ऊना/सुशील पंडित : महिला पुलिस थाना ऊना में तहसील ऊना की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अभिषेक कुमार निवासी अमन नगर, सलेम टाबरी, लुधियाना (पंजाब) के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति अभिषेक कुमार, सास रितिका तथा ननदें दीपशिखा और नेहा दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती रहीं। प्रताड़ना से परेशान होकर वह वर्तमान में अपने मायके जिला ऊना में रह रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।