Blog

  • Jalandhar News: 7 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में परिवार का आया बयान, लगाया ये बड़ा आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 7 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में परिवार का आया बयान, लगाया ये बड़ा आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः गुरु नानक पुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची राधिका को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

     मां बोली, मेरी बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए
    हादसे के बाद बच्ची की मां का बयान सामने आया है। रोते-बिलखते उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची के साथ न्याय होना चाहिए। परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है।

    परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
    परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी मामले को दबाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस भी आरोपियों का साथ दे रही है। परिवार का कहना है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी जमानत पर बाहर घूम रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    ये था पूरा मामला
    गुरु नानक पुरा इलाके में हादसे के दौरान 7 वर्षीय बच्ची राधिका की मौत हो गई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिवार ने घटना की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर कार चालक का पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता सपाए लाल ने कहा कि चिकन का काम करता है और वह बीते दिन लुधियाना में काम के लिए गया था।

    उसे परिवार ने काल करके बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी कि उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया और हादसे के बाद कार चालक बच्ची को अस्पताल ले जाने की बजाय मौके से भाग गया। उसने बताया कि हादसे की घटना उस घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक का पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने कार चालक जसविंदर सिंह अपने बेटे का पेपर दिलवाने के लिए जालंधर गुरुनानक पुरा में आया था, जहां उसने बच्ची को कुचल दिया और मौके से भाग गया। परिवार की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया हैं। बच्ची का शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्होंने शव परिजनों को सौंप दिया और उन्होंने परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की है।मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281,106 के तहत एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी कार चालक की पहचान 45 जसविंदर पाल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी जब्त कर ली है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची गली में खेल रही थी और इस दौरान कार चालक गाड़ी को बैक करके गली से गाड़ी टर्न कर रहा था। हालांकि कार चालक को गाड़ी टर्न करवाने के लिए मौके पर एक व्यक्ति मौजूद था, लेकिन उसके बावजूद लापरवाही बरतते हुए कार चालक ने बच्ची को कुचल दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची के कार के नीचे आने से व्यक्ति भाग कर बच्ची को बचाने के लिए गया, लेकिन बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

     

  • हरियाणा में बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा, दो पुस्तकों का विमोचन

    हरियाणा में बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा, दो पुस्तकों का विमोचन

    चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि आध्यात्मिक विकास संसार से दूर जाने में नहीं, बल्कि सजग होकर इसमें सक्रिय भागीदारी करने और निष्काम भाव से अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन में है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने यह बात आज लोक भवन हरियाणा में उनके निजी सचिव शंख चटर्जी द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘अद्वैत वेदांत-एक अनोखा दर्शन’ और ‘सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र’ का विमोचन करते हुए कही।

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि अद्वैत वेदांत और कुरुक्षेत्र, जिसे धर्मक्षेत्र के रूप में पूजनीय माना जाता है, दोनों ही मानवता के आध्यात्मिक विकास के बारे में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। अद्वैत वेदांत, जिसे आदि शंकराचार्य ने स्पष्ट रूप से प्रतिपादित किया, हमें सिखाता है कि व्यक्तिगत आत्मा और सार्वभौमिक चेतना एक ही हैं। यह अलगाव के भ्रम को समाप्त कर साधक को आत्म-साक्षात्कार और आंतरिक मुक्ति की ओर मार्गदर्शन करता है। कुरुक्षेत्र, जो महाभारत के भीतर भगवद्गीता का पवित्र युद्धक्षेत्र है, मानव जीवन में निहित नैतिक और आध्यात्मिक संघर्ष का प्रतीक है। यहीं भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को शाश्वत ज्ञान प्रदान किया और उन्हें धर्म, वैराग्य और स्पष्ट उद्देश्य के साथ कर्म करने के लिए प्रेरित किया।

