाजी और दबाव में बनाई गई थी। एयर इंडिया की अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट AI117 में शनिवार को तकनीकी अलर्ट के बाद रैम एयर टर्बाइन डिप्लॉय हो गया था। यह विमान में तब अपने आप एक्टिव होता है जब बिजली या हाइड्रॉलिक सिस्टम में कोई एमरजेंसी स्थिति आती है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो हम समस्या के मुख्य कारण का पता लगाने की कोशिश करते हैं। एक बार जब हमें मुख्य कारण समझ में आ जाता है तो हम हितधारकों, OEM और जो भी इससे संबंधित कारण है उनसे संपर्क करेंगे। हम इस पर गहराई से अध्ययन कर रहे हैं। डीजीसीए भी समस्या का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

    विमान हादसे में मारे गए थे 260 लोग

    अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान (AI-171) 12 जून को बीजे मेडिकल कॉलेज से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 260 लोग मारे गए थे। सिर्फ एक यात्री ही जिंदा बच पाया था। इसमें मेडिकल कॉलेज के छात्रावास और आस-पास के लोग भी मारे गए थे।  
  • दुष्कर्म मामले में एसडीएम ऊना को पीड़िता के साथ समझौते करने के बाद मिली अग्रिम जमानत

    दुष्कर्म मामले में एसडीएम ऊना को पीड़िता के साथ समझौते करने के बाद मिली अग्रिम जमानत

    ऊना/सुशील पंडित: हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में आरोपी ऊना के एसडीएम विश्व मोहन को पीड़िता के साथ समझौते करने के बाद अग्रिम जमानत दे दी है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को दुष्कर्म मामले में आरोपी ऊना के एसडीएम विश्व मोहन को पीड़िता के साथ समझौते करने के बाद अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत के पिछले आदेशों के बाद पीड़िता व्यक्तिगत तौर पर पेश हुई। पीड़िता ने अदालत को बताया कि आरोपी एसडीएम ने उसके साथ शादी करने को कहा है।

    इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। समझौते के तहत अब पीड़िता मामले को वापस लेना चाहती है। इसके लिए उसकी ओर से अदालत में एक आवेदन भी दायर किया गया है। न्यायाधीश राकेश कैंथला की अदालत ने पीड़िता के बयानों को सुनने के बाद मामले को विचार के लिए 16 अक्तूबर के लिए रख दिया है। तब तक अदालत ने एसडीएम को पुलिस जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं।

  • हवेली में आज मनाया जाएगा अखंड सौभाग्य उत्सव, करवाचौथ व्रत के उपलक्ष्य में हजारों महिलाएं होंगी शामिल

    हवेली में आज मनाया जाएगा अखंड सौभाग्य उत्सव, करवाचौथ व्रत के उपलक्ष्य में हजारों महिलाएं होंगी शामिल

    विधायक विवेक शर्मा की धर्म पत्नि मृदु शर्मा करेंगी कार्यक्रम की अध्यक्षता,पहाड़ी धाम का लुफ्त भी उठाएगी महिलाएं ऊना/सुशील पंडित: देश में सनातन के महान पर्व करवाचौथ के पावन अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र के होटल हवेली में आज आयोजित होने जा रहा है अखंड सौभाग्य उत्सव  जिसमें हजारों विवाहित महिलाएं उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लेंगी। यह कार्यक्रम कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेविका मृदु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जीवित रखना और नारी शक्ति के सौभाग्य समर्पण और आस्था का सामूहिक उत्सव मनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह महिलाओं के पारंपरिक स्वागत और मंगल गीतों के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत मेंहदी उत्सव, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के सौंदर्य, आस्था और एकजुटता का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर के समय डीजे की थाप पर महिलाएं करवाचौथ पर्व की खुशियां मनाएंगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान, साज-सज्जा और सजावट से पूरा स्थल उत्सवमय वातावरण में बदल जाएगा। इस अवसर पर मृदु शर्मा ने कहा कि करवाचौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पारिवारिक प्रेम, विश्वास और सौभाग्य का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि अखंड सौभाग्य उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाना और समाज में उनके योगदान का सम्मान करना है। उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में गर्व महसूस करें। इस कार्यक्रम द्वारा महिलाओं के लिए पहाड़ी धाम का भी विशेष प्रबंध किया गया है, जिसमें स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इस आयोजन में कुटलैहड़ क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेने आ रही हैं। होटल हवेली जोगी पंगा का परिसर रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावटी सामग्री से सुसज्जित किया गया है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं, सिंदूर खेल, और पारंपरिक गीत-संगीत सत्र भी होंगे। ज्ञात रहे करवाचौथ व्रत को चांद निकलने के साथ महिलाएं सामूहिक रूप से अपने पति के दीर्घायु और सुख-समृद्ध जीवन की कामना करते हुए करवाचौथ व्रत का उद्यापन करती है। अखंड सौभाग्य उत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सामाजिक रूप से भी एक प्रेरणादायक आयोजन बनकर उभर रहा है। इस तरह के उत्सव कुटलैहड़ क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। मृदु शर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन महिलाओं को संस्कृति, श्रद्धा और सौहार्द के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।