ऊना /सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली में अब्दुल नसीम निवासी छत, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 8 जून की शाम वह ट्रक चालक के रूप में ट्रक मालिक के बेटे परवेज खान के साथ टाहलीवाल यूनियन से गांव वालेवाल जा रहा था। आरोप है कि लालूवाल स्थित एक ट्रक वर्कशॉप के पास रोहित, विजय खान, आसमीन खान और संजीव खान पुत्र अल्फू खान निवासी गांव वालेवाल, डाकघर दुलैहड़, तहसील हरोली ने उनका रास्ता रोक लिया और परवेज खान के साथ मारपीट की। घटना में परवेज खान को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।