    यह पुस्तकें न केवल बौद्धिक विमर्श को समृद्ध करेंगी , बल्कि पाठकों को जीवन, कर्तव्य और आध्यात्मिक समझ के गहरे आयामों पर विचार करने के लिए प्रेरित भी करेंगी। अद्वैत वेदांत एकत्व के दार्शनिक सत्य को प्रस्तुत करता है, जबकि कुरुक्षेत्र वह व्यावहारिक मंच है जहाँ इस सत्य को कर्म के माध्यम से साकार करना होता है।राज्यपाल ने पुस्तकों के लेखक और अपने निजी सचिव श्री शंख चटर्जी की बुद्धिमता, समर्पण और सरल व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें एक बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि शंख चटर्जी ने अपने माता-पिता से एक समावेशी बौद्धिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण विरासत में पाया है, जो उनके विचारों और विशेष रूप से आध्यात्मिक विषयों को देखने के उनके नजरिए को समृद्ध बनाता है।

    हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पुस्तकें हमें जीवन के उद्देश्य के प्रति हमारे दृष्टिकोण को स्पष्ट करती हैं। पुस्तकें ही हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस विकसित राष्ट्र की कल्पना करते हैं और जिस संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात करते हैं वह शंख चटर्जी जैसे सृजनशील युवाओं के माध्यम से ही संभव होगी। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र के लिए प्राचीन संस्कृति और नवीन सोच को साथ लेकर चलने वाले युवाओं की बहुत आवश्यकता है।

    हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आज लोकार्पित हुई इन दोनों पुस्तकों के माध्यम से भारत की प्राचीन संस्कृति की लौ जलाने का कार्य हुआ है। हर युवा में यह सोच जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी दुनिया को कर्म का संदेश दिया। इन पुस्तकों से पूरे समाज को लाभ मिलेगा।

    हमारे राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की नई सोच और विजन से हरियाणा राज्य को नई दिशा मिल रही है। उनके कार्यों से हम सभी को असीम प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे रामकृष्ण मठ एवं मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी विमलात्मानंद महाराज ने कहा कि आज लोकार्पित हुईं दोनों ही पुस्तकें हिंदी साहित्य के खजाने को समृद्ध करेंगी। कुरुक्षेत्र हमें सीखाता है कि हमारा जीवन निरंतर चलने वाला युद्ध है जिसमें हमें अपने अहंकार, लोभ, क्रोध और मोह से लड़ते हुए निष्काम कर्म करना होता है। इसी प्रकार अद्वैत वेदांत एक सत्य और एक परमात्मा की अवधारणा के संबंध में जानकारी देते हुए आत्मा और परमात्मा के भेद को समाप्त कर देती है।

    इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रामकृष्ण मिशन, चंडीगढ़ के सचिव स्वामी बिथिरानंद महाराज, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, आचार्य सौमिक राहा, सुमेर जैन व अरिहंत जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व लोक भवन हरियाणा के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • Trump की बड़ी धमकीः आज की रात भारी, दुनियां के नक्शे से मिट जाएगी पूरी सभ्यता

    Trump की बड़ी धमकीः आज की रात भारी, दुनियां के नक्शे से मिट जाएगी पूरी सभ्यता

    47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का होगा अंत

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को 38 दिन बीत चुके हैं। US-इजरायल और ईरान एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग अब और खतरनाक हो गई है। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी है जिसके बाद दुनिया में टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, सीजफायर के लिए ट्रंप की डेडलाइन मंगलवार की रात खत्म हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि अगर ईरान नहीं मानता है तो वो उसे तबाह कर देंगे। अब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि आज रात एक सभ्यता की मौत होने जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी, जिसे दोबारा कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभवतः ऐसा होगा। हालांकि, अब जब हमारे पास पूर्ण और संपूर्ण सत्ता परिवर्तन है, जहां अलग, होशियार और कम कट्टरपंथी दिमाग मौजूद हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है, कौन जानता है? आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक का पता लगाएंगे। 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का अंत आखिरकार होगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे!” ट्रंप ने कहा है कि आज ईरान के लिए कयामत की रात होगी। ट्रंप ने ईरान को हमले का समय भी बता दे दिया है। ट्रंप ने कहा है कि आज रात 8 बजे तक अगर ईरान ने डील नहीं मानी तो उसके बाद ईरान में भयंकर तबाही मचाएंगे। पुल, प्लांट सब तबाह कर देंगे और ईरान के पास एक भी पावर प्लांट नहीं बचेंगे। अगर ईरान चाहता है की वो खत्म न हो तो रात 8 बजे से पहले वो डील मान ले क्योंकि 10 दिन पूरे गए, अब भयानक हमले होंगे। ट्रंप ने कहा की अगर ईरान हमारी डील नहीं मानता और होर्मुज को नहीं खोलता तो ईरान में बड़ी तबाही मचाएंगे। ईरान को 4 घंटे के अंदर धुआं-धुआं कर देंगे और ईरान में ऐसी तबाही मचाएगें की ईरान कभी उठ नहीं पाएगा। ट्रंप की धमकियों को लेकर ईरान ने भी करारा पलटवार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा की हम इस युद्ध को अंत तक ले जाएंगे और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे ताकि दुश्मन भविष्य में हम पर हमले की कोई गुस्ताखी न करे। अराघची ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा की उन्होंन ईरान से बहुत कुछ सीख ली होगी और उन्हें ये भी पता चल गया होगा की उनके साथ कितने लोग खड़े हैं।  
  • Jalandhar Cantt में Mobile Seth की बहुमंजिला अवैध बिल्डिंग के खिलाफ शिकायत दर्ज, जल्द होगी कानूनी कारवाई..

    Jalandhar Cantt में Mobile Seth की बहुमंजिला अवैध बिल्डिंग के खिलाफ शिकायत दर्ज, जल्द होगी कानूनी कारवाई..

    जालंधर (ens): कैंट के आधीन अवैध इमारतों के काम को बंद करवाने में कैंट प्रशासन बुरी तरह से असफल साबित हो रहा है इसी के चलते यहां अवैध कारोबारी इमारतों का दायरा रिहायशी कालोनियों के अंदर तक पहुंच चुका है। मिली जानकारी अनुसार कैंट के मुहल्ला नंबर 20 में स्थित महाऋषि वाल्मिकी जी के मंदिर के समीप दो रिहायशी मकानों को गिरा कर वहां तीन मंजिला मोबाईल विक्रेता द्वारा शौरूम बनाया जा रहा है जिसका कोई भी कारोबारी नक्शा कैंट प्रशासन से पास नहीं करवाया गया।

    आसपास के लोगों ने बताया कि यहां कैंटोंमैंट बोर्ड के अधिकारी आते जरूर हैं मगर थोड़ी ही देर में लौट जाते हैं। वहीं सूत्रों ने दावा किया कि इस बहुमंजिला अवैध इमारत का काम कैंटोनमैंट बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से ही चल रहा है। क्योंकि यह अवैध निर्माण पिछले चार महीनों से लगातार चल रहा है और एक बार भी इसे कैंटोनमैंट बोर्ड द्वारा रोका गया और न ही कोई नोटिस दिया गया।

    कारोबारी इमारतों के बाईलाज के अनुसार बिल्डिंग के अंदर वाहन पार्किग के लिए जगह खाली छोड़नी जरूरी होती है तांकि जब कारोबारी इमारत में काम शुरु हो तो वाहन पार्किंग के लिए सड़क पर जाम न लगे। जिस सड़क पर यह कारोबारी निर्माण किया जा रहा है। वह सड़क कारोबारी नक्शा पास करने या कारोबारी निर्माण करने के दायरे से बाहर है।

    मामले संबधी जनहित सोसाईटी के मैंबर द्वारा इस अवैध बिल्डिंग की तस्वीरें खींच कर कैंटोनमैंट बोर्ड जालन्धर सहित चंडीगढ़ स्थित हैड आफिस भेजने की कवायद शुरू कर दी है। जिसमें मांग की गई है तुरंत इस अवैध कारोबारी निमार्ण को बंद करवाया जाए और डिमोलिश किया जाए तांकि भविष्य में यहां बिना मंजूरी कारोबारी शौरुम न खोला जा सके। जिससे रिहायशी इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में कैंटोनमैंट बोर्ड के सीईओ से बात करने की कोशिश की गई मगर संपर्क नहीं हो सका। जल्द ही मामले संबंधी उनका पक्ष लेकर प्रकाशित किया जायेगा।

  • राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Rapper Badshah, कोर्ट में मांगी माफी, देखें वीडियो

    राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Rapper Badshah, कोर्ट में मांगी माफी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सिंगर और रैपर बादशाह ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों में चल रहे है। वहीं आज रैपर बादशाह राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए, जहां उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगी है। बादशाह आज राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विवादित गाने के मामले में लिखित में माफी मांगी है और राष्ट्रीय महिला आयोग को भरोसा दिलाया है कि वो भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराएंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वो महिलाओं के उत्थान में काम करेंगे और 50 जरूरतमंद छात्रों का सारा खर्च भी उठाएंगे।

    वहीं कोर्ट में माफी मांग रैपर बादशाह ने कहा कि वह अब ‘टटीरी’ जैसा गाना नहीं बनाएंगे और वह 50 बच्चियों को पढ़ाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए बादशाह के वकील अक्षय दहिया ने बताया कि बादशाह की तरफ से आयोग को माफीनामा सौंपा गया है। बादशाह 50 बच्चियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगे और उनके लिए फंड जुटाने में भी मदद करेंगे। भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं दोहराई जाएगी। टटीरी गाने पर हुए विवाद को लेकर वह महिला आयोग पहुंचे थे। वकील अक्षय दहिया ने मीडिया से बातचीत की।

    इस दौरान उन्होंने बताया कि आज हमारे क्लाइंट बादशाह को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस देकर बुलाया था, जिसके बाद वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने यहां आकर माफी मांगी है और कहा है कि आगे से ऐसा कोई भी विवादित गाना नहीं गाएंगे, जो महिलाओं को ठेस पहुंचाता हो। साथ ही हम लोग पहले से ही महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करते हैं और अब हम एक ऐसा गाना बनाएंगे, जो महिला सशक्तिकरण पर आधारित होगा। इस तरह उन्होंने माफी मांगी। बता दें कि ‘टटीरी’ गाने में अमर्यादित लिरिक्स के कारण रैपर बादशाह विवादों में फंसे हुए हैं। उन पर पहले ही एफआईआर दर्ज है।

  • आज रात इतने बजे से लगेगा Lockdown… Hormuz संकट के बीच इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    आज रात इतने बजे से लगेगा Lockdown… Hormuz संकट के बीच इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    Pakistan Lockdown News : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देशव्यापी ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब बाजार, शॉपिंग मॉल और दुकानें रात 8 बजे तक ही खुलेंगे। सरकार ने देशभर में ऊर्जा बचत के लिए बड़े कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है। लिये गये फैसल के मुताबिक ऊर्जा खपत को कम करने और ईंधन संकट से निपटने के उद्देश्य से नियम आज से लागू कर दिया गया है। वहीं, सरकार ने राहत देते हुए मेडिकल स्टोर और दवा दुकानों को इन समय-सीमाओं से बाहर रखा है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

    सिंध को फिलहाल छूट
    फैसले के तहत पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में सभी बाजार और मॉल रात 8 बजे तक बंद होंगे। हालांकि, सिंध में बाजारों के समय को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

    शादी समारोहों पर भी असर
    नए नियमों के तहत रेस्टोरेंट,  खाद्य पदार्थों की दुकानें रात 10 बजे तक ही खुली रह सकेंगी। इसके अलावा, मैरिज हॉल, मार्की और अन्य कमर्शियल शादी स्थलों को भी रात 10 बजे तक बंद करना अनिवार्य होगा।

    ईरान संकट और तेल आपूर्ति पर असर
    सरकार के अनुसार यह कदम मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण उठाया गया है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति बाधित हुई। यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 25% हिस्सा संभालता है, और इसकी बाधा से ईंधन की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया है।

  • घालूवाल में प्रवासी महिला से 940 ग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

    घालूवाल में प्रवासी महिला से 940 ग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना हरोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 की देर शाम एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घालूवाल में छापेमारी की। इस दौरान खुशबू पत्नी अमित कुमार, निवासी बिहारी गंज (जिला मधेपुरा, बिहार) हाल निवासी घालूवाल के कब्जे से 940 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार में कब से संलिप्त थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। जिला पुलिस ऊना ने दोहराया है कि नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
  • Israel-Iran War: रेलवे बुनियादी ढांचे और पुलों पर हमला, पहली बार Bipod Launchers से वार, देखें वीडियो

    Israel-Iran War: रेलवे बुनियादी ढांचे और पुलों पर हमला, पहली बार Bipod Launchers से वार, देखें वीडियो

    Revolutionary Guards की अमेरिका को सख्त चेतावनी, तेल और गैस के लिए तरसा देंगे

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को 38 दिन बीत चुके हैं। US-इजरायल और ईरान एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को फिर से होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहर बरसने लगा है। ईरान को दिए गए अल्टीमेटम से पहले ही अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ब्रिज को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इजराइल ने ईरान भर में रेलवे बुनियादी ढांचे और पुलों पर हमले शुरू कर दिए हैं। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। ईरान का करीब 80 से 90% कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है।
    इजरायली हमलों में तेहरान के पश्चिम में शाहरक क्षेत्र में स्थित इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के एयरोस्पेस फोर्स के मुख्यालय को निशाना बनाया गया। अमेरिका और इजरायल द्वारा कई रेलवे लाइनों पर किए गए हमलों के बाद आपातकालीन दल घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इन हमलों में कई लोग मारे गए हैं। वहीं ईरान ने इजरायल के दिमोना पर हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया है। ईरान ने यूएई के शारजाह पर अटैक किया है। ईरान की आईआरजीसी ने पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से मिसाइलों दागी हैं। ईरान पहले ही कह चुका था कि अब वह चुप नहीं बैठेगा। अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरान ने जुबैल में सऊदी अरब के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया है। इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में भी धमाके की आवाज सुनी गई। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका रेड लाइन पार करता है तो वे मिडिल ईस्ट से परे जवाबी कार्रवाई करेंगे और वाशिंगटन और उसके सहयोगियों को तेल और गैस के लिए तरसा देंगे। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को “एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है। ट्रम्प की शर्त है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोले। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई गुजरती है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वॉशिंगटन समय) तक की डेडलाइन दी है, जो भारत में बुधवार सुबह 5:30 बजे होती है। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं। वहीं, ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उसने कहा है कि वह स्थायी समाधान चाहता है और उस पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं।
  • Himachal News: हरोली में जमीन पर कब्जे को लेकर मामला दर्ज

    Himachal News: हरोली में जमीन पर कब्जे को लेकर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस थाना हरोली में दर्ज शिकायत के अनुसार पालकवाह निवासी आकाशदीप रायजादा ने आरोप लगाया है कि 6 अप्रैल 2026 को जब वह ठाकरां में अपनी जमीन से गुजर रहा था, तो वहां बलकार सिंह द्वारा उसकी जमीन पर लकड़ियां व गोबर आदि रखकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
    शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने जमीन खाली करने को कहा तो आरोपी ने कब्जा करने की बात कही। इस पर पुलिस ने बलकार सिंह के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • रिश्वत लेते Marketing Board का Divisional Accountant गिरफ्तार

    रिश्वत लेते Marketing Board का Divisional Accountant गिरफ्तार

    पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा हरियाणा के पंचकूला में मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंटेंट को 23000 रुपये रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के द्वारा ठेकेदार से काम करवाने की एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। पंचकूला के सेक्टर-27 में रहने वाले हेमंत शर्मा ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत में बताया गया था।

    पंचकूला सेक्टर-20 स्थित हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यलय में बतौर डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह उनके बिलों को पास नहीं कर रहा। बिलों को पास करवाने की आवाज में 28,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है जिसमें से 5,000 वह आरोपी को दे चुका है। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

    गिरफ्तार किए जाने के बाद आज कोर्ट मेें पेश कर न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है।